चित्तौडगढ। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्य से मनाने की कडी में चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर चलने वाली सेवा वैन का शुभारंभ सोमवार को दोपहर एक बजे होगा। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से रविवार की जगह यह कार्यक्रम अब सोमवार को पूर्व निर्धारित स्थान कलेक्ट्रेट पर आयोजित होगा। ...
Read Moreadmin
मावली। रविवार को भाजपा मावली मण्डल ने मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्ष के कार्यकाल को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के रूप में मनाया। कार्यक्रम संयोजक मनोज पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा कार्य किये जिसमे मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार के नेतृत्व में मावली गौ शाला में गायों को हरी घास खिलायी। मावली हॉस्पिटल में सभी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। समिधा बालगृह में बच्चों को फल,मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। वहां पर वृक्षारोपण किया। कोरोना संक्रमण काल मे कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाने के लिए मावली थानाधिकारी मय स्टाफ का सम्मान किया गया। इस दौरान उदयपुर देहात जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चैहान,मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार,महामंत्री प्रमोद सामोता,पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,उपाध्यक्ष चोख लाल डांगी, लदानी सरपंच डूंगर सिंह ,लोपडा सरपंच लोगर भील, युवामोर्चा महा...
Read Moreकपासन राज्यमार्ग पर केबिन संचालक से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी निकला फरियादी का रिश्तेदार
कपासन(लालचंद सोनी)। राज्यमार्ग पर टोलनाका के पास स्थित केबिन संचालक को रात्रि में पिस्टल नुमा हथियार दिखा डरा धमकाकर गल्ले से 62 हजार रुपए की नगदी लूट के मामले का राजफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इंडिको कार, पिस्टल नुमा लाइटर गन तथा लूट की रकम बरामद कर लिया है। लूट का मुख्य आरोपी फरियादी का रिश्तेदार रफीक खान निकला। पुलिस निरीक्षक हिमांशुसिंह राजावत ने बताया कि उदयपुर चित्तौड़गढ़ राज्यमार्ग पर कपासन थाना क्षेत्र के सिंहपुर टोल नाका के पास स्थित केबिन संचालक अजमेर हाल सिंहपुर निवासी कमरुद्दीन मुसलमान ने प्रकरण दर्ज कराया कि 20 मई रात्रि 9 बजे वह केबिन में खाना खाने की तैयारी कर रहा था कि एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए अज्ञात युवक जिनके मुंह बंधे हुए थे उन्होने गुटखा और सिगरेट मांगे। वह गुटका लेने के लिए नीचे झुका की अज्ञात युवको ने पिस्टल नु...
Read Moreकोविड के कारण अपनी जान गंवाने वालों के आश्रितों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत पारिवारिक पेंशन दी जाएगी
नई दिल्ली. ‘बच्चों के लिए पीएम केयर्स - कोविड प्रभावित बच्चों का सशक्तिकरण’ के तहत घोषित उपायों के अलावा भारत सरकार ने उन परिवारों की मदद करने के लिए कई और उपायों की घोषणा की है, जिन्होंने कोविड के कारण कमाई करने वाले सदस्य को खो दिया है। इन उपायों के तहत कोविड के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पेंशन दी जाएगी और इसके साथ ही बढ़ा हुआ एवं उदार बीमा मुआवजा प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इन सभी परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं के जरिए इन परिवारों के सामने आने वाली वित्तीय कठिनाइयों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत पारिवारिक पेंशन इन परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने और अपने जीवन स्तर को अच्छा बनाए रखने में मदद करने हेतु रोजगार से संबंधित मृत्यु के मामलों के लिए ईएसआईसी ...
Read Moreफतहनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंदड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को उदयपुर जिला संयोजिका रितु अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा फतहनगर सनवाड़ द्वारा उप तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम उप तहसीलदार अभिनव शर्मा को ज्ञापन सौंपा एवं कार्रवाई करने व पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत ही दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है। भरतपुर कीे सांसद श्रीमती रंजीता कोहली पर जानलेवा हमला हुआ जो कि राजस्थान की लाचार कानून व्यवस्था को बयां करता है। भीलवाड़ा में महिला तहसीलदार से अभद्रता, राजधानी जयपुर में 7 माह की गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की घटना, गैंग रेप करने वाले को पुलिस चालान शीघ्र पेश करें। उन्हें फांसी की सजा दी जाए। महिला अत्याचार रोका जाए आदि कई घटनाओं को लेकर म...
Read Moreईंटाली। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर एवं विधिक सेवा समिति न्यायालय वल्लभनगर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय ई वेबीनार स्वच्छ जीवन, निरोगी काया का आयोजन 30 मई रविवार रात्रि 8.00 बजे आयोजन होगा। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार हाल ही में नेशनल गोल्ड टैलेंट भाषण प्रतियोगिता का विषय कोरोना हारेगा भारत जीतेगा प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्वच्छ जीवन , निरोगी काया राष्ट्रीय ई वेबीनार के मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार टाक सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से शिकस्त करेंगे। कार्यक्रम संयोजक हितेश श्रीमाल के अनुसार वेबीनार में श्रेष्ठ भाषण का प्रदर्शन किया जाएगा एवं नेशनल गोल्ड टैलेंट भाषण प्रतियोगिता का रिजल्ट की घोषणा। डॉ एस के बामनिया कोविड-19 प्रभारी उदयपुर के द्वारा आमजन सुरक्षा संदेश जनहित प्रेषित ...
Read Moreफतहनगर। ओबीसी मोर्चा देहात भाजपा उदयपुर द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम लोहार, महेंद्र ओदिच्य आदि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं मोर्चा द्वारा चल रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श एवं समीक्षा की गई। ...
Read Moreकपासन(लालचंद सोनी)। सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय चित्तोड़गढ़ में मेल नर्स द्वितीय के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार शर्मा के निलंबन के विरोध में कपासन ब्लॉक के नर्सिंग कर्मियों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर पीएमओ चित्तौड़गढ़ की एक तरफा कार्यवाही का विरोध किया तथा तीन दिन में निलंबन वापस लेने की मांग की है। कपासन ब्लॉक अध्यक्ष जयन्त जोशी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन जिला चित्तौड़गढ़ के आव्हान पर शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक की सभी सी.एच.सी एवं पी.एच.सी.पर नर्सेज कर्मियो ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नारायणलाल मोर्य,भूरालाल कुमावत,अशोक त्रिपाठी ने इस तरह की तानाशाही एवं एक तरफा कार्यवाही को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि जो नर्सिंग स्टाफ गत डेढ़ वर्ष से जान जोखिम में डालकर कोरोना से लड़ रहा है। इस प्रकार से निलंबन की कार्यवाही करने स...
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कोविड़-19 के संक्रमण से लॉकडाऊन की स्थिति में पानी व बिजली के बिलों में न्यूनतम शुल्क व अधिभार माफ करने की मांग की है। विधायक जोशी ने पत्र में प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड़ केयर सेंटर बनाने, वहां प्रतिदिन कोविड़ जांच की व्यवस्था व ब्लाक स्तर पर दो मोबाइल वैनों की व्यवस्था करने, सत्तर वर्ष से अधिक उम्र वालों का घर-घर जाकर टीकाकरण करने, ग्रामीण क्षैत्र में टीकाकरण के लिये ऑनलाईन पंजीकरण की जगह ऑनस्पॉट व्यवस्था कराने की मांग की है। जोशी ने पत्र में मांग की है कि कोरोना महामारी में जिन परिवारों ने कमाने वाला मुखिया खोया है, उनके लिये विशेष पैकेज व माता-पिता खोने वाले बच्चों को निः सुविधा देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि राजस्थान में कोविड़ से बचाव के 6 लाख 38 टीके खराब होने के समाचार आये है, ...
Read Moreफतहनगर। लम्बे समय से स्वीकृत फतहनगर-चंगेड़ी मार्ग के पेवरीकरण का काम अब जाकर शुरू हो पाया है। सड़क की खराब हालत के चलते इस मार्ग पर गुजरने वाले लोग खासे परेशान हुए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली इस सड़क का काम काफी समय से स्वीकृत पड़ा था। दो दिन से रोड़ की दोनों साइडों को साफ करने का काम चला तथा आज उदासी आश्रम से रोड़ का लेवलीकरण शरू कर दिया गया है। उक्त सड़क 13 किलोमीटर बननी है। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना महामारी के समय अपने क्षेत्र में जन सेवा में जुटी सांसद रंजीता कोहली पर असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया हमला निंदनीय है। उदयपुर संभाग सोशल मिडिया प्रभारी संजय चन्देल, उदयपुर देहात जिला संयोजक पुरण खटीक, सुनिल सालवी, प्रवासी मजदुर व भोजन प्रभारी भावेश गोयल,कन्हेया लाल सालवी, एकलिगं, किसन,मोर्चा मण्डल संयोजक कैलाश यादव, पुरण गोयल ने विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमले के 45 मिनिट बाद पुलिस पहुंची। प्रदेष में महिला सांसद ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की सुरक्षा तो बहुत दूर की बात है। इन पदाधिकारियों ने कहा कि आखिर प्रदेष में ऐसा कब तक चलेगा। प्रत्येक दिन महिलाओं से दुराचार,गरीबों व दलितों पर अत्याचार अखबारों की सुर्खियां बन रहे हैं। ...
Read Moreरेलमगरा(देवीलाल गर्ग)। कोविड हेल्पर राजसमंद टीम द्वारा कोरोना महामारी में रेलमगरा के बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, श्रीराम सर्कल, शिव मंदिर आदि स्थानों पर निरंजन गर्ग ,सुरेशचंद्र विजयवर्गीय, मिलन विजयवर्गीय, शुभम् शर्मा मास्क वितरण किया गया । सार्दुल खेड़ा के भेरुलाल जाट ने करीब एक महीने पूर्व सोशल मीडिया पर एक ग्रुप कोविड हेल्पर राजसमंद की शुरुआत की, उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से अधिक समय में टीम के सदस्य कृष्णा आचार्य, पंकज बापना ,चेतन कुमावत, गौरव भाटिया,रतन लाल रेगर,मधुप्रकाश लड्डा, निलेश पालीवाल, बंकेश सनाढ्य,अयान जोशी, प्रहलाद जोशी, जयेश शर्मा, कमलेश कुमावत, दीपक सोनी, गौरव जोशी , रोशनलाल जाट, निरंजन गर्ग द्वारा दिन - रात विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर कोरोना महामारी में उदयपुर संभाग सहित विभिन्न जिलों में लगभग 280 जरुरतमंदो लोगों को आक्सीजन सिलेंडर, आक्सीजन किट, वेंटिलेटर, आईसीयू ,...
Read Moreफतहनगर। 45 पार आयुवर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन के क्रम में शनिवार को मावली तहसील के 12 गांवों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस संदर्भ में उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी करते हुए धोली मंगरी,रोड़ी,बाबरिया खेड़ा,पेलानेड़ा,चीपी खेड़ा,धारता,भांडावास,भीमल,छोटी खेड़ी, मानखण्ड,भीलों की डांग व छपरा में दो-दो कार्मिक लगाने का कहा है। ...
Read Moreफतहनगर। गुरुवार को तूफानी हवाओं के साथ बारिश के बाद आज दूसरे दिन भी नगर वासियों को तूफानी हवाओं का सामना करना पड़ा। आज भी 3:30 बजे बाद मौसम में परिवर्तन हुआ तथा 4:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें शुरू हुई। आज भी हवाए काफी तेज थी। समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस वक्त बारिश का दौर चल रहा है तथा बादल गरज रहे हैं। बिजली भी कड़क रही है।
Read Moreईंटाली। बिजली विभाग का काम कैसा है यह बारिश के प्रारंभिक दौर में ही पता लग गया। इतनी बड़ी तादाद में बिजली के पोल का गिरना काम की गुणवत्ता पर संदेह पैदा कर रहा है। ईंटाली-फतहनगर रोड़ पर लगा ट्रांसफार्मर सड़क पर आ गिरा तथा उसके टुकड़े हो गए। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। कई मकानों के चद्दर उड़ गए। इंटाली के राजीव गांधी भवन के पास एक बबूल और एक नीम का पेड़ धराशायी हो गया जिससे 2 घंटे तक रास्ता जाम रहा। ग्रामीणों ने सहयोग कर रास्ता खुलवाया। ...
Read Moreमावली। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने तीन सूत्रीय मांगपत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजकर मांग की है कि शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में 15 दिन की बढ़ोतरी 20 जून 2021 तक की जाए तथा कोविड-19 के दौरान जिन शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान! विगत डेढ़ माह से निरंतर ड्यूटी कोरोना महामारी मैं दे रहे उनका वेतन काटने का आदेश नहीं किया जाए। शिक्षा कर्मियों के मानदेय में अप्रैल 2021 से 10ः वृद्धि के आदेश किए जाए। ...
Read Moreमावली। वैक्सीनेशन के क्रम में आज मावली तहसील क्षेत्र के छह स्थानों पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राजकीय चिकित्सालय फतहनगर,ईंटाली,घासा,थामलासालेरा कला और चंदेसरा सेंटर पर कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी। उपखण्ड अधिकारी ने इन सेंटरों से सम्बन्धित पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से दो-दो कार्मिक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। ...
Read Moreआमेट(मुबारिक अजनबी) शाह मोतीलाल तख्तमल जैन की स्मृति में उनके सुपुत्र हस्तीमल बाबू सेठ,विनोद कुमार कच्छारा निवासी आमेट हाल मुंबई के द्वारा गुरुवार को नगर के सामुदायिक प्राथमिक केंद्र पर मरीजो की सहायतार्थ उपकरण भेंट किए। ये समस्त उपकरण नगर के राजेंद्र सिंह व भूपेंद्र सिंह चूंडावत ,भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गांधी के हाथों इस कोरोना संक्रमण महामारी में कोरोना संक्रमित मरीजों तथा अन्य दूसरे बीमारी से ग्रसित मरीजों की सहायता हेतु भेंट किए गए। जिनमे रेपो रेजर मशीन 5,बीपी इंस्ट्रूमेंट 5, सैनिटाइजर 30,पल्स ऑक्सीमीटर 20,ग्लूकोमीटर 10,एन 95 मास्क 50, नेबुलाइजर 10 आदि चिकित्सा के उपकरण मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ सीपी सूर्या को सुपूर्द किए। इस कोरोना संक्रमण महामारी में भामाशाह द्वारा दी जा रही चिकित्सीय सामग्री के लिए ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सीपी सूर्या ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। ...
Read Moreमुख्यमंत्री श्री चौहान 6 लाख ग्रामीण पथ विक्रेताओं को देंगे एक-एक हजार रूपये की सहायता राशि
भोपाल। ग्रामीण पथ विक्रेताओं को प्रदेश सरकार द्वारा एक-एक हजार रूपये सहायता राशि अनुदान स्वरूप दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 6 लाख हितग्राहियों को सामूहिक रूप से सहायता राशि का वितरण 28 मई को वर्चुअल समारोह में करेंगे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दौरान कई छोटे-छोटे व्यवसाय प्रभावित हुये हैं। इस स्थिति में पथ-विक्रेताओं को तत्काल राहत पहुँचाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है। कार्यक्रम मंत्रालय में सायं 4 बजे से होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत अब तक 2 लाख से अधिक ग्रामीण प्रवासी श्रमिकों सहित अन्य जरूरतमंद पथ विक्रेताओं को राज्य शासन की गारंटी पर 10-10 हजार रूपये का ऋण देकर लाभान्वित किया जा चुका है। राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ ...
Read Moreआमेट(मुबारिक अजनबी)। आमेट थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक भवन भूषण यादव के निर्देशन में दो दिवसीय अभियान के तहत नगर के विभिन्न चैराहों पर लोगो द्वारा कोरोना में सोशल सिस्टेसिंग की पालना नहीं करने पर 128 लोगो के चालान काट मजदूर लोगों में मास्क बांट कर उनको कोरोना के प्रति जागरूक किया है। एएसआई अर्जुन लाल कीर ने बताया कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देशन में नगर के आसन,लिकी चैराहा,मुख्य बस स्टैंड,रेलवे फाटक आदि स्थानों पर पुलिस सोशल डिस्टेसिंग की पालना नही करने वाले 128 लोगो के चालान काट कर 1280 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। वही दो दिवसीय अभियान में दहाड़ी मजदूर ,काश्तकारों के बिना चालान काटे उनको मास्क वितरण करते हुए मास्क पहनाकर उनको कोरोना महामारी के बारे में मास्क की अनिवार्यता पर जागरूक किया। इस अवसर पर एएसआई अर्जुन लाल कीर, मदनलाल, हेड कांस्टेबल अशो...
Read More