Author Posts
देश प्रदेश

प्रदेश में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन

जयपुर, 23 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जन अनुशासन लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ाने के लिए दिए गए सुझाव के मद्देनजर प्रदेश में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की गई है। मंत्रिपरिषद ने पॉजिटिव केस की संख्या में कुछ कमी आने के बावजूद संक्रमण एवं मृत्यु दर तथा अस्पतालों पर अत्यधिक दबाव होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने का सुझाव दिया था। त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के तहत परिवार, वार्ड, ग्राम, शहर एवं राज्य स्तर पर सामाजिक व्यवहार में कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप बदलाव लाने की अपेक्षा की गई है। प्रथम स्तर पर पारिवारिक जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्तियों का घर में प्रवेश रोकना होगा। अतिआवश्यक होने पर खुले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिला जा सकता है, ताकि पर...

Read More
देश प्रदेश

सशस्त्र बलों ने चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी शुरू की

नई दिल्ली. सशस्त्र बलों ने चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। इस तूफान के बुधवार, 26 मई, 2021 को पूर्वी तट पर पहुंचने की संभावना है। भारतीय वायुसेना के 15 मालवाहक विमानों ने जामनगर, वाराणसी, पटना और एर्नाकुलम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 950 कर्मियों और 70 टन सामग्री को कोलकाता, भुवनेश्वर और पोर्टब्लेयर पहुंचाया है। 16 विमान और 26 हेलिकॉप्टर तत्काल तैनाती के लिए तैयार रखे गए हैं। भारतीय नौसेना, जो पश्चिमी तट पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) तथा बचाव अभियान से निपटी ही थी, ने मानवीय सहायता और आपदा राहत की दस खेप भुवनेश्वर और कोलकाता भेजी हैं। पांच खेप पोर्टब्लेयर पर तैयार रखी गई हैं। पूर्वी कमान और अंडमान-निकोबार कमान के आठ पोत राहत पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। चार गोताखोर और दस बाढ राहत टुकडियां कोलकाता, भुवनेश्वर और चिल्का में तैनात की गई ...

Read More
देश प्रदेश

मौसम विभाग की चेतावनीःचक्रवाती तूफान की आशंका

फतहनगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, रविवार की शाम अखिल भारतीय प्रभाव आधारित मौसम चेतावनी बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी इस बुलेटिन के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा 5 डिग्री उत्तर 80 डिग्री पूर्व, 10 डिग्री उत्तर 85 डिग्री पूर्व, 13 डिग्री उत्तर 90 डिग्री पूर्व से लगातार गुजर रही है। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक विक्षोभ में केंद्रीभूत हो गया है और आज 23 मई, 2021 को 1130 बजे पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीपसमूह) से लगभग 560 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम, पारादीप (ओडिशा) के 590 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व, बालासोर (ओडिशा) के 690 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व तथा दीघा (पश्चिम बंगाल) के 670 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व के निकट अक्षांश 16.1 डिग्री उत्तर तथा देशांतर 90.2 ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रथम पुण्यतिथि पर पाटोदी के परिजनों ने की गौ सेवा

फतहनगर। विकास पुरूष पूर्व पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी की प्रथम पुण्यतिथि पर पाटोदी परिवार ने यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गायों को हरा चारा एवं लापसी वितरण कर गौ सेवा का लाभ लिया। इस अवसर पर पाटोदी के भ्राता धर्मचंद पाटोदी,अमित,सुमित,गौ शाला अध्यक्ष कैलाषचन्द्र अग्रवाल,मांगीलाल सांखला,हुकुमसिंह,मनीष गोयल,नरेष मण्डोवरा आदि भी उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

मावली। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में कोरोना महामारी बचाव कार्यक्रम की पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कोरोना महामारी गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित मापदंड मास्क, सोशल डिस्टेंस तथा सैनिटाइजर को ध्यान में रखते हुए किया गया। बैठक में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी नवनीत लाल जैन, सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत, स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता मेहता, निगरानी दल प्रभारी हिम्मत सिंह चुंडावत, निगरानी दल सदस्य चतर सिंह राव, खेतदान चारण, फतेह लाल डांगी, केवल राम गायरी, बाबर लाल गमेती, इमरान खान पठान, महेंद्र कुमार टेलर आदि उपस्थित रहे। पी ई ई ओ नवनीत लाल जैन ने बताया कि बैठक में कॉविड 19 गाइडलाइन की प्रभावी पालना करवाने तथा खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित व्यक्तियों की तुरंत पहचान कर प्रभावित व्यक्तियों को...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विकास पुरूष पाटोदी की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रबुद्धजनों ने किया याद

फतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी की आज प्रथम पुण्यतिथि पर नगर के प्रबुद्धजनों ने नगर विकास के लिए उनके योगदान को याद किया। हमारे पास पहुंचे चुनिंदा विचारों को हम यहां स्थान देकर दिवंगत पाटोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ज्ञानचंदजी पाटोदी का पार्टी के लिए योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होने पार्टी अध्यक्ष रहते पार्टी को खड़ा किया तथा पालिकाध्यक्ष रहते नगर के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। उन्होने नगर का विकास करवाने में कमी नहीं रखी। यदि कहीं कोई कार्य अधूरा रह गया है तो उसे हम पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। हम उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए कृत संकल्प हैं। आज के दिन हम उन्हें याद करते हें। -नीतिन सेठिया, उपाध्यक्ष नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़श्रीमान पाटोदी साब पूर्व अध्यक्ष की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें हार्दिक श्रदांजलि देते हुए उनका पालिका अध्यक्ष के रूप में और पार्टी अध्य्क्ष...

Read More
उदयपुर

संभागीय आयुक्त उदयपुर ने किया लवीना संस्थान का ध्वजारोहण एवम हॉल का अनावरण

झाड़ोल। लवीना विकास सेवा संस्थान के उन्नीसवें स्थापना दिवस समारोह पर संभागीय आयुक्त, उदयपुर श्री राजेन्द्र भट्ट ने संस्थान ध्वजारोहण किया। मौके पर एस डी एम गुंजन सिंह, विकास अधिकारी डॉ केदारप्रसाद वैष्णव, तहसीलदार ओ पी सोनी भी मौजूद रहे।उसके पश्चात संभागीय आयुक्त साब द्वारा बाल सुरक्षा गेट व संस्थान द्वारा निर्मित हॉल का अनावरण किया गया।संभागीय आयुक्त महोदय बालको के मुख से श्री नीमच माताजी की आरती सुन बेहद खुश हुए। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि होम को प्रारंभ से आज तक अनुदान नहीं मिला है वे झाड़ोल बीडीओ सर एवम पुलिस थाना ओंगना व पुलिस थाना झाड़ोल के नाथूसिंह के सहयोग से संचालन कर रहे है।इस पर उन्होंने बताया कि वे हर सम्भव मदद करेंगे।वे बालको से रूबरू हुए।होम के आवास, पुस्तकालय, रसोई,कम्प्यूटर कक्ष व कार्यालय का निरीक्षण कर संतोष प्रकट किया।एवम संस्थान निदेशक को नियमित सेवा ज...

Read More
मावली

शादी समारोह को लेकर प्रशासन सख्त,प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को उपखण्ड अधिकारी ने दिए निर्देश

फतहनगर। शादी समारोह को लेकर प्रशासन ने आज सख्त रूख अख्तियार किया है। उपखण्ड अधिकारी मावली मयंक मनीष ने गत दिनों सभी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। आज भी उन्होने एक आदेश जारी करते हुए समस्त पीईईओ,पटवारी और ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना का प्रभाव अधिक होने से सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन में केवल घर पर ही विवाह अनुमत है। विवाह सूचना की लिस्ट मुहैया करवाते हुए कहा कि 1 दिन पूर्व संबंधित व्यक्ति को पाबंद किया जाना है कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए लाॅक डाउन गाईडलाइन की पालना करें। पाबंद करते समय यह भी सुनिश्चित करें कि दूल्हा और दुल्हन दोनों बालिग हो अर्थात यह सुनिश्चित करना है कि बाल विवाह ना हो। विवाह में डीजे, बैंड बाजा, बारात निकासी ,प्रीतिभोज की अनुमति नहीं होगी। विवाह घर पर ही हो या कोर्ट मैरिज के रूप में अनुमति होग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लायन्स क्लब ने फतहनगर-सनवाड़ में दिए 200-200 मेडिकल किट

फतहनगर। लायन्स क्लब फतहनगर द्वारा भी सेवा कार्य के तहत कोरोना मरीजों के लिए मेडिकल किट प्रदान किए गए। नगर के राजकीय चिकित्सालय एवं सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 200-200 किट दिए गए। एक किट में पांच दिन की दवाई पैक की गई है। फतहनगर चिकित्सालय में डॉ. विजय जैन, गोपाल आमेटा एवं सभी चिकित्साकर्मियों तथा सनवाड़ में डॉ. महेश वजुवावत, डालचंद जाट एवं अन्य चिकित्साकर्मी, नायब तहसीलदार अभिनव शर्मा, स्थानीय थाने में सीआई उदयसिंह चुंडावत, भंवरलाल, रामप्रताप एवं थाना स्टाफ का कोरोना काल में की जा रही सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। क्लब के सचिव विनोद धर्मावत के अनुसार इस अवसर पर क्लब के आगामी वर्ष के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मोर, सचिव अजय मोर, दिनेश सामर, शैलेश पालीवाल, भंवर सोनी, गोविंद अग्रवाल, अशोक छाबड़ा, गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुलिस ने बेवजह घूमते लोगों के बनाए चालान

फतहनगर। बेवजह बाजार में घूमते लोगों के आज पुलिस ने चालान काटे। थाना अधिकारी उदयसिंह,कांस्टेबल कैलाशस,मनोज एवं भंवरलाल की टीम ने आज मैन चैराहे पर मोर्चा संभाला तथा बेवजह घूमते लोगों को पकड़ा एवं चालान बनाए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर अस्पताल में 250 कोरोना मेडिकल किट भेंट

फतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डाॅ.विजय जैन को आज लाॅक डाउन ग्रुप की ओर से 200 एवं चन्द्रप्रकाश दुग्गड़ की ओर से 50 मेडिकल किट प्रदान किए गए। ये मेडिकल किट जरूरतमंद लोगों को प्रदान किए जाऐंगे। इस अवसर पर हेमंत गोयल,गोपाल छिपा,आशीष कोठारी,विकास सोनी,विजय सोनी,गौरव कुमावत,विकास मोर आदि उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

कोरोनाः ब्लाॅक स्तरीय कमेटियों के प्रभारियों ने किया निरीक्षण

फतहनगर। उपखण्ड अधिकारी द्वारा गठित ब्लाॅक स्तरीय कमेटियों के प्रभारियों ने आवंटित पंचायतों का दौरा कर कोरोना की स्थिति की जानकारी ली। सनवाड़ नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा ने चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बैठक ली तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट,ग्राम विकास अधिकारी मंशाुपरी गोस्वामी,निगरानी दलों एवं आशा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तथा जानकारी ली एवं कोरोना से पंचायत को मुक्त करने के लिए सुझाव साझा किए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर फल एवं मास्क वितरण

फतहनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक वैष्णव के निर्देशानुसार पार्षद नरेश जाट एवं मनीष पालीवाल के नेतृत्व में सनवाड हॉस्पिटल में मरीज और मरीजों के परिवार जनों को फल एवं मास्क वितरण किया गया। इस अवसर पर महावीर जैन, ललित त्रिपाठी, दीपक कोठारी, अनिल पराशर, दीपक अग्रवाल,राहुल त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रोड़लाइट आज भी रही गुल,पनघट योजनाएं भी प्रभावित

फतहनगर। बुधवार को वार्ड 15 की रोड़ लाइटें मीटर जलने के बाद से ही बंद पड़ी है। लाइटें बंद रहने से आज तीसरे दिन भी लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरे से ही लोग परेशान नहीं है अपितु रोड़ लाइटों की लाइन से जुड़ी पनघट योजनाएं तक इससे प्रभावित हुई है। पनघट योजनाएं सुनी पड़ी है तथा लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। इस घटना को आज तीसरा दिन होने के बावजूद प्रशासन ने सुध नहीं ली है। इधर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती दीपमाला चावड़ा ने बताया कि मीटर नया लगाया जा चुका है तथा आधी लाइटें चालू हो गई है। आधी कल चालू हो जाएगी। तार छूटने के कारण जनता काॅलोनी तथा नाकोड़ा नगर में लाइट गुल है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

फतहनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस मावली विधानसभा अध्य्क्ष रौनक गर्ग द्वारा कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए मास्क,सेनेटाइजर,असहाय लोगो मे राशन किट वितरण किए गए। इसके अलावा गौ शाला में गायों को हरी घास डाल कर गौ सेवा की गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस माहिन खान, मेकश खान,पार्षद सुनील मून्दड़ा, नारायणलाल मोर,ओम प्रजापत, मनीष बंसल, नगर अध्यक्ष नितेश पुरी आदि मौजूद थे जिन्होने पुष्पांजलि अर्पित की। ...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान में भी मिले कोरोना मृतक आश्रितों को सहायता – जोशी

       चित्तौड़गढ़ 21 मई/कोरोना महामारी के दौरान कई परिवारों ने अपने परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य को खोया है। इस संकट की घड़ी में सरकार को उनकी आर्थिक सहायता करनी चाहिए।  उपरोक्त मांग सांसद सी.पी.जोशी ने राजस्थान सरकार से की है।       सांसद जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोरोना महामारी में कोरोना से मृतक के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए उनके आश्रित को  2 लाख रुपए मांग की है। सांसद जोशी ने कहा की आप संकट के समय विभिन्न निर्णयों से आमजनता को राहत देने का प्रयास कर रहे है। इसी प्रकार आर्थिक सहायता देने से उस परिवार को इस दुखद घड़ी में कुछ राहत एवं संबल मिलेगा। मध्यप्रदेष सरकार भी वहां कोरोना पिडित परिवारो को जिनके परिवार में जनहानी हुई है उनको सरकार की तरफ से सहायता कर रही है तो राजस्थान सरकार भी इस दिषा में निर्णय करे ताकि इस संकट के समय में लोगो को राहत मिल जाए। ...

Read More
उदयपुर

कम्प्यूटर क्रांति के जनक श्री राजीव गांधीः के.के.शर्मा

उदयपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव जी गांधी की पुण्य तिथि पर आज यहां राजीव गांधी उधान में अखिल भारतीय राजीव गांधी बिग्रेड के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये । कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुरूप इस बार कार्यक्रम सीमित समय के लिये आयोजित किया गया। श्री शर्मा ने कोविड महामारी के चलते युवाओ को राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना करने व दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी की पालना सुनिश्चित करने हेतु युवाओं को आगाह किया । इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव के.के.शर्मा, बिग्रेड के प्रदेश महासचिव भैरूलाल गायरी व बिग्रेड के कार्यकर्ता विनोद डांगी उपस्थित थे । इस अवसर पर बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव के.के.शर्मा ने कहा कि आज हर हाथ में मोबाईल व हर घर मंे कम्प्यूटर का श्रेय श्री राजीव ज...

Read More
मावली

समर्पित पर अघोषित रोक,पास शुदा बिलों का भुगतान अटका

फतहनगर। समर्पित पर अघोषित रोक के चलते पास शुदा बिलों का भुगतान अटका पड़ा है। पिछले वर्ष सरकार ने कोरोना के चलते कर्मचारियों के समर्पित का नकद भुगतान लेने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद शिक्षक संगठनों की मांग पर रोक हटी लेकिन लगता है अब भी सरकार ने अघोषित रोक लगा रखी है। मावली तहसील में हालात यह हैं कि कई कर्मचारियों ने नकद भुगतान के लिए बिल भेज रखे हैं लेकिन लम्बे समय से उनके खातों में भुगतान नहीं आया। कई बिल पासशुदा बैंक में तो कई ट्रेजरी में ही पड़े हैं। शिक्षकों ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि फिर रोक हटाने का मतलब ही क्या निकला। शिक्षक नकद भुगतान तभी उठाते हैं जब उन्हें जरूरत होती है,अन्यथा 300 पीएल तक उनके खाते में जमा रहती है जिसका नकद भुगतान सेवानिवृत्ति पर लिया जाता है। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति पर राज्य और जिलों के अधिकारियों से बातचीत की

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य तथा जिलों के अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर बातचीत की। बातचीत के दौरान अधिकारियों नें कोविड के विरुद्ध लड़ाई में प्रधानमंत्री के नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को अपने-अपने जिलों में कोविड-19 की स्थिति में सुधार की जानकारी दी। अधिकारियों ने रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा क्षमता सृजन में टेक्नोलॉजी के उपयोग के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपने जिलों में जन भागीदारी और जागरूकता के बारे में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी से महामारी से लड़ने में संपूर्ण संकल्प सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने काम को अधिक मांग वाला और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। नई चुनौतियों के बीच नई रणनीतियों और नए समाधान...

Read More
चित्तौडगढ़

पहाड़िया का निधन दुखदः जोशी

चित्तौडगढ। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का निधन बहुत दुखद है । चित्तौडगढ सासंद सी पी जोशी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़िया अल्पआयु से ही जन प्रतिनिधि के रूप में देश समाज की सेवा कर रहे थे। उन्होने अपने जीवन में जन कल्याण के कार्य किए और राज्यपाल के रूप में संवैधानिक और मुख्यमंत्री के रूप में सरकार के नेतृत्व का बखूबी निर्वहन किया । उनका जाना सबके लिए अपूरणीय क्षति है। ...

Read More