फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा लॉयन्स क्लब, फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में स्व. पुरूषोत्तम लाल पालीवाल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी, गोवर्धन सिंह चौहान,पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल, अशोक जैन,सत्यनारायण अग्रवाल, अजय मोर, विकास सोनी, रोनक गर्ग, लॉयन्स क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र मोर एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों,स्वयंसवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लॉयन्स क्लब सदस्य को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रक्त संग्रहण आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज उदयपुर द्वारा किया गया। ...
Read Moreadmin
उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन व पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी उनके साथ थे। विमानतल पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों की अगवानी की। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी हिंगलाज दान, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एसपी मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से उपरना, पगड़ी व माला इत्यादि से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन देवी कटारा, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, समाजसेवी पंकज कुमार शर्मा, पार्षद अरूण टांक, धु्रव कुमार कविया, सुरेश श्रीमाली, वीरन्द्र वैष्णव, दिनेश श्रीमाली, फिरोज अहमद शेख, भगवान सोनी, सुभाष चित्तौड़ा, रा...
Read Moreफतहनगर। भाजयूमो मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती रोडवेज बस स्टैंड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माला व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के पूरे जीवन का बलिदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उनका दिया गया संविधान जो पूरे विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। उनके दिए गए उपदेश, विचार, सामाजिक हित के कार्य जो समाज मे भाईचारा एकता से रहने की शिक्षा देते है। कार्यक्रम में देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महामंत्री रामचंद्र महलाना,रोशन खटीक,पूर्व चेयरमेन कल्याणसिंह पोखरना,भाजयूमो जिला मंत्री सचिन खटीक,प्रह्लाद सिंह राणावत,ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर, भाजयूमो अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,महामंत्री शैलेश मीणा,...
Read Moreउदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक फिजियोथेरेपी चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से चौथी दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कांग्रेस का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 10.45 बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में किया जायेगा जिसमें देश विदेश के 2 हजार से अधिक विषय विशेषज्ञ भाग लेगे। कान्फ्रेंस का शुभारंभ अतिथि कुंवर लक्ष्यराज सिंह मेवाड, अति विशिष्ठ अतिथि इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के अध्यक्ष डॉ. संजीव झा, विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष डॉ. रूचि वाष्णेय, समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत, नागालैंड विवि के रजिस्ट्रार डॉ. सीके सेथिलकुमार, गुजरात फिजियोथेरेपी कौन्सिल की अध्यक्ष डॉ. यगना शुक्ला करेगी जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेगे। ...
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह में हजारीलालजी जाटोलिया की पुत्री सम्मानित
फतहनगर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। सामाजिक समरसता एवं धर्म निरपेक्षता संविधान की मूल भावनाओं में शामिल है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने मानव मात्र के बीच जाति, धर्म और वर्ण के आधार पर भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया। उनकी जयंती पर आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि सभी धर्मों एवं जातियों को साथ लेकर इस देश को एक व अखंड रखेंगे। श्री गहलोत गुरूवार को बिड़ला सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राज्य स्तरीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में सभी घृणा, नफरत एवं भेदभाव भुलाकर सद्भाव एवं भाईचारे के साथ रहें यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बाबा साहब की 131वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक महान दार्शनिक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक एवं बहुमुखी प्रतिभा के ध...
Read Moreमावली. कस्बे के आलोक दीप विद्यालय में गुरूवार को शाम 6 बजे भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेड़कर की 131वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अम्बेड़कर सेवा समिति के तत्वावधान में 131 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव के रूप में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सभी ने डॉ.अम्बेड़कर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजस्थान अम्बेड़कर शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ.खेमराज कडे़ला ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कहा कि बाबा साहेब के विचारों को हमें अपने-अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिऐं। इसके बाद प्राध्यापक डॉ.श्यामलाल मेघवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान डॉ.खेमराज कडे़ला, डॉ.श्यामलाल मेघवाल, ओमप्रकाश वसीटा, डॉ.सतीश पंवार, भू-वैज्ञानिक कपिल वसीटा, डॉ.भरत विजयवर्गीय, पूर्व सरप...
Read Moreफतहनगर। विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में बुधवार को कक्षा आठवीं व नौवीं के भैय्या बहिनों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र उनिया व मुख्य अतिथि फतहनगर संकुल के संकुल प्रमुख सुरेश कुमार आमेटा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। प्रधानाचार्य तुलसीराम लौहार ने अतिथियों का स्वागत व परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भैय्या बहिनों द्वारा समूह गीत,एकल गीत,व विदाई गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता द्वारा भैय्या बहिनों को आशीर्वचन स्वरूप दो शब्द प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में दीक्षांत लेने वाले सभी भैय्या बहिनों को तिलक लगाकर,कलाई पर मोली बांधकर श्रीफल भेंट कर शुभकामना संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में शंकरलाल जाट ने आभार व्यक्त किया। संचालन श्रीमती धर्मा वैष्णव ने किया। ...
Read Moreप्रधानाचार्यो ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनः गैर शैक्षणिक कार्यों से पीइइओ को मुक्त रखने की मांग,पूर्व सांसद रघु मीणा से भी मिले
उदयपुर। पंचायत प्रारम्भिक षिक्षा अधिकारी संघ जिला उदयपुर द्वारा पीइइओ को अन्य विभागों के कार्य थोपने के विरोध स्वरूप जिला कलक्टर को गैर शैक्षणिक कार्यो से पीइइओ को मुक्त रखने हेतु ज्ञापन दिया गया। प्रधानाचार्यो द्वारा सोंपे गए ज्ञापन पर प्रधानाचार्यो के दोनो संगठनों रेसा एवं रेसा पी के जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर किए हुए सोंपे गए। संयुक्त मोर्चे के प्रवक्ता मुकेष कुमार पण्ड्या ने बताया कि राजस्थान के हर जिले में निर्माण श्रमिकों के लम्बित प्रकरणों के सत्यापन हेतु बनाई गई समिति में पीइइओ को प्रभारी बनाए जाने का विरोध किया गया है एवं कई जिलो में जिला कलक्टर द्वारा इन आदेषो को निरंस्त कर दिया गया है। उदयपुर जिले में भी हर ब्लॉक पर प्रधानाचार्यो द्वारा इस आदेष का विरोध किया जा रहा है। ज्ञापन में जिला कलक्टर महोदय से षिक्षा विभाग को गैर षैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने एवं श्रम व...
Read Moreलवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक आयोजित,बीटी कॉटन के निराश्रित बालको के लिए सरकार समय पर जारी करे अनुदानःमंत्री राव
उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन संस्थान के हेडऑफिस ओंगना में हुआ। बैठक में संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि ओपन शेल्टर होम,ओंगना का पूर्व अनुदान अभी तक बकाया है एवं वर्तमान अनुदान भी अभी तक नहीं मिल पाया है जिससे आर्थिक हालात खराब हो गए है। वर्तमान में स्वयं जिला कलेक्टर द्वारा होम के बालको का खाद्य सामग्री खर्च उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना संस्थान उदयपुर, चित्तौड़गढ़ के अंतर्गत संचालित विशेष बाल श्रमिक प्रशिक्षण केन्द्रों के अनुदान हेतु राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। गोगुन्दा तहसीलदार विमलेन्द्र सिंह राणावत व गोगुन्दा विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजावत द्वारा होम में दो वेंटिलेशन गेट पच्चीस हज़ार रुपये की लागत में लगवाने हेतु संस्थान सदस्यों द्वारा आभार प्रकट किया गया। संस्थान अध्यक्ष मनोज जीनगर ...
Read Moreउदयपुर. फील्ड स्तर पर विभागीय योजनाओं के सतत क्रियान्वन एवम् समीक्षा हेतु आज मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुराबड़ एवम् सैटेलाइट हॉस्पिटल वल्लभनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में भाग लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने कहा की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समय समय पर सेक्टर बैठक आयोजित कर निर्धारित सूचकांक की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करे ताकी योजनाओं के क्रियान्वन में आ रहे अंतर को पहचान कर प्रभावी रूप से योजना बना इसे दूर किया जा सके। डॉ खराड़ी ने कहा की मौसम में बदलाव से मौसमी बीमारियों यथा मलेरिया, उल्टी दस्त इत्यादि के फैलने की संभावना बनी रहती है। इसलिए अस्पताल आने वाले मरीजों में संभावित लक्षणों के मरीजों की मलेरिया स्लाइड अवश्य लेवे। ...
Read Moreउदयपुर । राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत अकादमी कार्यालय में 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंति की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएग। अकादमी सचिव डॉ. बसंन्त सिंह सोलंकी ने बताया कि यह साहित्यिक गोष्ठी ‘राजस्थान में साहित्य द्वारा सामाजिक उत्थान एवं जागृति’’ विषय पर केन्द्रित होगी। इस साहित्य गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, मुख्य वक्ता डॉ. गिरिशनाथ माथुर एवं मुख्य अतिथि डॉ. कुन्दन माली होंगे। इस गोष्ठी में डॉ. हुसैनी बोहरा एवं डॉ. रीना मेनारिया द्वारा उक्त विषय पर केन्दित पत्र वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार, आलोचक डॉ. कृष्णकुमार शर्मा के साथ नगर के वरिष्ठ कवि साहित्यकारों का सानिध्य प्राप्त होगा। ...
Read Moreफतहनगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रताप चौराहे फतहनगर पर शिक्षाविद समाज सुधारक, क्रांतिकारी, महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य जगदीश तंबोली एवं पूर्व चेयरमेन वरिष्ठ सदस्य कल्याणसिंह पोखरना एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया द्वारा महात्मा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मण्डल महामंत्री रामचंद्र मेलाना, पार्षद विनोद धर्मावत, वरिष्ठ रमेश तेली,गजेन्द्र सिंह रावल, सोहन लाल खटीक, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, अशोक मोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष प्रजापत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार, एससी मोर...
Read Moreसांसद की अनुशंषा से कक्षा कक्ष सहित होगे अन्य कार्य चित्तौडगढ/ उदयपुर 11 अप्रैल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी सोच के परिणाम स्वरूप गठित डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड जिला उदयपुर से मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ के विकास कार्य होगे। सांसद सी.पी.जोशी की अनुशंसा पर स्वीकृत होने वाले उक्त कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो गयी है।1. राआउमावि मांगथला, ग्रा.प. मांगथला, प.स. मावली में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य राशि 10 लाख रू.2. राउमावि फलीचड़ा, ग्रा.प. फलीचड़ा, प.स. मावली में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य राशि 10 लाख रू.3. राप्रावि वालरा, ग्रा.प. जैवाणा, प.स. मावली में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य राशि 5 लाख रू.4. राउमावि बोयणा, ग्रा.प. बोयणा, प.स. मावली में प्रार्थना हॉल निर्माण कार्य राशि 10 लाख रू.5. राउमावि खाम की मादड़ी, ग्रा.प. रख्यावल, प.स. मावली में एक कक्षा...
Read Moreचित्तौडगढ 11 अप्रैल/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए होने वाले सांसद सी.पी.जोशी की पहल सांसद खेल महाकुंभ कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम चरण का प्रारंभ 14 अप्रैल भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती से भादसोड़ा मंडल से होगा। भादसोड़ा मंडल के मैच मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम श्री सांवरिया सेठ में होगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है इसकी तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन सोमवार को सांसद जनसुनवाई केंद्र चितौड़गढ़ पर हुआ। आगामी 14 अप्रैल से लेकर इस अप्रैल माह में अधिकांश मंडल स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके साथ ही मई माह के अंदर चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर पूरे लोकसभा क्षेत्र के मंडलों की कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मंडल स्तर पर होने ...
Read Moreफतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति की बैठक में भाग लेने सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। जहां वो मंगलवार 12 अप्रेल को आयोजित होने वाली संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति की बैठक मे भाग लेंगें। जिसमें समिति की बैठक के विषय वस्तु पर चर्चा की जायेगी। ...
Read Moreजिले में डीएमएफटी से होने वाले विकास कार्यों पर हुई चर्चा, जनहित के कार्यों को मिले सर्वाेच्च प्राथमिकता -कलक्टर
उदयपुर, 10 अप्रेल। डिस्ट्रिक्ट मिनरल् फाउंडेशन ट्रस्ट से जिले में खनन प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में रविवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला कलकेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। कलक्टर मीणा ने डीएमएफटी के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जनहित के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल आपूर्तिं, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा में नवाचार एवं अत्याधुनिक व तकनीकी शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ावा देने, वन विकास, पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के उपायों के साथ इसके संरक्षण संबंधी कार्य, पौधारोपण, विभिन्न निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए कलक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा कर प्रस्ताव पुनः तैयार कर डीएमएफटी को प्...
Read Moreफतहनगर। आजाद मित्र मंडल के तत्वावधान में राहगीरों के लिए पेयजल एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। बढ़ती भीषण गर्मी से राहत के लिए राहगीरों के लिए पेयजल एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधते हुए सभी वार्ड वासियों से अपील की कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी अपने घरों की छतों एवं पेड़ों पर परिंडें बांधे जिससे कि बेजुबान पक्षियों के लिए इस गर्मी में पानी की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर महेंद्रसिंह चौहान,दीपक बडगुर्जर,शक्तिसिंह चुंडावत,नितिन पालीवाल, दिनेश पालीवाल,लोकेश खटीक, विक्रम सिंह,पवन मेनारिया, राहुल जीनगर,अभिराज सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू माली,राजू तेली,नाहर सिंह यादव उपस्थित रहे। ...
Read Moreउदयपुर 10 अप्रैल। उदयपुर शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सीडीएस और एनडीए की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि सीडीएस की परीक्षा 3 सत्रों में आयोजित हुई। वहीं एनडीए की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। इन परीक्षा के दौरान उपस्थिति आधे से भी कम रही। एडीएम ने बताया कि सीडीएस की परीक्षा के प्रथम सत्र में 43.40 प्रतिशत, द्वितीय सत्र में 43.17 प्रतिशत तथा तीसरे सत्र में 42.95 प्रतिशत उपस्थिति रही वही एनडीए के प्रथम सत्र में 30.02 प्रतिशत व दूसरे सत्र में 29.60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। ...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के ईंटाली गांव में रविवार को रामनवमी के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण महावीर गौशाला के लिए गौ माता का पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह गौशाला इंटाली से भीलाखेड़ा मार्ग पर प्रस्तावित है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार मेनारिया, वार्डपंच प्रतिनिधि सुंदर लाल सोनी, पूर्व वार्ड पंच ओमप्रकाश सोनी, पं.भूरालाल मेनारिया, मोतीलाल मेनारिया,लक्ष्मीलाल पुष्करणा, रामलाल सैन, पं. प्रेमशंकर पुष्करणा, शिवशंकर चौधरी, केशुराम पुष्करणा, मीठालाल खारोल, ललित कुमार सेन, लादूलाल पशुधन सहायक, पन्नालाल सरगरा, गोपीबाई सरगरा, सुरेशचंद्र लक्षकार,जगदीशचंद्र सोनी,मुकेश कुमार सोनी सहित गांव के कई व्यक्ति उपस्थित थे। ...
Read Moreउदयपुर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने एक आदेश जारी कर जिले में लगाई गई धारा 144 की पाबंदियों में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में 8 अप्रैल से 7 जून तक लगाई गई धारा 144 के तहत प्राप्त सुझावों के आधार पर जारी आदेश में आंशिक संशोधन कर वैवाहिक समारोह, शव यात्रा, निजी तथा राजकीय कार्यालयों में बैठके और राजकीय आयोजन अनुमत होंगे कलेक्टर ने बताया कि यह आदेश 10 अप्रैल की मध्य रात्रि से लागू होकर 7 जून की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेंगे शेष पाबंदियां पूर्ववत यथावत रहेंगी। ...
Read More