फतहनगर - सनवाड

धूमधाम से मनाया रंगोत्सव

मावली। लदानी, साकरोदा, मावली सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में होली,धूलेण्डी, रंगोत्सव परंपरागत तरीके से खेलते, नाचते,होली के गीत गाते एवं आपस में रंग लगाकर, खेलते देखे गए।अधिकांश स्थानों पर युवाओं को बड़े ही उत्साह से रंग लगाकर खेलते हुए देखा गया। होली के गीत गाते एवं नाचते हुए रंग लगाकर प्रत्येक वार्ड मोहल्ले में ढ़ोल बजाते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँच कर होली धूलेण्डी रंगोत्सव मनाया गया।विशेष रूप से गतवर्ष होली के बाद शोकाकुल परिवारों तक पहुँच कर रंग लगाकर होली धूलेण्डी रंगोत्सव मनाया गया।गतवर्ष होली के बाद जन्में बालक- बालिकाओं का ढूंढ़ोत्सव मनाया गया।परिवार के सदस्य नये वस्त्रों को धारण कर, सगे संबंधियों, रिश्तेदारों, ग्रामवासियों की उपस्थिति में भांति- भांति के पकवान,गुड़ सहित मिठाईयाँ बना कर बांटते,खाते एवं खिलाते हैं ।नन्हे बच्चों को ढूंढ़ोत्सव के समय नवीन गणवेश, विभिन्न उ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में विधि विधान से हुआ होलिका दहन

फतहनगर। धर्मनगरी फतहनगर में सोमवार शाम 6:35 बजे सरदार पटेल स्टेडियम में होली का दहन विधि विधान से किया गया। दहन के लिए श्री द्वारिकाधीश मंदिर से पुजारी, नगरवासी, मंदिर विकास कमेटी के पदाधिकारी ढोल ढमाकों के साथ नया बाजार होते हुए स्टेडियम पहुंचे जहां होली का पूजन किया गया तथा अग्नि प्रज्वलित की गई। होली का आतिशी दहन शुरू होते ही नवधान के तौर पर लोगों ने गेहूं की बालियां सैंकने एवं नवजात बटुकों को लेकर परिक्रमा शुरू की। होलिका दहन का नजारा देखने स्टेडियम में नगरवासी खासी तादाद में आए। इसी प्रकार अखाड़ा मंदिर प्रांगण में भी होलिका को सुसज्जित कर महंत शिव शंकरदास द्वारा पूजन किया गया तथा अग्नि प्रज्वलित की गई। यहां भी खासी भीड़ रही। अखाड़ा मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल अनमोल भी उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

घायलों की कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे केबिनेट मंत्री खराड़ी एवं जिलाध्यक्ष पुष्कर

उदयपुर 2 मार्च : गोगुंदा विधानसभा के मजावद में हुए पिकअप हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी , जिलाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात पुष्कर तेली एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा उदयपुर महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय पूछे ।जहां उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के उचित ईलाज एवं हर संभव चिकित्सकीय मदद के निर्देश दिए ।जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने कहा कि सरकार मृतकों एवं घायलों के परिजनों के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव मदद की जायेगी।जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि घायलों को ब्लड समेत तमाम मेडिकल आपातकालीन सहायता एवं सुविधाएं तुरंत उपलब्ध करवाई गई है और आगे भी संगठन मुसीबत में घायलों ओर मृतकों के परिजनों के साथ है।दुर्घटना के समय से ही जिलाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात पुष्कर तेली लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे थे ।इस हादसे में अब तक पां...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बार एसोसिएशन मावली का होली मिलन समारोह आयोजित: आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील

फतहनगर। आज बार सभागार मावली में होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश प्रेम प्रकाश ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मोहिताश एवं विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मर्यादा शर्मा उपस्थित रहे।समारोह के दौरान बार परिसर में नवीन वाटर आरओ मशीन का शुभारंभ किया गया। साथ ही AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने नवप्रवेशी अधिवक्ताओं का उपरना ओढ़ा कर, उपहार देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।अपने संबोधन में अतिथियों ने होली के पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताते हुए अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की मजबूती हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, महासचिव  शैलेश कुमार मीणा , उदयलाल डांगी,मदन नागदा दिनेश पालीवाल अशोक सेन , शंकरलाल डांगी,कन्हया लाल डांगी...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पीएम मोदी की अजमेर सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा देहात की बैठक : एक हजार से अधिक लाभार्थी ओर कार्यकर्ता होंगे सम्मिलित

मेवाड़ की आहुति के बिना राष्ट्रयज्ञ अधूरा : बद्रीलाल जाट प्रभारी बद्रीलाल एवं जिलाध्यक्ष ने देहात जिले के संयोजकों के बैठक लेकर पीएम मोदी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में केडर बेस कार्यकर्ताओं ओर लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश । उदयपुर 26 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर के कार्यक्रम में 28 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा उदयपुर देहात जिले की बैठक जिला प्रभारी एवं कपासन के पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली की अध्यक्षता में बलिचा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रातः 12 से 2 बजे तक संपन्न हुई ।बैठक में प्रभारी जाट एवं जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने विधानसभा वार बसों की व्यवस्था,अजमेर जाने वाले कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों की सूचीयो एवं तैयारियों को लेकर विधानसभा वार संयोजकों से चर्चा की एव...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भानुकुमार शास्त्री की पुण्यतिथि (24 फरवरी ) पर विशेष:-◆शुचिता, कर्मठता व संघर्षशील जीवन का पर्याय रहे भानुकुमार शास्त्री◆

भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी की यात्रा के एक कर्मठ योद्वा, संस्थापक सदस्य भानुकुमार शास्त्री संघ के साधारण स्वयंसेवक से लेकर मुख्य शिक्षक, कार्यवाह, नगर कार्यवाह बाद में पार्षद, नगर परिषद् उपसभापति, विधायक, सांसद, निगम बोर्ड के अध्यक्ष व काबीना मंत्री का दर्जा उनकी लम्बी राजनैतिक यात्रा के पड़ाव रहे। लगातार संघर्ष व तत्कालीन प्रभुत्व सम्पन्न दल कांग्रेस के मुकाबले अपने दल की न्यून राजनैतिक शक्ति ने उनके मन-मानस की क्रांति को कभी मंद नही होने दिया। वे ‘भास्वान उदेष्यति’ (सूर्योदय होगा) का ध्येय वाक्य लेकर अपने मार्ग पर जुटे रहे। करीब तीन दशक से अधिक शास्त्री के सानिध्य का सौभाग्य मुझे भी मिला। समय-समय पर वे अपने संस्मरण मुझे साझा करते थे। उनमें से कुछ मुख्य संस्मरणों का उल्लेख यहां कर रहा हूं।सन् 1925 में 29 अक्टूबर को सिंध प्रदेश के हैदराबाद...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बागोलिया फीडर का हुआ भूमि पूजन

फतहनगर। मावली तहसील के बागोलिया बांध में पानी की आवक को लेकर रविवार को क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर लाल तेली आदि के कर कमलों से फीडर का भूमि पूजन विधि विधान से संपन्न करवाया गया। शिलान्यास मुख्य प्रारंभ बिंदु मेड़ता में किया गया। इस अवसर पर फतहनगर-सनवाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, मावली विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार सहित कई प्रमुख भाजपा पदाधिकारी मंचासीन अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

खाटूश्यामजी मेले में श्रद्धालुओं की आवक शुरू

सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने संभाली कमान खाटूश्यामजी मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा जयपुर, 22 फरवरी। विश्वविख्यात श्री खाटूश्याम मंदिर में आयोजित लक्खी फाल्गुन मेले के दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव, थानाधिकारी पवन कुमार चौबे, मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान, कमांडो दल एवं पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे के प्रमुख आवक मार्गों, पार्किंग स्थलों, मेला बाजार और मुख्य मंदिर परिसर का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर तैयारियों का आकलन किया। इस दौरान पुलिस दल ने काफिले के साथ रूट मार्च भी किया, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

एआई कर रहा चेहरे की पहचान, खुल रही डमी कैंडिडेटएवं अन्य अपराधियों की जन्मकुंडली— एआई के उपयोग में राजस्थान के नवाचार बन रहे मिसाल— सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग का फेस सिमिलैरिटी सर्च सिस्टम कर रहा है शासन एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों की बड़ी सहायता — एआई एप्लिकेशन से डमी केंडिडेट, आदतन अपराधी और लावारिस शवों की पहचान का काम हो रहा आसान

जयपुर, 22 फरवरी। जहां देश के दूसरे राज्य अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यात्रा की शुरुआत चैटबॉट-बेस्ड प्लेटफॉर्म से कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार इस मामले में काफी आगे बढ़ चुकी है। एआई-बेस्ड चैटबॉट सफलतापूर्वक संचालित करने के बाद, राजस्थान सरकार ने अब एडवांस्ड कंप्यूटर विजन-आधारित एआई एप्लिकेशन को डिप्लॉय कर बड़ी छलांग लगाई है। प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने जटिल फेस सिमिलैरिटी सर्च तकनीक में दक्षता प्राप्त कर इसे शासन एवं कानून प्रवर्तन के क्षेत्र में लागू किया है, जिसके सुखद नतीजे सामने आने लगे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आयुक्त श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि विभाग के के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर द्वारा विकसित कंप्यूटर विजन-आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस सिमिलैरिटी सर्च समाधानों की सिरीज को सफ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में 2 मार्च को होगा होलिका दहन

 फतहनगर। फतहनगर में होलिका दहन 2 मार्च सोमवार को सायं 6.34 पर होगा। इस संदर्भ में आज नगर के द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अखाड़ा मंदिर महंत शिवशंकर दास, द्वारकाधीश मंदिर पुजारी सत्यनारायण पालीवाल, सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी पं. ओमप्रकाश शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से सोमवार को होलिका दहन के साथ ही मंगलवार को धूलंडी, रविवार को रंग पंचमी, बुधवार को शीतला सप्तमी,13 मार्च शुक्रवार को दशा माता पूजन एवं 17 मार्च मंगलवार को रंग तेरस का पर्व मनाया जाएगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भूमि पूजन के साथ फीडर का कार्य आज होगा शुरू

फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े बांध बागोलिया मे "उदयसागर बांध से फिडर द्वारा बांध मे पानी लाने का पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्चुअल शिलान्यास किया जा चुका है। अब नहर के मुख्य प्रारंभ बिंदु मेड़ता में रविवार को दोपहर 1:30 बजे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल द्वारा "भूमि पूजन" कर फिडर का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा मावली मंडल के पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ने दी।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव विद्यालय में अत्याधुनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, भामाशाह व विधायक की बड़ी घोषणाएं 

फतहनगर। मावली ब्लॉक के बड़गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु निर्मित अत्याधुनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण समारोह शुक्रवार को सायं 4:15 बजे विद्यालय परिसर में गरिमामयी वातावरण में आयोजित हुआ।यह पुनीत कार्य श्रीमती भूरी बाई एवं श्री देवजी (बा) चौधरी की पावन स्मृति में समाजसेवी एवं भामाशाह गोपीलाल चौधरी (बेंगलुरु) द्वारा जनहितार्थ कराया गया।समारोह के मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्करलाल डांगी रहे। विशिष्ट अतिथियों में निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह  चुंडावत, माधवलाल जाट, लक्ष्मीलाल जाट, अरविंद जाट, हरीश  जाट, राष्ट्रीय शिक्षक संघ मावली के अध्यक्ष शंकरलाल जाट सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शक्तिसिंह रावल ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर किया गया। वक्ताओं ने स्व...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सावधान : 8वें वेतन आयोग के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता; साइबर पुलिस की बड़ी चेतावनी

महानिदेशक साइबर क्राइम की सरकारी कर्मचारियों को सलाह: सैलरी कैलकुलेटर के झांसे में न आएं जयपुर। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए साइबर ठगों ने अब 8वें वेतन आयोग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राज्य साइबर पुलिस ने एक विशेष एडवाइजरी जारी कर आमजन और विशेषकर सरकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा है। ठग व्हाट्सएप के जरिए सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर लोगों की जमापूंजी पर डाका डाल रहे हैं।कैसे बुना जाता है ठगी का जालडीजीपी अग्रवाल ने बताया कि साइबर अपराधी सरकारी कर्मचारियों के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दावा करते हैं कि नए वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। मैसेज में बढ़ी हुई सैलरी चेक करने के लिए एक सैलरी कैलकुलेटर का लिंक दिया जाता है।इस लिंक के जरिए एक एपीके फाइल डाउनलोड करने का दब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नीलकण्ठ महादेव का महाशिवरात्रि मेला सम्पन्न, अंतिम दिन देर रात तक जमी रही सांस्कृतिक संध्या 

 फतहनगर। ढूंढिया नांदोली खुर्द के राणेरा की पाल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रहा तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला सोमवार की रात्रि को विशाल भजन संध्या के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक इलाके के शिव भक्तों का दर्शन हेतु मंदिर परिसर में तांता लगा रहा।   अंतिम दिन सोमवार की रात्रि को भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। भजन गायक पुरण गुर्जर, धनराज कोशीथल द्वारा शिव जी व साँवरिया सेठ के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम भामाशाह द्वारा किया गया। प्रदीप चौधरी गुर्जरो की भागल व मादु लाल गाडरी भगीमारा खेडा द्वारा सहयोग किया गया व मेले के मुख्य अतिथि वल्लभनगर थाना अधिकार पुनाराम गुर्जर ने मन्दिर के इतिहास के बारे मे बताया और राणेरा की पाल को एतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थल होना बताया।  सायं 5 बजे ईनामी ड्रा खोला गया जिसम...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कुमावत समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रॉफी अनावरण: सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले में होगा घमासान 

फतहनगर। क्षत्रिय कुमावत समाज युवा शक्ति(तानावटी चौकी) द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अनावरण भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत सहित युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों ने महाराणा प्रताप खेल गांव में किया। युवा शक्ति अध्यक्ष सूर्य प्रकाश घोड़ेला ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 15000रुपए ट्रॉफी और उपविजेता को 11000/- और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।  प्रतियोगिता में चित्तौड़, राजसमंद और उदयपुर जिले की चारभुजा क्रिकेट क्लब गिलुंड, रामपुरा रॉयल्स, फ्रेंड्स क्लब, इलेवन स्टार खोड़ीप, हीरोज क्लब बाड़ी, जय मेवाड़, चामुण्डा क्लब, उदयपुर किंग्स सुरजपोल, राजसमंद रॉयल्स सनवाड़ राजसमंद , श्री नाथ क्लब चिकसी चित्तौड़ , जे बी एन क्रिकेट क्लब बड़ारडा, कुमावत समाज पांच खेड़ा देवाली, सज्जनपुरा रॉयल्स, बनास चौकी, रेलमंगरा, जय ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर-मैसूर हमसफर का मावली ठहराव,मावली वासियों ने किया स्वागत

मावली। मावली रेलवे स्टेशन पर आज उदयपुर -मैसूर- उदयपुर हमसफर ट्रेन का प्रथम बार ठहराव होने पर सभी विधानसभा वासियों ने आभार प्रकट किया। ट्रेन के स्टाफ का माला और उपराना से स्वागत किया। भाजपा नेता रोशन सुथार ने बताया कि सांसद, संसद याचिका समिति के चेयरमैन और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जी जोशी के अथक प्रयास से इस ट्रेन का मावली स्टेशन पर दो मिनिट का ठहराव किया गया। इस ट्रेन के यहां ठहरने से आसपास के ग्रामीण इलाकों के निवासियों को यातायात में काफी सुविधा मिलेगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कार्बन क्रेडिट से आय प्राप्त करने वाली देश की पहली पंचायत बनेगी पिपलांत्री

ग्रीन पीपल सोसाइटी ने टेरा ब्लू कम्पनी के साथ किया एमओयू उदयपुर, 16 फरवरी। राजसमंद जिले की पिपलांत्री ग्राम पंचायत देश की पहली ऐसी पंचायत बनने जा रही है, जो कार्बन क्रेडिट के माध्यम से आय अर्जित करेगी। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रीन पीपल सोसाइटी, टेरा ब्लू कम्पनी एवं पिपलांत्री ग्राम पंचायत के मध्य कार्बन क्रेडिट परियोजना को लेकर त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। ग्राम सभा में दी गई विस्तृत जानकारीग्राम पंचायत की प्रशासक अनिता पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में जैविक खेती, व्यापक वृक्षारोपण एवं सोलर रूफ इंस्टॉलेशन के माध्यम से कार्बन क्रेडिट अर्जित करने की प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि यदि वृक्षारोपण सरकारी भूमि पर किया जाएगा तो उसका सीधा लाभ पंचायत को प्राप्त होगा। यदि पौधारोपण क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ, आमजन में उत्साह नजर आया

उदयपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन का शुभारंभ उदयपुर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर किया गया| उदयपुर सिटी स्टेशन पर इस नई वंदे भारत रेलसेवा का शुभारंभ माननीय सांसद उदयपुर डॉ मन्नालाल रावत तथा माननीय सांसद चित्तौड़गढ़ श्री सीपी जोशी तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री महेंद्र देपाल सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई और आमजन में नई वंदे भारत रेल सेवा के शुभारंभ का उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री शरदचंद्र पुरोहित ने किया।उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा का डूंगरपुर स्टेशन पर भी आमजन द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया ।डूंगरपुर स्टेशन पर माननीय सांसद उदयपु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

द्वारिकाधीश को धराया छप्पन भोग,भजनों की प्रस्तुतियों ने किया भाव विभोर

(विकास चावड़ा)फतहनगर। नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को छप्पन भोग का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन यशोदा देवी आमेटा के सौजन्य से किया गया। इस धार्मिक आयोजन के तहत ठाकुर जी का विशिष्ट श्रृंगार कर उनके समक्ष व्यंजनों से भरे थाल सजाए गए। दोपहर 12:15 बजे से ठाकुर जी की महा आरती पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमल नयन पालीवाल द्वारा की गई। ठाकुर जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा। 56 भोग की झांकी का दर्शन लाभ लेने के साथ ही श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व प्रात: 9:30 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु महिलाओं ने प्रभु के समक्ष नृत्य किया। भक्तिमयी भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। व्यवस्थाओं को लेकर आयोजक परिवार, श्री द्वारकाधीश मंदिर विकास कमेटी, महिला मंडल एवं युवाओं की टोलियां जुटी रही। इधर नगर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राहुल भटनागर पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, ग्रीन पीपल सोसाइटी की नई कार्यकारिणी गठित

उदयपुर। दक्षिण राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय ग्रीन पीपल सोसाइटी, उदयपुर की साधारण सभा में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है । निर्वाचन प्रक्रिया सेवानिवृत्त ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।संस्था के विधानानुसार प्रत्येक दो वर्ष में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाता है। इसी क्रम में आगामी कार्यकाल हेतु नई टीम का चयन किया गया। साथ ही, ट्रस्ट पंजीयन (8 अप्रैल 2024) की अवधि पूर्ण होने के निकट होने के कारण सोसाइटी एवं ट्रस्ट—दोनों के चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2026-27 की कार्ययोजनाबैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी वर्ष में भी वन विभाग, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा विश्व प्रकृति निधि के सहयोग से पर्यावरण संरक...

Read More