फतहनगर। फतहनगर में होलिका दहन 2 मार्च सोमवार को सायं 6.34 पर होगा। इस संदर्भ में आज नगर के द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अखाड़ा मंदिर महंत शिवशंकर दास, द्वारकाधीश मंदिर पुजारी सत्यनारायण पालीवाल, सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी पं. ओमप्रकाश शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से सोमवार को होलिका दहन के साथ ही मंगलवार को धूलंडी, रविवार को रंग पंचमी, बुधवार को शीतला सप्तमी,13 मार्च शुक्रवार को दशा माता पूजन एवं 17 मार्च मंगलवार को रंग तेरस का पर्व मनाया जाएगा।
फतहनगर में 2 मार्च को होगा होलिका दहन

Leave a Reply