बारां जिले में शिक्षिका द्वारा मां सरस्वती के अपमान पर शिक्षक संघ( राष्ट्रीय) उदयपुर ने जताया कड़ा विरोध,अपशब्द एवं मां सरस्वती के विरोध का एक वीडियो वायरल, वीडियो तर्कहीन बुद्धिहीन एवं समाज में दुर्भावना फैलाने वाला, विद्यालय में ही ग्रामीणों एवं बच्चों के सामने विद्या की देवी का घोर अपमान करना कठोर निंदनीयःपुष्पेंद्रसिंह झाला
फतहनगर। गत दिनो 75वे गणतंत्र दिवस पर बसरा जिले के किशनगंज तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लकड़सई मे शिक्षिका हेमलता द्वारा कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की पूजा को लेकर मां सरस्वती एवं हिंदूओ के लिए कहे गए अपशब्द एवं मां सरस्वती के विरोध का एक वीडियो वायरल हो रहा है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला शाखा उदयपुर एवं प्रदेश पदाधिकारी ने इसे तर्कहीन बुद्धिहीन एवं समाज में दुर्भावना फैलाने वाला बताया है। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़, उदयपुर जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, जिला मंत्री वगतलाल शर्मा, जिला सह मंत्री डॉ. हेमंत मेनारिया, कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन, वंदना शर्मा, मोहन बंजारा, राकेश मेनारिया पूर्व कोषाध्यक्ष,पूर्व जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह पवार,जिला संयुक्त मंत्री शैलेश कोठारी,पूर्व संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, लीला जाट सहित अनेक ...
Read More