फतहनगर - सनवाड

गौ शाला में गोवर्धन पूजा एवं दीपावली स्नेह मिलन का हुआ आयोजन, पालिका उपाध्यक्ष सेठिया का मनाया जन्मदिन

फतहनगर। नगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में खैंखरे के अवसर पर गोवर्धन पूजन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल थे जबकि पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चैहान, पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,गौ शाला अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार,भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी,डबोक मण्डल अध्यक्ष जीवनसिंह राव,पालिका के पूर्व अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,समाजसेवी कुंदनमल सेठिया,बाबुलाल उनिया,एडवोकेट सम्पत सामोता,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,मांगीलाल सांखला,मुकेश पहाड़िया,श्रीमती रीतु अग्रवाल,अशोक मोर,रोशनलाल खटीक, प्रकाश पिछोलिया आदि बतौर अतिथि मंचासीन थे। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष सेठिया का जन्म दिन केक काट कर म...

Read More
फतहनगर - सनवाड

द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आज

फतहनगर। धर्म नगरी फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में बुधवार की शाम अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। प्रतिवर्ष खैंखरे के अवसर पर होने वाला यह आयोजन इस बार भी रोमांचक रहने वाला है। आयोजन को लेकर नगरवासी तैयारियों में लगे हुए हैं। मंदिर की भूमि पर सब्जी का अन्नकूट तैयार किया जा रहा है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ 65 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा। ठाकुर जी के समक्ष 56 भोग सजेगा। मंदिर के सामने भील समुदाय द्वारा थाली मांदल की थाप पर नृत्य किया जाएगा। ठाकुर जी की महा आरती के साथ ही मंदिर के किवाड़ खोले जाएंगे तथा आदिवासी समुदाय के लोग चावल एवं चवले का अन्नकूट लूटेंगे। आरती उपरांत श्रद्धालु छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। सब्जी के अन्नकूट की वितरण व्यवस्था महिला एवं पुरुषों के लिए प्रथक -प्रथक की गई है। आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर में होगा 56 भोग : अन्नकूट की श्रृंखला में ही 30 अक्ट...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर गौशाला में गोवर्धन पूजन आज

फतहनगर। नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम आज प्रातः 11:00 बजे रखा गया है। कार्यक्रम में सभी नगर वासियों को आमंत्रित किया गया है। इधर आज सुबह से ही नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। गोवर्धन पूजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं विधि विधान से गोवर्धन पूजन करती देखी जा सकती है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीपावली पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटने एम.आई. वीरा दल की अभिनव पहल

फतहनगर । फतहनगर में महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में एम.आई. वीरा दल द्वारा दीपावली के अवसर पर एक अनोखी पहल की गई। इस पहल के तहत दल की महिलाओं ने सामूहिक सहयोग से मिठाई और नमकीन के 61 पैकेट तैयार कर विभिन्न बस्तियों और जरूरतमंद परिवारों में वितरित किए। इस आयोजन की प्रमुख संयोजिका वीरा पारुल वर्डिया ने बताया कि इस पूरी योजना को वीरा सोनल जैन के सहयोग और क्षेत्र की सेवाभावी महिलाओं के आर्थिक समर्थन से साकार किया गया। उन्होंने कहा कि दीपावली सिर्फ अपने घर को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी उजाला भरने का त्योहार है।वितरण कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरी ऊर्जा और सेवा-भाव से भाग लिया। इस अवसर पर सोनल जैन, पारुल वर्डिया, भगवती जोशी, श्री जी कंप्यूटर, सोनल पोखरना, ज्योति कावड़िया, रचना कोठारी, इति बाबेल, मोनिका जैन, राकेश जी जैन, प्रियंका सामोता, प्रज्ञा हिमांशु बाफना, प्रियंका...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मंडी में आज से रहेगा दीपावली अवकाश

 फतहनगर। दीपावली को लेकर मंडी प्रशासन ने  शनिवार से ही अवकाश घोषित किया है। मंडी सचिव के अनुसार 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान किसानों से आग्रह किया गया है कि वे कृषि जिंस लेकर विक्रय हेतु मंडी में नहीं आवे। मंडी में पुनः 27 अक्टूबर से नीलामी कार्य सुचारू होगा।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शहरी सेवा शिवर समापन: 1496 आवेदनों का हुआ निस्तारण

 फतहनगर। नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण, सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु नगरपालिका फतहनगर- सनवाड़ के परिसर में चल रहा शहरी सेवा शिविर 2025 का आज समापन किया गया।  अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण के अनुसार   शिविर में अब तक कुल 2020 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे 1496 आवेदनों का निस्तारण किया गया। साथ ही अंगीकार-2025, पीएम आवास मेला शहरी-2025 के अंतर्गत 20 घरों का गृह प्रवेश कराया गया।  इसमें नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, जन प्रतिनिधि सोहन खटीक, गजेन्द्र सिंह रावल, सुनील डाँगी एवं अन्य पार्षदगण व शहर के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे । स्वच्छ दीपावली,शुभ दीपावली अभियान के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के प्रचार प्रसार के साथ वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमे कपड़े, किताबे, जूते चप्पल और अन्य उपयोगी सामग्री शामिल थी। इन वस्तुओ को ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आत्मनिर्भर भारत अभियान — “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” 🇮🇳

🇮🇳झाड़ोल। उदयपुर देहात जिला भाजपा द्वारा झाड़ोल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुष्कर तेली थे। सभी ने संदेश दिया की इस दीपावली पर “लोकल को वोकल” बनाकर सभी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ। इस अवसर पर झाड़ोल मण्डल अध्यक्ष शंकर लाल जी गायरी, ओगना मण्डल अध्यक्ष तख्त सिंह जी सोलंकी, फ़लासिया मण्डल अध्यक्ष भेरू लाल जी प्रजापत, कोटड़ा मण्डल अध्यक्ष हिम्मत लाल जी तावड़, देहात जिला प्रवक्ता अशोक जी मालवीय,आत्म निर्भर भारत विधान सभा संयोजक नीलमराज जी पुरोहित,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जी मेहता ,पूर्व मंडल अध्यक्ष फ़लासिया भोपाल सिंह जी शक्तावत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जैन सोशियल ग्रुप की बैठक में लिया सुधार का संकल्प

 फतहनगर। जैन सोशियल ग्रुप 'फतह' की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें झूठा नहीं डालना, कचरा  नहीं फैलाना, जीवन में किसी का भी बुरा नहीं सोचना आदि संकल्प को दोहराया गया एवं ग्रुप के सभी सदस्यों   ने अपने सामाजिक खाने में 21 से अधिक व्यंजन नहीं बनाने का संकल्प लिया। संगठन के अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन ने सभी दम्पति सदस्यों को संकल्प दिलाया।  कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मीलाल खेरोदिया, महेश चन्द्र बाबेल, रमेश चन्द्र मारु के सानिध्य में मां शारदे एवं महावीर प्रभु की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में बन्धुत्व,प्रेम, समाज सेवा एवं जन हित के कार्यों में सहयोगी बनकर करने का संकल्प लिया गया। संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गयी एवं संगठन के ड्रेस कोड का चयन किया गया। पिकनिक हेतु पावापुरी तीर्थ जाने का निर्णय किया गया। सूर्यास्त से पूर्व भोज ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उप निदेशक पद पर पदौन्नत होने से सीबीईओ सुथार का किया स्वागत 

फतहनगर। मावली ब्लॉक में पिछले चार साल से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर सेवारत प्रमोद कुमार सुथार का पदौन्नति होने पर ब्लॉक के शिक्षकों, शिक्षक संघों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, कार्यालय स्टाफ सहित अन्य ने सुथार का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।गुड़ एवं मिठाई खिलाते हुए सभी उपस्थित संभागियों ने उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यालय स्टाफ में लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी  सतीश कुमार झा, रीना पोखरना,गौरव त्रिवेदी, सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी उदय लाल डांगी, चुन्नी लाल अहीर, शांति लाल मीणा, रमेश बड़गुर्जर, सरसी बाई, शंकर लाल, दिपक सैन, हिरा लाल डांगी, कैलाश प्रजापत, पुरूषोत्तम शर्मा उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षक संघ के कैलाश जोशी के नैतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया। शिक्षक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव से मावली वाया आमली खेमपुर मार्ग पर बेडच नदी पर बनी पुलिया खतिग्रस्त,हादसे का अंदेशा

 फतहनगर। बड़गांव से मावली को जोड़ने वाली सड़क पर बेडच नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों ने हादसे का अंदेशा व्यक्त किया है।   पिछले दिनों बारिश के समय नदी  का पानी इसी पुलिया के ऊपर होकर गुजरा था। पानी के तेज बहाव में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया पर बनी बंसिया भी टूट गई तथा बड़े-बड़े खड़े बन गए। पुलिया पर जगह-जगह दरारें आ रही हैं। किसी व्यक्ति ने वहां पर मिट्टी डालकर रास्ते को चालू किया मगर पुलिया पर दरारें होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। संबंधित विभाग और प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए। फतहनगर से मेनार जाने वाला मार्ग वाया इंटाली की भी हालत खराब है। जोयडा बावजी से रूंडेड़ा वाया इंटाली मार्ग खस्ता हाल हैं। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो रहे हैं। बारिश के बाद भी इन गढ्ढ़ों को नहीं भरा गया। अभी इस पर राशि स्वीकृत हो चुकी हैं  तथ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सालवी के दो गोल्ड सहित ग्रैपलिंग में उदयपुर को 13 पदक

उदयपुर। स्टेट ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में उदयपुर टीम ने 13 पदक अपने नाम किए।उदयपुर ग्रैपलिंग रेसलिंग कमेटी की अधिकारी सेंसेई रुक्मणि (तारा) लोहार ने बताया कि हाल ही में जयपुर के जोबनेर में आयोजित पांचवीं स्टेट ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के ग्रेपलरों ने अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार व आयु वर्ग में गी व नोगी श्रेणी में मांगीलाल सालवी ने दो गोल्ड यश शर्मा आराध्यप्रताप सिंह ने सिल्वर व ब्रॉन्ज विजय चौधरी अभिशाई विश्वासन रिया सोनी ने दो ब्रॉन्ज राजवीर सालवी ने एक ब्रॉन्ज मेडल जीत कर पूरे मेवाड़ का राजस्थान में मान बढ़ाया। उदयपुर लौटने पर जिला ग्रैपलिंग रेसलिंग कमेटी के सचिव तुषार मेहता व अन्य अधिकारी कपिल टांक पायल मेहता मां आशापुरा संगठन के संस्थापक चेतन सोनी ने माला व ओपड़ना पहना कर खिलाड़ियों का स्वागत किया व हर संभव खिलाड़ियों की मदद करने का आश्वासन दिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का फतेहनगर में हुआ स्वागत

फतहनगर। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का सोमवार को फतेहनगर की धरा पर भव्य स्वागत किया गया।  भाटी का रेलमगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फतहनगर आगमन हुआ। सनवाड़ सर्किल पर गो भक्तों ने भाटी का जोरदार स्वागत किया। गो भक्तों ने भाटी को गौ स्मृति चिन्ह भेंट किया। यहां से रविंद्र सिंह भाटी प्रताप चौराहा पहुंचे जहाँ महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान व करणी सेना के साथ सर्व समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों द्वारा भाटी को पगड़ी, माला, ऊपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष फतह सिंह राणावत बंगला, उपाध्यक्ष भेरू सिंह चौहान मानखण्ड, महामंत्री रायसिंह चुण्डावत खेड़ी, संरक्षक भोम सिंह चुण्डावत खेड़ी, पर्वत सिंह नया बंगला, अभय सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह राणावत, शक्ति सिंह चुण्डावत, महेंद्र सिंह झाला, ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव में सप्त शक्ति संगम का किया आयोजन

फतहनगर।   विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय ,फतेहनगर  द्वारा आज सप्तशक्ति संगम अभियान के तहत क्षेत्र के बड़गांव में मातृ शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़गांव निवासी एल.आई.सी. कार्यकर्ता सुमित्रा गोस्वामी ने की जबकि  मुख्य अतिथि के रूप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केसर गोस्वामी एवं शांति प्रजापत थी। अतिथि का स्वागत,परिचय एवं आभार कार्यक्रम की संयोजिका मीना टेलर ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका गीता प्रजापत ने सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध,नागरिक कर्तव्य विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शांति देवी  प्रजापत न...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मंगलवार को फतहनगर में यहां रहेगी बिजली बंद

फतहनगर। 11 केवी सनवाड़ चौकड़ी फीडर के रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक सनवाड़ चौकड़ी, श्री राम नगर, सत्यम शिवम, कलकी मंगरी, अंबेश कॉलोनी, हीरावास एवं विनायक नगर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी अजमेर विद्युत वितरण निगम फतेहनगर के कनिष्ठ अभियंता ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में नि:शुल्क दिव्यांगजन सहायता शिविर आज

 फतहनगर। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर, जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर एवं लायंस क्लब फतेहनगर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यहां की मुदगल वाटिका में 547 वां नि:शुल्क दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होगा तथा दोपहर 2:00 तक चलेगा। इस शिविर में पोलियो से कमजोर हुए पांव वालों को कैलिपर्स, बैसाखी, विकलांगता प्रमाण पत्र, कृत्रिम पैर, ट्राईसाईकिल एवं श्रवण यंत्र आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दशहरा महोत्सव: लाफ्टर नाइट में कल्चरल कार्यक्रमों ने जमाया रंग, राजपाल यादव ने किया निराश 

फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में दशहरा महोत्सव के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लॉफ्टर व कल्चरल नाइट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जबकि कॉमेडी स्टार राजपाल यादव ने लोगों को निराश किया। राजपाल यादव को सुनने कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लेकिन अपनी ख्याति के अनुरूप कॉमेडी स्टार राजपाल यादव दर्शकों को चिर परिचित कॉमेडी का लुत्फ नहीं दे पाए। राजपाल यादव कार्यक्रम में बहुत ही देरी से आए। राजपाल यादव की एक झलक पाने के लिए दर्शक जमे भी रहे। मंच पर आते ही दर्शकों ने राजपाल यादव का खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ में अगवानी एवं अभिवादन किया। मंच पर आते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने राजपाल यादव का उपरने द्वारा स्वागत भी किया। इसके पश्चात राजपाल यादव ने अपना परिचय एवं छोटे-मोटे डायलॉग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विभिन्न जन समस्याओं को लेकर मण्डल एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। मण्डल एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मावली उपखण्ड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए नगर कांग्रेस के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को अवगत कराया कि नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड के अन्दर सडकों की हालत खस्ता है। कोई सुनने वाला नहीं है और ना ही रिपेयरिंग कराने वाला हैं। दीपावली का पर्व भी नजदीक है। सफाई व्यवस्था ना के बराबर हैं। अनेक जगहों पर गन्दगी के ढेर पडे हुए हैं। सफाई व्यवस्था सुचारू कराई जावें। गरीबों के पुरानी आबादी क्षेत्र में लाईट की व्यवस्था नहीं है। जिन लोगों के पट्टे की फाईले पूर्व सरकार के समय लगी थी उनकी मांग पत्र की राशि जमा होने के बाद भी सैकडों लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे लोगों के पट्टों दिलवाए जाएं। आम आदमी के काम प्राथमिकता के साथ करवाए जाएं। नगरपालिका में जब भी कोई व्यक्ति अपना या जनता का कार्य...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में सांसद खेल प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम,ग्रामीणों ने भी उत्साह से लिया भाग

फतहनगर। निकटवर्ती चंगेड़ी में बुधवार को सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने की जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार थे। कार्यक्रम में बतौर अति विशिष्ट अतिथि भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, विशिष्ट अतिथि खेल संयोजक नरेश जोशी, खेल प्रभारी मोहनलाल जाट,सह प्रभारी प्रकाश कोठारी, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट, फलीचड़ा सरपंच छोगालाल जाट, मण्डल महामंत्री मधुसुदन पारीक,रामलाल गाडरी, ओमप्रकाश द्विवेदी, बद्रीलाल जाट, बालूदास वैष्णव,पंचायत समिति सदस्य भौमसिंह चुण्डावत, मोहनलाल मेघवाल, गणेश प्रजापत, नाथूलाल सेन, अशोक जोशी, गणेश जाट, हेमशकर लौहार आदि उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं का संयोजन व.शा.शिक्षक प्रभुलाल रेगर व दीपक गुसर द्वारा किया गय...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह में ”केशव जयतु“ नाटक ने डॉ. हेडगेवार के जीवन को किया जीवंत

राष्ट्र चेतना, राष्ट्र भक्ति, संगठन और समरसता का अद्भूत संगम-केशव जयतु नाटिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक डॉ केशव के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायी नाट्य-अनुभूति फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष समारोह की शृंखला में फतहनगर के केआरजी गार्डन स्थित सभागार में केशवः जयतु नामक ऐतिहासिक नाटक का प्रेरणादायक मंचन किया गया। यह नाटक संघ के संस्थापक, परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान पर केंद्रित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत शिवशंकरदास महाराज थे जबकि खंड संघचालक धनपाल सेठ एवं विभाग प्रचारक एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाग हरिशंकर का भी सानिध्य मिला। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के स्वामी विष्णुदास एवं रमेशदास महाराज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पालिका उप...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सफाई कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

फतहनगर। नगर अध्यक्ष राजू कंडारा की अध्यक्षता में वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा सनवाड रोड़ स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास स्थित विजयराजे सिंधिया पार्क में महर्षि वाल्मिकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस  के नगर अध्यक्ष राजू कंडारा, सुरेश कुमार जमादार फतेहनगर, किशन लाल कंडारा, विनोद कुमार घावरी, विमला देवी, सुनिता, मिनाक्षी बाई, शारदा बाई, उभा, सुराज कंडारा, क्रान्ति घावरी, दिपक घावरी, सज्जन कुमार, भीमराज घावरी, कमल नलवाया, प्रेम बाई, सुनिता,मुरली आदि सफाई कर्मचारी एवं वाल्मिकि समाज के लोग उपस्थित थे। ...

Read More