फतहनगर - सनवाड

फतहनगर गौशाला में गोवर्धन पूजन आज

फतहनगर। नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम आज प्रातः 11:00 बजे रखा गया है। कार्यक्रम में सभी नगर वासियों को आमंत्रित किया गया है। इधर आज सुबह से ही नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। गोवर्धन पूजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं विधि विधान से गोवर्धन पूजन करती देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *