फतहनगर। खेमली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदू में सोमवार को नव निर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पुष्करलल डांगी थे। समारोह में प्रधान नरेंद्र चंडालिया, सरपंच श्रीमती पुष्पा गुर्जर, समाजसेवी भंवरलाल गुर्जर, उपसरपंच लक्ष्मी लाल लोढ़ा आदि विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों के कर कमलों से नवनिर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य उमेश कुमार माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ...
Read MoreArchives
ईंटाली में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न : एसबीआई ने सीआरपीएफ को हराकर खिताब पर किया कब्जा
फतहनगर। ज्योति स्पोर्ट्स क्लब ईंटाली एवं दिव्या एसोसिएट्स एंड डेवलपर्स उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ईंटाली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता एसबीआई ने सीआरपीएफ को हराकर जीत ली। फाइनल मुकाबले में एसबीआई ने सीआरपीएफ को 25-23, 25- 21, 25- 18 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता ईंटाली ग्राम पंचायत की प्रशासक श्रीमती अनु भरत मेनारिया ने की जबकि मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी थे। उदयपुर वालीबाल संघ के अध्यक्ष हेमराज सोनवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर शंकरलाल कलावत, जगदीश मून्दड़ा, हीरालाल पीपाड़ा आदि मंचासीन अतिथि थे। ज्योति स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष भरत जनवा,सचिव मनीष आमेटा ने खिलाड़ी परिचय करवाया। प्रतियोगिता में एसबीआई, सीआरपीएफ,हरियाणा आर्मी, राजस्थान पुलिस, डीवीए उदयपुर व मेजबान ईंटाली की टीमों...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया मे स्थित एक खाद फैक्ट्री के प्रबंधन पर प्रदूषण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को नायब तहसीलदार सनवाड़ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए ग्रामीणों ने बताया कि भूखंड संख्या 31 से 39 तक परिसर पर उक्त खाद फैक्ट्री जिसमें सल्फ्यूरिक एसिड बड़ी मात्रा में लिया जाता है। यह भूमि एवं हवाओं में खुलकर आसपास के खेतों तक पहुंच रहा है जिससे फसले नष्ट हो रही है तथा लोगों की आंखों में जलन एवं सांस की तकलीफ बढ़ती जा रही है। इस फैक्ट्री का वेस्ट बाहर नाले से निकलकर तालाब में पहुंच रहा है जिससे सनवाड फतहनगर की जनता एवं जीव जंतु पानी पी रहें है। इस फैक्ट्री का काफी विरोध करने के बावजूद एवं कई बार पॉल्यूशन विभाग को भी अवगत करवा दिया है,फिर भी इसका निस्तारण नहीं हो रहा है। इसका पॉल्यूशन नहीं रुक रहा है। इससे आने वाली पीढ़ी पर ...
Read Moreफतहनगर। सोमवार को कृषि उपज मंडी में सप्ताह के पहले ही दिन मक्का के भाव में नरमी का रुख रहा। शनिवार को मक्का सफेद के भाव 2875 रुपए रहे थे जो आज 205 रुपए टूटकर 2670 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। सोमवार को मंडी में कृषि जिंसों के खुली नीलामी भाव इस प्रकार रहे : जिन्स/अनाज न्यूनतम उच्चतम गेहूं 2495 - 2616 मक्का पीली 1345 - 1911 मक्का सफेद 2420 - 2670 &nb...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी में सोमवार को इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मतदाता जागरूकता विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार बीएलओ प्रकाश जगरवाल द्वारा संबोधित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया एवं मतदाता पहचान पत्र से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देना था। जगरवाल ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि हर नागरिक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड की प्रति, 10वीं की अंकतालिका की प्रति, और अन्य पहचान प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के प...
Read Moreफतहनगर। श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति को तीन दिन पूर्व एक गौमाता मिली जिसके आंख मे ट्यूमर हो गया था जिससे एक आंख से दिखना बंद हो गया। निरन्तर उपचार के बाद भी जब आंखों में सुधार नहीं हो पाया तब समिति द्वारा निर्णय कर आज ऑपरेशन कर ट्यूमर निकलाया गया और साथ ही गौमाता को आजीवन सेवा केंद्र पर आश्रय देने का भी प्रबंध किया गया। ऑपरेशन करने वाले पशु चिकित्सक डॉक्टर हरिओम कुमावत एवं उनकी टीम का श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति ने आभार व्यक्त किया है। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति में मक्का की नीलामी का कारोबार भी पुनः शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों ही बारिश के चलते मक्का की नीलामी बंद कर दी गई थी। पुनः मक्का की नीलामी शुरू होते ही औसतन रोजाना 800 से 1000 बोरी बिकने को आ रही है। पीली मक्का जहां 1860 रुपए प्रति क्विंटल बिकी वहीं सफेद मक्का 2475 रुपए तक पहुंची। गुरुवार को मंडी में खुली नीलामी के बाद कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे: जिन्स/अनाज न्यूनतम उच्चतम गेहूं 2481 - 2637 मक्का पीला 1311 - 1860 मक्...
Read Moreफतहनगर। महात्मा गॉंधी विद्यालय सनवाड़ में गुरूवार को प्रार्थना सभा के समय जन जातीय गौरव वर्ष के तहत बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। बिरसा मुण्डा की तस्वीर पर पुष्प, माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। बिरसा मुण्डा की जीवनी, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की जानकारी दी गई। जन जाति मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश- निर्देशानुसार मुख्य सचिव राजस्थान सरकार ने 30 अक्टूबर की विडियो कॉंफ़्रेंस में दिए गए निर्देशानुसार विद्यालय में जन्म जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने निबंध, कविता, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्य भान सिंह राव ने उपस्थित संभागीयों को संबोधित किया। कक्षा बारहवीं की भूमिका यादव ने हिन्दी में बिरसा मुण्डा की जीवनी पर कविता सुनाई। कक्षा दसवीं की गुंजन यादव ने अंग्रेजी में स्पीच दिया। ...
Read Moreराजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, चावड़ा बने मीडिया प्रभारी
फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली 'अ' की मासिक बैठक शुक्रवार को मावली में उपशाखा अध्यक्ष शंकरलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष (मा) चंद्रशेखर चौधरी का सानिध्य मिला। बैठक में टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजित शिक्षकों का गृह जिलों में समायोजन करने, तृतीय श्रेणी सहित अन्य संवर्ग के स्थानांतरण करने, तृतीय श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति करने, क्रमोन्नत विद्यालयों में पद स्वीकृत करने, सभी बजट हेड के यात्रा भत्ता बिल पारित करने, CBEO एवं PEEO कार्यालयों में यात्रा भत्ता बिलों का वरीयता रजिस्टर संधारित करने, MDM कुकिंग कन्वर्जन की राशि शीघ्र जारी करने आदि शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, कोषाध्यक्ष सो...
Read Moreशादियों के सीजन में साइबर ठग भेज रहे हैं नकली ई-निमंत्रण लिंक, क्लिक करते ही चोरी हो सकती है आपकी निजी जानकारी व बैंकिंग डिटेल्स। जयपुर 01 नवम्बर। साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर खतरे के प्रति आगाह किया है। विवाह-शादी के इस सीज़न में साइबर ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से ई-निमंत्रण और गिफ्ट लिंक के बहाने एक खतरनाक जाल बिछा रहे हैं। इस चेतावनी का उद्देश्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना है।उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि अपराधी एक फर्जी एपीके फाइल जिसका नाम अक्सर आमंत्रण.apk होता है, साझा कर रहे हैं। उपयोगकर्ता जैसे ही शादी के आमंत्रण या लोकेशन लिंक समझकर इस पर क्लिक करते हैं, यह एप्लिकेशन मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है। यह कोई सा...
Read Moreआंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर पर छप्पन भोग का किया आयोजन, 63 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट किया वितरण
फतहनगर। अन्नकूटोत्सव के तहत गुरूवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत छप्पनभोग के लिए सुबह व्यजंन तैयार किए गए। दिनभर सब्जी का अन्नकूट तैयार किया जाता रहा। इस बार छप्पनभोग के साथ ही 63 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट रखा गया। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त शिव शंकर दास द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। छप्पनभोग कार्यक्रम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की विद्युत सज्जा की गई। नगर के स्वयंसेवी लोगों ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इधर आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर स्थित श्यामसुन्दर वाटिका में आंवली का पूजन किया गया। सुब...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर सिटी अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार ओझा का राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मेवाड़ी पाग से स्वागत किया। ओझा द्वारा पदभार ग्रहण करने पर स्वागत करते हुए प्रदेश शिक्षक नेता देशबंधु ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर सिटी जितेंद्र कुमार ओझा पूर्व में मावली उपखंड अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रकाश चंद्र टेलर, दिनेश चंद्र नलवाया आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। ...
Read Moreमावली। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आज तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का समापन हुआ।खराब मौसम के बावजूद पंच कर्म चिकित्सा शिविर के प्रति लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया। शिविर में 125 रोगी लाभान्वित हुए। शिविर में आए कटिशूल, गृध्रसी, पाद कंटक, पृष्ठ शूल मणिबंध शूल स्कंध शूल जानू संधि शूल कोन शिर शूल से पीड़ित रोगियों का पंचकर्म विधि से उपचार किया गया।जिसमे अभ्यंग ,स्वेदन कर्म, नाडी स्वेद, कटी वस्ति जानू वस्ति प्रक्रिया की गई। जीर्ण व्याधियों संधि शूल मणि बंध शूल , सियाटिका में आयुर्वेद की विशिष्ट चिकित्सा विधा अग्नि कर्म द्वारा रोगियों को तुरंत लाभ प्रदान किया गया। पीड़ा से परेशान रोगी लाभान्वित हो संतुष्ट नजर आए। तीन दिवस तक मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु इम्यूनिटी वर्धक काढ़ा पिलाया गया एवं 16 वर्ष तक के बच्चों को इम्यूनिटी वर्धक स्वर्ण प्राशन संस...
Read Moreफतहनगर। बारिश के चलते फतहनगर में 29 अक्टूबर को होने वाला श्याम संकीर्तन स्थगित कर दिया गया है। इस महोत्सव को लेकर गत दिनों द्वारकाधीश मंदिर भूमि पर भूमि पूजन कर मंच एवं शामियाना लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। खराब मौसम एवं अनवरत बारिश के चलते आयोजकों को उक्त महोत्सव फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा है। जिस भूमि पर उक्त महोत्सव का आयोजन किया जाना है वहां पर पानी भर जाने एवं मिट्टी के अत्यधिक गीली हो जाने से व्यवस्थाओं में व्यवधान आ गया है। ...
Read Moreफतहनगर। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवात के कारण फतहनगर में आधी रात से मौसम बदला। रात में कई जगह बारिश हुई, और सुबह से बादल छाए रहे। रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने सुबह ठंडक बढ़ा दी, ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मावली के अनेक गांवों में सुबह 3 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जिससे सड़कों और खेतों में पानी भर गया। कटी हुई फसलें भीग गईं। सुबह 9 बजे तक रिमझिम बारिश जारी रही। किसानों ने बताया कि मक्का और ज्वार की फसलें बारिश से प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग के डूंगरपुर, प्रतापगढ़, और चित्तौड़गढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किसानों ने बताया कि तेज बारिश से मक्का, ज्वार की फसलें काटने के बाद खेतों में रखी हुई थी। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग मुख्यालय के अलावा, संभाग के डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले म...
Read Moreफतहनगर। खैंखरे के अवसर पर मेवाड़ में कहीं सब्जी का तो कहीं छप्पन भोग का अन्नकूट प्रचलित है लेकिन मावली तहसील के ईंटाली गाँव का गन्ने का अन्नकूट ग्रामीणों को रोमांचित कर जाता है। यहाँ दो दिवसीय अन्नकूट महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम दिन रात्रि में भील बस्ती अमलाई माता मंदिर स्थान पर प्रसिद्ध भजन गायक शंभू धनगर व भेरूलाल भाट के द्वारा देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां दी। दूसरे दिन खेखरा पर प्रातः 8:00 बजे भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक में सामूहिक गन्ना लूट का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें बड़ी संख्या में हर समाज के व्यक्ति ने गन्ने को भगवान का प्रसाद मानकर लूटा। देखते ही देखते ग्रामीण गन्ने की गाड़ियों पर टूट पड़े तथा सारा गन्ना लूट लिया। यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है। आज भी ग्रामीण श्रद्धा के साथ इस परम्परा का निर्वहन कर रहे हैं। इधर 9:...
Read Moreभैरोसिंह शेखावत जयंती: उसूलों की ,सिद्धांतों की राजनीति करने वाले अजातशत्रु थे बाबोसा : डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान
शेखावत ने राष्ट्र प्रथम के भाव को ही राजनीति का ध्येय बनाया, जिस समाज से आए उसका भी विरोध झेला पर राष्ट्र भाव को सर्वोच्च रखा : डा चंद्रगुप्त सिंह उदयपुर 23 अक्टूबर : शुचिता ,नैतिकता,लोक सेवा के प्रतीक भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति ओर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर भाजपा उदयपुर देहात के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि ओर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें याद किया गया ।इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि उसूलों और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले स्वर्गीय शेखावत जी ने सदैव पार्टी के मूल संस्कार राष्ट्र प्रथम के भाव को सर्वोच्च रखा यही कारण था कि जागीरदारी उन्मूलन और सती रूप कवर प्रकरण में वे उन्हें अपने ही समाज का विरोध झेलना पड़ा और पग पग पर अग्नि परीक्षाएं देनी पड़ी लेकिन वे अडिग रहे और रा...
Read Moreफतहनगर में अन्नकूट महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,65 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट किया वितरण
फतहनगर। बुधवार को यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट उत्सव के आयोजन में जन सैलाब उमड़ पड़ा। परम्परागत रूप से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में ऐतिहासिक 65 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरित किया गया।ठाकुरजी को धराया छप्पन भोगः दीपावली के बाद खैंखरे के अवसर पर प्रति वर्ष होने वाले इस आयोजन के तहत बुधवार को ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग धराया गया। ठाकुर जी की इस अवसर पर मनोहारी झांकी सहित मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। 56 प्रकार के व्यंजनों से भरे थाल ठाकुर जी के समक्ष धराए गए। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने ठाकुर जी के श्रीचरणों में सेवा अर्पित की। भोग उपरांत श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन लिए। मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपलक ठाकुर जी की मनोहारी छवि का दर्शन लाभ लिया। मंदिर परिसर द्वारिकाधीश के जयकारों से गूंज उठा। आदिवासी युवकों...
Read Moreफतहनगर। क्षेत्र में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिवाली के पर्व पर नया बाज़ार सहित अन्य बाजारों में सजावट की गई। दुकानों के बाहर काउंटर सजाए गए। दुकानों के बाहर मिठाई, पटाखे, रंगोली आदि की दुकानें सजाई गई। घर-घर पर विशेष सजावट की गई। घरों में दिए जलाकर लक्ष्मी की पूजन की गई। शाम को लोग सज संवर के बाजार में रोशनी देखने निकले। देर रात तक पटाखों की गूंज गूंजती रही। दूसरे दिन सुबह घरों के बाहर गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजन किया गया। ...
Read Moreगौ शाला में गोवर्धन पूजा एवं दीपावली स्नेह मिलन का हुआ आयोजन, पालिका उपाध्यक्ष सेठिया का मनाया जन्मदिन
फतहनगर। नगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में खैंखरे के अवसर पर गोवर्धन पूजन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल थे जबकि पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चैहान, पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,गौ शाला अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार,भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी,डबोक मण्डल अध्यक्ष जीवनसिंह राव,पालिका के पूर्व अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,समाजसेवी कुंदनमल सेठिया,बाबुलाल उनिया,एडवोकेट सम्पत सामोता,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,मांगीलाल सांखला,मुकेश पहाड़िया,श्रीमती रीतु अग्रवाल,अशोक मोर,रोशनलाल खटीक, प्रकाश पिछोलिया आदि बतौर अतिथि मंचासीन थे। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष सेठिया का जन्म दिन केक काट कर म...
Read More