फतेहनगर में गूंजा सनातन का शंखनाद,हजारों हिंदुओं की एकजुटता से विराट हिंदू सम्मेलन बना शक्ति-प्रदर्शन
कलश यात्रा से लेकर धर्मसभा तक प्रखर हिंदुत्व का उद्घोष, संतों के ओजस्वी प्रवचनों में हिंदू एकता, पंच परिवर्तन और राष्ट्र-सुरक्षा का संकल्प फतहनगर।नगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर धर्म और संस्कृति की अनुपम छवि प्रस्तुत की। नगर के प्रमुख मार्ग भगवामय हो उठे और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सनातन प्रेमी भक्तों का स्वागत किया गया।कलश यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालयो द्वारा तैयार की गई मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और धार्मिक परंपराओं का सजीव चित्रण किया गया। वहीं अखाड़ा दलों द्वारा किए गए रोमांचक प्रदर्शन ने उपस्थित जनसम...
Read More