फतहनगर - सनवाड

डॉ. विप्लवी दीनदयालधाम जायेगें

उदयपुर, 5 फरवरी। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी 11फरवरी को उत्तरप्रदेश में मथुरा के समीप पं. दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव नगला चंद्रभान में स्थित दीनदयालधाम जायेगे। डॉ. विप्लवी वहां पर एकात्ममानवदर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में दीनदयाल उपाध्याय से सम्बन्धित अपने शोध के विषय पर जानकारी देगें। ज्ञातव्य है डॉ. विप्लवी ने दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध के बाद पुस्तक लेखन भी किया है, इनके शोध पत्रों का प्रकाशन भी हुआ है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भगवा रंग में रंगा गोविंदपुरा,विराट हिंदु सम्मेलन में जुटा सनातन समाज

फतहनगर। भगवान गोविंद की नगरी गोविंदपुरा और चामुंडा माता की नगरी गादोली पंचायत में भगवा की धूम मची।संघ के 100 वर्षों के साधना (शताब्दी वर्ष )पर  मावली खंड के गोविंदपुरा मंडल में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में त्रिवेणी संगम के साथ धर्म सभा हुई। गांव  गादोली चारभुजा मंदिर, गोविंदपुरा चारभुजा मंदिर, चिपी खेड़ा चारभुजा मंदिर एवं वाजमियां चारभुजा मंदिर से डीजे के साथ कलश यात्रा सभी मार्ग से होते हुए सभा स्थल खेल मैदान गादोली तलाई पहुंची। इस अवसर पर त्रिवेदी संगम के रूप में कलश यात्रा सभा स्थल पर पहुंची जिसमें संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। महिला शक्ति के रूप में परिवार प्रबोधन विषय पर अनीशा शर्मा (नारायणी सखी मावली समरसता गतिविधि के तहत) ने रखा। नीलम दीदी गायत्री परिवार मावली ने सामाजिक समरसता व पर्यावरण विषय में जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रेम शंकर आमेटा ( प्रांत सह धर्म जागरण ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पंचायत समिति सभागार में  ब्लॉक निष्पादन बैठक सम्पन्न,उपखण्ड अधिकारी रहे मौजूद 

फतहनगर। मावली उपखण्ड स्तर पर दोनों शैक्षिक ब्लॉक के सभी पीईईओ /यूसीईईओ/ प्रधानाचार्यों की एक दिवसीय बैठक पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। एमडीएम एवं बाल गोपाल दुध योजना के संबंधित जानकारी शिक्षक कमलेश त्रिवेदी ने दी। सीबीईओ मावली सुख लाल गुर्जर ने जर्जर भवन,विधानसभा प्रश्नोत्तर समय पर भेजने, शाला सम्बलन लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करने,पीपीसी पर चर्चा, विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों पर चर्चा,  साईकिल वितरण, लम्बित अनुकम्पा नियुक्ति पर चर्चा, समस्त प्रकार की प्रतिनियुक्त शिक्षक/ कर्मचारी को मूल पदस्थापन हेतु कार्य मुक्त करने एवं विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में  अद्यतन रहने व समग्र प्रगति समय पर संपादित करने के बारे में बताया गया। परीक्षा पे चर्चा के वार्ताकार सुनील मण्डोवरा द्वारा विस्तार से समझाया गया।&...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद 

फतहनगर। RVPN 220/132 केवी जीएसएस कांकरोली में कार्य के चलते गुरुवार को फतेहनगर क्षेत्र के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 से शाम 6:00 तक बंद रहेगी।  अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार फतहनगर के रीको फतेहनगर, रीको सनवाड़, फतहनगर सिटी सनवाड सिटी, जेवाणा, खरताणा, धनेरिया, हनुमानपुरा, पिपलिया,फलीचड़ा,भूमलावास,मोरठ,मानखंड,सनवाड़ चौकड़ी, हीरावास, ओगना खेड़ा, गौज्यारी, कच्ची बस्ती,धुणी,इंदिरा कॉलोनी,चंगेड़ी,तालाब रोड़,वासनी माफी,चुण्डावत खेड़ी, जोयड़ा, बड़गाँव,बड़गाँव कांटा, ईंटाली, चांयला खेड़ा,गिरधारीपुरा, लदाना फैक्ट्री सीमा की आपूर्ति बंद रहेगी।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब के एक वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों का किया सम्मान

उदयपुर । लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब के एक वर्ष पूर्ण होने पर समस्त सदस्यों का स्वागत सम्मान समारोह श्री बोहरा गणेश जी स्थित श्री गणपति वाटिका में आयोजित किया गया व इस माह में जिन सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ एवं जन्म दिन था उन सदस्यों का सम्मान भी किया गया जिसमें प्रमुख आदित्य पाण्डे एवं वैवाहिक वर्ष गांठ में मधुसुदन पालीवाल, महेश प्रकाश पालीवाल, आनंद त्रिवेदी, सीतादेवी जोशी प्रमुख थे ।इस अवसर पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भंवरलाल पालीवाल थे व अध्यक्षता लक्ष्मीकांत जोशी ने की व विशिष्ठ अतिथि मधुसुदन पालीवाल, कृष्ण कांत शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, हिम्मतलाल नागदा, महेश प्रकाश पालीवाल थे । इस अवसर पर क्लब के सदस्य यशपाल सुखवाल, पं. राजीव जोशी, सतीश चन्द्र जोशी, श्रीमती चंदा औदिच्य, श्रीमती मंजु त्रिपाठी, महेश प्रकाश पालीवाल, मोहन शर्मा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये ।वहीं इस अवसर पर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गैंगस्टर्स, हार्डकोर अपराधियों पर लगे प्रभावी अंकुश, नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध हो सख्त एक्शन, चलाएं विशेष अभियान – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

  जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने गैंगस्टर्स और हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रभावी अंकुश लगाने के विशेष दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए इससे जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला के रूट का चिन्हिकरण करते हुए विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में भी कड़ी निगरानी और सतर्कता सुनिश्चित की जाए।  छोटे से लेकर बड़े नेटवर्क को करें ध्वस्त- उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े संगठित गिरोहों के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अनाधिकृत “एडवोकेट/अधिवक्ता” नेम प्लेट व स्टिकर हटाने को लेकर बार एसोसिएशन मावली ने सौंपा ज्ञापन

मावली। बार एसोसिएशन मावली द्वारा आज पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती आसिमा वासवानी को ज्ञापन सौंपकर मावली क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से वाहनों पर लगाए गए “एडवोकेट/अधिवक्ता” लिखित नेम प्लेट एवं स्टिकर हटाने हेतु विशेष अभियान चलाने की मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि मावली क्षेत्र में कई ऐसे वाहन संचालित हो रहे हैं जिन पर नियमों के विपरीत “एडवोकेट/अधिवक्ता” लिखी नेम प्लेट एवं स्टिकर लगाए गए हैं, जबकि संबंधित व्यक्ति अधिवक्ता नहीं हैं। इससे आमजन भ्रमित होता है तथा अधिवक्ता समुदाय की गरिमा एवं विश्वसनीयता प्रभावित होती है।बार एसोसिएशन मावली ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि ऐसे सभी अनाधिकृत वाहनों को चिन्हित कर विशेष अभियान के माध्यम से उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती आसिमा वासवान...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का हुआ आगाज 

फतहनगर। मावली तहसील की ढूंढिया ग्राम पंचायत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा,वैदी स्थापना व शिव महात्म्य के साथ हुआ। मंगलवार को शिव पुराण परिचय,शिवलिंग महिमा व भस्म रुद्राक्ष महिमा का वर्णन किया गया। रोजाना विभिन्न प्रसंगों पर कथा के बाद 7 फरवरी को श्री गणेश विवाह कथा का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन का समापन 8 फरवरी को हवन की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ होगा।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

  फतहनगर। नगर के मध्य स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर अखाड़ा मंदिर के महंत शिव शंकरदास महाराज का सानिध्य मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील ने की जबकि मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया थे। क्षेत्रीय पार्षद विनोद धर्मावत विशिष्ट अतिथि थे। महंत शिव शंकर दास महाराज का स्वागत उपरांत महंत के कर कमल से प्रतिमा का अनावरण किया गया। पंडित भरत कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोचार से कार्यक्रम को संपन्न करवाया गया। इस मौके पर पालिका की अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ महात्मा गॉंधी विद्यालय में छात्राओं को वितरण की साईकिले

फतहनगर।राज्य सरकार की नि: शुल्क साइकिल योजना के तहत 25 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई।मावली ब्लॉक के नगर पालिका  फतेहनगर- सनवाड के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सनवाड़ में सोमवार को विद्यालय स्तर पर साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया।अतिथियों का स्वागत अभिनंदन  प्रधानाचार्य भान सिंह राव एवं विद्यालय की स्वागत समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय के भामाशाह पुष्पेंद्र बडालमिया, उमेश आचार्य, पीटीएम अध्यक्ष पारस  तातेड , राजकुमार  उनिया , मुकेश  टाक,अरुण  चपलोत,राजकुमार  बोहरा, मदन  तेली ,सचिन  खटीक,मयंक तातेड एवं महात्मा गॉंधी राजकीय  विद्यालय सनवाड़ के प्रधानाचार्य भान सिंह राव एवं विद्यालय के स्टाफ में उप प्रधानाचार्य पूजा वैष्णव, व्याख्याता रवि प्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक दिनेश आमेटा,  रमेश जीनगर, अध्यापक लोकेश...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मंडी: आज के भाव

दिः03.02.2026 कृषि उपज मण्डी समिति फतहनगर जिन्स/अनाज।       न्यूनतम।       उच्चतम। गेहूं              2450 - 2626 मक्का पीला हाईब्रीड  1200 - 1628 सरसों     4750      -      6650 ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शिक्षकों की रिकवरी रोकने की मांग की

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में निदेशक, कोष एवं लेखा श्रीमती संध्या शर्मा से मिलकर शिक्षकों की रिकवरी रुकवाने एवं उनका रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग की।अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिन्दल ने बताया कि सत्र 2019 से 2023 के मध्य क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का आवंटन नहीं होने के कारण इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन अन्यत्र विद्यालयों से आहरित किया गया था। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में कार्यरत जिन शिक्षकों का वेतन ग्रामीण क्षेत्रों से आहरित किया गया उनके मकान किराया भत्ता तथा शहरी भत्ते की रिकवरी की जा रही है और रिकवरी ना कराने पर वेतन रोका जा रहा है। विडम्बना है कि उन शिक्षकों की भी रिकवरी की जा रही है जो इस दौरान स्थानांतरण पर शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में गए थे। नियम अनुसार 6 माह तक उन्हें ग्रामीण ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाशिवरात्रि मेले की तैयारियाँ शुरू

फतहनगर। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढूंढिया नान्दोली खुर्द स्थति नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा 3 ।दिवसीय मेले को लेकर तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। मन्दिर पर रंग रोगन मेला ग्राउंड में साफ़ सफ़ाई व इनामी ड्रा हेतु डायरी वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 11/02/2026 को महादेव मन्दिर के सामने पहाड़ी पर त्रिशूल 🔱 की स्थापना व भगवा ध्वज की स्थापना की जाएगी। त्रिशूल दान दाता के द्वारा जन सहयोग से नीलकंठ महादेव विकास समिति के तत्वावधान में स्थापित की जाएगी। डायरी वितरण नीलकंठ महादेव मंदिर कमेटी द्वारा वितरण की जा रही है। माँगी लाल चौबीसा अध्यक्ष,ललीत सिंह भाटी,शंकर प्रसाद गाडरी, जगदीश लौहार,भेरूलाल जाट,कैलाश चौबीसा द्वारा शिवरात्रि की तैयारियाँ की जा रही है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख भगवान सिंह जी की 82 वी जयंती मनाई

फतेहनगर। आवरी माताजी शक्तिपीठ स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख पूज्य श्री भगवान सिंह जी रोलसाबसर की 82वीं जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमे संघ के उदयपुर संभाग प्रमुख श्री भंवर सिंह जी बेमला ने भगवान सिंह जी रोलसाबसर के जीवन चरित्र, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। बेमला ने वर्तमान समय में श्री क्षत्रिय युवक संघ की सक्रिय भूमिका एवं संघ द्वारा संस्कार निर्माण हेतु आयोजित अनेक शिविरो की जानकारी भी दी।समारोह में क्षत्रिय संस्थान अध्यक्ष फतेह सिंह बंगला, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह बुधपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरू सिंह मानखंड , अजय पाल सिंह पिपलिया, पूरण सिंह कंकरवा, गुणवंत सिंह पिपलिया, चन्द्रपाल सिंह आमली और हर्षवर्धन सिंह पिपलिया आदि समाज जन मौजूद थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संघ के 100 वर्षों की साधना से समाज में बन रहा है सामाजिक समरसता का वातावरण- संत अनुज दास

आज गांव गांव में संघ की शाखा की आवश्यकता- मदन पालीवाल फतहनगर। फतेहनगर खंड के ग्राम फलीचड़ा में रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने न केवल धार्मिक आयोजन की सीमाओं को पार किया, बल्कि यह कार्यक्रम सनातन चेतना, हिंदू एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक सशक्त शक्ति-प्रदर्शन बनकर उभरा। विगत  1 महीने से की जा रही सुनियोजित तैयारियों के परिणामस्वरूप यह आयोजन संपूर्ण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणास्पद सिद्ध हुआ।इस विराट आयोजन में फलीचड़ा मंडल के साकरोदा, फलीचड़ा खेड़ी, देव जी का खेड़ा, सुपारियों  का खेड़ा, काला खेत, कुचौली , भोजलई ,  ॐखलियों का खेड़ा , रानी खेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। आयोजन में प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक आयु और प्रत्येक जाति के हिंदुओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि हिंदू समाज अब जातिगत बंधनों से ऊपर उठकर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

फतहनगर।धर्मनगरी मावली की पूण्य धरा पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सर्व हिंदू समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम मावली मंडल के सभी दस गाँवों की ओर से कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। मावली में मुख्य चौराहा पर त्रिवेणी संगम के रूप में शामिल होकर सभा स्थल पहुँची। मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा की गयी।  शोभा यात्रा में समाज द्वारा "हिंदू-हिंदू भाई-भाई दूसरी जाति कहाँ से आई, जात पात की करो विदाई, हिंदू- हिंदू भाई- भाई" के नारों के साथ सभा स्थल तक पहुँचे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सतीश  (क्षेत्रीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच), अमित दास  महाराज, शिवानंद  महाराज, बाबा राम दरबार, भेरू महाराज, संजय गिरी , अमित पुरी, किन्नर अखाड़ा से प्रियंका भुआसा एवं उनकी शिष्या की उपस्थिति रही । कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की पूजा के साथ की गयी। आयोजन समिति द्वारा सभी ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल राजसमन्द संभाग की मीटिंग का आयोजन

राजसमन्द। महावीर इंटरनेशनल राजसमंद संभाग की मीटिंग होटल केशव इन कांकरोली में आयोजित की गई।संभागीय अध्यक्ष निर्मल सिंघवी ने बताया कि मुख्य अतिथि रीजन 6 अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरा मंजू पोखरना एवं मुख्य वक्ता रीजन 4 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ विशिष्ट अतिथि रीजन सचिव कमलेश तलेसरा थे, अतिथि गर्वनिंग काउंसिल सदस्य वीरेंद्र महात्मा , विजय प्रकाश पीपाड़ा तथा भीलवाड़ा संभाग के अध्यक्ष वीरा चंद्रा रांका रहेमीटिंग की शुरुआत प्रार्थना "भावना दिन रात मेरी ; सब सुखी संसार रहे" से की गई,संभागीय अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में संभाग में सेंटर एवं सदस्यता वृद्धि के साथ 4-5 अप्रैल 25 को नाकोड़ा जी में गर्वनिंग काउंसिल मीटिंग को सफल बनाने सभी पदाधिकारियों अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन के लिए अनुरोध किया। मुख्य वक्ता द्वारा सभी वीर वीरा सदस्य को अपने अपने प्रयास से एक या दो वीर वीरा को संस्था में...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से संत श्री रविदासजी जयंती पर निकली शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया पुष्पवर्षा से आत्मीय स्वागत

निंबाहेड़ा।राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर कांग्रेसजनों ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा का किया स्वागत व अभिनंदन। निंबाहेड़ा नगर में संत शिरोमणि श्री 1008 रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती के पावन अवसर पर संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति,निंबाहेड़ा के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।रविवार को दोपहर 12:30 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा जब चित्तौड़ी दरवाज़ा स्थित पुराने हॉस्पिटल के समीप पहुँची,तो वहां उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य,आत्मीय एवं भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में विराजित संत शिरोमणि श्री 1008 रविदास जी महाराज की तस्वीर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जयपुर बर्ड फेस्टिवल का भव्य समापन,रविवार को आर्द्रभूमियों से हुआ सीधा संवाद

सांभर–नालियासर,मेनार में परिंदों की दुनिया से रूबरू हुए पक्षीप्रेमी जयपुर, 1 फरवरी। जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026 के दूसरे दिन रविवार को प्रतिभागियों ने प्रदेश की प्रमुख आर्द्रभूमियों का फील्ड विजिट कर प्रकृति और परिंदों से सीधा संवाद स्थापित किया। फेस्टिवल के अंतर्गत सांभर साल्ट लेक, नालियासर, बरखेड़ा–चंदलाई–मुहाना क्षेत्र, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर), तालछापर अभयारण्य (चूरू) और मेनार जैसे महत्वपूर्ण वेटलैंड्स में बर्ड वॉचिंग गतिविधियां आयोजित की गईं।रविवार को आयोजित इस फील्ड विजिट में पद्मश्री सम्मानित फोटोग्राफर अनूप साह, ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर, प्रतापसिंह चूंडावत, पक्षी विशेषज्ञ वीरेंद्र सिंह बेड़सा, निर्मल मेनारिया, बटरफ्लाई एक्सपर्ट मुकेश पंवार, पुष्पा खमेसरा, शरद श्रीवास्तव, बाशोबी भटनागर सहित अनेक पक्षीप्रेमी और पर्यावरणविद् शामिल हुए। सांभर झील...

Read More