Author Posts
फतहनगर - सनवाड

नवरात्रि पर गरबा आयोजन रहा परवान पर

फतहनगर। नवरात्रि के तहत फतहनगर तथा सनवाड़ के विभिन्न स्थानों पर गरबा आयोजन परवान पर रहे। शाम ढलने के साथ ही गरबा की रंगत जमने के साथ ही देर रात तक युवा एवं युवतियां माता के गीतों पर पूरे मनोयोग से नाचते देखे जा सकते हैं। इधर नवरात्रि के अवसर पर विजयवर्गीय महिला मंडल सनवाड़ द्वारा श्री रामद्वारा में भव्य गरबा का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों युवाओं एवं वृद्धजनों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मधु रामरतन कोठारी एवं स्थानीय अध्यक्ष शिवनारायण कोठारी द्वारा माता रानी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर पुष्प हार पहना कर की गई। प्रथम राउंड में नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा,द्वितीय राउंड में सभी महिलाओं द्वारा, तृतीय राउंड में सभी पुरुषों द्वारा एवं चतुर्थ राउंड में कप्पल गरबा नृत्य किया गया। उपस्थित समस्त महानुभाव ने कार्यक्रम की सराहना की। मह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए टीमें रवाना

फतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन किया गया। इस दौरान वालीबॉल गल्र्स अंडर 14, 17 एवं 19 एवं वॉलीबॉल बॉयज अंडर 14 की टीमों का प्रशिक्षण स्थानीय विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पश्चात गल्र्स अंडर 17 एवं 19 की टीमें बांदीकुई, दौसा में एवं अंडर-14 बॉयज एवं गल्र्स की टीमें ओसियां, जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। समापन में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन द्वारा खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने एवं उदयपुर जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई। निदेशक अजय जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। पधारे हुए अतिथियों ने चारों टीमों को किट प्रदान कर जीतकर आने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया द्वारा कैंप समापन की घोषणा की गई व कैंप के दौरान स्थानीय ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में 51 फीट के रावण का होगा आतिशी दहन,कुंभकरण व मेघनाद के पुतले भी फूंके जाऐंगे।

फतहनगर। दशहरा के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी 51 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। रावण के साथ ही कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतले 41-41 फीट के होंगे। तीनों के पुतलों को तैयार करने का काम जारी है। इस काम में बड़ी सादड़ी के सद्दाम एवं परिवार लगा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर पुतले खड़े कर दिए गए हैं। मुखौटे भी तैयार हो चुके हैं जबकि तीनों की भुजाएं तैयार की जा रही है। पुतला दहन के दौरान कोई इनके पास नहीं फटक पाए इसके लिए तारों से बैरीकेटिंग की गई है। दूर से लोग इन पुतलों के आतिशी दहन का आनंद उठा सकेंगे। पुतला दहन से पूर्व राम,लक्ष्मण,हनुमान एवं रावण की सेना की नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगरपालिका के तत्वावधान में होने वाले उक्त आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं चाक चैबंद की गई है। दहन से पूर्व समारोह होगा जहां प्रभु श्रीराम,...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रताप क्षत्रिय संस्थान का स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

फतहनगर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान मेवाड़ का 40वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आवरीमाता मंदिर प्रांगण में स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधिपति रामचन्द्रसिंह झाला राजस्थान उच्च न्यायालय एवं राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, विशिष्ट अतिथि के रूप में एसआरएच ग्रुप के निदेशक हिम्मतसिंह झाला, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी कंवर चैहान सहायक जिला आबकारी अधिकारी, समाजसेवी किशोरसिंह झाला बोयणा, गोपालसिंह कोटडी, चंद्रगुप्तसिंह चैहान, पूर्व तहसीलदार गोवर्धनसिंह झाला सिहांड, मोतीसिंह झाला गोगुंदा,कुलदीपसिंह साकरिया खेड़ी, महेंद्रसिंह नामरी सरपंच, जिला संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतसिंह झाला, आवरी माता विकास कमेटी संरक्षक मुकुंदसिंह राणावत, पूर्व प्रधान एवं संस्थान संरक्षक सुभाषसिंह काकरवा, संरक्षक भोम सिंह चुण्डावत खेड़ी, सं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रभारती एकेडमी के भूपेश गुर्जर का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में

उदयपुर, 29 सितम्बर। राष्ट्रभारती एकेडमी उदयपुर की कक्षा बारहवीं का छात्र भूपेश गुर्जर का चयन वैर (भरतपुर) में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिये किया गया है।जिला शिक्षाधिकारी मुख्यालय माध्यमिक ने संस्था प्रधान को प्रेषित पत्र में यह जानकारी दी। भूपेश 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक वैर (भरतपुर) के पीएम श्री राउमावि में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सम्मिलित होगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन संपन्न

खुला मंच में कई मांगों पर एकमत हुए ​​शिक्षक, रखे प्रस्ताव और तैयार किया मांग पत्र - फतहनगर। राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन आयुष पेरामेडिकल इंस्टीट्यूट हिरण मगरी सेक्टर 5 में संपन्न हुआ। पहले दिन ​शिक्षा नीति 2020 एवं ​शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई। दूसरे दिन खुला मंच का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने की। मुख्य अति​​थि संभागीय अध्यक्ष उदयपुर कैलाशचंद्र खटीक व वि​शिष्ट अति​थि देवीलाल मेघवाल एवं दिनेश जोगावत ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. कड़ेला ने संगठन को मजबूत करने व एकजुट रहने पर बल दिया। वहीं, मुख्य अति​थि खटीक ने सदस्यता अ​भियान पर संबोधन दिया। कार्यक्रम में जिलेभर से सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी स...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जिला स्तरीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ समापन

फतहनगर। विद्या भारती संस्थान, उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान - गणित प्रश्न मंच, प्रयोग एवं पत्र वाचन  प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रमुख व्यवसायी जयप्रकाश बंसल ने की एवं मुख्य अतिथि राजकीय विद्यालय निलोद की प्रधानाचार्या बबली अग्रवाल रही। प्रतिवेदन स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र आमेटा ने प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के विभिन्न विद्यालय से 131 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा को प्रकट किया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी दिनों में प्रांत स्तर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

झाला लगातार तीसरी बार बने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष 

 फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डूंगला रमेशचंद्र पुरोहित के निर्देशन में शिक्षक संघ के उदयपुर स्थित भवन में निर्विरोध संपन्न हुए। जिला कार्यकारिणी में पुष्पेंद्र सिंह झाला लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी में ओमप्रकाश चौबीसा- सभाध्यक्ष, ललित कुमार मीणा व गणधर दोहड़िया-उपसभाध्यक्ष, डाया लाल कलाल - वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेश कोठारी,प्रतिभा राव,चंद्रशेखर चौधरी,  योगेश कुमार जैन, मोहनलाल बंजारा - उपाध्यक्ष, बाबूदान सिंह चारण, लक्षिता मेहता व लाल सिंह राठौड़ - सचिव, करण सिंह चौहान - मंत्री, देवीलाल तेली - अतिरिक्त जिला मंत्री, डॉ. कौशल्या सोलंकी - महिला मंत्री, मंगल कुमार जैन -कोषाध्यक्ष, सुधीर शर्मा - सदस्य अध्यापक, छतरसिंह राव- पंचायत समिति शिक्ष...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ब्रह्मपुर (ओडिशा) और उधना (गुजरात) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण कार्य की समीक्षा की नई दिल्ली। भारत के हीरा और कपड़ा केंद्र के रूप में विख्यात सूरत में यात्री और माल ढुलाई में तेजी से वृद्धि हो रही है। गुजरात की भविष्य की मांगों को पूरा करने के लिएभारतीय रेलवे व्यापक कदम उठा रहा है। इनमें सूरत एवं उधना में रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास और नई यात्री व मालगाड़ियां शुरू करना शामिल है। ओडिशा और गुजरात के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्मपुर (ओडिशा) और उधना (गुजरात) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एक नई पीढ़ी की ट्रेन है, जिसे किफायती, सुरक्षित और लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। अमृत ​​भारत एक्सप्रेस की विशेषताएं: बेहतर डिज़ाइन के साथ आधुनिक एर्गोनॉमिक सीटिंग ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता मंदिर में राज्यमंत्री ने किए माता रानी के दर्शन

फतहनगर। नगर के मुख्य शक्ति पीठ आवरीमाता मंदिर परिसर में नवरात्र महोत्सव के तहत इन दिनों मेला चल रहा है। मंदिर के मेला ग्राउण्ड पर मेलार्थियों के मनोरजन के लिए झूले, मिक्की माउस, नाव के साथ ही मनिहारी, बच्चों के खेलकूद आइटम, घरेलू आइटम आदि की दुकाने लगी है जहां ग्रामीण महिला एवं पुरूषों की भीड़ जुटने लगी है। यहां प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री मंजु बाघमार ने बुधवार की शाम मंदिर पहुंच कर माता रानी के दरबार में मत्था टेक माता का दर्शन लाभ लिया एवं खुशहाली की कामना की। यहां मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामलाल अग्रवाल,भाजपा महिला मोर्चा देहात की जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल, नटवर अग्रवाल सहित अन्य ने मंत्री का उपरना एवं सरोपे द्वारा स्वागत एवं अगवानी की। नगर के आवरीमाता मंदिर के साथ ही लक्ष्मीनारायण अ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

बांसवाड़ा/जयपुर, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को बांसवाड़ा के तलवाड़ा स्थित शक्ति पीठ त्रिपुर सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जनता में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष आकर्षण और विश्वास - मुख्यमंत्रीइससे पहले मुख्यमंत्री ने नापला हेलीपैड पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता में विशेष आकर्षण, लगाव और विश्वास है, इसलिए इतनी विशाल सभा का आयोजन आज नापला में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी राजस्थान आते हैं प्रदेश को सौगातें देते हैं। आज उन्होंने प्रदेश के लिए लगभग 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही, 15 हजार ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नापला (बांसवाड़ा) में रखी माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला

राजस्थान को मिली 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है देश शक्ति पूजा के पर्व में ऊर्जा शक्ति का नया अध्याय जीएसटी घटने से घर के बजट में बचत ही बचत राजस्थान को तेज विकास की राह पर आगे बढ़ा रही राज्य सरकार- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जयपुर, 25 सितम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश आज बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इस रफ्तार में देश के हर हिस्से, हर राज्य को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश विकसित होने के लिए तेज गति से काम कर रहा है और इसमें राजस्थान की भी बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में गुरुवार को नापला (बांसवाड़ा) में माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना के शिलान्यास ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूर्व नगर कांग्रेस के अध्यक्ष को किया याद

फतहनगर। बुधवार को नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व.गोपीलाल अग्रवाल की पांचवी जयन्ती के अवसर पर गोपाल मिल फतहनगर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया जिसमें स्वर्गीय अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बारबर, नगर महामंत्री सुनील मुंदड़ा, प्रवक्ता हेमंत गोयल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्षद मनोहरलाल त्रिपाठी, नरेश जाट, विनोद यादव, हमीदा बानू,यूथ कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि खटीक,भगवतसिंह राठौड़, इब्राहिम मंसूरी, सुनील सामर, निर्मल पाराशर, रतनलाल कुमावत, किशन गुर्जर, महासचिव राजेश त्रिपाठी, हितेश खेरोदिया,अर्जुनसिंह राजपूत, मोहम्मद बोहरा, बंसीलाल तेली, भैरूसिंह चैहान, राजकुमार खंडेलवाल, रतन भील, अरुण यादव, उमेश चेचानी, योगेशटाक, राधेश्याम शर्मा, मिश्रीलाल सोनी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जनप्रतिनिधियों ने फतहनगर के बाजार में किया जन सम्पर्कः ’वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

फतहनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के जन जन को राहत देने वाले जीएसटी रिफार्म के ऐतिहासिक निर्णय को आम जन तक पहुंचाने हेतु आज भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आत्मभारत संकल्प भारत अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक एवं सांसद सी. पी जोशी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली एवं मावली विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चैहान, मावली विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार, मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया ने जन संपर्क कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टीकर लगाकर व्यापारियों से संवाद किया। सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ’वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश देकर बताया कि यह निर्णय केवल टैक्स रेट नहीं, हर नागरिक को आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में भागीदार बनाने का संकल्प है। इससे व्यापारियों को राहत,उपभोक्ताओं को घरेलू बजट में सहारा और बाजार में उत्साह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

टीएसपी/नॉन टीएसपी से शिक्षकों का समायोजन गृह जिलों में करने की माँग

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ के तत्वावधान में टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजित/वंचित शिक्षकों के गृह जिलों में पदस्थापन हेतु भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन में हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशाध्यक्ष रमेशचन्द्र पुष्करणा थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिक्षामंत्री के विशेषाधिकारी अभयसिंह राठौड़,संभाग संगठन मंत्री राजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत,मण्डल संयुक्त मंत्री रमेशचंद्र पुरोहित, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष पूरणमल लोहार, भोमसिंह चुण्डावत, घनश्याम पुजारी, सह संयोजक मदनलाल श्रीमाली, पुष्करलाल बड़गुर्जर, सुधीर कुमार शर्मा, भानसिंह राव, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, गोपाल मेनारिया, किशनलाल माली, मन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा मरतड़ी ग्राम,बागोलिया बांध फीडर नहर का शिलान्यास कल

फतहनगर। दशकों से लंबित किसानों और ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग अब पूरी होने जा रही है। बडियार के मरतड़ी गांव स्थित बागोलिया बांध को भरने के लिए प्रस्तावित नहर (फीडर) का शिलान्यास आज 25 सितम्बर को दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना बागोलिया बांध में पानी की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद शांतिलाल चपलोत ने कहा कि “यह वह दिन है जिसका इंतजार पूरे क्षेत्र ने वर्षों तक किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं सांसद श्री सी.पी. जोशी ने जिस दूरदर्शिता से किसानों के हित में कदम उठाया है, वह मेवाड़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।”60 वर्षों पुरानी मांग का समाधानःचपलोत ने बताया कि स्थानीय ग्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ओमशंकर द्विवेदी बने संस्थान अध्यक्ष

फतहनगर। महर्षि दधीचि आश्रम संस्थान चंगेड़ी के चुनाव ओमप्रकाश दाधीच के निर्देशन में निर्विरोध सम्पन्न हुए जिसमें ओमशंकर द्विवेदी अध्यक्ष,मनोहरशंकर व्यास-उपाध्यक्ष,जगदीशचन्द्र दाधीच-मंत्री,ओमप्रकाश दाधीच-कोषाध्यक्ष,रामलाल पंचोली-उपमंत्री,गोविन्दलाल जोशी- संरक्षक एवं पवन कुमार जोशी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। इन सदस्यों का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 274 ने पाया उपचार एवं परामर्श

फतहनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईंटाली के प्रांगण में मंगलवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 274 रोगियों ने अपनी जांच कराई तथा विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. दीपक बराला ने बताया कि शिविर में निःशुल्क बीपी, शुगर, एनिमिया तथा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। टीबी के मरीजों को पोषण किट वितरण किया गया। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एल सी चारण, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र भाटी, जनरल फिजिशियन डॉ.संजय पालीवाल,एवं दंत चिकित्सक डॉ नितिन द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। आमजन को ओरल, स्तन एवम् सर्वाइकल कैंसर तथा रोजमर्रा की जिंदगी में गैर संचारी रोगों से रोकथाम हेतु जागरूक किया। इस दौरान मावली उप जिला चिकित्सालय के इंचार्ज डॉ एल सी चारण ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि नारी परिवार की धूरी है...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रही टीम का किया स्वागत

फतहनगर। विद्याभारती संस्थान,जिला उदयपुर द्वारा कानोड़ के विद्यानिकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय तीन दिवसीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता में स्थानीय विद्या निकेतन विद्यालय की किशोर वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया एवं फाइनल में जगह बनाते हुए विद्या निकेतन बदनोर हवेली उदयपुर की टीम के साथ मुकाबला जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम का आज विद्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र आमेटा, तुलसीराम लोहार एवं समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। दल प्रभारी रुचि जैन ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रही टीम आगामी दिनों में प्रांत स्तर पर झालावाड़ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शहरी सेवा शिविर का हुआ आगाज: विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए नागरिक

फतहनगर।राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण प्रदन सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु नगरपालिका फतेहनगर सनवाड़ द्वारा बुधवार को नगरपालिका परिसर में शहरी सेवा शिविर.2025, स्वच्छता ही सेवा अभियान.2025, अंगीकार.2025, प्रधानमन्त्री आवास दिवस.2025, आवास मेला शहरी.2025 का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाडिया, नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, अधिशाषी अधिकारी छैल कंवर चारण, जन प्रतिनिधि एवं अन्य पार्षदगण व शहर के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। शहरी सेवा शिविर.2025 अभियान की शुरुआत में जन्म मृत्यु पंजीकरण में 10 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 8 निस्तारित किए गए. बाल विकास विभाग को आवेदन प्राप्त हुए और 6 निस्तारित किए। पीएम स्वनिधि.1ए विश्वकर्मा .। एनएसएफ.13 प्राप्त हुए और 13 निस्तारित किए। स्वच्छता ही सेवा अभियान.2025 के ...

Read More