Home>>फतहनगर - सनवाड>>प्रताप क्षत्रिय संस्थान का स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
फतहनगर - सनवाड

प्रताप क्षत्रिय संस्थान का स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

फतहनगर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान मेवाड़ का 40वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आवरीमाता मंदिर प्रांगण में स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधिपति रामचन्द्रसिंह झाला राजस्थान उच्च न्यायालय एवं राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, विशिष्ट अतिथि के रूप में एसआरएच ग्रुप के निदेशक हिम्मतसिंह झाला, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी कंवर चैहान सहायक जिला आबकारी अधिकारी, समाजसेवी किशोरसिंह झाला बोयणा, गोपालसिंह कोटडी, चंद्रगुप्तसिंह चैहान, पूर्व तहसीलदार गोवर्धनसिंह झाला सिहांड, मोतीसिंह झाला गोगुंदा,कुलदीपसिंह साकरिया खेड़ी, महेंद्रसिंह नामरी सरपंच, जिला संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतसिंह झाला, आवरी माता विकास कमेटी संरक्षक मुकुंदसिंह राणावत, पूर्व प्रधान एवं संस्थान संरक्षक सुभाषसिंह काकरवा, संरक्षक भोम सिंह चुण्डावत खेड़ी, संरक्षण पर्वत सिंह राणावत नया बंगला, रूपसिंह सादड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरूसिंह मानखण्ड, संगठन मंत्री अभयसिंह मानखण्ड, आकोला क्षेत्र उपाध्यक्ष रामसिंह ताणा, मावली क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेंद्रसिंह राणावत, करणी सेना तहसील संयोजक भगवतसिंह राठौड़ सनवाड़, राजवीरसिंह, शक्तिसिंह रावला कुआं,शक्तिसिंह चुण्डावत खेड़ी, महेंद्रसिंह झाला, भगवतसिंह चुण्डावत, हेमेंद्रसिंह सिकराणी, नारायणसिंह चैहान, पप्पूसिंह चुंडावत, गुणवंतसिंह पिपलिया, चतर सिंह सनवाड़, कुबेरसिंह आमली, गोपाल सिंह धनेरिया, महेंद्र सिंह बंगला, अशोक सिंह राणावत, भगवत सिंह राणावत, महेंद्र सिंह जगत सिंह खेड़ा, देवेंद्र सिंह गौड़, भगवतसिंह शिवसिंह का खेड़ा, जोधसिंह बड़गांव, दिलीपसिंह मानखंड, दशरथसिंह वांगरोदा, महेंद्रसिंह खेड़ली, देवेंद्रसिंह ताणा एवं महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान के पदाधिकारी के साथ समाज के सैकड़ो गणमान्य एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। समारोह में मावली, वल्लभनगर, रेलमगरा और भुपालसागर तहसील से समाज के 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले समाज जनों को महाराणा प्रताप की तस्वीर एवं प्रशस्ति पत्र के साथ उपरना पहनाकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही जय राजपूताना संघ एवं राजपूत सर्वोतम सहयोग संस्थान को उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। मुख्य अतिथि रामचन्द्रसिंह झाला द्वारा सभी को संदेश दिया गया कि मेहनत करके सरकारी नौकरी लगने के बाद ईमानदारी से कार्य करे एवं हमेशा अपने माता पिता व बड़े बुजुर्गों का सम्मान करे एवं राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे। विशिष्ट अतिथि हिम्मत सिंह झाला द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। मीनाक्षी चैहान द्वारा संदेश दिया गया कि आजकल बेटियां भी किसी से कम नहीं है। वो कंधे से कंधा मिलाकर देश निर्माण में अपना अहम योगदान दे रही है। इसलिए बेटियों को भी हमे आगे आने का अवसर प्रदान करना चाहिए। समारोह का संचालन संस्थान के महामंत्री रायसिंह चुण्डावत खेड़ी और अंत में संस्थान के अध्यक्ष फतहसिंह राणावत बंगला ने अतिथियों और सभी समाजजन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!