Author Posts
फतहनगर - सनवाड

अजमीढ़ जयंती पर प्रतिभा सम्मान एवं समारोह का किया आयोजन

 फतहनगर। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में मंगलवार को अजमीढ़ जयंती महोत्सव का समापन प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ किया गया। जयंती के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन चले। आज समापन का आयोजन किया गया। अंतिम दिन  आयोजित समारोह में सर्वप्रथम अजमीढ महाराज की पूजा अर्चना कर वाहन रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए स्वर्णकार समाज भवन में पहुंची। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल कुलथिया ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक गणपतलाल, बद्रीलाल, चंचल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेघराज ददोलिया,सुनील  गडोलिया,  मदनलाल, मनोहरलाल, गोपाल, दामोदरलाल, गोपाल, रमेश सुजानवाल, भंवर  कुल्थिया मंचासीन थे। शिक्षा के क्षेत्र में सभी प्रतिभावान छात्रों को सर्टिफिकेट एवं शील्ड प्रदान की गई। साथ ही तीन दिवसीय ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लदानी विद्यालय में छात्र संसद का गठन

फतहनगर। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में प्रधानाचार्य चेतना सारंगदेवोत के निर्देशन में छात्र संसद का गठन किया गया। छात्र संसद में प्रधानमंत्री मुकेश गाडरी, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री कविता वैष्णव, जल एवं पर्यावरण मंत्री खुशी गोस्वामी, सांस्कृतिक मंत्री रिक्षिता लौहार, उपमंत्री केसर मेघवाल, शिक्षा मंत्री कृष्णा कुँवर, खेल मंत्री विनीता गाडरी, बागवानी मंत्री कैलाश मीणा एवं कार्यकारिणी सदस्य रतनसिंह, राहुल गाडरी, कोमल अहीर, हर्षिता डांगी, विक्रमपुरी गोस्वामी, नीलम कुँवर, निकिता कुँवर, विमला डांगी, दिव्या जाट, डिम्पल गोस्वामी, रविना गाडरी, दिव्या गोस्वामी, अंकित जटिया, हर्षित पुरी, भूमिका सुथार, जिनल गोस्वामी, प्रवीण गाडरी, गिरिजा भील, अनिल गाडरी, करण डांगी, यशराज सिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। कक्षा प्रतिनिधि मीनाक्षी अहीर, अनिल भील, निलेश डांगी, पंकज वैष्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सामूहिक सुंदरकांड की तैयारियां पूर्ण

फतहनगर। नगर के सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक सुंदरकांड को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। शाम 7:30 से सामूहिक सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हो जाएगा। आयोजको ने इस सुंदरकांड कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने का निवेदन किया है। द्वारकाधीश मंदिर में भी शरदोत्सव का मनोरथ किया जाएगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डॉ. विजय विप्लवी और डॉ. कुंजन आचार्य का भव्य स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित

उदयपुर। अन्नपूर्णा सेवा व शिक्षण संस्थान और हिरण मगरी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वागत वाटिका परिसर में एक भव्य स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रख्यात लेखक डॉ. विजय विप्लवी और डॉ. कुंजन आचार्य को उनकी संयुक्त पुस्तक "पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय" के लेखन और राज्य सरकार के भाषा विभाग द्वारा द्वारा इस पुस्तक को प्राप्त सम्मान के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और विहिप के पूर्व विभाग मंत्री भंवर लाल शर्मा उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संघ का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन सम्पन्न

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फतहनगर मण्डल का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन रविवार को नगर के नेहरू बाल उद्यान में आयोजित किया गया।  शाम साढ़े पाँच बजे आयोजित इस कार्यक्रम में धवजारोहण एवं ध्वज प्रणाम के पश्चात प्रेरणा गीत एवं परिचय की रस्म अदायगी की गई। कार्यक्रम में पाथेय प्रदान करते हुए वक्ताओं ने बच्चों को संस्कार देने एवं प्रकृति को बचाने चिंतन की महत्ता पर प्रकाश डाला। विजयादशमी पर ही संघ की स्थापना हुई थी। संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया। इस पर्व का धर्म के लिए बड़ा महत्व है। इस विषय को भी सबके समक्ष रखा गया। कार्यक्रम में शस्त्रों का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना एवं भगवा ध्वज अवतरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाने का निर्णय

फतहनगर। नगर के द्वारकाधीश मंदिर में दीपावली पर्व को लेकर शनिवार शाम एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में द्वारकाधीश मंदिर के पुजारी पंडित सत्यनारायण पालीवाल, सत्यनारायण अखाड़ा मंदिर के महंत शिवशंकरदास महाराज, सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश खंडेलवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, नरेश बंसल, राजू भंडारी, रमेश अग्रवाल, अशोक पालीवाल, मनीष पालीवाल, कपिल अग्रवाल, राजू खड़ेलवाल, द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष शैलेश पालीवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्वसम्मति से 20 अक्टूबर सोमवार को दीपावली का पर्व मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत धनतेरस 18 अक्टूबर (शनिवार),रूप चौदस 19 अक्टूबर (रविवार) एवं गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव 22 अक्टूबर (बुधवार) को मनाया जाना तय किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन रविवार को

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जिला भिंडर अंतर्गत खंड फतेहनगर का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम सायं 5:00 बजे नेहरू बाल उद्यान नया बाजार के पीछे होगा जिसमें सभी स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित होंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शरद पूर्णिमा पर सामूहिक सुंदरकांड का होगा आयोजन

फतहनगर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।आयोजन कमेटी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा पर्व पर सामुहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ सोमवार को शाम 7.30 बजे से मंदिर परिसर में रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें मुख्य पाठकर्ता महेश शर्मा एवं रामादल परिवार, मावली होंगे। सामुहिक पाठ में केवल पंजीकृत पाठक पुरूष सफेद एवं महिलाएं केसरिया वेश में बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी के स्कूली बच्चे जिम का ले सकेंगे आनंद

फतहनगर। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी के परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित ओपन जिम का स्कूली बच्चे आनंद ले सकेंगे।प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई बजट घोषणा में ओपन जिम के प्रावधान के अनुक्रम में ग्राम पंचायत ने हाल ही जिम स्थापित करवाई। शनिवार को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार, ग्राम पंचायत प्रशासक सुमित्रा जाट, प्रतिनिधि भगवती लाल जाट, व्याख्याता मधु मंडोवरा तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा जिम का विधिवत शुभारंभ किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी से 10 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

फतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय से 10 विद्यार्थियों का वॉलीबॉल एवं रग्बी फुटबॉल में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों ने फतह एकेडमी का परचम लहराते हुए जिला स्तर पर अंडर-14 वॉलीबॉल में जीत प्राप्त की थी एवं विद्यालय के लक्ष्यराज दमामी एवं नैनिशा दमामी क्रमशः अंडर-14 वॉलीबॉल एवं अंडर-17 वॉलीबॉल में जिला स्तर पर बेस्ट प्लेयर रहे थे। यह पूरे नगर के लिए गर्व की बात है एवं विद्यालय जुलूस में भी पूरे नगर के प्रबुद्ध लोगों एवं नगरवासियों द्वारा उनका सम्मान किया गया। सिलेक्शन के क्रम में अंडर-14 बॉयज वॉलीबॉल में लक्ष्यराज दमामी, विदित जगरवाल, रोहन प्रजापत, अंडर - 14 गर्ल्स वॉलीबॉल में गौरवी जैन, अंडर 17 - गर्ल्स वॉलीबॉल में नैनिशा दमामी, दिव्या साल्वी, अंडर - 17 गर्ल्स रग्बी फुटबॉल में ललिता रावत, गुंजन सेन, अंडर - 17 बॉयज रग्बी फुटबॉल में गर्वित सुथार एवं अंडर-19 ब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दशहरा महोत्सव के कार्यक्रमों में किया बदलाव

फतहनगर। शुक्रवार की रात्रि बारिश होने एवं मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना को देखते हुए दशहरा महोत्सव के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। 3 अक्तूबर एवं 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित करने के साथ ही आगामी 10 अक्टूम्बर को भजन संध्या मे छोटू सिंह रावणा एवं 11 अक्टूम्बर को लाफ़्टर नाइट मे राजपाल यादव आएंगे। उक्त जानकारी अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रंगत – रास्ता री…कला उत्सव सोमवार से’ : सड़क बनेगी कला का मंच

‘ उदयपुर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में, अर्बन स्केचर्स उदयपुर, क्रिएटिव सर्किल और ऐसा फॉर यू की पहल उदयपुर, 4 अक्टूबर। झीलों की नगरी उदयपुर में अब सड़कों पर उतरेगी कला और संस्कृति की रंगत। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के तत्वावधान में अर्बन स्केचर्स उदयपुर, क्रिएटिव सर्किल तथा ऐसा फॉर यू के संयुक्त आयोजन में एक अनूठा कला एवं संस्कृति उत्सव ‘रंगत – रास्ता री…’ का आयोजन 6 से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। यह दस दिवसीय उत्सव शहर की सड़कों को कला के खुले मंच में बदल देगा, जहाँ नागरिक अपनी कल्पना और सृजनशीलता से शहर की पहचान को नई अभिव्यक्ति देंगे। कला और संस्कृति का 10 दिवसीय उत्सव यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि यह आयोजन उदयपुर शहर की सांस्कृतिक आत्मा को सार्वजनिक स्थानों पर जीवंत करने का प्रयास है। इसके अंतर्गत नागरिक, कलाकार, विद्यार्थी, आर्किटेक्ट और डिजाइनर मिलकर श...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर कृषि मंडी में गेहूं पहुंचे 2600 पार

कृषि उपज मण्डी समिति फतहनगर मण्डी भाव( राज्य- राजस्थान, जिला-उदयपुर ) दिनांक 04-10-2025 जिन्स/अनाज।       न्यूनतम।       उच्चतम। गेहूं              2550 - 2634 मक्का पीला    1660 - 1900 मक्का सफेद     2450 - 2525 जौ                    2333    -      2350 सरसों            6000      -      6352 सोयाबीन     3900      -    4150 चना            4800    -    5050 शक्कर         4300     -      4400 ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में थमी डांडिया की खनक, पारितोषिक का किया वितरण 

 फतहनगर। दशहरा महोत्सव के समापन के साथ ही नगर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे गरबा आयोजन को भी विराम मिल गया। आवरी माता मंदिर के पास पारोलिया बावजी (गिरधर विहार) पर नौ दिनो से चल रहे गरबा महोत्सव का हवन, अनुष्ठान एवं ज्वारा विसर्जन के साथ समापन किया गया। नौ दिनों तक गिरधर विहार में धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाए गए डांडिया महोत्सव का मंगलवार को 56 भोग माता को अर्पित किया एवं बुधवार को हवन अनुष्ठान के साथ नगर में भव्य जुलूस के साथ विधि विधान से ज्वारा विसर्जन के साथ सरोवर स्नान कराया गया। जय मां भवानी ग्रुप द्वारा रखे गए इस भव्य महोत्सव में कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह रावल ने पालिका से समस्त टैंट एंड लाइट डेकोरेशन करवाया।   स्थानीय कार्यकर्ता संजय यादव ने  तन मन धन से सहयोग कर अंतिम दिन कन्या भोज  के साथ प्रसादी रखी। महोत्सव में नगर प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

 फतहनगर। शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहने के बाद शाम को घिर आए बादलों ने बरस करके मौसम को खुशनुमा कर दिया। सांझ ढलते ही चली ठंडी हवाओं ने बारिश के आने का एहसास करा दिया। सवा सात बजे रिमझिम बौछारों का दौर शुरू हुआ  तथा कुछ समय के लिए तेज बारिश की बूंदे गिरी जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। इसके बाद भी रिमझिम बारिश की बौछारें गिरती रही। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया। आसपास के गांवों में भी बारिश होने के समाचार हैं।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दशहरा महोत्सव: आज होगी भजन संध्या

फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के तत्वावधान में चल रहे दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को विशाल भजन संध्या एवं झांकियां का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर सायं 7:15 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा तथा प्रख्यात भजन गायिका ट्विंकल शर्मा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही दिल्ली की प्रख्यात झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इन झाकियों में राम दरबार, शिव तांडव, बाहुबली हनुमान एवं नरसिंहा प्रमुख आकर्षण होंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुतला दहन के साथ ही दशहरा महोत्सव का हुआ आगाज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा

फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड के तत्वावधान में गुरूवार को रावण,कंुभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों के दहन के साथ ही तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का आगाज किया गया।शुभारंभ अवसर पर विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल मुख्य अतिथि ने फीता काट कर महोत्सव का उद्घाटन किया। भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह आसोलिया,गणपतलाल स्वर्णकार,भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील ने की। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,अधिशाषी अधिकारी छैल कुंवर चारण, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, मनोहर लाल त्रिपाठी,महेश सोनी, उमा देवड़ा, जैनेन्द्र जैन,ऋतु अग्रवाल, मुकेश खटीक, सत्यनारायण अग्रवाल, धर्मेश चपलोत, भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, अशोक मोर, नरेश जाट, विनोद धर्मावत सहित पालिका के पार्षद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।धूं-धूं कर जले पूतलेः रावण,कुंभ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में रावण दहन के साथ ही दशहरा महोत्सव का आज से होगा आगाज

फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर सनवाड के तत्वावधान में आज से ही दशहरा महोत्सव का आगाज होगा। पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव 2025 के प्रथम दिन गुरुवार को रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का आतिशी दहन होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार सायं 4:00 बजे से अखाड़ा मंदिर फतेह नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान अखाडा प्रदर्शन भी होगा। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यह शोभायात्रा स्कूल ग्राउंड पहुंचकर संपन्न होगी। स्कूल ग्राउंड में सायं 6 बजे से राजस्थानी लोकगीत एवं नृत्य की कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। सांय 7 बजे से नगरवासियों को रंगारंग आतिशबाजी के नजारे देखने को मिलेंगे। रात्रि 8:00 बजे रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का आतिशी दहन किया जाएगा। दूसरे दिन के यह होंगे कार्यक्रम: दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ज्वारा विसर्जन के साथ नवरात्रि अनुष्ठान को मिला विराम

फतहनगर। मंगलवार को क्षेत्र में विभिन्न देवस्थानों पर ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम के साथ ही शारदीय नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठान को विराम मिल गया।फतहनगर में खेड़ा खूंट चामुण्डा माता के स्थानक से विधि विधान से नेजा सहित भाव में रमते भोपे ढोल ढमाकों के साथ रवाना हुए तथा नगर में स्थित विभिन्न देवस्थानों पर सभी को साथ लेते हुए निकले। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भाव में रमते भोपों से आशीर्वाद लिया। सायंकाल सरोवर पहुंच कर विसर्जन किया गया। नगर के आवरीमाता शक्तिपीठ पर आवरीमाता मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में हवन किया गया जिसमें नगरवासियों ने बारी-बारी से हवन में आहुतियां दी। हवन के साथ ही माता के दरबार में चल रहा नवरात्रि अनुष्ठान सम्पन्न हो गया। इसी प्रकार मावली तहसील के इंटाली गांव मे सोमवार को नया पालका देवरा व ताकाजी बावजी के जवारा विसर्जन किया गया जबकि मंगलवार को चामुंडा माता मंदिर पर शुभ मु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

काश्तकारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

फतहनगर। नेशनल मिशन एडिबल ऑयल सीड योजना अंतर्गत किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें तिलहन फसलों को बढ़ावा देने एवं उन्नत खेती की जानकारी दी गई।किसान सेवा केंद्र फतहनगर’ पर आयोजित इस शिविर में डॉ.के.सी. अहीर द्वारा फसलों में उत्पादन, उत्पादकता की चर्चा, कीट व्याधि नियंत्रण, उपचार एवं कृषि अधिकारी ओम शंकर द्विवेदी द्वारा फसलों में लगने वाले कीट व्याधि बीमारी की जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी जमुना शंकर द्वारा जैविक खेती की जानकारी दी गई एवं कृषि विशेषज्ञ शोभालाल जाट द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज उपचार,भूमि उपचार, खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी गई। राजकुमार जाट द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। चंद्रप्रकाश द्वारा खाद एवं उर्वरक व लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रकाश चंद्र चैधरी कृषि व्याख्याता द्वारा कृषि विपणन एवं व...

Read More