फतहनगर(विकास चावड़ा)। आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर स्थित श्यामसुन्दर वाटिका में आंवली का पूजन किया गया। सुबह से ही महिलाएं सज धजकर हाथों में पूजा की थालियां लिए वाटिका पहुंची तथा आंवली पूजन एवं कथा श्रवण किया। आंवली पूजन दोपहर तक चलता रहा। महिलाओं ने इस दौरान मंदिर में कद्दू एवं आंवले भी प्रभु चरणों में अर्पित किए। इसी तरह से यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में आंवला नवमी पर विशेष श्रृंगार धराया गया। नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित किया गया। कानों में कुण्डल,हाथों में शंख,चक्र एवं गदा सुशोभित किए गए। गले में आंवलों की मालाएं सजी तथा सायंकाल महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आंवला नवमी पर यहां भी लोग प्रभु दर्शनों के लिए आते रहे। ...
Read Moreadmin
फतहनगर। अन्नकूटोत्सव के तहत शुक्रवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत छप्पनभोग के लिए सुबह व्यजंन तैयार किए गए। दिनभर सब्जी का अन्नकूट तैयार किया जाता रहा। पिछले वर्ष कोरोना के चलते महज छप्पनभोग ही सजा था। इस बार छप्पनभोग के साथ ही 31 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट रखा गया। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त रामचन्द्रदास द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। छप्पनभोग कार्यक्रम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की विद्युत सज्जा की गई। ...
Read Moreमावली। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 65वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की खिताबी भिड़न्त हनुमानगढ़ तथा अजमेर के बीच होगी। फाइनल मैच शनिवार सुबह 9 बजे मैदान नं. 2 पर खेला जाएगा। 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली के कोड नंबर एक पर खेला गया जिसमें सादुल शहर बीकानेर ने सीकर को एक गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 1 से 4 तक का शिविर पालिका परिसर में ही आयोजित किया गया जहां पर वार्ड के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के अनुसार स्टेट ग्रांट एक्ट की 9 पत्रावलियां,69 ए की एक पत्रावली,नामान्तरण की 13,निर्माण स्वीकृति की एक पत्रावली,नियमन की दो,पट्टा नवीनीकरण की तीन पत्रावलियां प्राप्त हुई। नामांतरण की 16,उप विभाजन 3,स्टेट ग्रांट के 6 व लीज ें 4 पट्टे वितरित किए गए। शिविर के दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील, उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी समेत अन्य पार्षद भी मौजूद रहे। वार्ड 6,7 व 8 का शिविर 16 से 18 नवम्बर तक पालिका परिसर में ही लगेगा। इसके बाद 5,9 व 10 का शिविर कला भवन में 23 से 25 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। ...
Read Moreमावली। कर्वट ई प्लेटफार्म उदयपुर द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थल शनि महाराज मंदिर मावली प्रांगण में गोपाल सोनी, जयेस पंचाल को एसडीईओ पर मनोनीत किया गया। नेशनल कर्वट ई प्लेटफार्म उदयपुर के डिविजन कार्यपालक अधिकारी ललित नारायण आमेटा ने बताया कि मावली ब्लॉक स्तरीय जयेश पंचाल एवं उदयपुर शहर से गोपाल सोनी कर्वट ई प्लेटफार्म का एसडीईओ पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी बसंत कुमार त्रिपाठी थे। इस अवसर पर आमेटा ने बताया कि कर्वट ई प्लेटफार्म एक स्वदेशी प्लेटफार्म है। किसानों के लिए वरदान साबित होगा। कर्वट केन्द्र खोलकर स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और कर्वट ई प्लेटफार्म से ग्रामीण उद्योगों को ई प्लेटफार्म मिलेगा ताकि ग्राम आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर होंगे। इस अवसर मुख्य अतिथि द्वारा कर्वट संस्थान की कार्य प्रगति के लिए सभी उपस्थित सज्जनों ने संकल्प दिलाया गया। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में शनिवार से सोमवार तक कृषि जिंसों की निलामी का कार्य बंद रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए मण्डी सचिव ने बताया कि मण्डी प्रांगण में नियमन व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु व्यापारियों के प्रार्थना पत्र के अनुसार निलामी कार्य सोमवार तक बन्द रखने का निवेदन किया है। मण्डी सचिव ने ऐसे में किसानों से सोमवार तक मण्डी में अपनी उपज विक्रय हेतु नही लाने को कहा है। ...
Read Moreफतहनगर। पिछले दिनों घोषित रीट लेंवल प्रथम के परिणाम में समीपवर्ती राणावतों की सादड़ी निवासी गुरूवर्द्धनसिेह राणावत ने 150 में से 142 अंक प्राप्त किए। राणावत की इस सफलता पर मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। ...
Read Moreलोकसभा अध्यक्ष करेंगे बाल सत्र का शुभारम्भबाल दिवस पर प्रदेश की विधान सभा में होगा बाल सत्र
जयपुर, 11 नवम्बर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला राजस्थान विधान सभा में 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे बाल सत्र का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ करेंगे। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी स्वागत उद्बोदन देंगे। समारोह को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चंद कटारिया भी सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ, राजस्थान शाखा के सचिव श्री संयम लोढा आभार ज्ञापित करेंगे। कार्यक्रम का प्रारम्भ वन्दे मातरम् से और समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। श्री बिड़ला इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे समारोह को सम्बोधित भी करेंगे। देश की स्वतन्त्रता के 75 वें आजादी अमृत महोत्सव के तहत बाल दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी की पहल पर राजस्थान विधान सभा में यह अनूठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चलेगा। देश में राजस्थान ही ऎसा प्रदेश है, बाल दिवस पर प्र...
Read Moreमावली। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन उदयपुर ने चित्तौड़ को पांच गोल से पराजित किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन सुबह चार मैच हुए। सादुल शहर बीकानेर को हनुमानगढ़ ने 8 गोल से हराया और सेमीफाइनल का रास्ता देखा। अजमेर ने अलवर को दो गोल से हराया। सीकर और भीलवाड़ा दोनों टीमें बराबर रही। प्रतियोगिता के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं को लेकर केन्द्राध्यक्ष पालीवाल की दल प्रभारियों एवं खिलाड़ियों ने प्रशंसा की है। ...
Read Moreमावली। उदयपुर जिले के उपखंड मावली कस्बे में 65 राज्य स्तरीय हॉकी 17 वर्ष प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। सायंकाल मैच में सीकर ने अलवर को दो गोल से हराया। उधर दोपहर अजमेर ने दो गोल भीलवाड़ा के विरुद्ध किए और विजेता टीम बनी। हाफ टाइम के बाद 35 वर्ष का अनुभव शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने सीकर की टीम को हॉकी खेल के गुर सिखाए। हाफ टाइम बाद सीकर ने दो गोल करके विजय हासिल की। इस दौरान खेल प्रेमी, चिकित्सा विभागके भूपेश आचार्य, मुसहरी मोहम्मद, पुलिस कांस्टेबल मुकेश चौधरी, मावली के वरिष्ठ नागरिकों तथा खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। ...
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी पंचायत के दूधालिया गांव में कुमावत समाज की प्रतियोगिता का समापन मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के सानिध्य में किया गया। मुख्य अतिथि कुमावत समाज अध्यक्ष पुष्कर कुमावत थे जबकि रामलाल कुमावत,प्रहलाद कुमावत,नारायण कुमावत,शोभालाल कुमावत,जगदीश कुमावत,गणेशलाल कुमावत,पूर्व सरपंच आमली आदि उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समाज अध्यक्ष की ओर से किया गया। विजेता भगवानपुरा रहा जबकि उप विजेता वासनी रही। मंच संचालन नारायणलाल कुमावत ने किया। प्रतियोगिता के दौरान सांसद सी.पी.जोशी भी पहुंचे तथा खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। ...
Read Moreफतहनगर। अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के यहां कार्यग्रहण करने पर मंगलवार को स्वागत किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पालिका में कार्यग्रहण करने पर यूनियन अध्यक्ष अनिल कुमार गुस्सर एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कंडारा ने माला पहनाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष सुरेश कुमार घावरी,पिंटू गुस्सर,राजू, सुरेश घावरी फतहनगर, राजू गमेती समेत सभी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अधिकारी देथा को बधाई दी। ...
Read Moreफतहनगर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पालिका क्ष्ेत्र में बुधवार से शिविर का आगाज होगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के अनुसार 10 से 12 नवम्बर तक वार्ड 1 से 4 तक का शिविर पालिका परिसर में ही आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसी तरह से 6,7 व 8 वार्ड का शिविर 16 से 18 नवम्बर तक पालिका परिसर में ही होगा। विभिन्न वार्डों के शिविर 28 दिसम्बर तक चलेंगे। इन शिविरों में आबादी क्षेत्र में पट्टे जारी करने,कृषि भूमि नियमन,कच्ची बस्ती नियमन,खांचा भूमि,स्टेट ग्रांट,नामांतरण,उप विभाजन समेत डेढ़ दर्जन से भी अधिक कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा। मंगलवार को क्ष्ज्ञेत्र की जेवाणा पंचायत का शिविर पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किया गया जहां पर मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी,पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल चौधरी तथा सरपंच द्वारा पट्टों का वितरण किया गया। शिविर में जॉब कार्ड,पेंशन प...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर तथा ईंटाली में आज मंशा महादेव के व्रत का उद्यापन किया गया। नगर के अखाड़ा मंदिर स्थित मंशा महादेव मंदिर पर सुबह भोले का वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। महादेव का विशिष्ट श्रृंगार किया गया तथा कथा श्रवण कर व्रतधारी महिलाओं ने महादेव को चूरमे का भोग लगाया। ...
Read Moreफतहनगर। खैखरे के अवसर पर यहाँ के द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के बाद आज विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार के अनुसार विनायक का मनोहारी श्रंृगार किया गया। विनायक के समक्ष विविध प्रकार के व्यंजन सजाए गए तथा सायं सवा सात बजे विनायक के दर्शन खोले गए। आरती की गई तथा अन्नकूट का वितरण शुरू किया गया। विविध व्यंजनों के भोग का प्रसाद वितरण किया गया जबकि 41 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट लेने के लिए मंदिर परिसर में लम्बी-लम्बी कतारें लगी। लोग दर्शनोंपरान्त अन्नकूट लेते गए। ...
Read Moreचित्तौडगढ.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार पेट्रोल-डीजल की दरो को लेकर संवेदनशील है। इसके परिणाम स्वरूप सरकार ने दीपावली पूर्व देशवासियों को पेट्रोल-डीजल की दरो में एकमुश्त कमी कर तौहफा दिया है। सांसद सी.पी.जोशी ने उपरोक्त घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हमेशा लोक महत्व के विषयों पर संवेदनशील रही है। इस कारण डीजल 12.73/- पेट्रोल 6.73/-कीमत कम करके महंगाई से राहत देने का काम केन्द्र सरकार ने किया है। सांसद जोशी ने कहा कि पूरे देश मे डीजल पर सबसे अधिक टैक्स वसुलने वाली राजस्थान सरकार है। देश में सभी राज्य सरकारो ने अपने-अपने स्तर पर वेट और टेक्स में कमी की है। यहां पर पेट्रोल-डीजल पर राजस्थान सरकार को टैक्स कम करना चाहिए। अन्य राज्यों की तरह टैक्स में कमी करके आम जनता को राहत देनी चाहिए। देश एवं पुरे लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्...
Read Moreसांसद जोशी के प्रयास से अब कोलकत्ता भी जायेगी फ्लाइट फतहनगर। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा से अब कोलकत्ता के लिए भी उडान उपलब्ध है। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी के प्रयास से अब कोलकत्ता के लिए उडान उपलब्ध होगी। कोरोना काल में उड़ानें अनियमित हो गई थी। अब दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, जयपुर, बेंगलुरू, कोलकत्ता के लिए विभिन्न उड़ान कंपनियो की अब उड़ान उपलब्ध है। कुछ स्थानो के लिए पूर्व की उड़ानों के साथ नई और उड़ाने प्रारम्भ हुई है। ...
Read Moreफतहनगर। खैखरे के अवसर पर यहाँ के द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव के तहत 51 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट बनाया गया तथा प्रभुश्री द्वारिकाधीश के समक्ष छप्पन भोग धराया गया। मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भील समाज के लोगों ने परम्परागत रूप से शिरकत करते हुए चावल व चंवले का अन्नकूट लूटा जबकि द्वारिकाधीश के समक्ष सजे छप्पन भोग को आरती उपरान्त प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। 51 क्विंटल सब्जी के अन्नकूट को लेने के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लगी। पुजारी सत्यनारायण पालीवाल व कमल नयन ने द्वारिकाधीश की आरती कर सेवा अर्पित की। मैन चौराहा पर मंदिर के सामने एक घंटे तक जमकर आतिशबाजी भी हुई। ...
Read Moreफतहनगर । पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी ने शुक्रवार को फतहनगर का दौरा किया। प्रधान डांगी ने यहां पर द्वारिकाधीश मंदिर अन्नकूट महोत्सव में शिरकत की तथा ठाकुर जी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर मंदिर विकास कमेटी द्वारा प्रधान का ऊपरना ओड़ा कर स्वागत किया गया । प्रधान डांगी के साथ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना,पार्षद नरेश जाट,मनीष पालीवाल, नारायण लाल मोर, विकास लावटी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थे । डांगी यहां कार्यकर्ताओं से भी मिले तथा दीपावली की शुभकामनाएं दी। पार्षद नरेश जाट ने बताया कि प्रधान डांगी के प्रयासों से राज्य सरकार ने खरतांणा पंचायत के धोला का धनेरिया एवं बड़ियार पंचायत के मोरड़ी मिडिल स्कूल को सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत किया है। इस पर प्रधान डांगी का कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया।
Read Moreफतहनगर। बाजार की मंदी से भले ही नगर का नया बाजार नहीं सजा हो लेकिन दीपावली का पर्व यहां उमंग उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही। बाजार में आवागमन बाधित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। नगर समेत आस-पास के गांवों से लोग आवश्यकता की वस्तुएं लेने आते रहे। शाम के समय लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया। लक्ष्मी पूजन रात्रि को भी किया गया। नया बाजार,प्रताप चौराहा,पुराना बाजार, उदयपुर रोड बाजार, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपने स्तर पर सजावट की। गली मोहल्लों में पटाखों की आवाज भी सुनाई देती रही। ...
Read More