फतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में शनिवार से सोमवार तक कृषि जिंसों की निलामी का कार्य बंद रहेगा।
उक्त जानकारी देते हुए मण्डी सचिव ने बताया कि मण्डी प्रांगण में नियमन व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु व्यापारियों के प्रार्थना पत्र के अनुसार निलामी कार्य सोमवार तक बन्द रखने का निवेदन किया है। मण्डी सचिव ने ऐसे में किसानों से सोमवार तक मण्डी में अपनी उपज विक्रय हेतु नही लाने को कहा है।
फतहनगर मण्डी में शनिवार से सोमवार तक निलामी कार्य रहेगा बंद

Leave a Reply