उदयपुर, 2 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बुधवार को वल्लभनगर विधानसभा दौरे के दौरान वहां स्थित डाक बंगले का निरीक्षण किया। उन्होंने वीरान पड़े डाक बंगले के विभिन्न कक्षों और इसकी स्थिति की जानकारी ली और वर्तमान में इसके स्वामित्व के बारे में पूछते हुए विभागीय अधिकारियों को इसके बेहतर उपयोग के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने इस डाक बंगले को ट्रोमा सेंटर के रूप में उपयोग करने की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की और इसके लिए चिकित्सा विभाग से मांग पत्र के बारे में पूछा। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ...
Read Moreadmin
वल्लभनगर विधायक ने लगवाया प्रिकॉशन डोज,कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए आमजन से किया टीका लगवाने का आह्वान
उदयपुर, 2 फरवरी। कोरोना से बचाव व सुरक्षा को लेकर बुधवार को वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने मेनार अस्पताल में कोरोना बचाव का प्रिकॉशन डोज लगवाया और क्षेत्रवासियों को प्रेरित किया। आज सुबह अस्पताल पहुंची विधायक ने पहले प्रिकॉशन डोज लगवाया और आमजनों से आह्वान किया कि कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए मास्क और टीकाकरण जरूरी है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर टीकाकरण करवाना चाहिए। विधायक शक्तावत ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और प्रभारी अधिकारियों से चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कोरोना के साथ विभिन्न बीमारियों से बचाव व सुरक्षा के लिए उपयुक्त चिकित्सकीय सुविधाओं एवं दवा के इंतजाम के निर्देश दिये। उन्होंने अब तक कोरोना टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि कोरोना से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रभावी प्रयास करें। इ...
Read Moreवर्ल्ड वेटलैंड डे पर बर्ड विलेज मेनार में हुआ कार्यक्रमः पक्षियों के लिए वेटलैंड संरक्षण व विकास में धन की कमी न रहेगी-विधायक शक्तावत
उदयपुर, 2 फरवरी। बर्ड विलेज मेनार के दोनों तालाब वर्षों से पक्षियों के लिए संरक्षित हैं, इनके पर्यावरण व पर्यटन दृष्टि से विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयास किये जायेंगे। इसके विकास के लिए किसी प्रकार से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह विचार वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने बुधवार को बर्ड विलेज मेनार में वन विभाग और जिला पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित वर्ल्ड वेटलैंड डे के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बर्ड विलेज के तालाबों का विकास पर्यावरणीय दृष्टि से विभागीय अधिकारियों की देखरेख में ही किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर आगामी एक वर्ष में ही पर्यटन दृष्टि से इन तालाबों के विकास के साथ ही गांव में ट्रोमा सेंटर विकसित करने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक शक्तावत ने तालाब के मध्य से निकल रही हाईटेंशन लाइन और स...
Read Moreबुजुर्गोें की सेवा व सहायता के लिए तत्पर है एल्डर लाइन हेल्पलाइन 14567 पर कॉल करते ही मिलेगी सहायता
उदयपुर, 2 फरवरी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाइन के नाम से संचालित हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 14567 पर फोन करके बुजुर्ग व्यक्ति सहायता प्राप्त कर सकते हैं। एल्डर लाइन के उदयपुर जिला फील्ड रेस्पोन्स अधिकारी सतीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के साझा प्रयासों से बुजुर्गों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन सेवा संचालित की जा रही है। इस नंबर पर बुजुर्ग सुबह 8 से शाम 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं जहां बुजुर्गों को आवश्यक सहायता व संबंल प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करने के लिए संचालित पेंशन योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उन्हें वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जाती है। साथ ही आवश्यकतानुसार घर से ही जांच के लिए सैम्पल संग्रहित करने व कानूनी सलाह भी उ...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को अखिल मेवाड़ प्रजापत समाज की अराध्य देवी श्री श्री यादे माँ का जन्मोत्सव मातृकुन्डिया मन्दिर प्रांगण पर बडे़ हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। एडवोकेट लक्ष्मीलाल राशमी ने बताया कि मन्दिर प्रांगण पर हवन एवं महाआरती के पश्चात मिठाई एवं फल वितरण किए गए। इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष सोहनलाल राशमी, पूर्व अध्यक्ष छोगालाल, फूलचंद, मूलचंद,कोषाध्यक्ष बालूराम, सचिव भगवान लाल, पूर्व सचिव चुन्नीलाल, उपाध्यक्ष मोहनलाल वरिया, युवा अध्यक्ष पुरषोत्तम, रामलाल कांकरिया, गणपत लाल सरगांव, रतन लाखोला, रतन पहुंना, रामचंद्र उदलपुरा, बाबूलाल, गोवर्धन धनेरिया, शिवलाल लखमनियास, हेमंत, पुजारी भेरूगिरी एवं समाज के चारों चोखला से समाजजन उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के बस स्टेण्ड स्थित एक दुकान के गुल्लक से नकदी चुराकर भाग रहे उच्चके को व्यापारी ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार बस स्टेण्ड स्थित आशीष पीपाड़ा की दुकान से उच्चका नगदी लेकर भागा। पीपाड़ा लघु शंका के लिए पास ही गया था। उच्चका मौका पाकर दुकान में घुस गया तथा जैेसे ही पीपाड़ा दुकान पर पहुंचा उच्चका उसे देखकर भागा। व्यापारी पीपाड़ा भी उसके पीछे भागा। यह माजरा देख उच्चके के पीछे शताधिक लोग दौड़ पड़े। मंडी की फाटक के बाहर पीपाड़ा ने उच्चके को दबोच लिया तथा उसके पास से नकदी लेकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में भूगोल विभाग द्वारा मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत एवं भूगोल सहायक आचार्य डॉ. शारदा जोशी उपस्थित रहे। जिसमें विद्याथर््िायों ने सोलर सिस्टम, ग्लोबल वार्मिंग, ज्वालामुखी, जलीय बॉध, नदी द्वारा निर्मित स्थलाकृतियॉ, सिंचाई संसाधन, पवन चक्की, रॉकेट, प्रकृति, दिन-रात, अवधि, जल प्रपात, मिट्टी की परतें एवं प्रकृति आदि भौगोलिक तथ्यों से सम्बन्धित मॉडल व चार्ट प्रस्तुत किये गये। जिसका निरीक्षण अनिता यादव एवं विनिषा वर्मा वरिष्ठ व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा जोशी ने किया एवं समस्त संकाय सदस्यों ने सहयोग किया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। ...
Read Moreउदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “2022-23 के बजट में केंद्र सरकार राष्ट्रीय टेली मेंटल हेल्थ कार्यक्रम की पेशकश कर मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर रही है जिसे जरूरतमंदों और दिव्यांगों के काम आएगा। हमारे युवाओं को स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के लिए डिजिटल देश ई-पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही, दिव्यांगों के माता-पिता को कर छूट की दिशा में नई पहल भारत में दिव्यांगों के कल्याण के लिए एक अच्छा कदम है। इसके अलावा, करदाता प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने जीएसटी में बेहतर कराधान और अपनी जिम्मेदारियों द्वारा योगदान दिया है। कोविड-19 के बीच भारत के लिए यह स्वागत योग्य बजट है। उम्मीद है कि कॉर्पाेरेट सीएसआर दिव्यांगों के लिए नए अभियान में अधिक रुचि लेंगे। जो ग्रामीण, शहरी और अर्ध-शहरों को सहायता मिलेगी है। ...
Read Moreउदयपुर। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी स्थानीय प्रकोष्ठ) के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के.के.शर्मा, रियाज हुसैन, देवकिशन रामानुज, भारत रामानुज, भैरूलाल गायरी, इजहार हुसैन ने बताया कि सत्तारूढ सरकार द्वारा देश की आम जनता के लिये जो बजट पेश किया है वह मध्यम वर्ग की जेब खाली करने वाला साबित होगा वही उधोगपतियों की जेब भरने वाला होकर हर वर्ग के लिये निराश भरा है। श्री शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा बजट में देष में वर्तमान में मौजुद महंगाई, बेरोजगारी, कई मुददो को छूने का प्रयास नही किया है, बजट में देश में विकट परिस्थिति का सामना कर रहे गांव, गरीब, मजदुर, युवा एवं किसान को सम्बल देने की कोई ठोस योजना नही है, इस बजट से आने वाले समय में मध्यम वर्ग के परिवारों की आर्थिक स्थिति ओर बिगडने वाली है। ...
Read Moreगाडरी समाज के छात्रावास एवं बच्चों को विभिन्न सुविधाओं हेतु बजट में शामिल करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
उदयपुर। गायरी (गाडरी, गडरिया) समाज उदयपुर को छात्रावास हेतु भूमि आवंटन करवाने एवं गायरी (गाडरी गडरिया) समाज के छात्र छात्राओं को शिक्षा एवं खेल में विशेष सुविधा प्रदान कराने आगामी बजट में सम्मिलित करवाने को लेकर भैरूलाल गाडरी ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को पत्र भेजा है। गाडरी ने पत्र में लिखा कि आजादी के इतने वर्षो पश्चात् आज भी समाज भेडपालन एवं कृषि कर अपना जीवन यापन कर रहा है। समाज में शिक्षा का स्तर आज भी न्यून है, उसका मुख्य कारण गायरी समाज के अधिकांश परिवार अर्द्ध घुमन्तु है एवं अर्द्ध घुमन्तु के साथ साथ अधिकांश परिवार उदयपुर संभाग के आस पास कई विधान सभा क्षैत्रो में निवास करते है। उदयपुर संभाग मुख्यालय होने के कारण यहां पर शिक्षा के लिये माता पिता अपने बच्चो को भेजते है किन्तु समाज का छात्रावास नहीं होने से वह आगे नहीं पढ पाते है। समाज के अधिकांश परिवार कृषक होकर अल्प आय वर्ग मे...
Read Moreबजट में हर वर्ग का रखा ध्याननई दिल्ली/चित्तौडगढ 1 फरवरी 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश में आत्मनिर्भर भारत की तरफ किये जा रहे प्रयासों को लेकर योजनाओं और मूलभूत आवश्यकताओं के क्षेत्र में इस बार बजट में हर वर्ग एवं क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है। बजट में इस वर्ष भारत की विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। इस बजट से विकास में नये आयाम स्थापित होंगे।उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने वर्ष 2022-23 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने इस वर्ष आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव के तहत आगामी 25 वर्षो की योजना को लेकर बजट बनाया हैं जिससे आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम भारत का सृजन होगा। इस बजट में सूक्ष्म आर्थिक स्तर-समग्र कल्याण पर जोर देते हुए व्यापक आर्थिक विकास में सहायता करना, डिजिटल अर्थव्यवस्था ए...
Read Moreफतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया। इसके तहत् 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कॉविशील्ड एवं कॉवेक्सिन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। टीकाकरण टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहनगर की टीम के श्री महेश जाट एवं श्री सुभाष ने टीकाकरण का कार्य किया। वेक्सीनेशन शिविर में शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी, रोशनलाल शर्मा, उदयलाल कुम्हार, विरेन्द्र पालीवाल एवं रमेश वैरागी ने सहयोग प्रदान किया। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । उदयपुर जिले के मावली कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु को पत्रकारों द्वारा 1 वर्ष का पूर्ण कार्यकाल होने पर मेवाड़ी पगड़ी कुमकुम से तिलक ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया । सर्कल एप्प के मनीष दाधीच एवं नवज्योति के प्रदीप वैष्णव ने देशबंधु को बधाई का संदेश दिया और 23 जिलों का दौरा कार्यकाल के दौरान पूरा किया जिसमें विभिन्न शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करवाया गया ।
Read Moreअतीत के आईने में आकोला की विभूतियां : इनमें से एक है कर्मयोगी स्व . श्री छगनलाल जी हींगड़
http://www.fatehnagarnews.com आकोला । आकोला के जाने-माने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जनसंघ के स्थानीय स्तर पर अपने जमाने के जुझारू नेता रहे छगनलाल जी हींगड़ के 41वे पुण्य स्मृति दिवस पर आकोला की नई पीढ़ी को हींगड़ सा की जीवन यात्रा व उनके कामों से रुबरु कराना चाहते है जो उनसे अनभिज्ञ हैं। सन साठ के दशक में छगनलाल जी आकोला ग्राम पंचायत के सरपंच भी रहे। वो जनसंघ की स्थापना से ही इस पार्टी से जुड गए थे और जीवन भर इससे जुड़े रहकर आकोला में जनसंघ को मजबूत करने में लगे रहे हालांकि उस समय में आकोला में जनसंघ के गिने चुने कार्यकर्ता ही थे पर ये सभी जनसमस्याओं के निराकरण के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहते थे और छगनलाल जी हींगड़ इसमें अग्रणी भूमिका निभाते थे।सन सत्तर के दशक में हुए लोकसभा चुनाव में पुरे देश में जनसंघ के करीब दो सांसद चुने गए थे उनमें से एक सांसद चितौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से चुने गए
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने रविवार को मावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया तथा सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। मावली की ग्राम पंचायत वारणी के ग्राम भारोड़ी में किशन गुर्जर के पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वक्तावर गुर्जर, कानसिंह राव महुडा, गणपति वैष्णव, सरपंच महुडा, पृथ्वीराज सरपंच वारणी, बद्रीभाई गुर्जर चिपी खेड़ा आदि साथ थे। ग्राम पंचायत नुरड़ा में आज पूर्व उपसरपंच नाथू बा गायरी के पारिवारिक कार्यक्रम में ळाह भाग लिया। इस दौरान भाजपा घासा मंडल के मंडल अध्यक्ष रतनसिंह कितावत, पूर्व सरपंच गुलाबसिंह आदि प्रमुख साथ थे। ग्राम आमली में जगदीश लोहार के पिता लालूराम लोहार के चार धाम यात्रा करके पुनः लौटने के उपलक्ष में आयोजित स्वागत समारोह में भी विधायक शामिल हुए। गांवों में लोगों ने विधायक का स्वागत भी किया। शनिवार को ईंटाली में विभिन्न स्थानों पर श...
Read Moreउदयपुर कलक्टर ने दूरस्थ ग्राम्यांचल कोटड़ा में किया जनसंवाद,कहा-कोटड़ा क्षेत्र मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर हाल में देंगे राहत
उदयपुर 30 जनवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा रविवार को अवकाश के बावजूद जिले के दूरस्थ कोटड़ा अंचल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक ओर जहां ग्रामीणों से खुला संवाद कर समस्याएं सुनी वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि कोटड़ा क्षेत्र को कोई भी हल्के में न लें, कोटड़ा क्षेत्र मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में है और राज्य सरकार के निर्देशानुसार यहां लोगों को समस्त सरकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास करें। खुले जनसंवाद में मुखरित हुए लोग: कलक्टर मीणा को कोटड़ा में जनसुनवाई करते देख बड़ी संख्या में लोग भी जुटे और मुखरित होकर अपनी-अपनी समस्याएं बताने लगे। ग्रामीणों ने स्कूलों और अन्य सरकारी भवनों की मरम्मत करवाने, क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करवाने और नवीन सड़कों को बनवाने, कई गांवों में आधार मशीन चालू नहीं होने की शिकायत पर कलक...
Read Moreउदयपुर। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। अन्य अधिकारियों- कार्मिको ने पुष्प अर्पित कर बापू को किया नमन। जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों कार्मिकों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित देश के वीर शहीदों को किया याद। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला कलेक्टर मीणा ने दिलाई शपथ। कुष्ठ रोगियों की पहचान उनका निवारण कुष्ठ रोग मुक्त बनाने का लिया संकल्प। कोरना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए जिले भर में मनाया गया शहीद दिवस। ...
Read Moreउदयपुर। शहीद दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव पर बड़गाँव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, सीईओ जिला परिषद मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा आज शांति मार्च में भाग लिया गया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर अन्य विभाग के अधिकारीगण हिंदुस्तान स्काउट गाइड एनसीसी कॉलेज एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शांति मार्च रैली में भाग लिया ...
Read Moreईंटाली( मधुसूदन पारीक ) इंटाली में विधायक धर्म नारायण जोशी ने सरपंच कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अनु मेनारिया ने की जबकि विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह चुंडावत, विजय प्रकाश विपल्लवी, पिंटू डांगी अध्यक्ष सरपंच संघ , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कमला शंकर मेनारिया , कुमार , पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश चंद्र मूंदड़ा, पूर्व सरपंच गिरधारी लाल , सरपंच कालूलाल , पूर्व सरपंच चुनीलाल , मधुसूदन , प्रभुलाल टेलर, बाबरू जनवा वार्ड , सुंदर लाल , योगेश , सुरेश चंद्र ,ओम प्रकाश , मुकेश , भरत कुमार , मुकेश आमेटा , मनीष कुमार आमेटा, किशन जनवा ,लाल चंद जनवा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे । इस कप में गांव के 10 टीम मालिक स्पॉन्सर द्वारा करीबन 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं । सरपंच का प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को ₹11000 नगद व उपविजेता टीम को ₹51000 का पुरस्कार द...
Read Moreफतहनगर। शनिवार को महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज के तृतीय वर्ष विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत के निर्देशन में औद्योगिक भ्रमण हेतु यूएस अमीनो प्रा. लि. लदाना, फतहनगर ले जाया गया। जहॉ उन्हें विभिन्न विभागो जैसे आरएनडी,क्यूसी, रसायनों के बारे में प्रबन्धक आशीष पाण्डेय, संजय शुक्ला तथा माया डांगी ने अवलोकन कराया। यह भ्रमण व्याख्याता कैलाशचन्द्र सेन, ललितसिंह राव, मानसी मण्डोवरा, शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी तथा रमेश वैरागी के सहयोग से पूर्ण हुआ। ...
Read More