फतहनगर । आज दिनदहाड़े नगर में एक अज्ञात उचक्का वृद्ध महिला का मादलिया व रामनामी छीन कर भाग गया । मिली जानकारी के अनुसार चंगेरी रोड स्थित जनता कॉलोनी में निवासरत मोहनीबाई पत्नी दयाराम जी तेली ( चंगेड़ी ) का अज्ञात उचक्का मादलिया व रामनामी छीन कर भाग गया । अति व्यस्ततम सड़क पर उस वक्त महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक वह उचक्का गायब हो गया । घटना दोपहर दो बजे की है ।
Read Moreadmin
ईंटाली(मधुसूदन पारीक)। महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने शनिवार को ईंटाली ग्राम पंचायत में दौरा कर अफीम की फसल का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ.आर.एन. बुनकर ने अफीम की फसल में काली मस्सी, जड़ गलन बीमारी संबंधी नियंत्रण व उपचार की जानकारी दी। डॉ. जगदीश चौधरी, अमित दाधीच, डॉ. स्वामी ने रबी फसलों में उत्पादन हेतु फसल चक्र, बीज उपचार एवं भूमि उपचार के साथ अफीम की फसल में फजीसाइट रोडोमिल एवं कीटनाशक साप्ताहिक स्प्रे करना व समय पर सिंचाई करने के सुझाव दिए। सहायक कृषि अधिकारी राधेश्याम रेगर, कृषि पर्यवेक्षक जमनाशंकर मेनारिया, सोनू जीनगर, राजेश पुष्करणा, लक्ष्मीलाल पुष्करणा, गहरीलाल जनवा, गंगाराम पटेल,श्यामसुंदर जनवा आदि कृषक मौजूद थे। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट बिल्लू ने बताया कि भारतीय महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की अलग-अलग टीम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने हेतु प्रचार प्रसार कर रही है। इसी के चलते चित्तौड़गढ़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा को उत्तर प्रदेश की ‘‘एत्मादपुर विधानसभा’’ की जिम्मेदारी दी गई है। वीणा दशोरा अभी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रही है। ...
Read Moreफतहनगर। राणावतो की सादड़ी अंडर पास से 100मीटर फतेहनगर साइड पर अज्ञात हमलावरों ने फतेहनगर रात्रि विश्राम करने वाली रोडवेज के चालक कांकरवा निवासी शैलेंद्र सिंह पर स्टीक से हमला किया जिससे शैलेंद्र सिंह के सिर मे 8 टांके आए। हमलावर करीब चार पांच लोग बताए जा रहे हैं। घटना आज रात्रि करीब 8.30 बजे की है। भूपालसागर थाने में इसकी अभी प्राथमिकी भी दर्ज करवा दी गई है। ...
Read Moreकलक्टर ताराचंद मीणा ने कागदर डैम का दौरा किया, नहरों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भिजवाओ: कलक्टर
उदयपुर, 27 जनवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गुरूवार को ऋषभदेव उपखंड क्षेत्र के सोम-कागदर डैम का निरीक्षण किया और यहां की क्षतिग्रस्त नहरों के कारण हो रही किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए उन्होंने मरम्मत के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। प्रशासन गांवों के संग शिविरों में ग्रामीणों द्वारा नहरों की टूट-फूट के कारण सिंचाई से संबंधित समस्याएं उठाई थी। ग्रामीणों का कहना था कि नहरें बार-बार टूट जाती है। इस पर कलक्टर ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया। कलक्टर ने एईएन, जेईएन व अन्य विभागीय अधिकारियों को बुलवाकर एक बैठक ली और नहरों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनवाकर भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलक्टर ने अन्य विभागीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ऋषभदेव उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी भी साथ थे। स्कूली ब...
Read Moreचित्तौड़गढ़ 27 जनवरी, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रभारी के नाते भाग लेने गुरुवार को पंजाब रवाना हुए । सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी को पंजाब के भटिंडा लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्य प्रभारी के नाते भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने नियुक्त किया। इसी क्रम में सांसद जोशी गुरुवार को भटिंडा रवाना हुए। ...
Read Moreउदयपुर. 27 जनवरी। राजस्थान के राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अपने सलाहकार मंडल में सदस्य मनोनीत किया है। राज्यपाल मिश्र के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार के जारी आदेशानुसार राजस्थान के समग्र विकास से संबंधित प्रकरणों में समय-समय पर परामर्श के लिए गठित राज्यपाल सलाहकार मंडल में लक्ष्यराज सिंह को पर्यटन एवं रोजगार से संबंधित विषयों पर अपनी सलाह देने के लिए मनोनीत किया किया गया है। राज्यपाल सलाहकार मंडल में नौ अन्य विषय विशेषज्ञों को भी मनोनीत किया हुआ है। राज्यपाल मिश्र के सलाहकार मंडल में उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति, रोजगार सृजन, विधि, प्रशासन, उद्योग, अर्थशास्त्र, अनुसूचित जनजाति क्षेत्र विकास, जल संरक्षण जैसे तमाम मसलों पर समय-समय पर मंथन किया जाता है। ...
Read Moreमावली। महूड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नीरू मनीष असावा मुंबई की ओर से स्कूली बच्चों के लिए बावन स्वेटर वितरण किए गए जिनकी कुलिया लागत 9000 रूपए हैं। विद्यालय परिवार ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। ...
Read Moreजयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर का 18वां दीक्षान्त समारोह आयोजितलता मंगेशकर को डीलिट एवं डॉ. एमएस स्वामीनाथन को डी.एससी की मानद उपाधनई शिक्षा नीति लागू करने में अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनें हमारे विश्वविद्यालय – राज्यपाल
उच्च शिक्षा का केन्द्र बना जोधपुर- मुख्यमंत्री जयपुर, 27 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि नई शिक्षा नीति को लागू करने और इसके अतंर्गत पाठ्यक्रम निर्धारण में प्रदेश के विश्वविद्यालय दूसरे राज्यों के लिए मिसाल पेश करें। उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से समय-समय पर संवाद कर नई शिक्षा नीति को आगामी सत्र से लागू करने के चरणबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को यहां राजभवन से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के 18 वें दीक्षान्त समारोह में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने परम्परागत शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालयों में प्रभावी रूप से कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों से पाठ्यक्रमों को अद्यतन करने का भी आह्वान करते हुए कहा कि इनमें भारतीय ज्ञान व स...
Read Moreचित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर श्री अरविंद कुमार पोसवाल ने डूंगला में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशील होकर आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें एवं समस्त योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करें। ...
Read Moreशुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत सीतापुरा में 2200 किलो मिलावटी लाल मिर्च पाउडर और 20 किलो मिलावटी हल्दी पाउडर सीज,विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
जयपुर, 27 जनवरी। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए जयपुर जिला प्रशासन द्वारा एक जनवरी, 2022 से चलाए जा रहे ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’’ के अंतर्गत जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार गुरुवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के जाँच दल द्वारा श्री मनीष कुमार खंडेलवाल पुत्र श्री प्रेमचंद खंडेलवाल मैसर्स श्री गोविंद इंडस्ट्रीज, मकान नम्बर 2687, बी-1, सचिवालय नगर, सीतापुरा, जयपुर का निरीक्षण करने पर खाद्य पदार्थ मिलावटी मसाले के दो खाद्य नमूने लिए गए एवं 2200 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर एवं 20 किलोग्राम हल्दी पाउडर सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सांगासेतु रोड, थाना सर्किल, सांगानेर स्थित मैसर्स विनय ट्रेडिंग कम्पनी से बेसन का नमूना लिया गया।वहीं जिला जयपुर प्रथम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आज वीकेआई स्थित मैसर्स अग्रवाल एंटरप्राइज़ेज़ से धनिया पाउडर, म...
Read Moreउदयपुर। आज सामने आई रिपोर्ट के अनुसार जांचे कम होने के साथ ही पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा भी आधा रह गया। आज 1688 जांचे हुई जिसमें से 1356 नेगेटिव एवं 332 पॉजीटिव निकले। शहरी क्षेत्र से 215 एवं ग्रामीण क्षेत्र से 117 मरीज सामने आए। ...
Read Moreवरिष्ठ वैज्ञानिक प्रकाश चपलोत ने किया चंगेड़ी को गौरवान्वित,जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सहकारिता मंत्री ने किया चपलोत का सम्मान
चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर मावली तहसील के चंगेड़ी गांव निवासी डॉ. प्रकाश चन्द्र चपलोत प्राध्यापक (शस्य विज्ञान) वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ को सम्मानित किया। चपलोत को पदीय दायित्वों का अनुशासनबद्ध पूर्ण मनोयोग तत्परता एवं निष्ठापूर्वक पालन करने के फलस्वरूप सम्मानित किया। चंगेड़ी गांव की प्रतिभा के सम्मानित होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चपलोत को बधाई दी है। ...
Read Moreफतहनगर । इसी सत्र में प्रारंभ हुए महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल इंग्लिश मीडियम सनवाड़ में पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया । प्रिंसिपल भान सिंह राव ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष पारसमल तांतेड़ ,जय दर्शन जोशी, पीटीए मेंबर मदन लाल , विनोद , संजय विसलोत ,भोले शंकर यादव आदि उपस्थित थे । संचालन रतन लाल चाष्टा ने किया ।
Read Moreफतहनगर । नन्हे मुन्हे बच्चों को अगर स्कूल में खेलने के अवसर मिले और मनोरंजन के पर्याप्त साधन हो तो बच्चों का भी मन लगा रहता है,साथ ही स्कूल जाने के लिए भी उत्साहित रहते है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मावली पंचायत समिति के उंखलिया का खेड़ा में कुछ ग्रामीणों ने बच्चों के खेलने के लिए फिसल पट्टी उपलब्ध करवाई है। साकरोदा ग्राम पंचायत के उंखलियों का खेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर बच्चो के लिये ग्रामीणों ने फिसल पट्टी भेंट की है। गांव के कैलाश भील, लाला राम भील, प्रकाश भील,उदयलाल भील , गोपाल भील , राजू भील व रमेश भील ने बुधवार को विद्यालय में बच्चों के लिये फिसल पट्टी भेंट की।विद्यालय परिवार की तरफ से संस्था प्रधान विनोद जाट व देवीलाल जाट ने इन सब भामाशाहों का आभार जताया है।
Read Moreउदयपुर। कोरोना पॉजीटिव केस है कि कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज भी चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 673 लोग पॉजीटिव आए। शहरी क्षेत्र में 360 केस सामने आए जिनमें 47 कोरोना वॉरियर्स हैं। 185 नए केस हैं। नजदीकी सम्पर्क वाले 125 केस सामने आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र से 313 केस सामने आए हैं। जिनमें 39 कोरोना वॉरियर्स,105 नजदीकी सम्पर्क वाले तथा 169 केस नए हैं। आज एक 81 वर्षीय महिला की कोविड से मौत हुई। इस लहर में राहत की बात यह है कि टीकाकरण होने के कारण कोविड से मौतों का आंकड़ा न के बराबर है। ...
Read Moreफतहनगर। 73वां गणतन्त्र दिवस महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ललित कुमावत, संस्था सचिव मनोहरलाल कावड़िया एवं पूर्व प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला एवं हाजी सलीम मोहम्मद शैख. उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं स्टॉफ सदस्यो एवं छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान किया गया। संस्था सचिव कावडिया ने कहा कि नेक नीयत और लगन से देश को प्रगति की और ले जाना हम सब भारतीयों का परम कर्त्तव्य है। प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि 73वे गणतन्त्र का विशेष महत्व है, क्योंकि 73वें संविधान संशोधन ने पंचायतीराज व्यवस्था की नींव रखी जिससे अन्त्योदय की भावना का विकास हुआ। भारत के ग्राम लोकतन्त्र की धारा से जुड़कर विकास में अपनी भागीदारी दर्ज करवा सके। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और हमारा संविधान हमें समान ...
Read Moreउदयपुर। जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने सोमवार सुबह गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष में महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउण्ड) में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। आज सुबह यहां पहुंचे कलक्टर मीणा ने यहां चल रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य समारोह में होने वाली मार्च पास्ट, सलामी कार्यक्रम, ध्वजारोहण को देखा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच और मैदान का भी अवलोकन किया और समारोह स्थल पर साफ-सफाई, जंग लगे बैरिकेट्स पर रंग-रोगन करने, मुख्य मुख्य मंच के पीछे गैलरी में ग्रीन कारपेट बिछाने, प्रवेश द्वार पर सफाई, आगंतुकों के अनुसार बैठक व्यवस्था, वहां बने टॉयलेटस की सफाई आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलक्टर मीणा ने समारोह स्थल पर तीन अलग-अलग जगह पेयजल सुविधा की दृष्टि से 5-5 कैंपर रखवाने की व्यवस्था के ...
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज सहायक कर्मचारी परसराम आचार्य ने ऑटोमेटिक बेल भेंट की। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार को आचार्य ने उक्त बेल प्रदान की। विद्यालय परिसर ने इस पर आचार्य का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर व्याख्याता माधवलाल गाडरी,संजय कुमार यादव,कर्णसिंह राणावत,भगवतीलाल चपलोत,जगदीशसिंह राव,,श्रीमती आमना खातून,संतोष गुप्ता,रीना पोखरना, श्रीमती सीता,अनिल माली,भंवरलाल तेली,पवन कुमार मीना,शंकरलाल चावड़ा आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreबीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ(अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल की संरक्षक मोडाराम कड़ेला एवं प्रदेशमहामंत्री सुरेश देशबंधु के नेतृत्व में जिला क्लक्टर से शिष्टाचार भेंट हुई। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहितास कांटिया के अनुसार राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के पदधिकारियों द्वारा नवपदस्थापित जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल का मेवाड़ की पगड़ी पहनाकर माला पहनाकर छोटीकाशी बीकानेर की संस्कृति अनुरूप आदर सत्कार किया गया। संगठन के संरक्षक एवं पूर्व महामंत्री मोडाराम कड़ेला निदेशालय महामंत्री भगवान सहाय मीणा ने गुलदस्ता भेंट कर जिला क्लक्टर महोदय का अभिनंदन करते हुए बीकानेर में संगठन की पृष्ठभूमि पर चर्चा की। जिला कलक्टर ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक से परिचय किया एवं धन्यवाद दिया। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के आज के अभिनंदन में जिलाअध्यक्ष भंवरलाल कोलासर दीनदयाल जनागल बाबूलाल...
Read More