फतहनगर। समिधा संस्थान निदेशक चन्द्र गुप्त सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार गायत्री सेवा संस्थान के सहयोग एवं मार्गदर्शन से समिधा संस्थान सालेरा खुर्द के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय बाल सरंक्षण समिति की बैठक एवं क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता जिला प्रमुख सुश्री ममता कँवर पँवार थी जबकि अध्यक्षता प्रधान पुष्करलाल डांगी ने की। विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह चूंडावत एवं मुख्य वक्ता के रूप में बाल आयोग सदस्य डॉ शैलेन्द्र पंड्या मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य बाल आयोग सदस्य डॉ शैलेन्द्र पंड्या ने कहा कि उदयपुर जिले में कार्यरत संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से श्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है एवं यह अन्य जिलों को बेहतर कार्य की प्रेरणा देता है। जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार ने कहा कि बाल संरक्...
Read Moreadmin
उदयपुर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल 16 फरवरी की दोपहर 2.20 बजे सड़क मार्ग से उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से 3.20 बजे हवाई यात्रा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। ...
Read Moreउदयपुर, 15 फरवरी। प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना 16 फरवरी की दोपहर 1.10 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे तथा यहां से सड़क मार्ग द्वारा आहोर (जालौर) के लिए प्रस्थान कर जाएंग। ...
Read Moreउदयपुर, 15 फरवरी। लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली द्वारा भारत रत्न लता मंगेशकर को पाँच दिवसीय ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। 12 से 16 फरवरी तक चलने वाली इस श्रृंखला में भारत के शीर्षस्थ कलाकारों व साहित्यकारों में ख़्यातनाम कवि व लेखक धु्रव शुक्ल, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री नलिनी मालिनी, पार्श्वगायिका हेमलता, आध्यात्मिक गुरु स्वामी ओमा, शास्त्रीय गायक अप्रमेय मिश्र, प्रख्यात लेखक यतीन्द्र मिश्र, चित्रकार प्रभाकर कोलटे, शास्त्रीय गायक भुवनेश कोमकली तथा उदयपुर की कलाकार डॉ. भूमिका द्विवेदी ने अपने विचार रख व प्रस्तुतियां दी। लताजी को श्रद्धांजलि के इस मंच पर देश के विभिन्न विधाओं से जुड़े विद्वानों ने उनके जीवन में लता जी के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष पहलू को अपनी भावांजलि में कई संस्मरणों के माध्यम से व्यक्त किया। गौरतलब है कि ज...
Read Moreसंभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने ली संभाग के कलक्टर्स की बैठक,नवाचारों और योजनाओं से लोगों को मिले लाभःभट्ट
उदयपुर15 फरवरी। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने कहा है कि जनजाति उपयोजना क्षेत्र के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और सभी जिलाधिकारी प्रयास करें कि उनके नवाचारों और विभागीय योजनाओं से अधिकाधिक लोग लाभांवित हो। संभागीय आयुक्त भट्ट मंगलवार को आयुक्तालय सभागार में संभाग के समस्त जिला कलक्टर्स और वन विभाग के अधिकारियों की विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भट्ट ने जनजाति अंचल की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए आवश्यकता आधारित ग्राम विकास योजना के क्रियान्वयन की जरूरत बताई और कहा कि इस दिशा में समस्त विभागों और जिला प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी हम सरकार की मंशाओं के अनुरूप जनजाति उपयोजना क्षेत्र के निवासियों को राहत दे पाएंगे। बैठक में संभाग में 2 लाख हैक्टेयर वन भूमि का अमल दरामद कराने पर चर्चा के साथ सभी कलक्टर्स से उनके उनके क्षेत्र में अमल दर...
Read Moreप्रदेश में सभी शैक्षणिक गतिविधियां बुधवार से होगी शुरू, कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को भी मिली अनुमति
जयपुर, 13 फरवरी। देशभर के साथ प्रदेश में भी कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में गिरावट को देखते हुए गृह विभाग ने रविवार को आदेश जारी कर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के समस्त निजी एवं सरकारी विद्यालयों की कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दे दी है। विद्यार्थियों को माता-पिता/अभिभावक की लिखित सहमति पश्चात् ही अध्ययन के लिए परिसर में आने की अनुमति होगी। ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा को निरन्तर जारी रखा गया है। गृह विभाग के आदेश 16 फरवरी, 2022 से लागू होंगे।कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूर्व में जारी समस्त दिशा-निर्देश, आदेश एवं संशोधित आदेशों द्वारा लगाए गए समस्त प्रतिबंधों को निरस्त कर दिया गया है और नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जो निम्न हैः-• सम्बन्धित संस्था प्रधान/समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख/अन्य संस्थानों के संचालक/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालक आदि संस्था के स...
Read Moreविश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रांत का स्थापना दिवसः सकारात्मक, रचनात्मक और तथ्यात्मक संवाद के प्रेषण की आवश्यकता:महेन्द्र सिंघल
उदयपुर, 13 फरवरी। समाज में आज सकारात्मक, रचनात्मक और तथ्यात्मक संवाद के प्रेषण की आवश्यकता है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख महेन्द्र सिंघल ने रविवार को यहां हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित संगोष्ठी में कही। विश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रांत के 22वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि आज प्रचार के विविध माध्यम हो गए हैं। इन माध्यमों का सदुपयोग होने के साथ साथ कई तत्व समाज को बांटने, संस्कृति को दूषित करने जैसे तथ्य भी प्रचारित कर रहे हैं। ऐसी सोच से मुकाबला करने का एकमात्र तरीका जागरूकता है। समाज जागरूक रहे और समाज व संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले तथ्य प्रचारित करने वालों को सटीक और तथ्यपरक जवाब प्रेषित करे, तब ऐसी विखंडनकारी ताकतों को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विश्व संवाद केन्द्र का उद्देश्य भी यही है कि विभिन...
Read Moreनई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में रेल भवन में केन्द्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रोनिक्स व सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबधी रेलवे एवं संचार विभाग के विभिन्न विषयों के संबध में चर्चा की। सांसद जोशी ने रेल मंत्री के साथ चर्चा के दौरान इस वर्ष के बजट में मावली-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तन व विद्युतीकरण, बड़ीसादड़ी-नीमच नवीन रेलमार्ग, चित्तौड़गढ़-नीमच तथा नीमच-रतलाम रेलवे दोहरीकरण, उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन व विद्युतीकरण के लिये पर्याप्त बजट आंवटीत करने के लिये धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ की रेलवे से संबधीत प्रमुख आवश्यकताओं में उदयपुर व चित्तौड़गढ़ के लिये रोजाना के यात्रीयों, कामगारों, कर्मचारीयों एवं छात्रों के लिये दैनिक उपयोग में काम आने वाली लोकल गाड़ी संख्या 59605/06
Read Moreफतहनगर । यहां के पावनधाम में रविवार को श्री सौभाग्य शिशु सेवा केंद्र का पुनः शुभारंभ मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनि एवं विजय प्रभा म . सा. के सानिध्य में किया गया । उक्त शिशु सेवा केंद्र कोरोना काल के दौरान बंद कर दिया गया था । अब इसकी सेवाएं नियमित रूप से हर सप्ताह के प्रत्येक रविवार को उपलब्ध रहेगी । अंबेश गुरु मेमोरियल संस्थान के तत्वावधान में इस शिशु सेवा केंद्र पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरोड़ा चिकित्सा के लिए उपलब्ध रहेंगे । आज शुभारंभ पर पावन धाम संस्थान के कोषाध्यक्ष बाबूलाल उनिया, पूर्व महामंत्री पूरणमल , पारसमल बापना,राजेंद्र पोखरना खेरोदा,सहाड़ा के प्रकाश चंद्र संचेती, शांतिलाल सुराणा एवं हस्तीमल सुराणा सहित जैन समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे ।
Read Moreउदयपुर, 12 फरवरी। कोटडा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा हेतु संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में रविवार 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ...
Read Moreबेहतर होगी शहर की सफाई व्यवस्था- महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जरयूडीएच मंत्री श्री धारीवाल व महापौर श्रीमती मुनेश ने शनिवार को आधुनिक रोड स्वीपर को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाजयपुर 12 फरवरी। यूडीएच मंत्री श्री शांति धारीवाल व महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने शनिवार को आधुनिक रोड स्वीपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मंत्री श्री शांति धारीवाल ने कहा कि यह रोड स्वीपर आधुनिक है। जयपुर में अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य शहरों के लिए भी इस तरह की मशीनें ख़रीदने का सरकार मन बना सकती है। यूडीएच मंत्री श्री शांति धारीवाल ने स्वचालित आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन की चाबी भी महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर एवं आयुक्त श्री अवधेश मीना को सौंपी।महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर को साफ बनाने का है। हेरिटज नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक पर लाना है। नगर निगम आयुक्त श्री अ...
Read Moreफतहनगर। श्री सौभाग्य शिशु सेवा केन्द्र पावनधाम पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अरोड़ा की सेवाएं रविवार से पुनः प्रारंभ की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए पावनधाम के पूर्व महामंत्री पूरणमल सिंयाल ने बताया कि कोरोना के कारण डॉ.अरोड़ा की सेवाऐं इतने समय स्थगित थी जिन्हें रविवार से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। डॉ.अरोड़ा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक पावनधाम स्थित सौभाग्य शिशु सेवा केन्द्र पर उपलब्ध रहेंगे। ...
Read Moreमावली । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी के राजनीतिक सचिव धीरजी गुर्जर के बीज निगम के राजस्थान के अध्यक्ष बनने पर मावली विधानसभा के मावली एवं ग्राम पंचायत सिन्दू में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । लोगो ने एक दूसरे को बधाई दी एव फटाके फोड़े । कांग्रेस उपाध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर, सिन्दू सरपंच पुष्पा देवी गुर्जर, वारनी सरपंच पृथ्वी राज गुर्जर, मावली पूर्व सरपंच भगवत सिह गुर्जर, घासा पूर्व सरपंच रूप लाल डांगी, युथ कांग्रेस उपाध्यक्ष माहींन खान,प्रवीण गुर्जर,अनुपमा गुर्जर ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक धीरज गुर्जर (बीज निगम के अध्यक्ष) का मावली से विशेष नाता है । गुर्जर की बहन की शादी कांग्रेस नेता भंवर लाल गुर्जर के पुत्र से हुई है । उनका मावली के हर प्रोग्राम में आना जाना होता है । उनकी बहन अनुपमा गुर्जर महिला कांग्रेस में सक्रिय है ।
Read Moreफतहनगर। (कार्यालय संवाददाता)। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी की अनुशंषा पर मावली विधानसभा क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट (डी. एम. एफ. टी.) मद से 6.47 करोड के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत हुए है। जिसमें सडक निर्माण पर 2.60 करोड, पेयजल व्यवस्था पर 24 लाख व विद्यालयों में कक्षा-कक्षों व अन्य सुविधाओं पर 3.63 करोड रूपये व्यय होगें। विधायक जोशी ने बताया कि इस स्वीकृति के तहत खाम की मादडी में सी. सी. सडक निर्माण पर साठ लाख, रेला से नया खेडा (जावड) सडक निर्माण पर एक करोड दस लाख, वारणी पंचायत के काडा गांव तक सडक निर्माण पर 70 लाख व जावडा स्कूल से बडियार रोड पर सडक मरम्मत पर बीस लाख रूपये व्यय होगें। वहीं थामला पंचायत के लोडावास व खातीखेडा गांवों में पेयजल व्यवस्था के लिये ओपनवेल निर्माण पर 12-12 लाख रूपये व्यय होगें। विधायक जोशी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा (माव...
Read Moreफतहनगर । प्रजापत समाज के युवा फ्रूट व्यवसायी रमेश प्रजापत का देर रात निधन हो गया । रमेश मोड़ीरामजी का पुत्र एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापत के ज्येष्ठ भ्राता है । अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा शनिवार को दोपहर 1 बजे निवास स्थान चंगेड़ी रोड़ हिमाड़िया बावजी के समीप से मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार जनों को वज्रपात सहन करने की क्षमता प्रदान करें ।
Read Moreमावली । उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा को दो पलंग की सौगात मिली है । प्रधानाचार्य संजय वडाला ने बताया कि विजन फाउंडेशन ट्रस्ट उदयपुर द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय फलीचडा के डॉक्टर भुवनेश मेघवाल एवं राजकीय चिकित्सालय की सिस्टर कुसुमलता आमेठा को एक-एक पलंग दिया गया जो वृद्ध मरीज, गर्भवती महिला, आदि इस का लाभ ले सकेंगे समय अनुसार वह इस पलंग को घर भी ले जा सकते हैं । गंभीर बीमारी होने पर स्वस्थ होने के बाद उन्हें पलंग को कार्यालय में जमा करवा देंगे । इस दौरान सरपंच मीना जाट, एसएमसी अध्यक्ष मुश्ताक , प्रधानाचार्य संजय वडाला , समाज सेवी छोगालाल जाट , शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ,नजीर मोहम्मद श्रवण सिंह , डॉक्टर शिवकरण , महेश लुनिया , देवी लाल जाट ,फतह , उदय लाल ,लीला खटीक लाड कुंवर ,अनिता मीणा जोली चौधरी प्रियंका चौधरी आदि उपस्थित संचालन लहरी ...
Read Moreजयपुर । नवीनतम गाइड लाइन के अनुसार कल से ही प्रदेश में नाइट कर्फ्यू पूरी तरह से हटा दिया गया है । विवाह समारोह में भी अब 250 दोनों की अनुमति कर दी गई है । आयोजन के दौरान कोविड-19 अनुरूप व्यवहार के तहत डबल डोज, नो मास्क नो एंट्री, सैनिटाइजर जैसी व्यवस्थाएं होनी चाहिए । इस आशय का आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने जारी किए ।
Read Moreकोविड गाईडलाइन की अवहेलना पर कलक्टर हुए सख्त, कहा-अवहेलना करने पर महामारी एक्ट में होगी कार्रवाई
उदयपुर, 2 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने समस्त संबंधित विभागों को अब सख्ती अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गाइडलाइन की अवहेलना करना पाए जाने पर महामारी एक्ट के कठोर कार्यवाही की जावें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जेईटी और एंटीकोविड टीमें करेंगी निरीक्षणः कलक्टर मीणा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिलेभर में गठित समस्त ज्वाइंट इनफोर्समेंट टीम(जेईटी) और एंटी कोविड टीमों को फिल्ड में सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण करें और जो भी गाइडलाइन की अवहेलना करता पाया जाए उसके विरूद्ध महामारी एक्ट में कार्यवाही कर प्रकरण प्रस्तुत करें। इसी प्रकार औद्योगिक संस्थानों में निरीक्...
Read Moreचित्तौड़गढ़ में बनेगा इन्डोर खेल स्टेडियम:: सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिहं ठाकुर से मिल किया आभार व्यक्त
राशि 4.50 करोड़ रू की लागत से बनेगा स्टेडियमनई दिल्ली 02 फरवरी 2022 :- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर राशि 4.50 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय इन्डोर खेल स्टेडियम के निर्माण के प्रस्ताव को भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के द्वारा खेलो इंडिया स्कीम के तहत अनुमोदित कर दिया गया है। इसके लिये सांसद जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलकर आभार व्यक्त किया।यह जानकारी देते हुये सांसद जोशी ने बताया की केन्द्र सरकार के द्वारा चित्तौड़गढ़ की खेल प्रतिभाओं को यह सौगात प्रदान की गयी हैं जिससे यहॉ के खिलाडियों एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के लिये तैयार होने व प्रशिक्षित होने के लिये एक उपयुक्त मंच मिल पायेगा।वर्तमान मे...
Read Moreमावली। सालेरा गांव में बुधवार को संमिधा संस्थान में वेटलैंड डे उत्सव मनाया गया। अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि बालकों को पर्यावरण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने कार्यक्रम में संमिधा संस्थान के साथ भारतीय जैन संगठन महिला विंग के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आज ही के दिन बालकों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, 100मीटर रेस, कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेता बालकों को हिम्मत सिंह झाला डायरेक्टर,शिल्पा पामेचा, प्रियंका जैन, चंद्रगुप्त सिंह चौहान,नैना सिसोदिया द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। बालकों को मीना शर्मा ने भी वेटलैंड संबंधित जानकारी दी। बालकों द्वारा पृथ्वी को सुरक्षित रखने हेतु सुंदर चित्रों की प्रदर्शनी भी बनाई गईर्। ...
Read More