Author Posts
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ के बाशिन्दों को मिली मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सेन्टर एण्ड डिजिटल एक्स रे की सुविधा,

फतहनगर। सनवाड़ के लोगों को अब जांच के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। पिछले दिनों समाजसेवा के तहत राकेश मानव सेवा संस्थान ने एम्बुलैंस का लोकार्पण कर सुविधा मुहैया करवाई वहीं मंगलवार को चिकित्सा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आज अस्पताल के ठीक सामने मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सेन्टर एण्ड डिजिटल एक्स रे का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समाजसेवी उदयपुर निवासी शांतिलाल जैन, गणपतलाल स्वर्णकार,डॉ.नरेन्द्र भाटी,डॉ.रविन्द्र गोयल एवं डॉ.महेश वजुवावत के कर कमलों से फीता काट कर किया गया। इससे पहले संचालक अतुल जैन व शुभम अग्रवाल ने अतिथियों की अगवानी एवं स्वागत किया। जैन व अग्रवाल ने यहां उपलब्ध सुविधा की सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,पार्षद विनोद यादव,सुनील मून्दड़ा,पूर्व पार्षद अशोक जैन फोटोग्राफर,पुरूषोत्तम मोर, अजय मोर,अशोक मोर,बीमा निगम के अनिल दाखेड़ा,राज कुम...

Read More
उदयपुर

कलक्टर अचानक पहुंचे सहेलियों की बाड़ी,दुर्दशा पर जताई नाराजगी, हालात सुधारने के दिए निर्देश

उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा मंगलवार को लेकसिटी में पर्यटकों की पसंदीदा जगह सहेलियों की बाड़ी पहुंचे और यहां के अलग-अलग भागों का निरीक्षण कर जानकारी ली व दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल हालात सुधारने के निर्देश दिए। गिर्वा एसडीओ सलोनी खेमका और अन्य अधिकारियों के साथ आज अपराह्न सहेलियों की बाड़ी पहुंचे कलक्टर मीणा ने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ की। उन्हें पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि उदयपुर आने वाला हर पर्यटक सहेलियों की बाड़ी अवश्य ही आता है तो उन्होंने आश्चर्य जताया। इस दौरान कलक्टर ने यहां चल रहे फव्वारों, बनाई गई पुतलियों, छतरियों और आकर्षक उद्यान को देखा। कलक्टर ने फव्वारों से निकल कर जहां-तहां बहते पानी और क्षतिग्रस्त भागों को देखकर कलक्टर ने नाराजगी जताई और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई और मरम्मत करवान...

Read More
उदयपुर

कलक्टर मीणा ने ली औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठकः उद्योग जगत की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ हो निस्तारणःकलक्टर

उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने मंगलवार को जिले के औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ‘विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग जगत की तमाम प्रकार की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण हो ताकि ‘इंवेस्ट उदयपुर’ जैसी राज्य सरकार की मंशा पूर्ण हो सके। तसल्ली से सुनी समस्याएं, दिए महत्त्वपूर्ण निर्देशः कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में कलक्टर ने उद्योगों से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतों और विवादों को तसल्ली से सुना और इसके समाधान के लिए पूर्व में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी लेते हुए महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में शुरू होगा पब्लिक ट्रांसपोर्टः बैठक में औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में बसों की व्यवस्था नहीं होने से श्रमिकों को परेशानियों का म...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री कल पेश करेंगे बजट,जिले के सभी अधिकारी वीसी के जरिए लेंगे भाग

उदयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार 23 फरवरी को सुबह 11 बजे कृषि बजट एवं राजस्थान राज्य बजट विधानसभा में पेश करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला आईटी सेंटर व एनआईसी वीसी शाखा तथा उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को संबंधित ब्लॉक या ग्राम पंचायत आईटी सेंटर व ई-मित्र प्लस के माध्यम से इस कार्यक्रम से आवश्यक रूप से जुड़ने के निर्देश दिए हैं। ...

Read More
देश प्रदेश

पहनना ही होगा स्टैंडर्ड हेलमेट, जांच व कार्यवाही के लिए भी बनेगा कैलेंडर

जयपुर, 21 फरवरी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह ओला ने बताया कि प्रदेशभर में अब बिना आईएसआई मार्क (नॉन स्टैंडर्ड) वाले हेलमेट बेचने वालों और उपयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। हालांकि इस अभियान से पहले विशेष अभियान चलाकर हेलमेट निर्माताओं और वाहन चालकों को स्टैंडर्ड हेलमेट ही उपयोग में लेने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री श्री ओला की अध्यक्षता में सोमवार को परिवहन भवन में स्टैंडर्ड हेलमेट ही उपयोग में लाने और नॉन स्टैंडर्ड पर कार्यवाही करने के संबंध में अहम बैठक हुई। इसमें श्री ओला ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही और जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिये।श्री ओला ने कहा कि दोपहिया वाहनों की सड़क दुर्घट...

Read More
चित्तौडगढ़

कमल मुनि “कमलेश ” का होली चातुर्मास चित्तौड़गढ़ में होगा

फतहनगर। 18 राज्यो में राजकीय अतिथि का दर्जा प्राप्त,देश में 750 से अधिक गौ शालाओं को संचालित कराने के प्रेरणास्रोत,संत साध्वियों के विहार हेतु विहार धामों के निर्माण के प्रेरक,श्रमण संघीय राष्ट्रीय मंत्री,चित्तौड़गढ़ में अहिँसा सर्किल के प्रणेता, समाज की एकता के सूत्रधार, राष्ट्रसंत पूज्य गुरुदेव कमल मुनि कमलेश म.सा. आदि ठाणा का होली चातुर्मास खातर महल में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान चित्तौड़गढ़ को प्राप्त हुआ है। फतेहपुर राजसमंद में श्री संघ अध्यक्ष हस्तीमल चोरड़िया, मंत्री अजीत नाहर, पूर्व अध्यक्ष सुरेश मेहता,प्रचार मंत्री सुधीर जैन,संगठन मंत्री राकेश सेठिया ने श्री संघ की ओर से गुरुदेव के श्रीचरणों में होली चातुर्मास हेतु विनती प्रस्तुत की जिसे प्रवचन सभा में स्वीकृति प्रदान की गई। हर्ष हर्ष जय जय के जयकारों के बीच स्वीकृति प्राप्त कर चित्तौड़गढ़ जैन समाज को ये सौभाग्य प्राप्त ह...

Read More
देश प्रदेश

चंबल नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दुल्हे सहित नौ की मौत

कोटा ।  राजस्थान के कोटा में रविवार सुबह  बड़ा हादसा हुआ ।  दूल्हे समेत नौ बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार चंबल नदी में गिर गई । हादसे में सभी की मौत हो गई । घटना नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुई । सूचना मिलते ही पुलिस और निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची । रेस्क्यू अभियान चलाया गया । नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं । राजस्थान सरकार ने कोटा में कार के चंबल नदी में गिरने से हुए हादसे के प्रत्येक मृतक के आश्रित को ₹200000 एवं एक परिवार से दो या अधिक मृतकों पर अधिकतम ₹500000 की सहायता देगी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता शक्ति पीठ पर सभागार की नींव भराई का हुआ शुभारंभ

फतहनगर। यहां के प्रमुख शक्तिपीठ आवरी माता मंदिर पर रविवार को सभागार की नींव भराई का शुभारंभ प्रातः 9बजे किया गया। इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने विधि विधान से मुहूर्त करवाया। इस अवसर पर माताजी के सेवक हीरा लाल, शंकरलाल, अंबालाल संरक्षक मुकंद सिंह राणावत, मंदिर विकास कमेटी अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ललित पालीवाल, निर्माण कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गौड़,पूर्व पार्षद कल्याणसिंह पोखरना, क्षेत्रीय पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, रितु अग्रवाल, निर्भय कोठारी, बिहारीलाल अग्रवाल, बंशीलाल कुमावत आदि धर्मप्रेमी मौजूद थे। ...

Read More
उदयपुर

कल श्रीमाली का उदयपुर आगमन पर होगा स्वागत

उदयपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक)के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने के पश्चात प्रथम बार जयपुर से उदयपुर आगमन पर उनका स्वागत एवं राज्य सरकार के प्रति आभार समारोह का आयोजन सोमवार 21 फरवरी दोपहर 1 बजे सहेली मार्ग,चेतक सर्कल सूचना केंद्र सभागार में इंटक की यूनियनों के तत्वावधान में होगा। श्रीमाली दोपहर 12.30 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेंगे जहां से इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें रैली द्वारा सभा स्थल तक लाएंगे। मुख्य समारोह सूचना केंद्र में होगा जिसमें इंटक व कांग्रेस के नेतागण व कार्यकर्ता एवं प्रमुख बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी राजस्थान इंटक के महासचिव नारायण गुर्जर ने दी। ...

Read More
देश प्रदेश

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय: तीन वर्ष का सेवा विस्तार करवाकर और अपनी साधन सुविधाए बढाना चाहते हैं कुलपति

सेवा निवृत्ति में मात्र दो सप्ताह शेष उदयपुर। मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी पर प्रबंध मंडल की बैठक की आड़ में मनमाने निर्णय करवाने के आरोप लगाए हैं। उक्त निर्णय विद्या परिषद की बैठक में थानवी की अध्यक्षता में लिए जा चुके हैं। जोशी ने आरोप लगाया कि कुलपति के नियोक्ता राज्यपाल के बनाए नियमों को ताक में रख हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति ओम थानवी चाहते हैं कि वे कुलाधिपति से बगैर पूछे देश भर में राजकीय खर्चे पर यात्रा करें और उनके लिए उच्च गुणवत्ता और खास किस्म के दो चौपहिया वाहन उनकी सेवा में हो। हवाई जहाज की यात्रा भी करें तो बिजनेस क्लास की । पत्रकारिता में नैतिकता और मूल्यों की बात करने वाले कुलपति 21 फरवरी को होने वाली प्रबंध मण्डल की बैठक में स्वयं की अध्यक्षता में ये प्रस्ताव पारित कराने ...

Read More
उदयपुर

कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 22 को

उदयपुर। जिले के 11 ब्लॉक में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में आगामी 22 फरवरी को कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एडीपीसी वीरेंद्र सिंह यादव के अनुसार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के आदेशों की पालना में यह कार्यक्रम जिले के गिर्वा, भींडर, झाड़ोल, कोटड़ा, मावली,सराड़ा,सेमारी, सलूम्बर,खेरवाड़ा, गोगुन्दा तथा सायरा ब्लॉक में स्थित समस्त केजीबीवी में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः 11 बजे समस्त केजीबीवी में पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी जिसमें कस्तूरबा गाँधी के व्यक्तित्व और कृतित्व से समस्त छात्राओं को रूबरू करवाया जाएगा। ...

Read More
उदयपुर

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कल उदयपुर आएंगे

उदयपुर। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार 21 फरवरी के दोपहर 2.45 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे वे दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के पश्चात 23 फरवरी की रात्रि 8.15 बजे वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे ...

Read More
उदयपुर

फतहसागर पाल पर हुआ सामूहिक सूर्यनमस्कार

उदयपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत रविवार को सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम शहर की फतहसागर झील के पाल पर आयोजित हुआ। यह आयोजन राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, पतंजलि योग समिति एवं भारत विकास परिषद मेवाड़ के संयुक्त तत्ववाधान में हुआ। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि जिला अध्यक्ष मुकेश पाठक, कार्यक्रम संयोजक योगी अशोक जैन, सहसंयोजक जिग्नेश शर्मा, प्रेम जैन, योग एक्सपर्ट शुभा सुराणा एवं लक्ष्मी मीणा ने सूर्यनमस्कार के 13 चक्र का मंत्रों के साथ अभ्यास करवाय। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मेवाड़ के अध्यक्ष प्रशांत व्यास जिला मदन लाल, योग साधक सुरेश पालीवाल, कृष्णा पालीवाल, सुरेश व्यास, भावना व्यास, दरब सिंह बघेल, उमेश माहेश्वरी हनुमान प्रसाद जिंदल आदि का सहयोग रहा। ...

Read More
उदयपुर

आईसीडीएस आयुक्त ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, महिलाओं -बालकों से जुड़ी योजना पर की चर्चा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

उदयपुर। समेकित बाल विकास सेवाऐं राजस्थान की आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में रविवार को जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक सर्किट हाउस उदयपुर में आयोजित हुई। जिले में एनिमिया नियंत्रण के संबंध में चर्चा के दौरान आयुक्त ने निर्देष दिये कि बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रति परियोजना 5 आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं की खून की जांच करवाई जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे ताकि जिले में एनिमिया की स्थिति का अवलोकन किया जा सके। उन्होंने किराए मे संचालित आंगनवाडी केन्द्रों के किराया निर्धारण हेतू नवीन जारी दिशा निर्देशों अनुसार पालना सुनिश्चित करने के निर्देष दिए। आयुक्त ने पंजीकृत दिव्यांग एवं पालनहार के लिए जो बच्चे नामांकित है, उनमें पात्रता वाले बच्चों को भी आंगनवाडी केन्द्रों से लाभान्वित करने की बात कही। अल्पसंख्यक पर चर्चा के दौरान उन्होंन...

Read More
उदयपुर

प्रधान मुख्य वन संरक्षक पांडे ने महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान का किया निरीक्षण

उदयपुर। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक-हाफ वन बल प्रमुख दीपनारायण पांडे(ने रविवार को वन क्षैत्र गमधर और अम्बेरी में संचालित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान, फूलों की घाटी का निरीक्षण किया । उन्होंने वन सुरक्षा समिति के सदस्यों से पार्क के संचालन एवं एडवंेचर्स गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति द्वारा बताया गया की ग्राम अम्बेरी के 25 अनुसूचित जनजाति के महिला एवं पुरूष द्वारा पार्क के संचालन में भागीदारी निभाई जा रही है एवं उनको रोजगार प्राप्त हो रहा है। समिति एवं स्थानीय अधिकारियांें द्वारा बताया कि विगत तीन वर्षों में लगभग 1,40000 ट्यूरिस्ट भ्रमण कर चुके है। पार्क में स्थापित इन्टरप्रिेटेशन सेन्टर जिसमें अरावली के बीजों, पार्क में पाये जाने वाले वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के प्रदर्शन बोर्ड लगाये गये र्है। महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान में लगाये गये टॉल प्लान्ट जिसमें मुख्...

Read More
उदयपुर

इंदिरा महिला शक्ति निधि पखवाड़ा के पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रभावी संचालन के लिए इंदिरा महिला शक्ति निधि पखवाडा का आयोजन 18 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा। इस पखवाड़े की जानकारी व उद्देश्यों पर आधारित पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर ने किया। इस अवसर पर आईसीडीएस उपनिदेशक पंकज द्विवेदी, महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी, श्रीमती मंजू चौबीसा, अशोक मेघवाल आदि उपस्थित थे। महिला अधिकारिता उपनिदेशक ने बताया कि पखवाड़े के दौरान इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के लंबित आवेदनों का निस्तारण व शिक्षा सेतु योजनान्तर्गत शिक्षा कैम्प का आयोजन करने के साथ स्कूल न जाने वाली बालिकाओं के लिए ‘‘परिवाद संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक महिला समाधान समिति एवं बीबीबीपी ब्लॉक टास्क फोर्स समिति की बैठकों के आयोजन, उदयपुर शहर में महिलाओं एवं बालिकाओं के लि...

Read More
उदयपुर

महाराणा प्रताप को लेकर की गई टिप्पणी अपमानित करने वाली

फतहनगर । पूर्व विधायक जनता सेना सुप्रीमो रणधीर सिंह भिंडर ने महाराणा प्रताप को लेकर कांग्रेस के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना की है । उन्होंने कहा  कि पहले भटनागर द्वारा महाराणा को हारना बताना और फिर डोटासरा जी का बयान, आख़िर ये सरकार क्षत्रियों को क्यों अपमानित करना चाहती है। याद रखिएगा क्षत्रिय सब कुछ सहन कर सकता है अपमान नहीं।

Read More
देश प्रदेश

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

प्रतापगढ़ । भानपुरा से चौकड़ी जाते वक्त एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बंजारा समाज के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक भानपुरा में गोपाल जी मंडलोई( बंजारा ) के यहां शादी समारोह के तहत आयोजित बिंदोली में शामिल होकर रात 11:00 बजे बाद चौकड़ी के लिए निकले जहां बीच रास्ते में एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया । इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही गिरने से मौत हो गई जबकि दूसरा युवक ट्रक के साथ घिसटता हुआ 2 किलोमीटर दूर तक जा पहुंचा । दर्दनाक हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया । घटना की जानकारी भानपुरा पहुंचते ही शादी की खुशियां एक ही पल में काफूर हो गई । घर में मातम छा गया । एक युवक गोपाल जी का साला तथा दूसरा युवक शांतिलाल जी का जमाई बताया जाता है । ये दोनों मृतक चौकड़ी निवासी काका भतीजे हैं।  शंकर सुपुत्र स्व. धन्ना जी चावड़ा एवं रमेश सुपुत्र स्व. गौरीलाल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

समसामयिक लेखः जीवन साथी चयन में है मां-बाप की महत्वपूर्ण भूमिका

मैं बड़ा हो गया हूं। मैं सब समझता हूं तथा निर्णय लेने की क्षमता रखता हूं। इस प्रकार की सोच रखने वाला अनुभव में माता-पिता से बड़ा नहीं हो सकता। जी हां। अतीत में झांके तो पता लगेगा कि बालक के वैवाहिक जीवन का निर्णय माता-पिता ही किया करते थे। उसके वैवाहिक जीवन को लेकर मां-बाप की सोच के आगे आज बालक की सोच अलग हो गयी है। माता-पिता क्या समझते हैं। बालक मां-बाप को इस मामले में अपने से बौना समझने लगा है। जिन मां बाप के हाथों में पला बढ़ा उन्हीं को अपने से कमत्तर आंकने लगा है। जो युवा भावनाओं में बहकर अपनी मर्जी का मालिक बनकर जीवन साथी चयन करता है उसके जीवन में सफलता की कोई गारंटी नहीं होती। मां-बाप प्रत्येक दृष्टि से सोच विचार के बाद बालक के वैवाहिक जीवन का निर्णय लेते हैं। मां-बाप का सपना यही होता है कि मेरी औलाद सुखी रहे तथा जीवन में किसी प्रकार का कष्ट नहीं आवे। वे अपने जीवन का सारा श्रम,सारा सु...

Read More
मावली

बड़गांव स्कूल में शालादर्पण रैंकिग उन्नयन कार्यशाला सम्पन्न

फतहनगर। निकटस्थ बड़गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शालादर्पण रैंकिग उन्नयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के सानिध्य में आयोजित इस कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अंसार मोहम्मद काजी ने रैंकिग उन्नयन को लेकर बिन्दुवार जानकारी दी तथा रैंकिंग सुधार को लेकर सुझाव दिए। इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बड़गांव श्रीमती सुमनबाला शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में पीईईओ चंगेड़ी मोहनलाल स्वर्णकार, ईंटाली के मनोज कुमार समदानी,खेमपुर के रामावतार,ढूंढिया के गोपाल लाल मेनारिया तथा इन पीईईओं के शाला दर्पण प्रभारी मौजूद थे। ...

Read More