Author Posts
उदयपुर

पालड़ी में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित, नशा मुक्ति के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें-कलक्टर

उदयपुर, 28 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर के तत्वावधान में संभव संस्थान भीलवाड़ा द्वारा स्व श्री गुरुशरण छाबड़ा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बड़गाँव ग्राम पंचायत के पालडी गांव में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज़िला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह, स्थानीय सरपंच संजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास, उपसरपंच श्रीमती मीनाक्षी सुथार आदि ने नशे के भी दुष्प्रभाव बताते हुए नशा नहीं करने, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए...

Read More
उदयपुर

संभाग स्तरीय अमृता हाट 9 मार्च सेे

उदयपुर, 28 फरवरी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु संभाग स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 9 मार्च से 15 मार्च तक भण्डारी दर्शक मण्डप (गांधी ग्राउण्ड परिसर) में किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु लगभग 150 स्टॉल लगाई जाएगी। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सर्वसहमती से चपलोत बने निम्बाहेड़ा बीजेएस के अध्यक्ष

निम्बाहेड़ा। वर्ष 1985 से स्थापित व आपदा प्रबंधन, सामाजिक विकास और शैक्षिक पहल के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्था भारतीय जैन संघटना के निम्बाहेड़ा अध्यक्ष पद पर युवा समाजसेवी वीरेश चपलोत को सर्व सहमती निर्वाचित किया गया।संस्था की बैठक रविवार रात्रि 8 बजे स्थानीय आदर्श कॉलोनी स्थित मोहित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस अवसर पर बैठक में संस्था क सिद्धराज सिंघवी व मनोज पटवारी ने संस्था का विवरण देते हुए बताया कि बीजेएस एक गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी, पेशेवर रूप से प्रबंधित गैर-सरकारी संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य सकल जैन समाज को एकसूत्र में पिरोकर धर्मानुकूल सर्वांगीण विकास करना है।बैठक में निम्बाहेड़ा के अध्य्क्ष पद के लिए वीरेश चपलोत के नाम का प्रस्ताव मुकेश बम ने रखा, जिसे उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने सर्व सहमति से स्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डीएमएफटी की बैठक 3 को

उदयपुर, 28 फरवरी। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की मैनेजिंग कमेटी की बैठक गुरुवार 3 मार्च को शाम 5.30 बजे डीएमएमटी अध्यक्ष व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी कमेटी के सदस्य सचिव व खनि अभियंता चंदन कुमार ने दी। ...

Read More
उदयपुर

कलक्टर ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, कहा-इस वर्ष के लक्ष्यों को पूरा करने प्रतिबद्धता दिखावें अधिकारी

उदयपुर 28 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि जल जीवन मिशन आम जनता को राहत देने की मंशा से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है और विभागीय अधिकारी इस वर्ष के लिए ‘हर घर नल कनेक्शन‘ के आवंटित लक्ष्यों को पूरा करने में प्रतिबद्धता दिखावें ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संबंधित किसी प्रकार की समस्या न आने पाए। कलक्टर मीणा सोमवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अब तक प्राप्त हुए लक्ष्यों की समीक्षा की और कहा कि कोटड़ा क्षेत्र के लिए आवंटित लक्ष्यों को वे प्राथमिकता में लेते हुए पूरा करें ताकि उस क्षेत्र के निवासियों को राहत दी जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की बजट घोषणा में कोटड़ा क्षेत्र में बनने वाले बांध से कोटड़ा क्षेत्र को भी पूरा-पूरा लाभ मिले, इस संबंध में जल संसाधन विभाग को प्रस्ताव तैयार कर प्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राकेश मानव सेवा संस्थान के ई रिक्शा का कल होगा लोकार्पण

फतहनगर। मानव सेवा के क्षेत्र में मंगलवार को राकेश मानव सेवा संस्थान का एक अध्याय ई रिक्शा के रूप में और जुड़ने जा रहा है। राकेश मानव सेवा संस्थान सूत्रों के अनुसार मंगलवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सुबह 11 बजे ई रिक्शा का लोकार्पण होगा। पालिका क्षेत्र में इसी के साथ ई रिक्शा का शुभारंभ भी हो जाएगा। उक्त ई रिक्शा मरीजों को अस्पताल लाने एवं ले जाने में उपयोग लिया जाएगा। उक्त सेवा मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। राकेश मानव सेवा संस्थान ने पिछले दिनों ही रोगी वाहन का लोकार्पण किया था। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महा शिवरात्रि पर कल होंगे विविध आयोजन

फतहनगर। महा शिवरात्रि के अवसर पर नगर के शिवालयों में विविध आयोजन होंगे। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में सायंकाल भोले की झांकी सजेगी। रात्रि 8 बजे से पप्पु महाराज एण्ड पार्टी द्वारा भजन संध्या होगी तथा रात्रि 11 बजे महा आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। नगर के अन्य शिवालयों पर भी धार्मिक आरयोजन एवं साज सज्जा के कार्यक्रम होंगे। पूर्व संध्या पर शिवालयों को विद्युत सज्जा के साथ ही उत्सवी आयोजन के लिए तैयार कर लिया गया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोबाइल फटा,युवक को आई मामूली चोटें

फतहनगर। सनवाड़ में आज एक युवक के हाथ में मोबाइल फट गया जिससे युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। युवक कमलेश पारासर मोबाइल पर बात करने के बाद जैसे ही उसे जेब में रखने लगा मोबाइल फट गया। इससे युवक के चेहरे पर हल्की चोंट आई जबकि उसके सीने के पास शर्ट फट गया। मामूली बाल भी झुलसे। जान माल का नुकसान बच जाने पर युवक कमलेश ने राहत की सांस ली। मोबाइल फटने के साथ ही लोग जमा हो गए। ...

Read More
देश प्रदेश

जल जीवन मिशन (जेजेएम):प्रदेश के 18 जिलों के 2486 गांवों में करीब 5 लाख नए ‘हर घर जल‘ कनेक्शन की मंजूरी,474 परियोजनाओं पर खर्च होगी 6 हजार 155 करोड़ रुपये की राशि

 जयपुर। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत प्रदेश के ग्रामीण परिवारों के लिए करीब 5 लाख (4 लाख 98 हजार 861) नए ‘हर घर जल‘ कनेक्शन की मंजूरी दी गई है। ये स्वीकृतियां 474 नई परियोजनाओं के तहत जारी की गई है, इन पर 6 हजार 155 करोड़ रुपये की लागत आएगी।   जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने बताया कि इससे 18 जिलों अजमेर, अलवर, बीकानेर, दौसा,  धौलपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, पाली, सिरोही, उदयपुर, चितौड़गढ़, सीकर, भरतपुर, राजसमंद, जोधपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर एवं प्रतापगढ़ के 2486 गांवों में हजारों ग्रामीण परिवारों को सीधा फायदा होगा। डॉ. जोशी ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में अब तक जेजेएम के तहत 38 हजार से ज्यादा गांवों में करीब 9 हजार 800 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं में 91 लाख से अधिक परिवारों को ‘हर घर जल‘ कनेक्शन की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है।  जेजेएम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति ...

Read More
देश प्रदेश

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान- सार्वजनिक निर्माण मंत्री

जयपुर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजनलाल जाटव ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2022-23 में नवीन सड़क निर्माण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।श्री जाटव ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने विधायकों की मांग के अनुसार नवीन सड़क निर्माण के लिए राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी है। इस राशि से वे अपने क्षेत्र में 700 किलोमीटर की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण तथा 2 हजार किलोमीटर तक का मिसिंग लिंक कार्य करवा सकते है। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य नाबार्ड बैंक से प्राप्त ऋण के अन्तर्गत स्वीकृत होते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबार्ड के नियमों के तहत स्वीकृत कार्य तथा शेष कार्य दोनों को पृथक माना जाता है।श्री जाटव ने इससे पहले विधा...

Read More
देश प्रदेश

पूर्व पेंशन योजना के लिए कर्मचारी संगठनों ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री का आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े राज्य कर्मचारियों ने मुलाकात कर राज्य बजट में पूर्व पेंशन योजना सहित अन्य घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। प्रदेशभर से आए इन कार्मिकों ने कहा कि 1 जनवरी 2004 से नियुक्त कार्मिकों के लिए एनपीएस के स्थान पर पूर्व पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा से लाखों राज्य कर्मचारी एवं उनके परिजन बेहद खुश हैं। यह ऎतिहासिक निर्णय लेकर मुख्यमंत्री ने उनके भविष्य को सुरक्षित किया है। राजस्थान से इस दिशा में अभूतपूर्व  पहल हुई है। इससे केन्द्र एवं अन्य राज्य सरकारों पर भी कर्मचारी कल्याण के उद्देश्य से पूर्व पेंशन योजना को पुनः लागू करने का दबाव बनेगा। कार्मिकों ने कहा कि उनके द्वारा लंबे समय से न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त करने की मांग की जा रही थी। इस योजना के कारण उनमें भविष्य के प्रति काफी चिंता व्याप्त...

Read More
उदयपुर

भिक्षावृत्ति की रोकथाम पर जागरूकता के लिए लगाए गए पोस्टर

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन बाल संरक्षण व बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जन जागरूकता हेतु शहर के मुख्य स्थलों पर पोस्टर्स तथा फ्लेक्स आदि चस्पा किए गए। मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ उदयपुर के सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह ने बताया कि जिले में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए युनिसेफ के सहयोग से विकसित किए गए पोस्टर्स को शहर के मुख्य स्थल फतहसागर पाल, देहलीगेट सूरजपोल, उदियापोल, गुलाबबाग तथा सुखाडिया सर्कल पर चस्पा कराया गया। पुलिस विभाग द्वारा रेंज स्तर पर संचालित किए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग टू बिल्ड अवेयरनेस एण्ड ट्रस्ट कार्यक्रम अर्न्तगत विकसित प्रचार सामग्री को जिले के पर्यटन पुलिस थाने के साथ ही अन्य स्थलों पर भिजवाया जा रहा है। भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जारी इस जागरूकता अभियान में प्रकोष्ठ के रेखा, प्रभावती, सुभाष , लक्ष्मी, प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कलश 2022ः खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ ललित कुमावत ने 100 मीटर दौड़ को हरी झण्डी दिखा कर किया। खेल प्रभारी श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ एवं शारीरिक शिक्षक श्री रामलाल गाडरी के अनुसार खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसके अन्तर्गत छात्र वर्ग मे दौड़ 100 मीटर मे प्रथम कृष्णवर्धन,लादूलाल,द्वितीय कमलेश गाडरी तृतीय जगदीश जाट रहे। 200 मीटर मे प्रथम कमलेश गाडरी, द्वितीय लादूलाल जाट तृतीय अजय जाट तस्तरी फेंक में प्रथम गगन जाट, द्वितीय राहुल जाट, तृतीय भगवती लाल जाट, भाला फेंक मे प्रथम जगदीश जाट, द्वितीय राहुल जाट, तृतीय अभिषेक सिंह राठौड़ गोला फेंक मे प्रथम राहुल जाट, द्वितीय जगदीश जाट, तृतीय शुभम छीपा रहे। इसी के साथ छात्रा वर्ग मे दौड़ 100 मीटर मे प्रथम सीता जाट, द्वितीय आशा जाट, तृतीय मुस्कान...

Read More
मावली

गहलोत का शिक्षक संघ अम्बेडकर ने जताया आभार

मावली । मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत  का पुरानी पेंशन लागू करने पर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उदयपुर प्रतिनिधिमंडल द्वारा आभार एवं स्वागत अभिनंदन प्रकट किया गया । अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर ओपी बुनकर को ज्ञापन सौंपकर प्रकट किया आभार । इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र नलवाया जिला प्रतिनिधि राकेश कुमार अठवाल बापू लाल मीणा रमेश चंद्र डाबी मुकेश कुमार शंकरलाल आदि प्रतिनिधि उपस्थित हुए ।

Read More
उदयपुर

भानुकुमार शास्त्री स्मृति : राष्ट्रीय ज्योतिष सेमीनार उदयपुर में

उदयपुर। ज्योतिष अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान, उदयपुर द्वारा ज्योतिषविद् व पूर्व संासद भानुकुमार शास्त्री की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष सेमीनार 26-27 फरवरी को निम्बार्क महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। आयोजन के मुख्य संयोजक हरीशचन्द शर्मा ने बताया कि शनिवार प्रातः 10 बजे उद्घाटन सत्र अध्यक्षता राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. परमेन्द्र दशोरा करेगें। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डा. कैलाश चन्द्र सोडानी, विशिष्ट अतिथि महन्त रासबिहारी शरण, सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक धर्मनारायण जोशी व फूलसिंह मीणा होगंे। शर्मा ने बताया कि रविवार अपराह्न समारोह सत्र में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो. बद्रीलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया होगें। अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. मनोहर कालरा करेगें...

Read More
उदयपुर

उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ ने किया श्रीमाली का सम्मान

डबोक(श्रीपतिनगर) राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को राज्य सरकार द्वारा राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष मनोनीत करने के उपरांत उनकी कर्मस्थली उदयपुर सीमेंट वर्क्स प्रथम बार आगमन पर उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ द्वारा उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्लांट के हेड नवीन कुमार शर्मा थे एवं विशिष्ठ अतिथि कंपनी के अधिकारी डी.सी. झंवर,प्रदीप शर्मा,शशिकांत कुमार एवम नांदवेल पंचायत के पूर्व सरपंच शंकर लाल चौधरी थे। स्वागत कार्यक्रम में नवीन कुमार शर्मा ने श्रीमाली की फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवम संघ के अध्यक्ष गौतम लाल आमेटा व उपाध्यक्ष इन्दर सिंह राव ने पगड़ी एवम कैलाश लाल वीरवाल व तख्त सिंह ने शॉल पहना कर और महामंत्री मांगीलाल प्रजापत सहित कार्यसमिति पदाधिकारियों व श्रमिकों ने उपरणा व मालाएं पहना कर स्वागत किया।श्रीमाली ने सम्बोधित करते ह...

Read More
उदयपुर

पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर रेसा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

उदयपुर। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) जिला इकाई उदयपुर ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का वर्ष 2004 से नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना लागू करने के फैसले का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया है। रेसा के जिलाध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र टांक ने कहा कि इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा, भविष्य सुरक्षित होगा। राजस्थान सरकार के इस फैसले से अन्य राज्यों में भी कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। बजट घोषणा में पुरानी पेंशन लागू करने के अभूतपूर्व और ऐतिहासिक फ़ैसले से सभी कर्मचारियों/शिक्षकों में खुशी की लहर हैं। साथ ही सभी माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने एवं 2000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने से स्थानीय नागरिकों को फायदा होगा। संगठन पुनः इन कर्मचारी व जनकल्याणकारी निर्णय पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री गहलोत का आभार प्रकट कर...

Read More
चित्तौडगढ़

योजनाएं केंद्र की बजट में दिखा रहे राज्य की, झूठी वाह-वाही लूटने का प्रयास – सांसद जोशी

        चित्तौड़गढ़ 23 फरवरी/राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया राजस्थान का बजट केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार ने अपने नाम से पेश किया है यह केवल वाह वाही लूटने का प्रयास है। उपरोक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहीं।          सांसद जोशी ने कहा कि सरकार ने अपने इस कार्यकाल के पहले और दूसरे साल में जो बजट में घोषणा की आज भी वह या तो शुरू नहीं हुई है और कुछ शुरू होने के प्रयास में है तो वह गति नहीं पकड़ पाई। केंद्र प्रवर्तित योजनाओं को अपने नाम से राज्य सरकार ने पेश करने का प्रयास किया मनरेगा से लेकर कृषि बजट में पेश की गई अधिकांश योजनाएं केंद्र सरकार की योजनाओं का ही अंश है इसी प्रकार पर्यटन, स्वच्छ भारत मिशन, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लिए और हर घर जल के लिए स्वच्छ जल मिशन भी  भारत सरकार की ही योजना का हिस्सा है। ...

Read More
देश प्रदेश

जादुगर का जादुयी, तथ्यहीन व,विजनविहिन घोषणाओ का पुलिंदा,पिछले बजटों की तरह मात्र घोषणाएं करके भूल जाने वाला ही बजट हैः अर्जुनलाल जीनगर

चितौडगढ़। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किये बजट पर प्रतिकिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया बजट तथ्यहीन व विजन विहिन घोषणाओ का पुलिंदा है। इसमे न तो कोई विजन है न ही तथ्यात्मक रुप से सही है। बजट को कपोल कल्पित घोषणाओं का आधार बताया। गहलोत सरकार द्वारा राजस्थान का जो बजट पेश किया गया है वो इस सरकार के पिछले बजटों की तरह मात्र घोषणाएं करके भूल जाने वाला ही बजट है। पिछले तीन साल से यह सरकार बजट में सिर्फ और सिर्फ बड़ी.बड़ी घोषणाएं करके वाह.वाही लूट रही हैं। अभी तक पिछली बजटों की घोषणाएं भी धरातल पर दिख ही नहीं रही है। 2021 मे 2.08 हजार करोड़ व्यय घोषित किया वही 2022 मे 2.15 हजार करोड़ 2023 मे 2.33 हजार करोड़ व्यय घोषित किया है । लेकिन वर्तमान मे कि गयी घोषणाएं क्या 13000 करोड़ मे पुरी हो पायेगी । पिछले बजट मे कि गयी जनता क...

Read More
मावली

पुरानी पेंशन लागू करने पर खुशी की लहर, कर्मचारियों ने मिठाई व आतिशबाजी से किया खुशी का इज़हार…

मावली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट में पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा करने पर कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ मावली ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल जाट व दिनेश बोरीवाल के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारियों ने मावली चौराहे पर पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया । इस अवसर पर हिम्मत सिंह आसोलिया,हिम्मत सिंह राव,हरिदेव बिश्नोई,,पवन खटीक ,वगताराम चौधरी,पंकज चौधरी , जगदीशचन्द्र जाट, हरचंद राम मेघवाल, राजेन्द्र महिया ,विनोद जाट, कविन्द्र शर्मा शर्मा ,मुक्तानंद शर्मा हीरा लाल गुर्जर ,पंकज शर्मा, निर्भय सिंह ,हरीश दाधीच ,,महेश विजयवर्गीय ,अनिल आमेटा ,निरंजन मीणा,वीरेन्द्र आंजना सहित सभी शिक्षक साथियो ने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बज...

Read More