चित्तौड़गढ। चित्तौडगढ जिले के बेंगू विधायक द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ गाली गलौच की भाषा के विरूद्ध प्रशासन कडी कार्यवाही करे और गत दिनो बारिश और औलावृष्टि से फसलो के हुए नुकसान की सरकार शीघ्र गिरदावरी कर मुआवजा प्रदान करे इसके लिए भाजयुमो ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर बेंगू विधायक के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की गई। ज्ञापन के दौरान सभी ने अवगत कराया कि सरकार के जिम्मेदार जन प्रतिनिधि का लोक सेवक को गाली गलौच करना सभी सरकारी कर्मचारियो का मनोबल गिराने का काम करता है। इस लिए कडी कार्यवाही हो। इसके साथ ही गत दिनो बारिश और ओलावृष्टि से हुई नुकसान का भी शीघ्र सर्वे हो प्रशासन इसकी भी तुरंत व्यवस्था हो। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि...
Read Moreadmin
चित्तौड़गढ़ .देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में चार राज्यों में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना इन चारों राज्यों में सरकार के कामकाज पर जनता की सकारात्मक मुहर है, यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। सांसद जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विगत 5 वर्षों और केंद्र की सरकार ने पिछले 7.5 वर्षों में जो काम जनकल्याणकारी किए है उन्हीं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव में सभी ने काम किया और परिणाम यह रहा कि जन कल्याणकारी नीतियां जब आमजन में पहुंचती है तो वह चुनाव में पुनः सरकार बनने का काम करती है। सभी राज्यों में जहां सब प्रकार के हथकंडे विपक्ष ने अपनाएं और भाजपा के कार्यकर्ता अपनी सरकार की नीतियों और अपनी मेहनत के दम पर उन्हें सरकार बनाने में सफल हुए यह अपने आप में दर्शाता ह...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के इंटाली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र द्वितीय की फाटक को तोड़कर अज्ञात चोर ले गए। बताया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र द्वितीय सहकारी समिति के पास में एक पंचायत के भवन में संचालित हो रहा है। इस आंगनवाड़ी केंद्र का अपना कोई भवन नहीं है। बहुत साल पहले दूसरी जगह चला। फिर बाद में पंचायत द्वारा यहां शिफ्ट कर दिया गया जिसके फाटक नहीं थी। जनसहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पुष्करणा द्वारा लोहे की फाटक बनवाई गई ताकि स्वच्छंद विचरण करते पशु गंदगी नहीं करें। विगत 8-9 सालों से यह फाटक थी। आज सुबह जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी व साथिन के साथ जब आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे तो फाटक नदारद मिली। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने इसकी पुलिस में इतल्ला भी की है। ...
Read Moreराष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उदयपुर को मिले चार अवार्ड: डॉ.कमलेश शर्मा, राकेश राजदीप, मनीष कोठारी और देवेन्द्र श्रीमाली को मिला गौरव
उदयपुर, 9 मार्च/पृथ्वीराज फाउंडेशन, अजमेर द्वारा आयोजित रूपेश डूडी मेमोरियल परिपक्व राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उदयपुर जिले को गौरवमयी उपलब्धि हासिल हुई है। इस प्रतियोगिता की दो अलग-अलग श्रेणियों में उदयपुर के जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, वरिष्ठ फोटोग्राफर राकेश शर्मा ‘राजदीप’, मनीष कोठारी और वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर देवेन्द्र श्रीमाली के फोटोग्राफ्स का चयन किया गया है। पृथ्वीराज फाउंडेशन के सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि वाइब्रेंट कलर्स ऑफ राजस्थान और लाइफ इन पेंडेमिक थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ सांत्वना पुरस्कार घोषित किए गए थे। प्रतियोगिता में दोनो श्रेणियों में देशभर से 150 फोटोग्राफर्स की प्रविष्टियां प्राप्त हुई जिसमें उदयपुर के चार फोटोग्राफर्स का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि लाइफ इन पेंडेमिक विषय पर आधारित फोटो फीचर कैटेगरी में अजमेर...
Read Moreकलक्टर ने उठाया मैच का लुत्फ, गिर्वा एसडीएम ने खिलाड़ियों से की चर्चा, बुधवार को हुए 8 रोमांचक मुकाबले
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को 8 मुकाबले हुए। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा शिकारबाड़ी स्थित खेल मैदान पर पहुंचे और मैच का लुत्फ उठाया। इधर फिल्ड क्लब मैदान पर गिर्वा एसडीएम सलोनी खेमका खिलाड़ियों से रूबरु हुई और उनकी हौंसलाफज़ाई की। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि बुधवार को हुए मुकाबलों में फिल्ड क्लब पर बड़गांव व सलूंबर के बीच मैच में बड़गांव टीम 3 रन से विजयी हुई वहीं सेमारी व वेदान्ता हिन्दुतान जिंक के बीच हुए मुकाबले में वेदान्ता 1 विकेट से तथा उदयपुर-रेड व सायरा के बीच हुए मुकाबले में उदयपुर रेड 152 रनों से विजयी रही। एमबी मैदान पर उदयपुर ब्लू व नयागांव के बीच हुए मुकाबले में उदयपुर ब्लू 97 रन से विजयी और पीआईएमएस व झल्लारा के बीच मुकाबले में झल्लारा 6 विकेट से विजयी रहा। शिकारबाड़ी मैदान पर कोटड़ा-आरसीसी ...
Read Moreश्री श्याम कीर्तन में बाबा के भक्तों का उमड़ा सैलाब,खराब मौसम की मार के बावजूद जमे रहे लोग
फतहनगर। यहां के.आर.जी.गार्डन में श्री श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें खराब मौसम ने खलल भी डाला लेकिन भक्तों का जोश कम नहीं हुआ तथा भजन संध्या का लुत्फ उठाने भारी भीड़ जमा रही। भजन संध्या से पूर्व नगर में श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भक्तों ने नाचते गाते नगर परिक्रमा करवाई। शोभायात्रा गार्डन पहुंच कर सम्पन्न हुई जहां श्याम बाबा का दरबार सजा। मौसम खराब हो गया तथा ठण्डी हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी। खराब मौसम के चलते आयोजकों को कार्यक्रम फेल होने का डर सताने लगा लेकिन भक्तों का जोश था कि पूरा पाण्डाल खचाखच भर गया। भजन संध्या में युवा तो युवा महिलाओं की तादाद भी कम नहीं थी। ज्ञात रहे कि जब-जब भी यहां श्याम बाबा की भजन संध्या हुई है भक्तों का सैलाब ही उमड़ पड़ा है। मंच के सबसे उपर श्याम बाबा का दरबार सजा तथा उनके ठीक सामने ही जोत लगाई गई जहां भक्तों ने बारी-बारी ने आ...
Read Moreफतहनगर। उपखंड में महिला एवं बाल विकास परियोजना मावली तथा फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा दिव्या प्रॉपर्टी एंड कंस्ट्रक्शन उदयपुर एवं दिव्या एसोसिएट उदयपुर के सौजन्य से भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं अभिवृत्ति के उद्देश्य से राष्ट्रीय रंगोली प्रतियोगिता का डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल कार्यक्रम संयोजन महिला पर्यवेक्षक रेखा देवड़ा ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मावली आशा नेमानी ने डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ललिता वर्मा प्रदेशाध्यक्ष इन्टर नेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल थी जबकि विशिष्ट अतिथि सम्पतलाल रजक निदेशक, दिव्या एसोसिएट उदयपुर एवं ललिता शर्मा अध्यापिका नाथद्वारा थी। रंगोली के दौरान प्रतिभागियों ने देश के योद्धाओं यथा झांसी की ...
Read Moreफतहनगर। सरकारी स्कूलों में बुधवार से पुनः मिड डे मिल के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के बालक-बालिकाओं के लिए दोपहर का भोजन शुरू हुआ। कोरोना के लम्बे अंतराल के बाद आज पुनः शुरू हुए इस योजना के भोजन का बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वाद लिया। मध्यान्ह के दौरान सरकारी स्कूलों में आज बच्चे पंक्तिबद्ध होकर भोजन करने बैठे। इन सुनहरे पलों को शिक्षकों ने अपने केमरों में कैद किया तथा विभाग के निर्देशानुसार अधिकारियों को छाया चित्र शेयर कर पोषाहार के प्रारंभ होने की सूचना दी। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण उक्त योजना बंद पड़ी थी तथा बच्चों को पोषाहार के किट प्रदान किए जा रहे थे। मावली तहसील क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में आज दोपहर का भोजन बना तथा शिक्षकों की देखरेख में बच्चों ने भोजन किया। सरकारी स्कूलों में रोजाना पोषाहार के तहत तय मीनू के अनुसार दोपहर का भोजन दिया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर(विकास चावड़ा)। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ था तथा चटक धूप खिली हुई थी लेकिन दोपहर बाद तीन बजे अचानक मौसम में बदलाव आया तथा घने बादल छाने के साथ ही बारिश की बूंदों के साथ हवा एवं ओले गिरने शुरू हो गए। ओलों चने के आकार के थे। इससे रबी की फसल गेहूं,जौ,चना व सरसों में काफी खराबे की जानकारी है। फसलें खेतों में बिछ गई। अफीम में भी नुकसान हुआ है। जेवाणा की सरपंच श्रीमती सीता जाट एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भैरूलाल जाट ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के आस पास के गांवों में ओलावृष्टि के चलते अधिक नुकसान हुआ है। सरकार गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान करें। चंगेड़ी क्षेत्र में भी बारिश के कारण फसलें बिछ गई तथा नुकसान हुआ है। फतहनगर में ओलावृष्टि हुई तथा सड़क पर पानी बहकर निकला। इस बारिश के कारण फायदा कम और नुकसान अधिक हुआ है। इधर क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने संभागीय आयु...
Read Moreचित्तौड़गढ़। कल शाम रात्रि को अचानक आई बारिश से चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर जिले में बहुत बड़ी मात्रा में बारिश हुई और उसका इस क्षेत्र के किसानो को बहुत बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ। बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसले खराब हो गई और तेज हवा के कारण फसले नीचे गिर गई। किसानों को हुए नुकसान का प्रशासन शीघ्र सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो। उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज क्षेत्र के किसानों के खेत पर पहुंचकर उनके मध्य कहीं। सांसद जोशी ने किसानो के खेत पर जाकर गेंहूॅं, सरसों, चना व अफीम के खेतो का आंकलन किया। तेज हवा के कारण व ओलावृष्टि के कारण गेंहूॅं व सरसों की फसल तैयार थी वो खराब हो गई। संभागीय आयुक्त उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर के जिला कलेक्टर से सांसद जोशी ने पत्र लिख व फोन पर बातचीत कर शीघ्र आंकलन की बा...
Read Moreवार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोहः चंगेड़ी में मेरा गांव मेरा विद्यालय की थीम पर होगा विद्यालय विकास
फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का पंचायत स्तरीय वार्षिकोत्सव,भामाशाह सम्मान एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम मंगलवार को पूर्व प्रधान जीतसिंह चुण्डावत के मुूख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि सरपंच श्रीमती सुमित्रादेवी जाट अति विशिष्ट अतिथि एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश जोशी, पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत, भगवानलाल जाट,मोहनलाल जाट, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट,आर.पी. मुकेश त्रिवेदी आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। मेरा गांव मेरा विद्यालय की थीम का किया विमोचनः विद्यालय विकास की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए कार्यक्रम के दौरान मेरा गांव मेरा विद्यालय की थीम के बैनर का मुख्य अतिथि जीतसिंह चुण्डावत,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार एवं अन्य अतिथियों ने विमोचन किया। पंचायत प्रारंभिक श...
Read Moreफतहनगर। नगर के मैन चौराहा के समीप व्यस्ततम बाजार में एक आढ़तिए की दुकान से अज्ञात उच्चका 1.60 लाख चुरा कर ले गया। घटना रविवार की शाम करीब 7.30बजे की है। दुकान मालिक सम्पतलाल हिंगड़ समीप ही स्थित घर पर गया। उसने तिजोरी के ताला लगा किंवाड़ लगाए लेकिन अज्ञात उच्चका मौका पाकर दुकान में घुस गया तथा तिजोरी का लॉक खोल कर उसमें रखी नकदी ले कर निकल गया। 15 मिनिट बाद घर से दुकान पहुंचे हिंगड़ को तिजोरी खुली मिली। इस पर पुलिस को इतल्ला की गई। ...
Read Moreफतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली के अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक फैसला पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा पंचायत समिति मावली के शिक्षकों सहित समस्त कर्मचारियों को कोरोना काल में ड्यूटी करने पर पुष्कर लाल डांगी प्रधान पंचायत समिति मावली द्वारा सम्मानित करने पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली के शिक्षकों द्वारा आभार ज्ञापित किया गया जिसमें क्षेत्र के पूर्व मंडल संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, सह संगठन मंत्री जगदीश शर्मा, उपशाखा मंत्री भीमसिंह राव, कोषाध्यक्ष सुनील मंडोवरा, गणेश लाल डांगी, बालू दास वैष्णव, सुरेंद्र कुमार पालीवाल,अतुलेश शर्मा,जगन्नाथ सिंह चुंडावत,धर्मेंद्र तेली, शेखर मंडोवरा,जयेंद्रसिंह राठौड़,श्रीमती कुसुम लता जांगिड़,श्रीमती पूनम राठौर, श्रीमती उषा देवड़ा, श्रीमती...
Read Moreफतहनगर। दूधालिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जीतसिंह चुण्डावत थे जबकि अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने की। इस अवसर पर कुलदीपसिंह चुण्डावत,सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट, पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत,शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल जाट,गणेशलाल गुर्जर,एसएमसी अध्यक्ष मनोहरलाल गुर्जर,शंकरलाल चावड़ा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। नन्हें बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को आनन्दित कर दिया। प्रतिभावान एवं विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बच्चों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई भामाशाहों ने विद्यालय के लिए राशि की घोषणा भी की जिनका आभार व्यक्त किया गया। संचालन नीलम राव ने किया। ...
Read Moreफतहनगर। बंजारा समाज की एक बैठक आली स्थित शनि महाराज सराय में आयोजित की गई जिसमें छात्रावास हेतु भूमि उपलब्ध करवाने के लिए विचार विमर्श किया गया। आगामी दिनों सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन हेतु पूर्ण योगदान का संकल्प व्यक्त किया गया। सराय के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसका सभी ने अवलोकन किया तथा पूरा सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। समाज के भामाशाह डाबी निवासी शिवराज बैंस द्वारा 51000 रुपए का योगदान दिए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। विभिन्न गांवों से भामाशाह बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं उनका भी बैठक में आभार व्यक्त किया गया। बैठक में दलीचंद,भेरूलाल चंदेल, नारायण खींची,सुरेश चावड़ा, दिनेश,दिनेश बैंस,सत्यनारायण,रतन चावड़ा,वेणा कच्छावा, सोहनलाल,संस्थान अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा, उपाध्यक्ष गोपाल गरासिया, राजमल दायमा, गणेश चौहान, गोपाल मंडलोई,शैतानसिंह, ऋषि नाडावत, प्रेम बक्शी राम, भैरूलाल...
Read Moreफतहनगर। शनिवार रात्रि को धुणीमाता मेला प्रांगण में धुनीमाता मित्र मंडल, डबोक द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन सम्राट मोइनुद्दीन मनचला,भजन गायक सुर लहरी लहरुदास वैष्णव,सुरेश पालीवाल व मीनाक्षी शर्मा ने आनंद विभोर करने वाली प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या देर रात तक जमी। भजन सन्ध्या में उपस्थित चेतनानंद महाराज का रमेश पालीवाल,विजय बनजारा व मांगीलाल मेघवाल ने पगड़ी व उपरणा पहना कर स्वागत किया तत्पश्चात माता के भक्त जगदीश राज श्रीमाली, पण्डित खूबीलाल पालीवाल,सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधक शशिकांत कुमार व प्रतीक भटनागर को चेतनानंद महाराज ने पगड़ी व उपरणा पहना कर स्वागत किया। जगदीश राज श्रीमाली को राज्य सरकार में श्रम सलाहकार मण्डल में उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर मोहिनुद्दीन मनचला ने मेवाड़ी पगड़ी व लहरुदास ने शॉल पहना कर एवं मेड़ता सरपंच खेमसिंह देवड़ा व रामलाल बनजारा ने उपरणा पहना ...
Read Moreफतहनगर। महावीर इंटरनेशनल, फतेहनगर शाखा एवं गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को मुदगल वाटिका में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में 305 मरीजों को जिसमें नेत्र रोग, त्वचा रोग, दंत रोग, शिशु रोग,महिला व प्रसुति रोग विशेषज्ञों ने चेक कर परामर्श दिया। 11 मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए उदयपुर रेफर किया गया। गीतांजलि हॉस्पिटल के चीफ एक्सिक्यूटिव ऑफिसर प्रतीम तंबोली ने बताया कि आने वाले समय में फतेहनगर क्षेत्र में सभी नगर वासियों के लिए चिरंजीवी योजना का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन का कैंप लगाया जाएगा व महावीर इंटरनेशनल फतेहनगर टीम के साथ एक बार रजिस्ट्रेशन करवाने पर 10फीसद छूट का आश्वासन दिया। संस्था के मार्केटिंग प्रमुख आलोक शर्मा ने बताया कि अगला कैंप ग्रामीण क्षेत्र में लगाकर लोगो में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है। श...
Read Moreरूस-यूक्रेन संकटः घर लौटने का सिलसिला जारी,दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी केबिनेट मंत्रियों की सहृदयता, मनाया उदयपु के नक्षत्र का जन्मदिन
उदयपुर। रूस-यूक्रेन संकट के बीच राजस्थान के बच्चों को सरकार की ओर से हरसंभव सुविधाओं के साथ खुशियां बाटी जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनकी टीम इन बच्चों को घर तक सकुशल पहुंचाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। वहीं राजस्थान सरकार के मंत्रियों की का एक उदाहरण नई दिल्ली एयरपोर्ट पर देखने को मिला जहां कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली व मंत्री सुभाष गर्ग ने ंयूक्रेन से पहुंचे उदयपुर के नक्षत्र का जन्मदिन एयरपोर्ट पर मनाया। मंत्रीद्वय ने छात्र नक्षत्र के साथ जन्मदिन का केक काट कर बधाई दी और नक्षत्र के परिजनों से भी मोबाइल पर बात कर बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह, सहायक आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकू मीणा और मनोज कुमार सिंह ने बच्चे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। ...
Read Moreफतहनगर। उपकारी हमारे लिए परमात्मा के समान है। उसको अनदेखा करना साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने आज ईंटाली में ग्रामीणों की धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि नमक हराम आदमी का विश्व के किसी भी धर्म में प्रवेश नहीं है। उपकारी के चरणों में सर्वस्व न्योछावर कर दें तो भी उनके ऋण से मुक्त नहीं हो सकते। मुनि कमलेश ने बताया कि उपकारी के साथ जो दुर्व्यवहार करता है वह राक्षस और शैतान है। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट बताया कि नूगरा द्वारा किया गया दान तपस्या और तीर्थ आत्म कल्याण में सहयोगी नहीं हो सकते। जैन संत के आव्हान पर श्री लक्ष्मी नारायण महावीर गौशाला हेतु करीब 100000रूपए की राशि दानदाताओं ने प्रदान की। रामनवमी और महावीर जयंती तक गौ शाला प्रारंभ करने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। धर्मसभा को लाभ ग्रामीणों एवं जैन समाज क...
Read Moreकानोड़ में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रमः भवसागर से वेतरणी तो गाय ही पार कराएगीः कृष्ण किंकरजी महाराज
कानोड़(भरत जारोली)। निकटवर्ती श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा में तृतीय दिवस के श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ से कृष्ण किंकर महाराज ने संतो ऋषियों की अधिष्ठात्री गौ माता को ही बताते हुए प्रकट किया कि इस कलिकाल में व्यक्ति समस्त लोगों को भोगता हुआ जीवन व्यतीत करता है लेकिन पुण्य कर्मों के संचय से व्यक्ति की आत्मा जन्म जन्मांतर से छुटकारा पाने के लिए भवसागर से पार करने के लिए गौ माता का सहारा लेकर गोलोक धाम में पहुंचते हैं। उसके बाद में उन्हें किसी भी जीव में जन्म लेने का अवसर प्राप्त नहीं होता और गोलोक धाम से ऊंचा कोई धाम नहीं जहां परमात्मा की शरणागत प्राप्त होती है। मनुष्य जन्म पूर्व जन्म में किए गए कार्यों के प्रारब्ध स्वरूप मिलता है और उस जीवन को भी अगर व्यक्ति अनर्गल बातों में या कार्यों में व्यतीत कर देता है तो उसका जीवन निरर्थक हो जाता है और वही जीवन अगर परमात्मा के नाम का स्...
Read More