उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मावली मंडल का प्रतिनिधिमंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज पुजारी के नेतृत्व में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी से मिला व मावली में पेयजल की आपूर्ति सप्ताह में एक बार जलापूर्ति होने की समस्या के समाधान की मांग की। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुजारी ने बताया कि विधायक जोशी ने जिला कलक्टर से दूरभाष पर बात करके मावली में पेयजल की आपूर्ति टेंकरों से कराने की मांग की। जिस पर जिला कलक्टर ने अगले सप्ताह से मावली में टेंकर से जलापूर्ति प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र चौधरी, बादल शर्मा ,साकेत शर्मा,जगदीश पुजारी शामिल थे। ...
Read Moreadmin
यूक्रेन से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची 6 उड़ानों में राजस्थान के 47 विद्यार्थी शामिल,एयरपोर्ट पर राजस्थान सरकार के तीन मंत्रियों सहित अधिकारियों ने की छात्रों की अगवानी
जयुपर। रूस और यूक्रेन के बीच तनावपूर्ण युद्ध ग्रस्त परिस्थितियों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है इसी श्रंखला में शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक पांच उड़ाने दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची, इन उड़ानों में आए राजस्थान के 33 विद्यार्थियों को एयरपोर्ट पर बने राजस्थान सरकार के हेल्प डेस्क पर रिसीव किया गया।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशों के अनुरूप एयरपोर्ट पर बनाए गए 24 × 7 हेल्पडेस्क पर यूक्रेन से लौटे इन बच्चों का फूल मालाओं से स्वागत राजस्थान के कैबिनेट मंत्री श्रीमती ममता भूपेश, श्री टीकाराम जूली मंत्री श्री सुभाष गर्ग, प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर यूक्रेन से लौटने वाले इन बच्चों को राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर रिसीव करने आए मंत्रियों ने कहा कि राजस्थान सरकार अपने प्रवासियों की हर ...
Read Moreउदयपुर के चिकित्सकों का अनूठा सेवा संकल्प,40वीं बार निःशुल्क स्वास्थ्य सेवार्थ के लिए रवाना हुआ दल
उदयपुर, 4 मार्च। विगत 39 वर्षों से स्वामी श्री रामदास जी के पावन स्मृति एवं संत श्री राम ज्ञानदास महाराज की प्रेरणा से उदयपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उदयपुर से 1150 किलोमीटर दूर जरूरतमंदों लोगों की निःशुल्क सेवा का संकल्प लगातार जारी है। इस बार 40 वीं बार निःशुल्क स्वास्थ्य कार्य करने के लिए चिकित्सा दल शुक्रवार सुबह बीएन कॉलेज प्रांगण से रवाना हुआ। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, सेवानिवृत्त आईपीएस मनोज भट्ट, मंदिर मण्डल नाथद्वारा के अधिकारी सुधाकर शास्त्री, आईएमए अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता व बीएन संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंघोली ने बतौर अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जज़्बा जरूरी: बीएन कॉलेज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद गत 39 वर्षों से ल...
Read Moreअन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 5 मार्च से, शुरु होगा चार दिवसीय महिला उत्सव – प्रमुख शासन सचिव
जयपुर]4 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में 5 मार्च से 8 मार्च तक राज्य एवं जिला स्तर पर चार दिवसीय महिला उत्सव की शुरुआत होगी।निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती रश्मि गुप्ता ने बताया कि जयपुर जिले में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 5 मार्च को नो बैग डे पर खेलकुद गतिविधियों का आयोजन जिले की समस्त 22 पंचायत समितियों में एवं ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। स्थानीय खेल यथा खो-खो ,रूमाल झपट्टा, रस्सी कूद/दौड/म्यूजिकल चैयर या अन्य खेलों तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता गायन एवं नृत्य आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। यह गतिविधियां डॉप आउट किशोरियों तथा समस्त अन्य बालिकाओं एवं किशोरियों के साथ पंचायत समिति/ग्राम पंचायत स्तर के राजकीय विद्यालयों में आयोजित की जायेगी। साथ ही राजकीय विद्यालयों...
Read Moreउदयपुर, 4 मार्च। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सकुशल स्वदेश लाने की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के अहम फैसले पर राजकीय खर्च से इन बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इसी कड़ी में शुक्रवार को उदयपुर संभाग के 7 विद्यार्थी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनमें डूंगरपुर के 4, बांसवाड़ा का 1 और उदयपुर के खेरवाड़ा के 2 बच्चे शामिल हैं। डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम अशोक कुमार ने इन सभी बच्चों की अगवानी की और सकुशल स्वदेश पहुंचने पर बच्चों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा और डीपीएस की तरफ से अल्पाहार पैकेट भेंट किए गए। एडीएम कुमार ने बच्चों से बातचीत की। इसके बाद इन बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर घरों के लिए किया रवाना किया गया। सकुशल अपने घर लौटने पर बच्चों और अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन का आभा...
Read Moreमुख्यमंत्री युवा संबल योजना की दी जानकारी,राजकीय कार्यो में पात्र बेरोजगार की सेवाओं का लाभ ले-कलक्टर
युवाओं को मिलेगा संबल, स्टाफ की कमी का होगा समाधान उदयपुर, 4 मार्च। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों और वीसी से जुड़े उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवा बेरोजगारों को संबल प्रदान करने के लिए यह योजना चलाई है। इस योजना में पंजीकृत युवाओं का राजकीय कार्य में उपयोग लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा सकता है। कलक्टर ने कहा कि अक्सर हमारे समक्ष स्टाफ की कमी की समस्या रहती है ऐसे में इस योजना में पंजीकृत योग्य व प्रशिक्षित बेरोजगारों को सेवा का अवसर प्रदान किया जा सकता है। इससे योजना का उद्देश्य साकार होगा, युवाओं को संबल भी मिलेगा और स्टाफ की कमी की समस्या का समाधान भी होगा। कलक्टर ने विभागवार प्राप्त सूची के अनुसार आशार्थी उपलब्ध कराने, निर्धारित प्रपत्र में उपस...
Read Moreपीड़ित व्यक्ति की समस्या का समाधान करना हमारा पहला दायित्व-कलक्टर उदयपुर, 4 मार्च। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी केंद्र में जनसुनवाई की। उन्होंने वहां आए परिवादी की समस्या-शिकायत को तसल्ली से सुना। कलक्टर ने अपने पास की सीट पर परिवादियों को बिठाकर उनसे चर्चा की और उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 48 प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में आए परिवादियों द्वारा प्रस्तुत परिवाद के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारी से चर्चा करते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने वहां मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों और वीसी के माध्यम से जुड़े उपखण्ड अधिकारियों से कहा कि हर परिवादी एक उम्मीद और आस लेकर हमारे पास आता है, वो समाधान के साथ लौटे यही हमारा दायित्व है। जनसुनवाई के दौरान ...
Read Moreफतहनगर। गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करके गौ माता के मुंह से निवाला छीनने वाला भी कसाई है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने ईंटाली स्थानक में शुक्रवार को धर्मसभा के दौरान कहा कि ऐसे मानव दानव है। उनके द्वारा दान, तीर्थ यात्रा मुर्दे को श्रृंगार कराने के समान है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि राज्य सरकार तत्काल गोचर भूमि के अवैध कब्जों को हटाए। उसको अनदेखा करना संविधान के साथ खिलवाड़ है। मुनि कमलेश ने बताया कि सफेद पोशाक और भूमाफिया की मिलीभगत से अवैध कब्जा करने वाली आत्मा अपराधी से कम नहीं। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि गोचर भूमि पर सरकारी भवन, फैक्ट्री, कॉलोनी बनाई जा सकती है तो फिर गौशालाओं को जमीन क्यों नहीं मिलती है। जैन संत के आगमन पर सरपंच ने श्री महावीर लक्ष्मीनाथ गोशाला के लिए जमीन की एनओसी प्रदान की। लक्ष्मीलाल ब्राह्मण ने मुनि श्री का गौशाला प...
Read Moreनई दिल्ली 4 मार्च 2022/शुक्रवार :- यूक्रेन में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्वदेश वापसी को लेकर केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत चित्तौडगढ क्षेत्र के विद्यार्थियो की वापसी प्रारंभ हो गयी हैं जिसमें आज भी चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के छात्र स्वदेश लौटे है। यूक्रेन से स्वदेश लौटने पर छात्रों का चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में स्वागत किया तथा उनसे उनके अनुभवों को साझा किया। यूक्रेन से लौटे छोटीसादड़ी के छात्र मेहुल राठौड़ एवं छात्रा मेघना राठौड़ का आज चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में उपरणा ओढा व माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार यूक्रेन में अध्ययनरत विद्यार्थियो की सुरक्षा और स्वदेश वापसी के...
Read Moreउदयपुर। भारतीय जनता पार्टी देहांत जिला किसान मोर्चा उदयपुर जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की एक बैठक भाजपा कार्यालय पटेल सर्कल उदयपुर में रखी गई जिसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीचंद डांगी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज अहीर, नारायण सिंह चंदाना, जिला महामंत्री मोहनलाल जाट, विजय जैन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया,गणेशलाल कुमावत, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता वालजी सुथार, विजय, जिला मंत्री देवीसिंह राव,रमेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवीलाल पटेल, भूपेश कुमार मोदी, सवाईसिंह राव, भैरूसिंह राठौड़, केसर सिंह राठौड़ वालचंद पटेल,मोहब्बतसिंह,भीमसिंह राजपूत, पुरुषोत्तम जोशी, लक्ष्मीलाल डांगी ,देवीलाल गाडरी, लक्ष्मणसिंह चुंडावत, कचरूलाल पटेल, घनश्याम सिंह, सुरेश, अलीचंद,राजेंद्र एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में नारायण सिंह ने किसान मोर्चा की रीति नीति एवं आगे क...
Read Moreउदयपुर, 3 मार्च। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सकुशल स्वदेश लाने की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के अहम फैसले पर राजकीय खर्च से इन बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इसी कड़ी में गुरुवार को उदयपुर संभाग के 21 विद्यार्थी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनमें डूंगरपुर के 7, बांसवाड़ा के 6, उदयपुर के 4, चित्तौड़गढ़ के 2 एवं भीलवाड़ा व प्रतापगढ़ के 1-1 बच्चे हैं। डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम अशोक कुमार ने इन सभी बच्चों की अगवानी की और सकुशल स्वदेश पहुंचने पर बच्चों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा और पीयूष सुखवाल की तरफ से अल्पाहार पैकेट भेंट किए गए। एडीएम कुमार ने बच्चों से बातचीत की। इसके बाद इन बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर घरों के लिए किया रवाना किया गया। सकुशल अपने घर लौटने ...
Read Moreकमिश्नर-कलक्टर ने किया शहर का दौरा,नगर निगम के कार्यों का किया निरीक्षण,लेकसिटी को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के निर्देश
उदयपुर, 3 मार्च। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गुरुवार सुबह शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा करवाएं जा रहे कार्यों का जायजा लेकर शहर की साफ-सफाई व कचरा निस्तारण से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी पहलुओं के साथ जन सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिये और कहा कि लेकसिटी को स्वच्छ व सुंदर बनाने में निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऐसे में वे पूरे मनोयोग से इस दिशा में प्रयास करें। दोनों अधिकारियों ने कुम्हारों का भट्टा स्थित ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया और कचरे को एकत्र कर कैप्सूल बनाने और यहां से कचरा डंपिंग यार्ड तक भेजने की प्रक्रिया देखी। उन्होंने सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर इस स्थान के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। भ्रमण दौरान उन्हों...
Read Moreफतहनगर। आज दोपहर बाद वासनी के समीप हाइवे पर एक कार अनियन्त्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी तथा पलटी खाने से कार का चालक मौत का शिकार हो गया जबकि कार में सवार एक अन्य को कोई चोट नहीं लगी। पुलिस के अनुसार कार के पलटी खाने से चालक रतनसिंह पिता धाकलसिंह निवासी जैसलमेर दब गया तथा उसने दम तोड़ दिया जबकि कार में सवार भंवरलाल पिता धर्मपाल जाट को खरोंच तक नहीं लगी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द कर दिया गया। ...
Read Moreफतहनगर। बारिश की कमी के बावजूद इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की फसल लहलहा रही। हालांकि किसान रोजड़ों के कारण परेशान हैं। रात के समय खेतों पर रखवाली कर फसलों को बचाने का किसान जतन कर रहे हैं। लहलहा रही फसल का फोटो शंकरलाल चावड़ा ने केमरे में कैद किया। ...
Read Moreफतहनगर। अनिल कुमार गुस्सर को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम घावरी ने किया। इस मनोनयन पर स्थानीय संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष घावरी का आभार व्यक्त किया है। ...
Read Moreफतहनगर। मावली उपखंड के ईन्टाली में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय एवं ग्राम पंचायत तथा फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के संयुक्त तत्वावधान में आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे से हनुमान अखाड़ा प्रांगण में छात्र-छात्राओं को काढ़ा पिलाया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार आयुर्वेद विभाग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं बदलते मौसम के रोग प्रतिरोध का काढ़ा का निर्माण डा. वंदना मीणा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनोज समदानी,ग्राम विकास अधिकारी मांगीलाल आमेटा, डॉ ओम प्रकाश किराड़, भरत मेनारिया के सानिध्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती, मातृभूमि माध्यमिक विद्यालय, द सनराइज पब्लिक स...
Read Moreउदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में बी.एससी. बी.एड़. एवं बी.ए.बी.एड़. इन्टीग्रेटेड के छात्रों ने गुरूवार को परीक्षा परिणाम हो रहीं देरी को लेकर परीक्षा नियंत्रक एवं रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन छात्रनेता कीर्तिराज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों विद्यार्थीयों ने सौंपा। विद्यार्थीयों ने बताया कि परीक्षाओं को संपन्न हुए महीनों बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों का परिणाम जारी नहीं किया गया है। इसको लेकर पूर्व में भी छात्रों ने परीक्षा परिणाम त्वरित जारी करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। गुरूवार को कोर्स के समस्त विद्यार्थीयों ने सामूहिक रूप से पुनः ज्ञापन सौंपते हुए आगामी 2 दिन में परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की गई। वहीं विश्वविद्यालय ने भी 2 दिन में परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थीयों ने पाठ्यक्रम के...
Read Moreप्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया जारी,शेष रहे 6 उपखण्ड मुख्यालयों पर भी प्राथमिकता से महाविद्यालय खोलने पर विचार-उच्च शिक्षा राज्य मंत्री
जयपुर, 3 मार्च। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजेंद्र सिंह यादव ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले तीन वर्षों में 122 नवीन महाविद्यालय खोले हैं और इसी वर्ष 33 कन्या महाविद्यालय खोलने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। श्री यादव प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि राज्य में मात्र 6 उपखंड ऎसे हैं जिनमें महाविद्यालय नहीं हैं, इन उपखंडो में चरणबद्ध रुप से महाविद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया जारी है। जिसमें टाटगढ उपखंड भी शामिल है।इससे पहले उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने सदस्य श्री शंकर सिंह रावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2019-20 के अनुसार प्रदेश में महाविद्यालय से वंचित रहे उपखण्ड मुख्यालयों पर संभावनाओं के परीक्षण हेतु नई नीति लाकर चरणबद्ध तरीके से महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी। उन्हों...
Read Moreमावली । मावली इलाके के समीपवर्ती गांव फलीचड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अद्भुत कला के रंग बिखेरे जिससे की संपूर्ण फलीचड़ा गांव ही झूम उठा। संस्था प्रधान संजय बडाला ने बताया कि अतिथियों का स्वागत, स्वागत नृत्य आयो रे शुभ दिन आयो पर बालिका स्कूल की छात्रा मोनिका ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। बडाला ने बताया कि बालिका स्कूल की छात्राओं राजश्री एवं पार्टी द्वारा रट्टा मार राजश्री द्वारा मरू नृत्य माहीनूर बानो द्वारा आयो रे मारो ढोलना मुजस्सम एवं फलक द्वारा बावन गज का दामन पंकज द्वारा एकल गीत ओ देश मेरे, नन्ही छात्र नरेश द्वारा भारत मां का सदन सुहाना, रवीना कुंवर द्वारा एकल नृत्य ऐ मेरे वतन के लोगों और खुशी चौहान द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावा से कार्यक्रम को रोमांचित और अनूठा बना डाला खेड़ी स्कूल के नन्हें बालक धनराज जाट द्वारा ल...
Read Moreउदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 मार्च को बालिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हेतु सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने खंड के अधीन समस्त एएनएम, आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पाबंद कर तथा महिला व बाल विकास विभाग के समन्वय से शिविर आयोजित कर स्कूल ना जाने वाली बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उड़ान योजना का प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। ...
Read More