Author Posts
उदयपुर

एयर स्ट्राईक की खबर आते ही कलेजा मुंह को आ जाताः सलुम्बर के बेटे का युक्रेन से लौटने पर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

सलूम्बर। युक्रेन के सुमिय सिटी में युध्द में फंसे जैनम जैन का सलुम्बर लौटने पर नगरवासियों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। भाजपा के ऑपरेशन गंगा के जिला सयोजक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि प्रातः पौने आठ बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा जैनम व सम्भाग के अन्य छात्र डबोक एयरपोर्ट पहुचे जहां भाजपा के ऑपरेशन गंगा के जिला सह संयोजक व जिला मंत्री शांतिलाल जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ईश्वर जैन व एडीएम सिटी अशोक कुमार,वल्लभनगर एसडीओ श्रवण सिह राठौड़ द्वारा स्वागत व अगवानी की गई। डबोक से वाया बम्बोरा जैनम को भाजपा जिला मंत्री शांतिलाल जैन की अगवानी में सलुम्बर लाया गया। मार्ग में भी जैनम का बम्बोरा व गुडेल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। सलुम्बर पहुँचने पर परिजनों , नगरवासियों,समाजजनों व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गांधी व नगर मण्डल अध्यक्ष डॉ लव व्यास के नेतृत...

Read More
मावली

ढूंढिया में वार्षिकोत्सवःराजस्थानी गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांधा

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढिया में आयोजित वार्षिकोत्सव में राजस्थानी गीतों पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपाललाल मेनारिया ने की जबकि मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती मेता डांगी, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कीर, सेवानिवृत्त अध्यापक केशुलाल प्रजापत, भेरुलाल जाट, किशनलाल सालवी, विष्णुप्रसाद लोहार, चतुर्भुज लोहार आदि थे। संस्था प्रधान मेनारिया ने विद्यालय की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में खेलकूद,अनुशासन, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, समूह गान, कविता, नाटक प्रस्तुति एवं राजस्थानी गीतों की शानदार एवं रंगारंग प्रस्तुतियां द...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में हेल्थ केयर का शुभारंभ आज : सांसद,विधायक एवं प्रधान करेंगे शिरकत

फतहनगर । यहां के अग्रसेन नगर में रविवार को हेल्थ केयर का शुभारंभ होने जा रहा है । प्रातः 11:30 बजे आयोजित होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी तथा मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी बतौर अतिथि शिरकत करेंगे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

चोरी की वारदतों को लेकर किंग सेना ने दिया ज्ञापन

फतहनगर। किंग सेना फतहनगर शाखा ने आज पुलिस प्रशासन को बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में कहा गया कि वारदातों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए। इस अवसर पर भुवनेश पुरी, नितेश वैष्णव,कैलाश खटीक,राकेश मारोठिया, महेंद्र कुमावत, गुड्डू पालीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी का किया स्वागत

फतहनगर। भाजयुमो फतहनगर-सनवाड़ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का भाजयुमो उदयपुर देहात जिला मंत्री प्रहलाद सिंह राणावत,पूर्व पार्षद रामदेव खटीक, बादल देवसिंह राणावत, महेंद्र सिंह द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिसमें महामंत्री शैलेश मीणा, महामंत्री भाविन जैन,उपाध्यक्ष आयुष मोर, मंत्री शुभम तम्बोली,पंकज सेन,मीडिया प्रभारी गोपाल प्रजापत,प्रवक्ता गौरव पालीवाल,संगठन मंत्री कुमार शानु, कार्यालय मंत्री सूर्य प्रताप सिंह,कार्यकारिणी सदस्य गिरीजेश लोहार का स्वागत किया गया। ...

Read More
उदयपुर

विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न,आमजन को विभागीय योजनाओं का मिले पूरा-पूरा लाभ-सांसद

उदयपुर। जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद अर्जुनलाल मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। मंचासीन चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, जिला प्रमुख ममता कुंवर, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और संबंधित विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, धरियावाद विधायक नगराज मीणा, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, कुराबड़ प्रधान कृष्णा मीणा, भींडर प्रधान हरिसिंह, फलासिया प्रधान शंभुलाल, सेमारी के दुर्गाप्रसाद मीणा और वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नगारची, दिशा समिति के सदस्य शालिग्राम खराड़ी, मणीबेन पटेल व उमाशंकर शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने विभागीय विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। जन...

Read More
उदयपुर

आजादी का अमृत महोत्सव पर निकली जनकल्याण यात्रा

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को जनकल्याण यात्रा निकाली गई। सुबह गुलाबबाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, जिला परिषद सीईओ व महोत्सव प्रभारी मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बुनकर, गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज शर्मा, सह संयोजक सुधीर जोशी, भगवान सोनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मानधाता सिंह, कॉलेज शिक्षा से फरहात बानू सहित बड़ी संख्या में गांधी दर्शन समिति सदस्यों, शहरवासियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद यहां से जन कल्याण यात्रा निकाली गई। यात्रा को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने हरी झण्डी दि...

Read More
उदयपुर

यूक्रेन में फंसे 10 और विद्यार्थी पहुंचे उदयपुर

उदयपुर। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सकुशल स्वदेश लाने की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के अहम फैसले पर राजकीय खर्च से इन बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को उदयपुर संभाग के 10 और उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इन बच्चों में 5 बच्चे डूंगरपुर से, 3 बांसवाड़ा से और एक-एक बच्चा (सलूंबर)उदयपुर व भीलवाड़ा से हैं। डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम सिटी अशोक कुमार ने इन बच्चों की अगवानी की और सकुशल स्वदेश पहुंचे बच्चों का स्वागत किया। यहां पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा की ओर से बच्चों को अल्पाहार के पैकेट भेंट किए गए और इन बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर घरों के लिए किया रवाना किया गया। सकुशल अपने घर लौटने पर बच्चों और अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर वल्लभनगर एसडीएम श्रवण सिंह राठौड़ सहित अ...

Read More
देश प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया एक्सपेरिमेंटल लर्निंग लैब का उद्घाटन

जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने शनिवार को राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्री शिरीष माथुर मेमोरियल एक्सपेरिमेंटल लर्निंग लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने भामाशाह को प्रेरित कर विद्यालय का अनूठा कायाकल्प करने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य श्री भरत जोशी की प्रशंसा की एवं विद्यालय में संचालित गुड़िया घर से अभिभूत होकर पांच लाख रुपए  देने की घोषणा की । समाज कल्याण बोर्ड कि अध्यक्ष डॉ.अर्चना शर्मा ने बताया कि समय-समय पर मेरा स्थानीय विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के बीच आना होता रहता है। यहां का प्रत्येक कार्मिक समर्पित भाव से सेवा कार्य में सलंग्न है और इसी के परिणाम स्वरूप इस संस्था में भामाशाह पूर्ण मनोयोग से सेवा करते हैं। संस्था की ओर से आशिता दत्त शर्मा, आईआईटी मुंबई ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर बताया कि लैब के माध्यम से दिव्यांग छात्र...

Read More
मावली

जेवाणा पंचायत मुख्यालय पर वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेवाणा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या गंगा विजयवर्गीय ने की। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि बद्रीलाल जाट एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट भेरूलाल जाट, पूर्व सरपंच देवकिशन लोहार थे। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों, पूर्व छात्र-छात्राओं, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नियमितता, अध्ययन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पारितोषिक, सम्मान चिन्ह व उपरना देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता सुनील कुमार जोशी ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों, एस एम सी सदस्यों व अध्यापकों का स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी दिनेश लोहार ने 11 सेट टेबल एवं स्टूल भेंट करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्याथर््िायों ने दर्जनों रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान एनसीसी के द्वारा भी प्रस्तुति के माध्यम से आमजन क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जनाधार में जन्मतिथि बनी जंजाल,पिता-पुत्री का जन्म एक ही दिन

फतहनगर। जनाधार में अंकित जन्मतिथि स्कूली बच्चों के लिए जी का जंजाल बन कर रह गयी है। आश्चर्य तो तब होता है जब कई बच्चों के जन्म तारीख पिता की जन्म तारीख के समकक्ष ही अंकित की दी गई। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए तो इससे परेशानी खड़ी हो गयी है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में अध्ययनरत बालिका सुश्री सायना के आधार कार्ड में पिता की जन्म तारीख भी गलत अंकित है। पिता की जन्म तारीख 01.01.1950 अंकित है तथा पुत्री की जन्म तारीख भी यही डाल दी गई। ऐसे कई उदाहरण हैं। ऐसे में शुद्धिकरण के लिए बच्चों को भटकना पड़ रहा है तथा इसमें संशोधन के लिए उन्हें अनावश्यक खर्च वहन करना पड़ रहा है। ...

Read More
मावली

रोड़ी स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतयां

फतहनगर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोड़ी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थानीय विद्यालय रा उ प्रा वि रोड़ी के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा, मुख्य अतिथि वारणी पिईईयो सुश्री नीलू शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि वारणी सरपंच रोडीलाल गुर्जर व एस एम सी अध्यक्ष जगदीश तेली थे। कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जावदा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भारोड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गायरियावास जावदा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय काड़ा के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहो,पूर्व छात्र-छात्राओं,अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नियमितता, अध्ययन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पारितोषिक,सम्मान चिन्ह व उपरना देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक विनोद शर्मा द्वारा सभी अतिथियों,ग्रामी...

Read More
मावली

उदाखेड़ा में वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न

फतहनगर। मावली तहसील के उदाखेड़ा के सरकारी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ढूंढिया पंचायत के उदाखेड़ा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान महेन्द्र कुमार यादव ने की जबकि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल मेनारिया व सरपंच प्रतिनिधि माधवलाल डांगी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। संचालन ओंकारेश्वर लाल सुथार ने किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल फतहनगर सनवाड की कार्यकरिणी घोषित

फतहनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के फतहनगर-सनवाड मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निवर्तमान एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शेलेष मीणा को महामंत्री मनोनीत किया। मीणा के अलावा सनवाड़ से भाविन जैन को भी महामंत्री के रूप में शामिल किया गया। आयुष मोर व ऊँकारदास वैष्णव को उपाध्यक्ष बनाया गया। श्रेयांस पोखरना, शुभम तम्बोली,पंकज सेन,मोहित सोनी को मंत्री बनाया गया। रोशन जटिया को कोषाध्यक्ष,गोपाल प्रजापत को मिडिया प्रभारी,हिमांशु सिकलीगर को सहमीडिया प्रभारी, अमित सोनी को आई टी सेल संयोजक, एडवोकेट गौरव पालीवाल को प्रवक्ता, कुमार सानु को संगठन मंत्री, लोकेश खटीक को प्रचार प्रसार मंत्री, सूर्यप्रताप सिंह रावल को कार्यालय मंत्री तथा रौनक तातेड़,मोहित शर्मा,गिरिजेश लौहार को बतौर सदस्य के रूप में शामिल किया गया। ...

Read More
उदयपुर

जिला स्तर पर आनंद भारद्वाज बने ’स्ट्राँगमेन’

उदयपुर। उदयपुर अमेचर पॉवर लिफ्टिग एसोसियेशन के तत्वाधान में आयोजित हुई पॉवर लिफ्टिग प्रतियोगिता में आनंद भारद्वाज सीनीयर व अनिकेत सौलंक ’जुनियर स्ट्राँगमेन’ बने ओर अनुष्का भारद्वाज सब जुनियर में गार्गी जैन जुनियर में, प्रियंका वैष्णव सीनीयर स्ट्रॉग वुमन बनी और केटेगरी में महिला वर्ग में अनुष्का भारद्वाज, पुष्पा पटेल, प्रियंका वैष्णव, प्राची खुबचंदानी, गार्गी जैन, सोनु, प्रियंका मीणा, प्रमीना कुंवर, अंजनी पारिता, पुरूष वर्ग में फरदीन खान, साहिल खान, अनिकेत सौलंकी, विशाल गुर्जर, देवेन्द्र डांगी, वसीम हुसैन, निशान्तसिंह राठौडा, विशाल मीणा, तोषित सनाढ्य, भागीरथ नंगारची, ईब्राहिम, मोहम्मद अयान, हर्षल जोशी, पृथ्वीसिंह, तालिम हुसैन, कमलेश गुर्जर, विजेता रहे। इस अवसर अमेचर पॉवर लिफ्टिग के सचिव निजामुद्दीन खान ने बताया कि सीनीयर स्ट्रॉग मेन और वुमन को नगद पुरूस्कार दिया, एसोसियेशन के अध्यक्ष सौरभ...

Read More
चित्तौडगढ़

चुनावी जीत पर युवा मोर्चा ने मनाया जश्न

चित्तौडगढ। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पांच राज्य में भाजपा के पक्ष में चुनावी परिणाम को लेकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उत्तर प्रदेश सहित तीनों राज्य मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से हुई जीत को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कलेक्ट्री चौराहा चित्तौड़गढ़ पर भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े बजाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि खुशी के इस मौके पर नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला महामंत्री मुकेश गुर्जर, सूर्य प्रताप सिंह गुढा,राधेश्याम कुमावत,जिला उपाध्यक्ष जगदीश भांड, सिद्दार्थ तांतेड, रवि मेनारिया,शाश्वत सक्सेना, जितेंद्र शर्मा,महेंद्र जाखड, कर्नल सिंह, विजय सिंह डूंगला, उदय सिंह, शुभम सुखव...

Read More
उदयपुर

घुटना प्रत्यारोपण पर सेमीनार

उदयपुर। अपोलो हॉस्पिटल एवं चन्द्रा नी क्लीनिक, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में ’नी’ (घुटना) प्रत्यारोपण एवं स्वास्थ्य चर्चा कार्यक्रम होटल रेडिसन ब्ल्यू में आयोजित किया गया । सेमीनार में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि चन्द्र नी क्लीनिक के डॉ. के.सी. मेहता एवं टीम से डॉ. जतीन वखारिया ऑर्थोपडिक सर्जन एवं घुटना सर्जरी के विशेषज्ञ थे । डॉ. वखारिया सा. का प्रारंभ में श्री बसंत जोशी मैनेजर अपोलो हॉस्पिटल, उदयपुर शाखा, लक्ष्मी पब्लिसिटी के निदेशक विकास जोशी एवं मुकेश माधवानी अध्यक्ष बेकरी व शक्ति नगर एसोसियेशन, नरेन्द्र जी आर्या, धीरज दोषी, होटल एसोसियेशन व सारण साहब संजय गुप्ता हाईटेक आर.आ.े के रिजनल मैनेजर व अन्य श्रेष्ठीजनांें को डॉ. वखारिया साहब को मेवाडी पगडी पहनाकर, उपरना ओढा कर व बुके देकर भव्य स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओ.पी. महात्मा ने किया । डॉ. वखारिया साहब ने...

Read More
देश प्रदेश

आयुर्वेदिक आहार को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर

जयपुर.‘आयुर्वेद दिवस’ के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान और आयुष मंत्रालय ने आज जयपुर के जवाहर कला केंद्र में तीन दिवसीय आयुष एक्सपो और खाद्य महोत्सव की शुरुआत की। ‘पोषण के लिए आयुर्वेद’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का समापन 13 मार्च 2022 को होगा। आयुष एक्सपो की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के आयुष मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, जयपुर शहर सांसद श्री रामचरण बोहरा, विशेष सचिव, आयुष मंत्रालय श्री प्रमोद कुमार पाठक, पूर्व कुलपति, राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रो. बनवारी लाल गौड़, सेलिब्रिटी शेफ श्रीमती पंकज भदौरिया, संयुक्त सचिव- आयुष मंत्रालय श्रीमती कविता गार्ड, और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा, ‘‘आयुर्वेद सिर्फ उपचार की पद्धति नहीं है, बल्कि यह तो एक सदियों पुरानी परंपरा है, जिसका ह...

Read More
उदयपुर

समाज के फागोत्सव में नववर्ष शोभायात्रा का निमंत्रण, साध्वी ऋतम्भरा के सानिध्य का सर्व समाज में उत्साह

उदयपुर । विभिन्न समाज की महिलाओं द्वारा फागोत्सव मनाया गया, धर्मजागरण से अंजू सोनी ने बताया की कोरोना के कारण लगभग 2 वर्षों से कोई भी त्यौहार धूमधाम से नहीं मना पा रही महिलाओं ने फागोत्सव से त्यौहार मनाना प्रारम्भ कर दिया है यह उत्साह और दोगुना हो गया जब पता चला की उदयपुर में होने वाले नववर्ष के कार्यक्रम में साध्वी ऋतम्भरा जी का सानिध्य मिलने वाला है | सेक्टर 14 स्थित सुहालका भवन में सर्ववर्गीय कलाल समाज की महिलाओं एवं सेक्टर 4 स्थित जिला महेश्वरी महिला समिति, बजरंग sena मेवाड़ मातृशक्ति संगठन, श्री गीता रामायण सेवा संघ, भूपालपुरा, श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत आदि समाज एवं महिला संगठनों के फागोत्सव में भारतीय नववर्ष पर आयोजित होने वाली कलश शोभायात्रा के लिए श्रीफल एवं कलश भेंट कर महिलाओं को निमंत्रण दिया गया, सभी ने उत्साह दिखाते हुए अधिक से अधिक संख्य...

Read More
चित्तौडगढ़

केंद्र ने चिकित्सा क्षेत्र में दिया ऐतिहासिक बजटःजोशी

सांसद ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय का किया निरीक्षण चित्तौड़गढ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बजट दिया है यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और सांवलिया जी जिला चिकित्सालय पीडियाट्रिक्स आईसीयू वार्ड के निरीक्षण के दौरान कही। सांसद जोशी गुरुवार को भारत सरकार की वित्तीय सहायता से बनने वाले चिकित्सा क्षेत्र के कार्यों को देखने सर्वप्रथम सांवलिया जी चिकित्सालय पहुंचे वहां प्रधानमंत्री खनिज कल्याण कोष के तहत लगने वाली सीटी स्कैन कक्ष जो भारत सरकार के उपक्रम आईओसीएल के सीएसआर द्वारा निर्माण, पीडियाट्रिक्स, आईसीयू वार्ड इसमें करोना कॉल में शिशु चिकित्सा को लेकर विशेष व्यवस्था के रूप में तैयार किया गया। प्रत्येक पलंग के ऊपर मॉनिटरिंग मॉनिटर और ऑक्सीजन सप्लाई ...

Read More