चित्तौडगढ़

आजादी के अमृत महोत्सव पर जन चेतना कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जीवन में आत्मसात करे: उप खण्ड अधिकारी डूंगला 08 दिसंबर 2021/सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय लोकसंर्पक ब्युरो उदयपुर द्वारा चितौड़गढ़ जिले की डूंगला पंचायत समिति की बड़वई ग्राम पचांयत में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनचेतना कार्यक्रम एवं प्रदर्षनी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डूगला उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने कहा की आजादी हमें बढी मुष्किल से मिली है । उन्होने कहा की हमंे हमारे महापुरूषों के द्वारा किए गए त्याग और बलिदान को स्मरण कर जीवन में आत्मसात करे । यही हमारी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्वांजली होगी। उन्होने टीकाकरण की दोनों डोज समय पर लगवाने की आवष्यकता पर बल देते हुए टीकाकरण करवाने की अपील की।  इस अवसर पर विकास अधिकारी जगदीष प्रसाद षर्मा ने स्वच्छ भारत अभियान 2.0 एवं एकल प्लाष्टिक उन्मूल...

Read More
चित्तौडगढ़

जनरल रावत का असामयिक निधन देश और सशस्त्र बलों के लिए बड़ी अपूरणीय क्षति है- पूर्व मंत्री कृपलानी

भाजपा नेताओं ने सीडीएस रावत की दी श्रद्धांजलि निम्बाहेड़ा। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत से पूरा देश सदमे है। बुधवार दोपहर हुए इस हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल रावत, उनकी पत्नी सहित सेना के 14 लोग शहिद हो गए। इस दुरूखद समाचार पर राजस्थान के पूर्व केबीनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित स्थानीय भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि बिपिन रावत ने देश की सेना और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में उत्कृष्ट एवं बेहतरीन योगदान दिया था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनका असामयिक निधन देश और सशस्त्र बलों के लिए बड़ी अपूरणीय क्षति है। सीडीएस रावत के निधन पर पूर्व मंत्री कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिल...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने लोकसभा में उठाया निवेशकों के पैसों को चिटफन्ड कम्पनीयों द्वारा नही लौटाये जाने का विषय

नई दिल्ली 08 दिसम्बर 2021 :- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में लोकसभा में शून्य काल के दौरान आमजन को लुभावने वादे कर उनमें निवेश करवाने के बाद उनको वापिस राशि नही लौटाने वाली कम्पनीयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने का विषय सदन में रखा।सांसद जोशी ने सदन को अवगत कराते हुये बताया की कुछ कम्पनीया देश में आकर्षक स्कीम दिखाकर तरह तरह के प्रलोभन देकर आमजन पैसा जमा कर लेती हैं, लेकिन जब निवेशकों को वापस पैसों की जरूरत होती हैं तो या तो कम्पनी के ताले लगे मिलते हैं या उनका पैसा किसी घोटाले में फंस चुका होता है।इस प्रकार की कम्पनीयों के कारण निवेशकों को आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है, अपने जीवन भर की कमाई को एफ.डी. में जमा करवाया या फिर हर महीने की बचत को आर.डी. में जमा करवाकर उन्होने भविष्य को सुरक्षित करने की सोची लेकिन इस प्रकार की कम्पनीयों के कारण आमजन ...

Read More
मावली

चौकसी हेरियस नें विद्यालय में दिए 20 बेंच,बच्चों ने जताई खुशी

मावली .चौकसी हेरियस कंपनी द्वारा बुधवार को मावली तहसील के ढाणा (नूरड़ा) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए बीस पेपर बेंच प्रदान की इस पर विद्यालय के बच्चों ने प्रफुल्लित मुद्रा में खुशी प्रकट की है। विद्यालय में बच्चों के बैठकर लिखने के लिए बेंचो की आवश्यकता होने से विद्यालय के आग्रह पर चौकसी हेरियस कंपनी ने भामाशाह के रूप में तत्काल सहयोग देते हुए 20 पेपर बेंच की तत्काल व्यवस्था करते हुए बुधवार को विद्यालय तक पंहुचाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती कुसुम माण्डावत, अध्यापक दिनेश बोरीवाल, अब्दुल खान मेहर, मंजू कुमारी ने कंपनी के भामाशाह के रूप में दिए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भामाशाह दिनेश कावड़िया व रोशन लाल सुथार का भी आभार जताया जिन्होंने पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए 15 ट्री गार्ड देकर विद्यालय का सहयोग किया। ...

Read More
चित्तौडगढ़

बड़वई में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित

प्रतियोगिता के माध्यम से दिया आजादी के अमृत महोत्सव का संदेष डूंगला। सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोकसंर्पक ब्युरो उदयपुर द्वारा चितौड़गढ़ जिले की डूंगला पंचायत समिति की बड़वई ग्राम पचांयत में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज 7 दिसंबर को निबंध ,चित्रकला,़ मेंहदी, ़रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कर आजादी के अमृत महोत्सव का संदेष दिया गया । राष्ट्रीय एकता के महत्व पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया उसमें से विद्या राठौड़ , प्रियंका जोषी , पुनम मीणा ,साधना अहीर गायत्री प्रजापत ,विजय रही। इसी प्रकार आजादी के अमृत महोत्सव पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हेमलता उपाध्याय , राजवीर राठौड़ , रीना गायरी ,चंचल कुवंर एवं धीरज कुवंर विजेता रही। महिलाओं के बीच आयोजित मेहदी एवं रगोंली प्रतियोगीता में भाग ...

Read More
उदयपुर

विकास अधिकारी ने किया शेल्टर होम का औचक निरीक्षण

उदयपुर । लविना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना का औचक निरीक्षण विकास अधिकारी, झाड़ोल वीरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।वक्त निरीक्षण 32 बालक एवम सभी स्टाफ उपस्थित मिला। विकास अधिकारी द्वारा रसोईया कुशबा बाई को भोजन में स्वच्छता के निर्देश दिए गए।होम में मिडडेमील के तहत आये कोम्बो पैकेट का अवलोकन किया। सभी व्यवस्था संतोषप्रद मिली।

Read More
देश प्रदेश

जल जीवन मिशन में 94 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 94 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है।श्री गहलोत के इस निर्णय से जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में संचालित विभिन्न परियोजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही, ‘हर घर नल से जल’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में और अधिक तेजी से काम हो सकेगा।मुख्यमंत्री ने मिशन के तहत केन्द्रीय सहायता मद में 40 करोड़ रूपए तथा राज्य निधि मद में 54 करोड़ रूपए के अतिरिक्त प्रावधान की स्वीकृति प्रदान की है। ...

Read More
देश प्रदेश

इन्वेस्ट राजस्थान: समिट-2022,.मुम्बई और अहमदाबाद में रोड शो बुधवार को- अहमदाबाद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और मुम्बई में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री करेंगे प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई

जयपुर। इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022  के लिए मुम्बई और अहमदाबाद में बुधवार को रोड शो का आयोजन होगा। अहमदाबाद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा और मुम्बई में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल निवेशकों से चर्चा करेगा। राज्य में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के साथ एमओयू और एलओआई किए जाएंगे। साथ ही राज्य में 24 एवं 25 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट के लिए भी निवेशकों को आंमत्रित किया जाएगा।मुम्बई के होटल ताज महल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल में अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पैट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल, प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री श्री कुलदीप रांका, उद्योग एवं वाणिज्य सचिव और एमडी रीको श्री आशुतोष ए. टी. पेडणेकर, राजस्थान फाउंडेशन, आयु...

Read More
देश प्रदेश

संथारा सहित मदनमुनि का देवलोक गमन

फतहनगर । मेवाड के नाथ श्रमण संघीय मेवाड प्रवर्तक सेवा के महासागर भोले बाबा, महाश्रमण सबके नाथ , मेवाड सम्प्रदाय परम्परा के स्तम्भ गूरूदेव श्री मदनमुनीजी म.सा. अहमदाबाद हास्पीटल मे संथारापूर्वक आज रात्रि देवलोकगमन हो गया है ।पूज्य गूरूदेव के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार श्री मदन पथिक विहारधाम घोडाघाटी मे 9/12/2021 गूरूवार को दोपहर 11:01 बजे होगा । अन्तिम संस्कार कार्यक्रम : *सुबह 9 बजे गूरूदेव के अन्तिम दर्शन व बोलिया (चढ़ावे)* *सुबह 10:15 गूरूदेव की डोल यात्रा* *दोपहर 11:01 अन्तिम संस्कार* *दोपहर 11:30 से गौतम प्रसादी *उपरोक्त सभी कार्यक्रम श्री मदन पथिक विहारधाम घोडाघाटी पर ही होगे ।  कोरोना काल की वजह राजस्थान सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हूऐ मास्क अनिवार्य रूप से लगावे मेवाड के नाथ की अन्तिम संस्कार विधी व अन्तिम विदाई मे पूर्णतया अनुशासन व व्यवस्था बनाये रखते हूऐ*नवकार जाप व स...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मण्डी में गेहूं तथा मक्का के भावों में तेजी का रूख

फतहनगर। मक्का एवं गेहूं के भावों में तेजी का रूख देखा जा रहा है। मंगलवार को यहां की कृषि उपज मण्डी समिति में खुली निलामी के दौरान गेहूं के अधिकतम भाव 2125 एवं मक्का के अधिकतम भाव 2190 रहे। मक्का की आवक 3144 क्विंटल रही जबकि गेहूं की आवक 104 क्विंटल थी। ज्वार के अधिकतम भाव 1500,मूंगफली 4900 एवं चना के 4391 रहे। ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मान्डविया से भेंट,किसानों के लिये उर्वरकों की उपलब्धता एवं सी.जी.एच.एस. वैलनेस सेन्टर के लिये की चर्चा

नई दिल्ली 07 दिसम्बर 2021 :- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मान्डविया से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के किसानों के लिये समय पर आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता एवं उदयपुर संभाग के लिये केन्द्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सी.जी.एच.एस.) की डीस्पेन्सरी/वैलनेस सेंटर/पॉलिक्लिनीक खोले जाने के लिये आग्रह किया। सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री मान्डविया को भेंंट के दौरान जानकारी देते हुये बताया की वर्तमान समय में संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के उदयपुर, चित्तौड़गढ़ एंव प्रतापगढ़ जिलों में किसानों के द्वारा रबी की फसल की बुवाई की जा रही हैं, इस बुवाई के समय किसानों को रबी की फसल के लिये आवश्यक प्रधान उर्वरक यूरिया की उपब्धता को सुनिश्चित करने के लिये आग्रह किया। यूरिया उर्वरक की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित...

Read More
देश प्रदेश

मेवाड़ प्रवर्तक मदनमुनि को कराए संथारा पच्खान

फतहनगर। अहमदाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में स्वास्थ लाभ हेतु भर्ती श्रमण संघीय पूज्य प्रवर्तक मदनमुनि म.सा. पथिक को उप प्रवर्तक कोमल मुनि म.सा. ने मंगलवार को वरिष्ठ श्रावकगण और सांसारिक परिजनों की मौजूदगी में चोविहार संथारा पच्खान कराया। उपचार कर रही चिकित्सक टीम ने गुरुदेव की तबियत स्थिर बताई है। जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं सर्व कष्टनाशक नवकार महामंत्र का जाप कर रहे हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भवानीसिंह देथा ने किया दौराः प्रशासन शहरों के संग शिविर का जाना अपडेट

फतहनगर। स्वायत्त शासन विभाग के उप शासन सचिव भवानीसिंह देथा ने आज यहां पालिका का दौरा किया तथा चल रहे प्रशासन शहरों के संग शिविर का अपडेट जाना। देथा के यहां पहंुचने पर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया तथा अन्य ने स्वागत किया। देथा ने शिविर की प्रगति जानी तथा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि शिविरों के दौरान अधिक से अधिक पट्टे दिए जाएं। उपाध्यक्ष सेठिया ने देथा के समक्ष नगर की 87 बीघा के मामले का निस्तारण करवाने,कच्ची बस्ती के लोगोें को पट्टा देने,हीरावास में छात्रावास की जमीन का निस्तारण करवाने एवं डीएलबी में लम्बित प्रकरण निपटाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा, पार्षद विनोद धर्मावत,गजेन्द्रसिंह रावल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फलीचड़ा में प्रशासन गांव के संग शिविर संपन्न

फतहनगर । उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र ग्राम पंचायत फलीचड़ा में प्रशासन गांवो के संग शिविर के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा को खेलकूद सामग्री भामाशाह रोशन लाल धाकड़ द्वारा दी गई और वॉलीबॉल ग्राउंड विकसित करने की घोषणा की गई,इस दौरान सरपंच श्रीमती मीना जाट, समाजसेवी छोगालाल जाट, वार्ड पंच श्रवण सिंह, शिविर प्रभारी सुरेश कुमार खटीक तहसीलदार रतन लाल कुमावत, नायब तहसीलदार रेखा देवी वमुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार प्रधानाचार्य संजय बडाला शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, महेश लुनिया लहरी लाल जाट प्रेम सिंह राजपूत ललित चौहान, योगेश जैन गौतम सेजवाल, देवी लाल सालवी उपस्थित थे पी ई ई ओ संजय वडाला ने बताया की क्षेत्र के अधीन विद्यालयों के पालनहार से वंचित बालक बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया, तीन विद्यालय एवं एक विद्यालय का खेल मैदान भूमि का हाथों हाथ पट्टे आवंटित किए गए...

Read More
देश प्रदेश

आम आदमी के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है राज्य सरकार – परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री

जयपुर, 06 दिसम्बर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री एवं चूरू जिले के प्रभारी श्री बृजेंद्र सिंह ओला ने सोमवार को चूरू जिले के सुजानगढ़ ब्लॉक के बोबासर बीदावतान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को आवासीय पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृतियां, व्हील चेयर, दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित विभिन्न लाभ वितरित किए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों से बातचीत कर शिविर में दिए जा रहे लाभ को लेकर  फीडबैक लिया। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन की पीड़ा को समझते हुए प्रशासन गांवों के संग तथा प्रशासन शहरों के अभियान का आगाज किया ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

टेम्पो चालक के साथ लूट के अभियुक्त गिरफ्तार

फतहनगर। एक माह पूर्व गैस सप्लायर टेम्पो चालक के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को मोखमपुरा हाल धुणी(फतहनगर) निवासी भैरूलाल पिता ख्यालीलाल बंजारा ने थाने पर प्राथमिकी देते हुए बताया कि मैं पद्मावती गैस सर्विस की टेम्पो से गैस की टंकिया सप्लाई करता हूं। आज शाम करीब 5 बजे मैं मावली से गैस सप्लाई कर फतहनगर आ रहा था कि रास्ते में लदानी के पास एक व्यक्ति ने मुझे कॉल कर कहा कि मेरे को गैस की टंकी की आवश्यकता है। मुझे टंकी देने लदानी स्कूल के पीछे रास्ते का पता बताया जहां मैं गया तो वहां पहले से ही तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर मौजूद थे जिनमें से दो व्यक्ति मेरे टेंपो के पास आए और मेरे से आज सप्लाई की गई टंकी के लगभग 38950 रुपये डरा धमका कर छीन लिए तथा तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग गए जो कि तीनों व्यक्ति पतले बदन के होकर...

Read More
देश प्रदेश

उदयपुर में अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता राज्यमंत्री अशोक चांदना प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शरीक

जयपुर। युवा मामले एवं खेल, कौशल, नियोजन तथा जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना शनिवार को उदयपुर दौरे पर रहे। वे उदयपुर के एमबी मैदान में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में क्रीड़ा मंडल द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। प्रतियोगिता वल्लभनगर के दिवंगत विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत की स्मृति में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता राज्यमंत्री चांदना ने दिवंगत विधायक शक्तावत को नमन करते हुए उनकी उपलब्धियों को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाडियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमें खेल भावना से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मंत्री चांदना ने मैदान में खिलाड़ियों से चर्चा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और स्वयं ने फुटबॉल को किक मारकर गोल करते हुए हर खिलाड़ी को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने क...

Read More
देश प्रदेश

मदनमुनि के स्वास्थ्य में सुधार, सुकनमुनि का पावनधाम होगा प्रवेश

फतहनगर। श्रमण संघीय मेवाड प्रवर्तक महाश्रमण पूज्य श्री मदनमुनि म.सा. के स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है। मदनमुनि इस वक्त रूटीन चेक अप व स्वास्थ्य लाभ हेतु अहमदाबाद के एक निजी हॉस्पीटल मे भर्ती हैं। मुनिश्री का इलाज कर रही चिकित्सकों की टीम के अनुसार उनकी तबियत ’में सुधार है तथा वे अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। मुनिश्री की सेवा में अहमदाबाद के जैन समाज के लोग उपस्थित हैं। इधर उदयपुर अशोक नगर का चातुर्मास सम्पन्न करने के बाद श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकनमुनि म.सा. का जैतारण की ओर विहार है। रविवार को मुनिश्री का फतहनगर के पावनधाम में मंगल प्रवेश होगा। सुकनमुनि के साथ अमृत मुनि,महेश मुनि,नानेश मुनि,अखिलेश मुनि,डॉ.वरूण मुनि म.सा. आदि ठाणा 6 संत हैं। शनिवार को इन संतों ने बोयणा से विहार कर मावली प्रवेश किया। रविवार को मावली से विहार कर पावनधाम प्रवेश करेंगे। शनिवार को महासती इंदुप्रभा म.सा. ...

Read More
देश प्रदेश

लोक सेवा आयोग में आवेदन के लिए एकबारीय पंजीकरण शीघ्र शुरू होगा,अध्यक्ष डॉं. शिव सिंह राठौड ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जयपुर, 4 दिसम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड ने आयोग द्वारा की जाने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों के एकबारीय पंजीकरण (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आयोग का सूचना प्रौद्यौगिकी अनुभाग इसके लिए विभिन्न प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं पर कार्य कर रहा है। अध्यक्ष डॉ. राठौड ने अधिकारियों से नई पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित परीक्षण जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीते दिनों शुरू किए गए अभ्यर्थी परिवेदना पोर्टल के विषय में आयोग के कर्मचारियों को जरूरी प्रशिक्षण देने और इसकी समुचित मॉनिटरिंग करने और प्राप्त परिवेदनाओं पर समयबद्ध कार्यवाही के लिए भी दिशा-निर्देश दिए।प्रस्तावित वन टाइम रजिस्ट्रेशन सुविधा में अभ्यर्थी को आयोग की अलग-अलग भर्तियों के लिए आवेदन करते समय हर बार नाम, योग्यता तथा अन्य ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पैकेज 2.2 में जोड़े 15 नए हैल्थ बेनिफिट पैकेजजटिल बीमारियों में भी मिलेगा निशुल्क उपचार

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में हैल्थ बेनिफिट पैकेज की दरों को अधिक तर्कसंगत बनाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न हैल्थ बेनिफिट पैकेज की दरों में वृद्धि को मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में अधिक संख्या में बड़े एवं नए निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ पाएंगे। साथ ही पैकेज 2.2 के तहत नए जोड़े गए 15 पैकेज में शामिल विभिन्न जटिल बीमारियों में भी रोगियों का निशुल्क उपचार संभव होगा।उल्लेखनीय है कि प्रदेशवासियों को इलाज के खर्च से चिंतामुक्त करने के लिए इस वर्ष 1 मई को यह योजना प्रारंभ की गई थी। योजना में सरकारी चिकित्सालयों के साथ ही 471 पंजीकृत निजी चिकित्सालयों के माध्यम से 5 लाख रूपए तक का कैशलेस उपचार दिया जा रहा है। वर्तमान में इंश्योरेंस कंपनी नेशनल हैल्थ एजेंसी के माध्यम से हैल्थ बेनिफिट पैकेज 2.0 के अन्तर्गत बीमारियों के 157...

Read More