देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मान्डविया से भेंट,किसानों के लिये उर्वरकों की उपलब्धता एवं सी.जी.एच.एस. वैलनेस सेन्टर के लिये की चर्चा

नई दिल्ली 07 दिसम्बर 2021 :- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मान्डविया से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के किसानों के लिये समय पर आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता एवं उदयपुर संभाग के लिये केन्द्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सी.जी.एच.एस.) की डीस्पेन्सरी/वैलनेस सेंटर/पॉलिक्लिनीक खोले जाने के लिये आग्रह किया।

सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री मान्डविया को भेंंट के दौरान जानकारी देते हुये बताया की वर्तमान समय में संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के उदयपुर, चित्तौड़गढ़ एंव प्रतापगढ़ जिलों में किसानों के द्वारा रबी की फसल की बुवाई की जा रही हैं, इस बुवाई के समय किसानों को रबी की फसल के लिये आवश्यक प्रधान उर्वरक यूरिया की उपब्धता को सुनिश्चित करने के लिये आग्रह किया। यूरिया उर्वरक की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित होने पर क्षेत्र के किसान निश्चिन्त होकर खेती कर सकेंगे तथा कृषि कार्यो में उन्हे किसी प्रकार की कोई परेशानी नही आयेगी। सांसद जोशी के आग्रह पर केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री ने संसदीय क्षेत्र के लिये आवश्यकतानुरूप उर्वरक यूरिया की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही सांसद जोशी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को बताया की संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ जो की उदयपुर संभाग में आता हैं वहॉ पर केन्द्र सरकार के कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये सी.जी.एच.एस. की डिस्पेन्सरी का अभाव हैं, उदयपुर संभाग जो की दक्षिणी राजस्थान का सबसे महत्वपुर्ण स्थल हैं यहॉ पर केन्द्रीय कर्मचारियों, उनके परिजनों के साथ साथ सी.जी.एच.एस. के लिये योग्य या पात्र व्यक्तियों का रहना होता हैं, वरिष्ठ नागरिकों को भी सी.जी.एच.एस. के लाभ के लिये अन्य शहरों की तरफ जाना पड़ता है, जिससे उनको समस्या रहती है।

सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग के सी.जी.एच.एस. के लिये योग्य या पात्र व्यक्तियों की वर्तमान समस्या को ध्यान में रखते हुये सी.जी.एच.एस. डीस्पेन्सरी/वैलनेस सेंटर/पॉलिक्लिनीक को खोले जाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *