चित्तौडगढ़

जनरल रावत का असामयिक निधन देश और सशस्त्र बलों के लिए बड़ी अपूरणीय क्षति है- पूर्व मंत्री कृपलानी

भाजपा नेताओं ने सीडीएस रावत की दी श्रद्धांजलि

निम्बाहेड़ा। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत से पूरा देश सदमे है। बुधवार दोपहर हुए इस हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल रावत, उनकी पत्नी सहित सेना के 14 लोग शहिद हो गए। इस दुरूखद समाचार पर राजस्थान के पूर्व केबीनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित स्थानीय भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि बिपिन रावत ने देश की सेना और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में उत्कृष्ट एवं बेहतरीन योगदान दिया था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनका असामयिक निधन देश और सशस्त्र बलों के लिए बड़ी अपूरणीय क्षति है।
सीडीएस रावत के निधन पर पूर्व मंत्री कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, ललित प्रकाश शारदा, गुणवंतलाल शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लाला दशोरा, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, नगर महामंत्री पारस विरवाल, विजय काबरा, मयंक अग्रवाल, प्रहलाद राजोरा, उपाध्यक्ष वर्षा कृपलानी, देवकरण समदानी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, गोपाल पंचोली, प्रवक्ता कमलेश बनवार, पार्षद आरती शर्मा, प्रेम बाहेती, जगदीश माली, अविनाश गोठवाल, अतुल सोनी, संजय शर्मा, प्रदीप मोदी, उमेश तोतला आदि ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *