मावली

चौकसी हेरियस नें विद्यालय में दिए 20 बेंच,बच्चों ने जताई खुशी

मावली .चौकसी हेरियस कंपनी द्वारा बुधवार को मावली तहसील के ढाणा (नूरड़ा) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए बीस पेपर बेंच प्रदान की इस पर विद्यालय के बच्चों ने प्रफुल्लित मुद्रा में खुशी प्रकट की है।
विद्यालय में बच्चों के बैठकर लिखने के लिए बेंचो की आवश्यकता होने से विद्यालय के आग्रह पर चौकसी हेरियस कंपनी ने भामाशाह के रूप में तत्काल सहयोग देते हुए 20 पेपर बेंच की तत्काल व्यवस्था करते हुए बुधवार को विद्यालय तक पंहुचाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती कुसुम माण्डावत, अध्यापक दिनेश बोरीवाल, अब्दुल खान मेहर, मंजू कुमारी ने कंपनी के भामाशाह के रूप में दिए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भामाशाह दिनेश कावड़िया व रोशन लाल सुथार का भी आभार जताया जिन्होंने पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए 15 ट्री गार्ड देकर विद्यालय का सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *