देश प्रदेश

मदनमुनि के स्वास्थ्य में सुधार, सुकनमुनि का पावनधाम होगा प्रवेश

फतहनगर। श्रमण संघीय मेवाड प्रवर्तक महाश्रमण पूज्य श्री मदनमुनि म.सा. के स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है। मदनमुनि इस वक्त रूटीन चेक अप व स्वास्थ्य लाभ हेतु अहमदाबाद के एक निजी हॉस्पीटल मे भर्ती हैं। मुनिश्री का इलाज कर रही चिकित्सकों की टीम के अनुसार उनकी तबियत ’में सुधार है तथा वे अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। मुनिश्री की सेवा में अहमदाबाद के जैन समाज के लोग उपस्थित हैं।
इधर उदयपुर अशोक नगर का चातुर्मास सम्पन्न करने के बाद श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकनमुनि म.सा. का जैतारण की ओर विहार है। रविवार को मुनिश्री का फतहनगर के पावनधाम में मंगल प्रवेश होगा। सुकनमुनि के साथ अमृत मुनि,महेश मुनि,नानेश मुनि,अखिलेश मुनि,डॉ.वरूण मुनि म.सा. आदि ठाणा 6 संत हैं। शनिवार को इन संतों ने बोयणा से विहार कर मावली प्रवेश किया। रविवार को मावली से विहार कर पावनधाम प्रवेश करेंगे। शनिवार को महासती इंदुप्रभा म.सा. का फतहनगर प्रवेश हुआ जो कि श्रावक मांगीलाल सांखला के निवास पर विराज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *