चित्तौडगढ़

आजादी के अमृत महोत्सव पर जन चेतना कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जीवन में आत्मसात करे: उप खण्ड अधिकारी

डूंगला 08 दिसंबर 2021/सुचना एवं प्रसारण मंत्रालयभारत सरकार के क्षेत्रीय लोकसंर्पक ब्युरो उदयपुर द्वारा चितौड़गढ़ जिले की डूंगला पंचायत समिति की बड़वई ग्राम पचांयत में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनचेतना कार्यक्रम एवं प्रदर्षनी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डूगला उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने कहा की आजादी हमें बढी मुष्किल से मिली है ।

उन्होने कहा की हमंे हमारे महापुरूषों के द्वारा किए गए त्याग और बलिदान को स्मरण कर जीवन में आत्मसात करे । यही हमारी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्वांजली होगी। उन्होने टीकाकरण की दोनों डोज समय पर लगवाने की आवष्यकता पर बल देते हुए टीकाकरण करवाने की अपील की।

 इस अवसर पर विकास अधिकारी जगदीष प्रसाद षर्मा ने स्वच्छ भारत अभियान 2.0 एवं एकल प्लाष्टिक उन्मूलन पर प्रकाष डालते हुए कहा की स्वच्छता को जीवन में अपनाए तभी हम स्वच्छ भारत की परिकल्पना कर सकते है। उन्होने इस अवसर पर एकल प्लाष्टिक उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास पर जोर दिया ।

 कार्यक्रम में खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 माधव सिंह मीणा ने कहा की कोविड टीकाकरण की दोनो डोज समय पर लगवा कर टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी भागीदारी निभाए। इस अवसर पर पूर्व प्रचार के दौरान आयोजित मेंहन्दीरंगोलीचित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के तथा कार्यक्रम के दौरान की गई मौखिक प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए ।

  प्रारम्भ में क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो उदयपुर के सहायक निदेषक रामेष्वर लाल मीणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित लोगों को 1857 से 1947 तक आजादी से जुडे इतिहास के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय एकता एक भारत श्रेष्ट भारत ,आजादी से जुडे पहलुओं, टीकाकरण अभियान तथा स्वच्छ भारत अभियान 2.0 तथा एकल प्लाष्टिक उन्मुलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कोविड टीकाकरण षिविर लगवाकर लोगो का टीकाकरण करवाया गया।

इस अवसर पर पंचायत समिति डंूगला की प्रधान बगदी बाई मीणा ,ग्राम पंचायत बडवाई के सरपंच षंकर लाल मेघवालउप सरपंच केसर सिहं,स्वतंत्रता सेनानी नंद कुमार त्रिवेदी के परिवारजन षान्ती लाल त्रिवेदीग्राम विकास अधिकारी नरेन्द्र कुमार षर्मा ,रोजगार सहायक धर्मेद्र चौधरी विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेष कुमार महिला पर्यवेक्षक मीना उपाध्याय तथा पूर्व उप सरपंच हरि सिंह रावत सहित गांव की महिला एवं पुरूष एवं विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *