मावली

मावली बालिका स्कूल में एसडीएमसी व पीटीए बैठक सम्पन्न

मावली। बुधवार को स्थानीय कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में आईपीई ग्लोबल संस्थान के तत्वावधान में एसडीएमसी व पीटीए की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली सरपंच हेमेंद्र जाट, उपसरपंच भूपेंद्र बडगूजर, आईपीई ग्लोबल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुभव गर्ग, क्षेत्रीय अधिकारी रत्ननाभ पाठक, उनकी टीम के अन्य सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत के मावली के वार्ड पंच और वरिष्ठ नागरिक, अभिभावक, माताएं, छात्राएं और स्थानीय विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित छात्राएं जो किसी कारणवश ड्रॉपआउट हो जाती है उन्हें विद्यालय से पुनः जोड़ना व स्किल डेवलपमेंट करना है। साथ ही बालिकाओं को अपने जीवन में आजीविका कमाने के लिए आत्मनिर्भर बनना है। विद्यालय में संचालित व्यवसायिक विषय जैसे ब्यूटी एंड वैलनेस और हेल्थ केयर से संबंधित...

Read More
मावली

गादोली में जल संरक्षण कार्यशाला : युवा मंडल का गठन एवं संकल्प

मावली । स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गादोली में युवा मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित हुई। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज और प्लास्टिक मुक्त और कोरोना मुक्त अभियान पर सोशल डिस्टेंस से जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम सहयोगी संस्था फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. तिलकेश आमेटा ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल आमेटा थे, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिलाशिक्षा अधिकारी रमाकांत आमेटा थे विशिष्ट अतिथि डा.ओम प्रकाश किराड, एवं नरेंद्र आमेटा थे गांव के युवा साथी को कोरोना सतर्कता पर चर्चा करते हुए मास वितरण कर सोशल डिस्टेंस से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ललित नारायण आमेटा ने युवा मंडल की गांव में उपयोगिता एवं दायित्व पर चर्चा करते हुए , ...

Read More
मावली

आसना स्कूल को मिला 125000 रूपए का फर्नीचर

मावली। तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना को ₹125000 का फर्नीचर प्राप्त हुआ है। उक्त फर्नीचर चौकसी हैराउस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा प्रदान किया गया है। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक हीरालाल जाट एवं प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद जैन के प्रयासों से उक्त फर्नीचर प्राप्त हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य को 80 सेट टेबल व स्टूल प्रदान किए गए। फर्नीचर सुपुर्दगी के अवसर पर धोली राम डांगी,भाग्यलक्ष्मी,चंद्र विजय सिंह भाटी,सविता परिहार व अन्य शिक्षक मौजूद थे.इस मौके पर चौकसी हैराउस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर एवं आरसी हेड डॉ प्रवीण यादव का आभार प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद ने ज्ञापित किया।

Read More
मावली

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु निधि संग्रह में मावली ने दिया एक करोड़ 23 लाख का योगदान

फतहनगर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु निधि संग्रह अभियान के तहत मावली तहसील की 36 पंचायतों के 129 गांवों से एक करोड़ 23 लाख का सहयोग प्राप्त कर जिले में सबसे अधिक समर्पण प्राप्त किया। मावली खंड के अभियान प्रमुख विजेश पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना के अनुसार मावली खंड (मावली तहसील के 36 ग्राम पंचायत) के 12 मंडलों के 129 राजस्व गांवों के 31000 परिवारों तक 331 डोलियों के माध्यम से 1671 कार्यकर्ताओ ने निधि संग्रह की महती जिम्मेदारी को निभाया। इस कार्य को समन्वित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रमुख ,मंडल प्रमुख ,खंड के निधि प्रमुख, कार्यालय प्रमुख प्रचार प्रमुख, खंड संयोजक ,सहखंड संयोजक, बड़ा समर्पण कराने हेतु जिला एवं विभाग की टोली जिला, खंड एवं मंडलों के पालक बंधुओं ने अपना अपना दायित्व निभाया। इनके अहर्निश साधना में लगने से 1,23,38149 का समर्पण प्राप्त हुआ...

Read More
मावली

अधिवक्ताओं ने विघायक को सौंपा ज्ञापन

मावली। आज बार एसोसिएशन मावली के अधिवक्ताओ द्वारा विधायक धर्मनारायण जोशी को मावली में अपर जिला एवं सेसन न्यायालय के चल रहे केम्प कोर्ट को स्थायी करने के लिए ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बार अध्यक्ष जयेश कुमार मारवाड़ी ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से मावली में एडीजे केम्प कोर्ट चल रही है बल्कि बहुत सी जगह सरकार द्वारा एडीजे स्थाई कर दी हैं। अगर केम्प कोर्ट स्थाई होती हे तो मावली तहसील के सभी ग्रामीणों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा। राजस्थान उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय उदयपुर के द्वारा भी राज्य सरकार को एडीजे केम्प कोर्ट को पूर्ण कालीन करने का प्रस्ताव भेजा हुआ है। वर्तमान में मामला राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। ज्ञापन के दौरान अध्यक्ष जयेश कुमार मारवाड़ी,सचिव विकाश सोनी,सुशील ओस्तवाल,कुलदीप सिंह चुंडावत,पूर्व महासचिव दीपक बड़गुर्जर, पूर्व सचिव शैलेश मीणा एवम बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उ...

Read More
मावली

खबर का असरः गे्रेवल के जरिए राहत देने का प्रयास

फतहनगर(विकास चावड़ा)। फतहनगर से चंगेड़ी मार्ग खस्ताहल की खबर प्रकाशन के बाद ग्रेवल के जरिए राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। चंगेड़ी गांव से फतहनगर के उदासी आश्रम तक जहां जहां भी गढ्ढे हो रहे थे वहां ग्रेवल डाल दी गई है। खराब सड़क को लेकर पिछले दिनों चंगेड़ी सरपंच ने भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था। इसके बाद सरपंच श्रीमती सुमित्रा जाट ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की जिस पर अब ठेकेदार द्वारा गढ्ढों में गेवल डलवाया जा रहा है। स्वीकृत सड़क का काम चंगेड़ी में सी.सी.निर्माण के बाद से बंद पड़ा है। उच्चाधिकारियों ने सरपंच को भरोसा दिलवाया है कि बारिश के बाद सड़क का काम शुरू करवा दिया जाएगा। उदासी आश्रम से फतहनगर तक की सड़क नगरपालिका क्षेत्र में आती है। गौ शाला के सामने स्थित यह सड़क भी खराब हो चली है। इसकी भी मरम्मत की जानी चाहिए। पिछले दिनों ही इस सी.सी.सड़क पर ईंटों से भरे ट्...

Read More