फतहनगर। हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शेभायात्रा के दौरान गुरूवार को नगर के मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों ने साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की। शोभायात्रा के दौरान बालाजी के भक्तों पर इन लोगों ने पुष्पवर्षा कर भाई चारे का संदेश दिया। रोड़वेज बस स्टेण्ड पर समाजजन उपस्थित थे जिन्होने शोभायात्रा का स्वागत किया। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
आजादी के बाद पहली बार डामरीकरण पर ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी, विधायक जोशी का जताया आभार
फतहनगर। आजादी के बाद से अब तक डामरीकृत सड़क की सुविधा से वंचित भांडावास के ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की सुविधा से अब तक वंचित होकर बारिश के दिनों में परेशानी का सामना कर रहे थे। विधायक धर्मनारायण जोशी ने पिछले दिनों इस सड़क को स्वीकृत किया था। सड़क चंगेड़ी से भांडावास तक डामरीकृत हो चुकी है तथा आगे यह चुण्डावत खेड़ी तक जोड़ी जाएगी। लोगों ने इसके लिए विधायक धर्मनारायण जोशी का आभार व्यक्त किया है। पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत ने बताया कि चंगेड़ी से भांडावास सड़क डामरीकरण को चुण्डावत खेड़ी तक बढ़ाए जाने पर विधायक जोशी का खेड़ी सहित आस पास के ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है। इसके डामरीकृत हो जाने के बाद चंगेड़ी का चुण्डावत खेड़ी से सीधा सम्पर्क हो जाएगा। चंगेड़ी व बड़गांव एक दूसरे से जुड़े हैं। इतना ही नहीं दूधालिया से आमली तक सड़क का काम भी विधायक जोशी के प्रयासों ...
Read Moreफतहनगर। सकल जैन समाज एवं महावीर नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में 26 मार्च से चल रहा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान के साथ ही सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के तहत रविवार को यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गौ सेवा के निमित्त गुड़ व लापसी वितरण का आयोजन किया गया। इसमें समाज के महिला- पुरूषों के अलावा नवयुवक मण्डल,बहुमण्डल एवं बालिका मण्डल के सदस्यों ने भाग लेकर गौ सेवा का लाभ लिया। दोपहर में क्रूरता से मानवता की ओर विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सायंकाल भैरव भक्ति मण्डल द्वारा एक शाम भगवान महावीर के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। सोमवार को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी एवं 9 बजे बस स्टेण्ड स्थित श्वैताम्बर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।दोपहर बाद ढाई बजे प्रतिभा सम्मान समारोह होगा तथा सायंकाल स्वामी वात्सल्य के साथ ही एक सप्ताह से चल रहे क...
Read Moreउदयपुर, 2 अप्रैल। शहर के एमबी ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय योग का समापन सोमवार को प्रातःकालीन सत्र में होगा। योग महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को प्रातःकालीन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक आरके जैन थे जबकि सायंकालीन सत्र में डूंगरपुर नगरपरिषद के पूर्व सभापति और स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अम्बसेडर के.के गुप्ता थे। जैन व गुप्ता ने महोत्सव के तहत स्वयं भी योगाभ्यास किया । इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा योग व ध्यान से तनाव व क्रोधमुक्ति की विविध प्रविधियों के बारे में जानकारी देकर अभ्यास कराया गया। ध्यानाभ्यास को समर्पित रहा सत्र योग महोत्सव समन्वयक मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार के सत्र ध्यानाभ्यास को समर्पित रहे। इस दौरान संभागियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में ध्यान किया और संभागी ध्यान में इतने लीन दिखे कि वे बाहर सड़क पर वाहनों के शोर और दूर बजने वाले लाउडस्पीकर भी उन्हें ...
Read Moreफतहनगर. एस. एस. कम्प्यूटर एकेडमी फतहनगर पर निःशुल्क महिला बैच का उद्घाटन नगरपालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया एवं पार्षद नरेश जाट के द्वारा किया गया । संस्थान के निदेशक श्री सुनिल कोठारी ने बताया कि राजस्थान सरकार एवं महिला विभाग द्वारा RS-CIT कोर्स के लिए 29 महिलाओं का चयन हुआ है जिनको संस्थान की तरफ से रोजाना 02 घण्टे पढाया जायेगा। कोर्स में चयनित छात्राओं एवं महिलाओं को संस्थान की निर्देशिका श्रीमती सुनिता विजयवर्गीय ने बताया कि सभी छात्राओं को 75 प्रतिशत उपस्थिति करनी अनिवार्य है तभी वह मुख्य परिक्षा के लिए योग्य होती है एवं संस्थान का पिछले अनवरत वर्षो से परिक्षा परीणाम उत्तम रहा । सभी छात्राओं को संस्थान के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के हाथों से निःशुल्क पुस्तक वितरण की गई । उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एवं पार्षद नरेश जाट के द्वारा संस्थान के बारें में भी कहा गया कि सबसे पुराना एवं विश्वसनीय ...
Read Moreफतहनगर. स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर ने अपने नव सत्र की शुरुआत गौशाला में गायों को गुड लापसी खिलाकर की। इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्यों ने पत्रकारों का सम्मान भी किया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष अजय जैन, सचिव अभिषेक भंडारी, कोषाध्यक्ष नरेश मण्डोवरा, नगर पालिका पार्षद नारायण मोर, पवन शर्मा, आयुष जैन, अनिल माहेश्वरी, ऋषभ सेठिया, विकास मारू, महेंद्र पालीवाल, अभिषेक बंसल, शुभम उपरोक्त, निलेश पोखरना, शैलेश धर्मावत, महावीर हिंगड़ आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक भंडारी ने किया।
Read Moreफतहनगर. आगामी 11 अप्रैल से पालिका क्षेत्र में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ होगा. फतहनगर सनवाड़ पालिका एवं जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कुश्ती दंगल में 200 से भी अधिक महिला एवं पुरुष पहलवान भाग लेंगे. संभाग स्तरीय कुश्ती दंगल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती नियम के अनुसार प्रतियोगिता होगी. यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधीकरण के कुश्ती प्रशिक्षक डा. हरीश राजोरा के नेतृत्व के सम्पन होगी. यह जानकारी सचिव सचिव भैरूसिंह रावत ने दी.
Read Moreफतहनगर. पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा देहात विस्तारक कल्याण सिंह पोखरना ने फतहनगर में ट्रोमा हॉस्पीटल समेत अन्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। पोखरना ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि चिकित्सा सुविधाओं के लिहाज से फतहनगर में ट्रोमा एवं मावली विधानसभा क्षेत्र में 100 बैड का सम्पूर्ण चिकित्सा विशेषज्ञों से लैस अस्पताल की सख्त आवश्यकता है! सामजन को राहत देने के लिए मावली में बिजली तथा जलदाय विभाग के एक्सईएन ऑफिस तथा फतहनगर में सहायक अभियंता कार्यालय नितांत आवश्यक है। फतहनगर एज्युकेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे मे यहाँ बालिकाओं का राजकीय महाविद्यालय भी आवश्यक हो रहा है।
Read Moreफतहनगरा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय चंगेड़ी के प्रधानाध्यापक फतहनगर निवासी अशोक कुमार पालीवाल द्वारा 30 वर्ष से अधिक की गौरवमयी राजकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होने पर अभिनंदन कर भावभीनी विदाई दी गयी। आयोजित समारोह की अध्यक्षता पंचायत पदेन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहन लाल स्वर्णकार ने की। इस मौके पर पूर्व सरपंच शोभालाल जाट, ईटाली पीईईओ मनोज समदानी, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र कुमार जैन,विधायक प्रतिनिधि नरेश जोशी, महेश तिवारी, माँगीलाल सांखला, सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट, भगवान लाल जाट, बद्रीलाल जाट, श्यामादेवी पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल आदि विशिष्ट अतिथि थे. अभिनंदन पत्र का वाचन श्रीमती मधुबाला चाष्टा ने किया। स्टाफ एवं पीईईओ शिक्षकों के अलावा कई लोगों ने पालीवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर पालीवाल ने विद्यालय विकास के लिए 21 हजार की र...
Read Moreफतहनगर। नगर के श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर पर दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया मनाया गया। जन्म से पहले मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकार कैलाश सेन, गोवर्धन माली, श्रवण सिंह, बंशीलाल टेलर, रामलाल लोहार ने राम से जुड़े हुए भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। दोपहर 12बजे महंत श्री शिवशंकर दास ने महाआरती की। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला मण्डल द्वारा 750 ग्राम चांदी की आरती भेट की गई एवं अखाड़ा नवयुवक मंडल द्वारा साउंड सिस्टम भेट किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष घनश्याम मंगल,सचिव कैलाश खंडेलवाल, विजय माली,कोषाध्यक्ष मनीष पालीवाल,जगदीश मूंदड़ा, विकास लावटी, विनोद चावड़ा, पार्षद नारायण मोर,प्रकाश तेली, पंकज मंगल,हीरालाल टेलर, बंशीलाल कुमावत,देवेंद्र कुमावत, विकास चावड़ा, राहुल...
Read Moreफतहनगर। राम नवमी के अवसर पर गुरुवार को यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में भजन कीर्तन, महा आरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में आज प्रातः 9 बजे स्थानीय भजन गायक राजेंद्र कुमावत के नेतृत्व में भजन गायकों ने अनवरत 3 घंटे तक भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए समां बांध दिया। मंदिर परिसर में आयोजित इस भजन कार्यक्रम के दौरान भक्ति पूर्ण भजनों पर लोग आपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का लाभ लिया। राम जन्मोत्सव के तहत मंदिर को सज्जित किया गया। 12 बजे दर्शन खोले गए। ठाकुर जी के समक्ष छप्पनभोग धराया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी सत्यनारायण पालीवाल ने ठाकुरजी की महा आरती की। इसके बाद लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट,नगर के प्रबुद्धजन एवं...
Read Moreफतहनगर. राम नवमी के अवसर पर आज विविध कार्यक्रमों के आयोजन होंगे. द्वारिकाधीश मंदिर में भजन कीर्तन के साथ ही दोपहर 12:00 छप्पन भोग एवं महा आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा. इधर श्री शिव हनुमान मंदिर, नानेश कॉलोनी पर दिनांक 22 मार्च से 30 मार्च 2023 तक चल रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के आठवें दिन बुधवार को अङ्गद रावण संवाद, लक्ष्मण मुर्छा, कुंभकर्ण, मेघनाद, रावण वध, भरत हनुमान मिलन के प्रसंगों का उत्साह के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया। पूजन, आव्हान श्री सुबोधजी पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ से आज मानस पाठक श्री गोवर्धनजी माली एवं श्री नटवरजी अग्रवाल ने सस्वर पाठ करके आनन्द प्रदान किया। विश्राम के बाद रामायण जी एवं हनुमानजी की आरती की गई और प्रसाद व...
Read Moreफतहनगर। रामनवमी के अवसर पर गुरूवार को नगर के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर पर भजन-कीर्तन, महाआरती एवं छप्पनभोग का आयोजन किया जाएगा। श्री द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में प्रातः 9 से 12 बजे तक मंदिर प्रांगण में धर्मप्रेमी लोगों द्वारा भजन-कीर्तन होगा। दोपहर 12 बजे छप्पन भोग, महा आरती तथा प्रसाद वितरण होगा। इधर धर्मप्रेमी लोगों की सहभागिता से श्री शिव हनुमान मंदिर, नानेश कॉलोनी पर चल रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के सातवें दिन आज मंगलवार को अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, सुन्दरकाण्ड के बाद लंकाकाण्ड में प्रवेश किया। जिसमें शबरी पर कृपा, राम हनुमान भेंट, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंकादहन एवं सेतुबन्ध के प्रसंगों का जयकारों के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ ...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को महिलाओं ने उल्लासपूर्वक गणगौर पर्व को मनाया। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणगौर पूजा की गयी। वार्ड 15 स्थित नाकोड़ा नगर में महिलाओं ने चून्दड़ धारण कर गणगौर पूजन किया। ...
Read Moreफतहनगर। रेलवे स्टेशन के पीछे नानेश कॉलोनी स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर पर पाठकों की सहभागिता से गत 22 मार्च से प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक आयोजित किये जा रहे नवाह्नपारायण रामायण पाठ के तीसरे दिन आज धनुषयज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद एवं रामविवाह के प्रसंगों का उद्घोष के साथ सुंदर पाठ किया गया। पाठ में नगर के गणमान्य पुरुष एवं महिला पाठकों ने पूर्ण उत्साह से सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ को आज मानस प्रेमी श्यामलाल शर्मा एवं नटवरलाल अग्रवाल ने सुशोभित करते हुए उच्च उद्घोष के साथ सभी को लय में बांधे रखा। तीसरे दिन के विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमानजी की महाआरती पुजारी भँवरलाल द्वारा की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। नव वर्ष के अवसर पर 22 मार्च को पालिका क्षेत्र में विशाल वाहन रेली का आयोजन किया जाएगा। दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती के सानिध्य में दोपहर तीन बजे से फतहनगर-सनवाड़ क्षेत्र के 54 गाँवों को समाहित कर भगवा ध्वजारोहण एवं वाहन रेली निकाली जाएगी। रेली विलासी कुई सनवाड स्थित बालाजी मंदिर से रवाना होगी। इस रेली में सभी गाँवों का प्रतिनिधित्व हो इसके लिए दौरे भी किए जा रहे है। सोमवार को प्रमुख कार्यकताओं के दल ने सुपारिया खेड़ा, बासनी खुर्द, देवजी का खेड़ा, गान्दोली खेडा, विशनपुरा, गोवर्धनपुरा बाबरिया खेड़ा, भांडावास, चंगेड़ी,कालाखेत आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को जानकारी देते हुए रेली के लिए आमन्त्रित किया।
Read Moreफतहनगर। रंग तेरस के अवसर पर रविवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में फाग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखाड़ा मंदिर में आयोजित फागोत्सव में अबीर गुलाल व फूलों के साथ फाग खेला। भक्तों ने भगवान को गुलाल व पुष्प से सरोबार किया। इस अवसर पर मंदिर के महन्त शिवशंकरदास, अखाड़ा मंदिर मंदिर अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,कैलाश दलाल,राधेश्याम बागला,रामचन्द्र महलाना,प्रहलादराय मण्डोवरा,बंशीलाल कुमावत,भैरूलाल शर्मा,महावीर प्रसाद अग्रवाल,मनीष पालीवाल, हेमन्त गोयल,प्रकाश साहु,विजय माली,गोवर्धन कुमावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। भक्तों ने इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं पुष्पवृष्टि कर फाग के कार्यक्रम को सम्पन्न किया। प्रभु सत्यनारायण भगवान की महा आरती कर पकौड़ी का प्रसाद वितरण किया। सिद्ध हनुमान मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। सनवाड़ के चारभुजा मंदिर पर ठाकुरजी संग भक्तों ने फाग खेला तथा पकौड़ी का प्रसा...
Read Moreघासा को तहसील बनाने तथा पेयजल योजना की स्वीकृति पर विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
उदयपुर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने बजट विनियोग घोषणा में घासा (मावली) को तहसील बनाने तथा फतहनगर कस्बे व मावली के 117 गांवों के लिये जाखम बांध से पेयजल लाने की योजना के लिये स्वीकृति देने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि आभार व्यक्त किया है। जोशी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जाखम बांध से चित्तौड़गढ़ , प्रतापगढ, राजसमंद और उदयपुर के 1473 गांवों व 8 कस्बों की पेयजल योजना राशि रुपये 1474.13 करोड रुपये स्वीकृति किये गये है। जोशी ने बताया कि इसमें फतहनगर कस्बे व मावली के 117 गांवों को शामिल किया गया है। (विजय प्रकाश विप्लवी)
Read Moreफतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला तथा तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के कारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में चिंगारियां उठने लगी। चिंगारियां सीधे ही खेत मेढ़ पर गिरी तथा आग लगने लगी। खेत मालिक कैलाश रेगर एवं उसके परविारजनों की सजगता काम आई जिन्होने तत्काल पानी की बाल्टियां लेकर आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। इसी ट्रांसफार्मर के फाल्ट के कारण स्कूल में चल रहे पंखे कक्षा कक्षों में बर्निंग ट्रेन की तरह जलते देखे गए। वाटर डिस्पेंसर भी जल गया। वाटर डिस्पेंसर के पास संयोगवश कोई नहीं था अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। लाइनों को क्षति पहुंची। आनन फानन में बिजली के अन्य उपकरणों को बंद किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। महिलाओं ने शुक्रवार को पूजा एवं कथा श्रवण कर दशामाता का पर्व मनाया। अखाड़ा मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाएं पहुंची तथा विधि विधान से पूजन एवं कथाओं का श्रवण किया। ईंटाली में दशा माता का पूजन करने को लेकर जल्दी उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होकर घर आंगन को साफ सुथरा कर लक्ष्मीनारायण मंदिर पहंुची दशामाता का पूजन आदि कर परिवार की मंगल कामना की। कथा सुनकर व्रत खोला। चंगेड़ी,सनवाड़,खरतांणा,जेवाणा समेत आस पास के गांवों में भी महिलाओं ने दशामाता का व्रत,पूजन आदि किया। ...
Read More