फतहनगर - सनवाड

शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

फतहनगर। सकल जैन समाज एवं महावीर नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में 26 मार्च से चल रहा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान के साथ ही सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम के तहत रविवार को यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गौ सेवा के निमित्त गुड़ व लापसी वितरण का आयोजन किया गया। इसमें समाज के महिला- पुरूषों के अलावा नवयुवक मण्डल,बहुमण्डल एवं बालिका मण्डल के सदस्यों ने भाग लेकर गौ सेवा का लाभ लिया। दोपहर में क्रूरता से मानवता की ओर विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सायंकाल भैरव भक्ति मण्डल द्वारा एक शाम भगवान महावीर के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। सोमवार को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी एवं 9 बजे बस स्टेण्ड स्थित श्वैताम्बर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।दोपहर बाद ढाई बजे प्रतिभा सम्मान समारोह होगा तथा सायंकाल स्वामी वात्सल्य के साथ ही एक सप्ताह से चल रहे कार्यक्रम थम जाऐंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *