फतहनगर - सनवाड

नव वर्ष पर फतहनगर में निकलेगी विशाल वाहन रैली

फतहनगर। नव वर्ष के अवसर पर 22 मार्च को पालिका क्षेत्र में विशाल वाहन रेली का आयोजन किया जाएगा।
दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती के सानिध्य में दोपहर तीन बजे से फतहनगर-सनवाड़ क्षेत्र के 54 गाँवों को समाहित कर भगवा ध्वजारोहण एवं वाहन रेली निकाली जाएगी। रेली विलासी कुई सनवाड स्थित बालाजी मंदिर से रवाना होगी। इस रेली में सभी गाँवों का प्रतिनिधित्व हो इसके लिए दौरे भी किए जा रहे है। सोमवार को प्रमुख कार्यकताओं के दल ने सुपारिया खेड़ा, बासनी खुर्द, देवजी का खेड़ा, गान्दोली खेडा, विशनपुरा, गोवर्धनपुरा बाबरिया खेड़ा, भांडावास, चंगेड़ी,कालाखेत आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को जानकारी देते हुए रेली के लिए आमन्त्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *