फतहनगर - सनवाड

रंग तेरस पर मंदिरों में फागोत्सव का किया आयोजन

फतहनगर। रंग तेरस के अवसर पर रविवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में फाग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखाड़ा मंदिर में आयोजित फागोत्सव में अबीर गुलाल व फूलों के साथ फाग खेला। भक्तों ने भगवान को गुलाल व पुष्प से सरोबार किया। इस अवसर पर मंदिर के महन्त शिवशंकरदास, अखाड़ा मंदिर मंदिर अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,कैलाश दलाल,राधेश्याम बागला,रामचन्द्र महलाना,प्रहलादराय मण्डोवरा,बंशीलाल कुमावत,भैरूलाल शर्मा,महावीर प्रसाद अग्रवाल,मनीष पालीवाल, हेमन्त गोयल,प्रकाश साहु,विजय माली,गोवर्धन कुमावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। भक्तों ने इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं पुष्पवृष्टि कर फाग के कार्यक्रम को सम्पन्न किया। प्रभु सत्यनारायण भगवान की महा आरती कर पकौड़ी का प्रसाद वितरण किया। सिद्ध हनुमान मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। सनवाड़ के चारभुजा मंदिर पर ठाकुरजी संग भक्तों ने फाग खेला तथा पकौड़ी का प्रसाद वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *