फतहनगर - सनवाड

घासा को तहसील बनाने तथा पेयजल योजना की स्वीकृति पर विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

उदयपुर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने बजट विनियोग घोषणा में घासा (मावली) को तहसील बनाने तथा फतहनगर कस्बे व मावली के 117 गांवों के लिये जाखम बांध से पेयजल लाने की योजना के लिये स्वीकृति देने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि आभार व्यक्त किया है। जोशी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जाखम बांध से चित्तौड़गढ़ , प्रतापगढ, राजसमंद और उदयपुर के 1473 गांवों व 8 कस्बों की पेयजल योजना राशि रुपये 1474.13 करोड रुपये स्वीकृति किये गये है। जोशी ने बताया कि इसमें फतहनगर कस्बे व मावली के 117 गांवों को शामिल किया गया है।
(विजय प्रकाश विप्लवी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *