फतहनगर - सनवाड

कंप्यूटर प्रशिक्षण का नि:शुल्क महिला बैच शुरू

फतहनगर. एस. एस. कम्प्यूटर एकेडमी फतहनगर पर निःशुल्क महिला बैच का उद्घाटन नगरपालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया एवं पार्षद नरेश जाट के द्वारा किया गया । संस्थान के निदेशक श्री सुनिल कोठारी ने बताया कि राजस्थान सरकार एवं महिला विभाग द्वारा RS-CIT कोर्स के लिए 29 महिलाओं का चयन हुआ है जिनको संस्थान की तरफ से रोजाना 02 घण्टे पढाया जायेगा। कोर्स में चयनित छात्राओं एवं महिलाओं को संस्थान की निर्देशिका श्रीमती सुनिता विजयवर्गीय ने बताया कि सभी छात्राओं को 75 प्रतिशत उपस्थिति करनी अनिवार्य है तभी वह मुख्य परिक्षा के लिए योग्य होती है एवं संस्थान का पिछले अनवरत वर्षो से परिक्षा परीणाम उत्तम रहा । सभी छात्राओं को संस्थान के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के हाथों से निःशुल्क पुस्तक वितरण की गई ।  उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एवं पार्षद  नरेश जाट के द्वारा संस्थान के बारें में भी कहा गया कि सबसे पुराना एवं विश्वसनीय संस्थान है. यहाँ के विद्यार्थी तहसील स्तर पर प्रथम आते है जो गौरव की बात है जबकि धन्यवाद श्रीमति मुन्ना उपाध्याय ने दिया। इस दौरान संस्थान के समस्त विद्यार्थी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *