फतहनगर। बुधवार को पदम श्री से सम्मानित श्यामसुंदर पालीवाल (पिपलांत्री) का फतहनगर आगमन पर सम्मान किया गया। पालीवाल का फतहनगर के विप्र बंधुओ और मंडी व्यापारियों ने सांवरिया सेठ की तस्वीर भेंट कर,साफा, उपरणा ओढाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कन्हैयालाल पालीवाल,संजय पालीवाल, विहिप के दीपक पालीवाल, मनोज पालीवाल, कैलाश मेनारिया, मोहित, लक्ष्मीलाल शर्मा तथा मण्डी व्यापारियों में घनश्याम मंगल,विनोद धर्मावत, बंटी मंगल,शैलेष, भेरुलाल बैरवा आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreadmin
फलीचड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा की किशोर बालिकाओं को स्मार्ट टीवी मिला तो उनके चेहरे खिल उठे प्रधानाचार्य संजय वडाला ने बताया कि विद्यालय स्टाफ द्वारा नवाचार के तहत अपने जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ और बच्चों के जन्मदिन पर होने वाले अपव्यय पर खर्च न कर वर्ष पर्यंत बचत की और उसी राशि से स्मार्ट टीवी विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को भेंट किया जा रहा है प्रधानाचार्य बडाला ने बताया किशोरियों को जीवन कौशल, शारीरिक व मानसिक बदलाव, हार्मोन का बदलना आत्मविश्वास, आत्मरक्षा समाज मे आगे बढ़ना,,समाज मे व्याप्त कुरीतियां को दूर करने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म और स्लाइड के माध्यम से अनुभवी महिला शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ शिवकरण निमल ,लाड़ कुंवर चौहान ,लीला खटीक ,लहरी लाल जाट ,शमसुद्दीन मंसूरी देवी लाल जाट ,उदय लाल सालवी ,फतेह लाल यादव सुरेश कुमार द...
Read Moreइंटाली(मधुसूदन पारीक)। आज यहां चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 407 रोगियों की जांच एवं उपचार शिविर में डॉ.संजय पालीवाल(फिजीशियन), डॉ लालचंद चारण (शिशु रोग विशेषज्ञ) स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीप्ति दाधीच, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी इंटाली डॉ मनीष कुमार,दंत रोग विशेषज्ञ बाबूलाल आचार्य, डॉ विनोद शर्मा एवं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर गिर्राज ने की। रोगियों की जांच एवं इलाज शिविर का शुभारंभ सरपंच अनु मेनारिया ने फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ मनीष कुमार, भरत मेनारिया, गजेंद्र चौधरी, रमा उन्नी, मोहनी देवी, आशा जणवा, ऊषा साबुन धीरज सुथार शांतिलाल उपस्थित थे। शिविर में मेल नर्स देवीलाल पटेल, एलएचवी रमा उन्नी, ए एन एम मोहिनी देवी सुमन मालवीय,आशा जनवा, उषा साहू, दीपक रेगर, शांतिलाल रेगर ,लैब टेक्नीशियन धीरज सुथार, डाटा ऑपरेटर प्रकाश पुष्करणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पुष्करणा...
Read Moreफतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा केरल में हुई ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की निर्मम हत्या पर कड़ी निंदा व रोष प्रकट करते हुए केरल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है। केरल में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी घटनाओं के लिए केरल सरकार को दोषी ठहराया है। पुतला दहन एवं केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष मंजूदेवी भील,उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री फूलचंद कुमावत,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बडगूर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकरलाल लोहार, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर,विक्की धन्नावत, सुरेश सोलंकी, अशोक तेली,शेखर ...
Read Moreफतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहरलाल चपलोत ने सनवाड़ में जलापूर्ति के पानी की जांच की मांग की है। चपलोत ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान पानी के कारण कई लोग उल्टी,दस्त के शिकार हुए हैं। जलापूर्ति के पानी की जांच की जानी चाहिए ताकि इसका समाधान हो सके। ...
Read Moreमावली. पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साकरोदा में राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 20 दिसंबर को संपन्न हुआ जिसमें पंचायत क्षेत्र के युवाओं ने काफी उत्साह दिखाया। साकरोदा सरपंच कृष्ण गोपाल पालीवाल, PEEO श्रीमती मधुबाला गहलोत , उप सरपंच सुखदेव पालीवाल के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । ग्राम विकास अधिकारी हरि नारायण पुरोहित ने बताया की 6 खेलों में कबड्डी हॉकी एवं वॉलीबॉल शूटिंग में 1-1 टीम और वॉलीबॉल सर्विसिंग 3 टीम क्रिकेट 2 टीम खो खो में 2 टीम के बीच मैच का आयोजन कर टीम को आगे के लिए क्वालीफाई किया गया। संपूर्ण प्रतियोगिता आयोजन हेतु शारीरिक शिक्षक मनोहर सिंह चुंडावत के साथ लोकेश आमेटा, कालू राम जाट, पूनमाराम जाट, हीरालाल जाट, विनोद जाट, भेरूलाल ,दिनेश जी और नरेश पालीवाल आदि उपस्थित रहे। ...
Read Moreमावली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती बसंती नरूका ने अपनी मातुश्री श्रीमती अनोप कॅवर की पुण्य स्मृति में प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद जैन की विशेष प्रेरणा से एक अलमारी 6.5’ 3 की मूल्य 9000 की प्रधानाचार्य को विद्यालय हेतु भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था। ...
Read Moreफतहनगर। एमबी राजकीय चिकित्सालय के न्यूरो सर्जन डॉ.के.जी.लोधा एवं हौम्योपैथिक फिजिशियन डॉ.आकांक्षा लोधा रविवार को फतहनगर के धुणी स्थित शिवम मेडिकल स्टोर पर परामर्श एवं निदान के लिए उपलब्ध रहेंगे। शिवम मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के अनुसार एमबी हॉस्पीटल के सहायक आचार्य डॉ.के.जी.लोधा एवं डॉ.आकांक्षा लोधा प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक परामर्श एवं निदान के लिए उपलब्ध रहेंगे। ब्रेन ट्यूमर,सिर की चोट,सिर दर्द,माईग्रेन,चक्कर,दिमागी बुखार,रीढ़ की हड्डी की चोट,दिमाग में पानी भरना,दिमाग में खून की नस फटना,कमर दर्द,गर्दन दर्द,रीढ़ की हड्डी की टीबी,कैंसर व स्लीप डिस्क,मिर्गी,साइटिका,झनझन्नहट,सूनापन, कमजोरी,याददाश्त की कमी,कम्पन्न,ब्रेन स्टोक के लिए डॉ.के.जी.लोधा से परामर्श लिया जा सकता है। हौम्यौपैथिक फिजिशियन डॉ.आकांक्षा लोधा से चर्म रोग,स्त्री रोग,पाचन तंत्र रिलेटेट समस्याएं,श्वांस,गुर्दा...
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने घासा (मावली) के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की है तथा उसके लिये आवश्यक उपकरण के लिये विधायक क्षैत्रीय विकास निधि से पांच लाख सत्तर हजार (5.77 लाख) रूपये की स्वीकृति जारी की है। भाजपा घासा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कीतावत ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रत्येक विधानसभा में एक आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की योजना बनायी, जिसमें मावली विधायक जोशी ने घासा (मावली) के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की है। मंडल अध्यक्ष कीतावत ने बताया कि जिला परिषद् ने विधायक क्षैत्रीय विकास निधि से पांच लाख सत्तर हजार (5.77 लाख) की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। ...
Read Moreफतहनगर। कृषि विपणन विभाग के आदेश क्रमांक प.5 (185) निकृवि/आवंटन/एमनेस्टी/2021/12553-707 दिनांक 19.07 2021 एवं 14423-576 दिनांक 28.07.2021 द्वारा मण्डी समिति किसी भी बकाया राशि पर ब्याज माफी योजनान्तर्गत ब्याज पर 75 प्रतिशत छूट का प्रावधान है साथ ही कृषि प्रसंस्करण प्रयोजनार्थ राज्य के बाहर से आयातित कृषि जिन्सॉ चीनी प्रसंस्करण प्रतिष्ठानों के विरूद्ध 58(4) से संबंधित देय मण्डी शुल्क के संबंध में निदेशालय कृषि विपणन विभाग द्वारा जारी परिपत्र अनुसार 27.04.2005 से 31.12.2019 तक अवधि में आयात की गई चीनी व अन्य कृषि जिन्सों की कुल देय बकाया मूल मण्डी शुल्क 75 प्रतिशत राशि योजना के अर्न्तगत माफ की जा रही है। इस बाबत् मण्डी समिति द्वारा पूर्व में भी लिखित सूचित किया जा चुका है। अतः कृषि उपज मण्डी समिति फतहनÛर क्षेत्र के संबंधित अनुज्ञापत्रधारी जिनकी विभिन्न प्रकार की बकाया है, के भुगतान पर ब्य...
Read Moreभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महन्त प्रतापपुरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महंत प्रतापपुरी गोस्वामी (पोकरण तारातरा मठ बाड़मेर वाले) का फतहनगर पधारने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड़ द्वारा हाइवे सर्किल सनवाड़ पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, महिला मोर्च जिला अध्यक्ष ऋतू अग्रवाल,एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,महामंत्री रामचंद्र महलाना,फूलचंद कुमावत,रोशन खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,बादलदेवसिंह राणावत,महेन्द्रसिंह झाला,एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूरण जीनगर,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार,महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा,आईटी सेल संयोजक जगदीश पुरोहित,ओबीसी महामन्त्री अशोक तेली,पूर्व महामन्त्री अशोक मोर,सूर्यप्रताप सिंह रावल,सुरेश सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर महंत का शॉल,उपरणा ओढ़ाकर ...
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि सुशासन राज्य सरकार का मूलमंत्र रहा है। आने वाले समय में गुड गवर्नेन्स के दायरे को हम और व्यापक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि त्वरित सर्विस डिलीवरी, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने, आईटी के अधिकाधिक उपयोग से मानवीय हस्तक्षेप कम करने तथा दफ्तरों में कार्यशैली में सुधार पर हमारा मुख्य फोकस रहेगा। श्री गहलोत शुक्रवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुड गवर्नेन्स और आमजन को बेहतर सर्विस डिलीवरी पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, आर्थिक बाधाओं एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं सहित तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने एक से बढ़कर एक कल्याणकारी फैसले लिए और उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया। जन घोषणा पत्र के 70 प्रतिशत वादे धरातल पर साकार हुए और विगत तीन वर्षों में की गई 1695 बजट घोष...
Read Moreसनवाड़। सीडीएस बिपिन रावत एवं सभी शहीदों की स्मृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 25 दिसम्बर को किया जाएगा। राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाला उक्त शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। संस्थान ने अधिक से अधिक रक्तदान के लिए आने का आह्वान किया है। ...
Read Moreविधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना,मुख्यमंत्री की बजट घोषणा में अनुमत कार्यों को विधायकगण योजना में प्राथमिकता से अनुशंषित करेंगे
जयपुर, 17 दिसम्बर। प्रदेश के समस्त विधायकगण मुख्यमंत्री की घोषणा अथवा बजट घोषणा में उल्लेखित ऎसे कार्य जो विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में अनुमत है उनको प्राथमिकता से अनुशंषित करेंगे।शासन सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज श्री के.के. पाठक की ओर से इस सम्बंध में जारी परिपत्र में उल्लेख किया है कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की दिशा निर्देशिका में इस बिन्दू को जोड़कर सभी विधायकगणों से कहा गया है वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन कार्यों को प्राथमिकता से अनुशंषित करें।----- ...
Read Moreमावली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शुक्रवार को एक दिवसीय संकुल बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य उदयलाल पालीवाल ने की। दक्ष प्रशिक्षक जगदीशचंद्र पालीवाल एवं योगेश कुमार जैन ने शिक्षण की कई विधाएं बताई एवं विद्यालय में आने वाली चुनौतियां संभागियों से सुनी एवं उनका समाधान भी किया। केंद्राध्यक्ष उदय लाल पालीवाल के अनुसार योगेश कुमार जैन द्वारा हिंदी विषय पर कई गतिविधियां करवाई गई एवं जगदीश चंद्र पालीवाल द्वारा पर्यावरण विषय में ऑनलाइन क्लासेज,पोर्टफोलियो,चेक लिस्ट, सीसीई,एवं पर्यावरण विषय की गतिविधियांें पर चर्चा की। इस कार्यशाला में मावली,साकरोदा, खेमपुर,गादोली,लदानी,बडियार, गोविंदपुरा, लोपड़ा,पीईईओ क्षेत्र के कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भाग लिया। तखतसिंह खोखावत, राधेश्याम ने व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। ...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के आसोलियों की मादड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए शारीरिक एवं मानसिक रुप से तैयार करने के लिए ब्लॉक स्तरीय छह दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई सेल्स डिफेंस प्रशिक्षण शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मावली ब्लॉक के 132 विद्यालयों की शिक्षिकएं आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। दक्ष प्रशिक्षक सारिका जोशी, राधा भावसार, सरिता कुमारी, कल्पना शर्मा एवं लक्ष्मी मीणा द्वारा जुड़ो कराटे, योगा तथा अन्य आत्म रक्षा की विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती जय कंवर आशिया द्वारा स्वागत रस्म अदा की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद सुथार,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्ष...
Read Moreमावली। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को पंचायत समिति स्तर पर चिरंजीवी मेगा हैल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर के दौरान पंचायत स्तर पर लगाए गए शिविरों से चयनित रोगियों की आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा तथा मोतियाबिन्द,दंत रोग, पाइल्स,महिला/पुरूष नसबंदी आदि,विकलांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु सम्पूर्ण मेडिकल बोर्ड विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। ...
Read Moreफतहनगर। श्रमण संघीय महामंत्री शेरे मेवाड पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्य मुनि जी महाराज साहब, मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा श्री मदन मुनि जी महाराज साहब के आज्ञानुर्वति पूज्य गुरुदेव उप प्रवर्तक श्री कोमल मुनि जी म सा, श्री धीरजमुनि जी म सा,श्री रमेश मुनि जी म सा आदि ठाणा 3 आज सुुबह सालोर से विहार कर पांखड गांव में प्रवेश किया। संत स्थानक भवन में विराज रहे हैं। संत फतहनगर की ओर विहार पर हैं। आज की विहार सेवा मे भगवतीलाल, महावीर,कुन्दन, दिलीप कुमठ, शंकरलाल सियाल, रोनक,रिकुं,सिवानी, पुजा, पाखंड से प्रहलाद सिंघवी, भेरूलाल, दिनेश, सुरेश,चेतन,नवयुवक मंडल के सभी सदस्यो ने सेवा दी। ...
Read Moreरेलवे ने प्राथमिकता सूची में रखी परियोजनानई दिल्ली -चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के रेलवे बोर्ड चेयरमेन से भेंट का असर दिखने लगा हैं, इस मुलाकात के बाद चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में रेलवे के कार्यां को प्रगति मिली है।सांसद जोशी की रेलवे बोर्ड चेयरमेन श्री सुनित शर्मा एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारीयों के साथ बैठक के पश्चात में रेलवे ने चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में नवीन स्वीकृत रेलवे लाईन बड़ीसादड़ी-नीमच वाया छोटीसादड़ी रेलमार्ग (48.35 कि.मी.) को रेलवे की प्राथमिकता सूचि में ले लिया हैं, प्राथमिकता सूची में लेने से इस रेलमार्ग के कार्य को गति मिलेगी। इस हेतु रेलवे बोर्ड ने पश्चिम रेलवे को इसे प्राथमिकता में लेने के लिये आदेश भी जारी कर दिया हैं। इस आदेश के पश्चात रेलवे के द्वारा इस नवीन मार्ग हेतु शीघ्र ही नक्शा तैयार होने के पश्चात भूमि अधिग्रहण का कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा।इसके साथ ही चित...
Read Moreफतहनगर। गुरूवार को चंगेड़ी में आयोजित किए गए प्रशासन गांवों के संग शिविर में सभी विभागों की अच्छी उपलब्धियां रही। सरपंच श्रीमती सुमित्रा देवी जाट एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा 56 पट्टे जारी किए गए। इसके अलावा 10 जॉब कार्ड जारी किए। प्रधानमंत्री आवास में 1 स्वीेकृति तथा जन्म मृत्यु के 10 प्रमाण पत्र जारी किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 157 नामान्तरण,358 राजस्व अभिलेख में शुद्धिकरण,414 जाति,मूल निवास एवं हैसियत प्रमाण पत्र दिए गए। कृषि विभाग ने 50 मृदा नमूनों का संग्रहण किया। सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा 52 की पेंशन स्वीकृति की गई जबकि पालनहार का 4 जनों को लाभ दिया गया। रसद विभाग द्वारा 118 लोगों का आधार सीडिंग एवं संशोधन किया गया। इसी प्रकार से जलदाय विभाग ने 6 खराब हैण्डपम्प मरम्मत किए। बिजली विभाग ने 38 शिकायतों का निस्...
Read More