मावली। मावली में मंगलवार को राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की बैठक चमनपुरा स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक 29 दिसंबर को 10.00 बजे डाक बंगला जयपुर में होगी जिसमें अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह करेंगे। बैठक में प्रदेश के समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री उपस्थित होंगे। साथ ही इस बैठक में प्रदेश सम्मेलन, अंशदान, विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करने के बाद राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा एवं शिक्षकों से संबंधित समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से वार्ता की जाएगी। ...
Read Moreadmin
प्रदेश में कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रमुख शासन सचिव ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश
जयपुर। चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोड़ा ने प्रदेश में कोविड के प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।श्री अरोड़ा ने कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने, आमजन में कोविङ समुचित व्यवहार की पालना सुनिश्चित कराने तथा जिलो में चिकित्सा सुविधाओं के ढाँचे को मजबूत करने के लिये सत्त प्रयास करने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।निर्देशों के अनुसार जिला कलेक्टर के स्तर पर कोविड-19 के आ रहे केसेज की सतत समीक्षा किये जाकर कोविड-19 के मरीजों की प्रभावी कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग एवं आईसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, राज्य में सैम्पलिंग को बढ़ाने एवं प्रभावी सैम्पलिंग करने के लिये समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं तथा निर्देशों की अनुपालना करते हुये न्यूनतम 500 सैम्पल प्रति मिलियन जनसंख्या को लक्ष्य करते...
Read Moreफतहनगर। यहां के आवरीमाता शक्तिपीठ प्रांगण में रविवार को खटीक समाज आवरी माताजी चोखला की बैठक आयोजित की गई जिसमें मृत्युभोज सहित अन्य कुरीतियों को बंद करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में फतहनगर,सनवाड़ सहित आस-पास के गांवों से समाज जनों ने भाग लिया। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर विचार विमर्श किया गया तथा प्रमुख रूप से मृत्युभोज, दहेज प्रथा, पेरावणी आदि बन्द करने का निर्णय लिया एवं बच्चो की ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पर जोर दिया। अन्य प्रस्ताव आगामी बैठक में लेने का प्रस्ताव लिया। इस मौके पर सोहनलाल सामरिया निलोद, गोवर्धनलाल पहाड़िया फतहनगर, मुकेश खटीक सनवाड़, रोशन पहाड़िया, जगदीश पहाड़िया, रतन लाल खींची, लक्ष्मीलाल आकोला, प्रभुलाल विश्रामपुरा, शिवलाल सामरिया पारी, गिरधारीलाल, राजू कांकरवा गोवर्धनलाल, भेरूलाल सादड़ी, रामचंद्र, रूपलाल, गणेश,लक्ष्मण, प्यारचंद, लालुराम जोयडा, कैल...
Read Moreचित्तौड़गढ़। सारस्वत ब्राह्मण समाज के खेल महोत्सव साखेम (सारस्वत खेल महोत्सव) 2021 का इन्दिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार प्रातः 8 बजे शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद चन्द्र प्रकाश जोशी एवं नगर परिषद चेयरमेन संदीप शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् क्रिकेट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रारम्भ की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मैच सिंगोली चारभुजा एवं धौलपुर के मध्य खेला गया जिसमें धौलपुर 78 रन से विजय रही। मैन ऑफ़ द मैच विनय रहे, जिन्होंने 48 रन बनाए। दूसरे मैच में भीलवाडा ने कनेरा को 6 विकेट से हराया। मैन ऑफ़ द मैच अक्षय ओझा रहे। तीसरे मैच में चित्तौड़ ने बस्सी को हराया। बैडमिंटन में अंडर 15 पुरुष में अथर्व सारस्वत प्रथम व मानस ओझा द्वितीय रहे। अण्डर 15 महिला में नन्दिनी ओझा प्रथम,ऋषिका आचार्य द्वितीय स्थान पर रही। महिला युगल में विजयील...
Read Moreसभी व्यक्ति सुख की अभिलाषा रखते हैं किन्तु सुखरूप कारणों को अपनाने का प्रयास नही करते: कोमल मुनि
फतहनगर । जैन स्थानक में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि सभी व्यक्ति सुख की अभिलाषा रखते हैं किंतु सुख रूप कारणों को अपनाने का भरपूर प्रयास नहीं करते जो कारण रूप में नहीं है । उन्हें 24 घंटे अपनाने की कोशिश करते हैं, ये तो ऐसा हुआ जैसे सूखे पेड़ के नीचे गहरी छाया की अभिलाषा रखने जैसा हुआ, अनादि दुखों को दूर करने के लिए मनुष्य को धर्म का पुरुषार्थ करना ही होगा तभी सच्चा सुख प्राप्त होगा, इंद्रिय के विषयों को कम करना ही सुख का कारण बन सकता है गुरुदेव सौभाग्य मुनि जी म. सा. ने लिखा है कि कंचन मेरु कोटी खड़े हैं किंतु चाहा कि थान होगी आशाओं के अनुबंधों में निजा मस्ती की राह न होगी जग के प्रति दासत्व मिटेगा तो अपने में आ जाएगा चट्टानों को तोड़ने तो अनायास ही आ जाएगा धीरज मुनि जी म. सा. एवं रमेश मुनि जी म. सा ने भी अपने विचार रखे और आज गुरुदेव के सानिध...
Read Moreमावली, सालेरा कलां स्थित समिधा संस्थान में मोती फाउंडेशन द्वारा 40 बालकों को जूते वितरित किये गए ।मोती फाउंडेशन के सहसचिव एवं कार्यक्रम संयोजक निर्मल लोढ़ा ने बताया की समिधा संस्थान में स्थाई रूप से रह रहे 40 बालकों के लिए मोती फाउंडेशन द्वारा जूते वितरित किये गए |कार्यक्रम में अतिथि जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान के अध्यक्ष निर्मल सिंघवी, समाजसेवी राजेश चपलोत, संपत सामोता, जयप्रकाश बोकड़िया, मोती फाउंडेशन के संरक्षक मदन छाजेड़, केशव छाजेड़ आदि उपस्थित रहे ।समिधा संसथान के संचालक चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे समाजहित के कार्यों की प्रशंसा की | ...
Read Moreफतहनगर। पिछले दिनों कड़ाके की ठण्ड के चलते पाला पड़ने से क्षेत्र में रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। चंगेड़ी के काश्तकार देवीलाल जाट ने बताया कि उसने 10 बीघा क्षेत्र में तुलसी की फसल बोई थी। फसल भी अच्छी खासी लहलहा रही थी लेकिन पाला गिरने से फसल पूरी तरह से नष्ट हो चकी है। इसके अलावा जिन किसानों के खेतों में चने आदि की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने नुकसान का आंकलन करवा कर मुआवजे की मांग की है। ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी का जन्म दिन पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया। इस अवसर पर नगर के प्रताप चौराहा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर सभी ने वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा वाजपेयी अमर रहे के नारे लगाए। कल्याणसिंह पोखरना ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा शाब्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल, पार्षद विनोद धर्मावत,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,पूर्व पार्षद बद्रीलाल सोनी,रामचन्द्र महलाना, ,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,ओमप्रकाश टेलर,जगदीश तम्बोली समेत अन्य मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को कजोड़ीमल रतनलाल अग्रवाल परिवार की ओर से छप्पनभोग का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन दोपहर 12 बजे होगा। इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार होगा। ठाकुरजी के समक्ष छप्पनभोग सजाया जाएगा तथा महा आरती के साथ ही छपनभोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई। ...
Read Moreफतहनगर । सीडीएस विपिन रावत एवं अन्य शहीदों की समृति में सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित रक्तदान शिविर में आज 122 यूनिट रक्तदान किया गया । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस एकदिवसीय रक्तदान शिविर में जैन संत कोमल मुनि के अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत ने 60वीं बार रक्तदान किया । रविवार को राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में ही स्वर्गीय रेणु तातेड़ की स्मृति में नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद चयन शिविर का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में होगा ।
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी निवासी लोकेश दाधीच की पुत्री पूजा दाधीच को चांसलर अवार्ड एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। सुश्री दाधीच को मोहनलाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय के 29वें दीक्षान्त समारोह में विधि संकाय से कुलाधिपति स्वर्ण पदक एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। प्रभूलाल गड़ोलिया स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सनवाड़ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उपप्रवर्तक कोमलमुनि के सानिध्य में गड़ोलिया को अध्यक्ष चुना गया। समाजजनों ने संतों की उपस्थिति में गड़ोलिया का स्वागत किया। ...
Read Moreकोविड समीक्षा बैठकप्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल की हो प्रभावी पालनाबूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण पर शीघ्र निर्णय ले केंद्र: मुख्यमंत्री
जयपुर, 24 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। देश के कई राज्यों में भी इसके मामले सामने आने के कारण वापस सख्ती बरतना शुरू कर दिया गया है। ऎसे में प्रदेशवासी कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कफ्र्यू की प्रभावी पालना करें। अन्यथा राज्य सरकार सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण शीघ्र अनिवार्य किया जाएगा। श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन ओमिक्रॉन वेरिएंट को गंभीरता से लें और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। आमजन आवश्यक रूप से मास्क पहनें और भीड़भाड़ से बचें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुछ दिनों तक अभियान चलाकर आमजन को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया जाए। बाद में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर ...
Read Moreप्रधानमंत्री गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी के गुरुपुरब समारोह को सम्बोधित करेंगे
नई दिल्ली.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुरु नानक देव जी के गुरुपुरब समारोह को गुजरात के कच्छ में स्थित गुरुद्वारा लखपत साहिब में शनिवार को लगभग साढ़े बारह बजे दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सम्बोधित करेंगे। हर वर्ष 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक, गुजरात की सिख संगत गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी का गुरुपुरब मानती है। गुरु नानक देव जी अपनी यात्रा के दौरान लखपत में ठहरे थे। गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुयें रखी हुई हैं, जैसे खड़ाऊं और पालकी सहित पांडुलिपियां और गुरुमुखी लिपि। वर्ष 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को क्षति पहुंची थी। श्री नरेन्द्र मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने गुरुद्वारे की मरम्मत का काम अविलम्ब शुरू करना सुनिश्चित किया था। इस पहल से सिख पंथ के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी आस्था का पता चलता है। उनकी आस्था हाल के अन्य अवसरों पर ...
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। आज कबड्डी,क्रिकेट,वॉलीबाल एवं खो-खो का आयोजन कर टीमें गठित की गई। ग्रामीण खेलकूद का उद्घाटन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,ग्राम विकास अधिकारी मंशापुरी गोस्वामी एवं सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट के आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिताएं शारीरिक शिक्षक रोशनलाल रेगर एवं खेल प्रभारी जगदीशसिंह के सानिध्य में आयोजित की गई। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने प्रतियोगिताओं का लुत्फ लिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। ...
Read Moreफतहनगर। चीपीखेडा गाँव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद बालक बालिकाओं के लिए मोती फाउंडेशन द्वारा वस्त्र एवं स्वेटर का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं मोती फाउंडेशन के सचिव निर्मल लोढ़ा ने बताया कि विद्यालय में 198 बालक-बालिकाओं को स्वेटर वितरित किये गए। साथ ही जरुरतमंद बच्चो को एवं गांव के लगभग 60 जरूरतमंद ग्रामीणों को वस्त्र, कम्बल, ऊनी वस्त्र आदि वितरित किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मावली तहसीलदार रतनलाल कुमावत एवं वृत थानाधिकारी चंद्रशेखर थे जबकि विशिष्ट अतिथि चिकित्सक डॉ. प्रियांश जैन, अनिल जारोली उपस्थित रहे। तहसीलदार कुमावत ने इस अवसर पर बच्चों को आगे बढ़ने, पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए मोती फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की। फाउंडेशन के सचिव निर्मल लोढ़ा ने फाउंडेशन के बारे में एवं करवाये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी एवं मावली में होने वाले आगामी कार्यक्रम के ब...
Read Moreफतहनगर। स्वास्थ्य सेवाओं में संविदा पर लगाए गए सहायकों को अब तक मानदेय नहीं मिला है। इन सहायकों का मानदेय 7900 रूपए प्रति माह है लेकिन उक्त राशि भी पिछले चार माह से बकाया है। ऐसे में जो युवा इसमें लगे हैं उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अपने मूल निवास के आस पास लगे सहायक तो जैसे तैसे काम निकाल रहे हैं लेकिन दूर दराज के शहरों एवं गांवों से यहां रहकर नौकरी कर रहे लोगों के लिए आर्थिक संकट ने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। एक तो कम वेतन उस पर भी चार महिने का बाकी रह जाना इन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन कर रह गया है। ...
Read Moreफतहनगर । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में सनवाड़ में शनिवार को रक्तदान तथा रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा । आयोजकों के अनुसार 25 दिसम्बर को सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सीडीएस बिपिन रावत एवं अन्य शहीदों की स्मृति में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान होगा । 26 दिसम्बर को राज.बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पारसमल जी तातेड़ की धर्मपत्नी स्व.श्रीमती रेणु तातेड़ की स्मृति में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन शिविर का आयोजन होगा । उक्त शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा ।
Read Moreफतहनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक जहाजपुर धीरज गुर्जर का डबोक एयरपोर्ट पधारने पर फतहनगर-सनवाड़ पालिका पार्षद मनीष पालीवाल द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस माहीन खान मेकेश,युवा कांग्रेस अध्यक्ष फतहनगर-सनवाड़ नितेश पुरी गोस्वामी, देवकिशन पालीवाल, लोकेश पुरी गोस्वामी, शंकरदास वैष्णव आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। ...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंृखला के अन्तर्गत सह राजभाषा अंग्रेजी के महत्व पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अंजलि बरारा(नालन्दा स्किलविंग्स),विशिष्ट अतिथि श्रीमती नेहा जैन एवं आलोक जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित कुमावत ने की। संचालन राकेश छीपा ने किया। स्वागत उद्बोधन डॉ. मोनिका जैन ने प्रस्तुत किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने किया। ...
Read More