फतहनगर - सनवाड

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका केरल के मुख्यमंत्री का पूतला

फतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा केरल में हुई ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की निर्मम हत्या पर कड़ी निंदा व रोष प्रकट करते हुए केरल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है।
केरल में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी घटनाओं के लिए केरल सरकार को दोषी ठहराया है। पुतला दहन एवं केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष मंजूदेवी भील,उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री फूलचंद कुमावत,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बडगूर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकरलाल लोहार, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर,विक्की धन्नावत, सुरेश सोलंकी, अशोक तेली,शेखर आचार्य, प्रकाश देवड़ा,जगदीश पुरोहित, दशरथ सिंह पवार, उदयलाल टेलर,गोपाल पालीवाल,विनोद दाधीच,शांतिलाल रावत,प्रहलाद भील, रोशन रेगर,देवकिशन रावत एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *