Author Posts
उदयपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए मेनार में किया महामृत्युंजय जप

मेनार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में आज वल्लभनगर तहसील कें मेनार गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए महामृत्युंजय जाप एवं यज्ञ किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गांव में महिलाओं एवं पुरुषों ने महामृत्युंजय जप कर मोदी जी के दीर्घायु की कामना की। इस कार्यक्रम में वल्लभनगर प्रभारी हिम्मतसिंह झाला,देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला कार्यालय मंत्री लीला सोनी,मेनार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मेनारिया, हींता मंडल अध्यक्ष देवेंद्रसिंह राव, वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष भंवरलाल भट्ट, सी आर बालाजी मेनारिया, उपाध्यक्ष किरण डांगी, फतहनगर-सनवाड मण्डल अध्यक्ष उमा देवड़ा,झामेश्वर अध्यक्ष कमला मीणा की उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हुई च...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

फतहनगर । आज मैन चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ हुए षडयंत्र का विरोध प्रदर्शन भाजयुमो फतहनगर सनवाड द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन कर पुतला दहन करके किया गया पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करके ऐसी देशद्रोही सरकार को जल्दी से हटाने की मांग की।  इस विरोध प्रदर्शन में देहात जिलाउपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला महा मंत्री फूलचंद कुमावत रामचंद्र महलाना भाजयुमो जिला मंत्री सचिन खटीक ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र सोनी मंडल संरक्षक कल्याण पोखरना , लेमन बडालमिया,भाजयुमो अध्यक्ष गोवर्धन सोनी एसटी अध्यक्ष शैलेश मीणा किसान मोर्चाअध्यक्ष संतोष प्रजापत ओबीसी अध्यक्ष शंकर लोहार महिला अध्य...

Read More
मावली

व्यापारी युवक की हुई हृदयाघात से मौत

फतहनगर। नगर में आज एक व्यापारी युवक की हृदयाघात से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्व. सुरेश चन्द्र जी मंगल के पुत्र मनीष मंगल की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  दिवंगत व्यापारी युवक मनीष की अंतिम यात्रा शुक्रवार 7 जनवरी 2022 को प्रात 10 बजे निज निवास सरदार पटेल स्टेडियम के पास से मोक्ष धाम फतहनगर जायेगी। मनीष सद्व्यवहारी, मिलनसार युवक था जिसकी मौत की खबर से व्यापारी वर्ग ही नही अपितु सभी लोग सन्न रह गए | परमपिता परमेश्वर दिवगंत आत्मा को सद्‌गति एवं परिवार जनों को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे ।

Read More
देश प्रदेश

खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री ने किया बून्दी में नवीन रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

जयपुर,6 जनवरी। खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने गुरूवार को एन एच148डी पर बूंदी-नैनवां के मध्य नवीन रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री श्री चांदना ने नई रोडवेज बस की पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले बस चालक का साफा बांधकर सम्मान किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री चांदना ने कहा कि इस मार्ग पर रोडवेज बस की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी ।अब यह बस सेवा शुरू हो गई है जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

Read More
देश प्रदेश

देश के 10 प्रांतों में दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग मापन शिविर आयोजित

जयपुर, 6 जनवरी 2021: नारायण सेवा संस्थान द्वारा दीन-दुःखी दिव्यांगों के कल्याणार्थ 10 प्रांतों में निःशुल्क कृत्रिम अंग, ऑपरेशन चयन एवं केलीपर्स मापन शिविर आयोजित किए जा रहे है। नव वर्ष के अवसर पर समाज के दिव्यांगता ग्रस्त बन्धुओं को लाभ पहुंचाने के लिए उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र में 9 जनवरी को, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, जम्मु व कश्मीर में 16 जनवरी को तथा गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा, उत्तरप्रदेश में 23 जनवरी को व आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश में 30 जनवरी को भव्य शिविर अनुभवी डॉक्टर्स टीम के माध्यम से रखा गया है। जिसका लाभ सभी दिव्यांग भाई-बहन ले पाएगें। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि हमारा प्रण है कि भारत में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग मापन शिविर का आयोजन हो। नारायण सेवा संस्थान ने लगभग 4,26,850 से अधिक सफल ऑपरेशन करने के साथ ...

Read More
देश प्रदेश

प्रमुख शासन सचिव ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के संबंध में अधिकारियों के साथ ली अहम बैठक आगामी एक से डेढ़ माह पूरी तरह सजग और सतर्क रहने के दिए निर्देश

जयपुर, 6 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए गुरुवार को विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख शासन सचिव ने स्वास्थ्य भवन में सम्बंधित सभी अधिकारियों को आगामी एक से डेढ़ माह पूरी तरह सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कोरोना के उपचार में काम आने वाली दवा, टेस्टिंग किट्स, ऑक्सीजन प्लांट्स, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 332 चयनित चिकित्सा संस्थानों में एचडीयू बेड की उपलब्धता, कोविड वैक्सीनेशन सहित कई अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री गालरिया ने कोरोना में काम आने वाली फाइव ड्रग मेडिसिन किट, एन 95 मास्क, रेमडिसिविर इंजेक्शन तथा अन्य जीवन रक्षक दवाओं का एक से डेढ़ महीने तक का स्टॉक रखने की निर्देश दिए...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पावनधाम में गुरू अम्बेश 28 वां पुण्य पर्व सानंद संपन्न , मेवाड़ संघ मुम्बई-स्वास्थ्य समिति का यादगार रहा चिकित्सा शिविर

फतहनगर(विकास चावड़ा)। मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य प्रवर्तक गुरूदेव श्री अम्बालालजी म. सा. का 28 वां पुण्य स्मृति समारोह पावनधाम संस्थान, फतहनगर द्वारा उपप्रवर्तक डॉ. श्री सुभाषमुनिजी म., मेवाड़ उपप्रवर्तक गुरूदेव श्री कोमलमुनिजी म., सेवाभावी श्री धीरजमुनिजी म., श्री लोकेशमुनिजी म. श्री रमेशमुनिजी म. एवं कोकिलकंठी महासती श्री राजमतिजी म., तपज्योति उपप्रवर्तिनी महासती श्री विजयप्रभाजी म. तपस्विनी महासती श्री संयमप्रभाजी म., महासती श्री सुप्रियदर्शनाजी म. आदि ठाणा के सान्निध्य में पूर्ण गरिमा के साथ मनाया गया। गुणानुवाद समारोह में पूज्य गुरू अम्बेश के महान साधक जीवन पर प्रकाश डाला गया। पावनधाम प्रमुख प्रकाशचन्द्र सिंघवी, अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा ने भाव अभिनंदन किया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि अंबेश गुरु एक युग पुरुष थे। उन्होंने अपने जीवन काल में आध्यात्मि...

Read More
उदयपुर

राजस्थान इंटक के अध्यक्ष पद पर श्रीमाली के लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर श्रीपति नगर में किया जोरदार स्वागत

श्रीपतिनगर,उदयपुर। उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ के सरंक्षक जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान इंटक के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरांत उदयपुर सीमेंट वर्क्स में प्रथम बार आगमन पर "उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ परिवार" की ओर से श्रमिक साथियों ने फेक्ट्री परिसर गार्डन में श्रीमाली का स्वागत एवम अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया।श्रीमाली के आगमन पर सर्वप्रथम क्षेत्र के कांग्रेस नेतागण शंकर लाल चौधरी,रमेश चंद्र पालीवाल,मांगी लाल मेघवाल,विजय चौहान व रमेश प्रजापत आदि कार्यकर्ताओं ने विजय चौहान की होटल पर श्रीमाली को मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहना कर स्वागत किया इसके उपरांत सीमेंट फैक्ट्री के मैन गेट पर संघ कार्यसमिति पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने श्रीमाली को उपरणा पहना कर स्वागत का शुभारंभ कर ढ़ोल नगाड़ों के साथ सैंकड़ों श्रमिकों ने जुलूस के रूप में व श्रीमाली के सम्मान में गुलाब के फू...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, नए साल के चौथे दिन 28 पॉजिटिव आए

उदयपुर। नए साल के चौथे दिन उदयपुर में सर्वाधिक 28 जने पॉजिटिव सामने आए। आज प्राप्त 2137 में से 2109 नेगेटिव एवं 28 जने पॉजीटिव मिले । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है : Urban Total Patient….19 Corona Warriors…06 New Case…10 Close Contact…03 Rural Total Patient….09 Corona Warrior…03 Close Contact…01 New Case…05 Total positive till now....56532 Area Details..👇 DURGA HILLS COLONY NIMACH KHEDA DEWALI, NEW AHINSAPURI FATEHPURA, POLICE LINE TEKRI, PARAS JK HOSPITAL SHOBHAGPURA, GEETANJALI HOSPITAL CAMPUS EKLINGPURA, ZINC COLONY DEBARI, MP COLONY SEC.13, NEAR PRAGATI ASHRAM SEC.14, LAKE GARDEN APARTMENT SEC.14, EKLINGPURA KALADWAS, GURUDEV APARTMENT MODERN COMPLEX OPP. CELEBRATION MALL, SKY HEIGHTS APARTMENTS BHUWANA, ALKAPURI NEAR FATEHSAGAR, PIMS CAMPUS UMARDA, PMCH BHEELO KA BEDLA, JA...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अपने जीवन को आस्थावान बनाऐं :कोमल मुनि

फतहनगर | पावन धाम फतहनगर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया सभी जानते हैं कि हर समस्या का समाधान होता है पर समस्या क्यों होती है यह कोई नहीं जानता हर समस्या किसी दृष्टि से होती है और उसका समाधान भी किसी दृष्टि से ही होता है आज पावन धाम में जो आस्था का सैलाब उठा है इस आस्था से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन को आस्थावान बनाना है, हमें अपनी लकीर बड़ी बनानी है. गुरु अंबेश ने अपनी लकीर बड़ी बनाई इसीलिए आज हम सभी गुरु अंबेश के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते हैं, महापुरुषों के जीवन से हमें प्रतिदिन नई दिशा मिलती है, नई एनर्जी मिलती है, नई राह मिलती है.हमें यदि सफलता की ओर बढ़ना है तो एक दिशा नियोजित करनी होगी, हमें प्रतिपल चिंतन करना चाहिए कि हमें कैसे जीना है किस रूप में जीना है क्या करके जीना है क्या नहीं करके जीना है यह सभी यदि हम महापुरुषों के जीवन से अनुभव...

Read More
देश प्रदेश

नाथद्वारा में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

नाथद्वारा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने कहा कि हम सभी मिलकर क्षेत्र को और नाथद्वारा को नया आधुनिक नाथद्वारा बनायेंगे और इसे एक नये स्वरूप में लायेंगे जो आने वाले समय और तकनीक के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि यहां क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे इसके लिये सभी को मिलकर प्रयास करके एक आधुनिक नाथद्वारा बनाने में अपनी भागीदारी को निभायें। डॉ. जोशी मंगलवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा में नाथूवास में गौशाला के समीप निलीगोंति राजीव की स्मृति में राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के नवीन भवन के शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र में निवेश बढाने, कृषि, पशुपालन में व, सहकारिता, में आमदनी बढाने डेयरी से लाभान्वित करने नाथद्वारा वैष्णवों की पुरानी धार्मिक व प्रधान पीठ होने से यहां मिलकर आधुनिक शहर बनाने के लिये कहा और...

Read More
मावली

भाजपा मावली मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न, सशक्त बूथ से ही संगठन मजबूत होगाः जोशी

मावली। आज मावली विद्यानिकेतन विद्यालय में भाजपा मावली मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें मुख अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलन से हुआ। उसके बाद संगठन का गीत हुआ। कार्यशाला में आगामी दिनों में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर योजना बनाई गई। साथ ही वक्ताओं द्वारा संगठन की रीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक जोशी ने संगठन के चल रहे बूथ सशक्त अभियान को कार्यकर्ताओ से मजबूत करने आव्हान किया। विधायक जोशी ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सेे कार्यकर्ताओ से अवगत कराया। जोशी ने कहा कि पार्टी अनेको लोगो के त्याग,समर्पण,परिश्रम से यहाँ तक पहुची है। हम सब कार्यकर्ताओ को मिलकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत करना है। सांसद खेल अभियान के मावली विधानसभा प्रभारी नरेंद्रसिंह आसोलिया ने आगामी दिनों में होने वाले खेल प्रतियोगिता के बारे में ...

Read More
उदयपुर

श्री जगदीशराज श्रीमाली के राजस्थान इंटक के तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर उदयपुर संभाग एम्बुलेंस सेवा संघ ने किया सम्मान

उदयपुर। उदयपुर संभाग एम्बुलेन्स सेवा संघ उदयपुर द्वारा श्री जगदीश राज श्रीमाली के राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस ’’इंटक’’ के तीसरी बार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस इंटक कार्यालय चेटक सर्कल पर स्वागत, सम्मान किया गया । गरीब, मजदुरो के मसीहा हर वक्त इनकी सेवा में लगने वाले इंटक के लोकप्रिय नेता प्रदेश अध्यक्ष को सभी ने बधाई दी इस मौके पर संभागी अध्यक्ष सादीक हुसैन सक्का, संगठन मंत्री शम्भु खटीक, उपाध्यक्ष शाकीर मोहम्मद, प्रचार मंत्री लक्ष्मण मेघवाल, मुख्य सलाहकार मो. सईद सक्का, मो. अखलाक, बाबुलाल पालीवाल, महामंत्री रमेश चन्द्र मीणा, संजय खेराल, असलम खान, विष्णु चौहान आदि उपस्थित थे । ...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद जोशी ने की केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति की बैठक मंे भाग लिया। इसके पश्चात सांसद जोषी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट की एवं संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोषी ने केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट के दौरान संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ मंे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत की गयी सड़कों के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगामी फेज के लिये भेजे गये प्रस्तावों के संबध में चर्चा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो के संबध में भी मंत्री से चर्चा की। सांसद जोषी ने संसदीय क्षेत्र मंे चल रहे मनरेगा के कार्यो की प्रगति व स्थिति के बारे में भी मंत्री को अवगत करवाया तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन में महिलाओं की भागीदारी एवं उन्हे उपलब्ध हो रहे रोजगार के बारे म...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आज

फतहनगर । प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पुनिया एवं जिला अध्यक्ष श्री भँवर सिंह  पंवार के आदेशानुसार फतहनगर मंडल कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक माहेश्वरी समाज भवन फतहनगर में आज   5.30बजे रखी गई है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री सीपी जोशी जी, विधायक महोदय श्री धर्म नारायण जोशी जी, जिला महामंत्री श्री चंद्र गुप्त सिंह जी चौहान, विधानसभा प्रभारी श्री दिनेश जी कावडिया, जिला उपाध्यक्ष श्री गणपत जी स्वर्णकार, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता विधानसभा संयोजक श्री नरेंद्र सिंह जी आसोलिया ,विधानसभा एवं मंडल प्रवासी, मंडल प्रभारी आदि का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में चेयरमैन, उप चेयरमैन,वर्तमान व पूर्व के समस्त - जिला पदाधिकारीगण,पार्षद गण,मंडल पदाधिकारीगण, जिला परिषद और पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल संरक्षक, समस्त मोर्चों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी,शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा समस्त ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अण्डरब्रिज में पानी के निकास की हो स्थायी व्यवस्था

फतहनगर। फतहनगर से भूपालसागर मार्ग पर राणावतों की सादड़ी फाटक के यहां स्थित अण्डरब्रिज में बारिश के पानी के निकास की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी से निजात नहीं मिल रही है। यहां जब-जब भी बारिश होती है ब्रिज में पानी भरने की समस्या पैदा हो जाती है। दो दिन पूर्व मावठ की हल्की बारिश में भी इस ब्रिज के भीतर पानी भर गया था। हालांकि बड़े वाहन निकल रहे थे लेकिन दुपहिया वाहनधारी थोड़ी दूरी पर स्थित वैकल्पिक मार्ग से निकल रहे थे। वैकल्पिक मार्ग पर फिसलने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां पानी के निकास की स्थायी व्यवस्था हो जाए तो समस्या से निजात मिल सकती है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में प्रतीकात्मक होगा अम्बेश मुनि का 28वां पुण्यतिथि कार्यक्रम

फतहनगर(विकास चावड़ा)। यहां के पावनधाम में इस मर्तबा कोरोना के चलते मेवाड़ प्रवर्तक अम्बालालजी म.सा. का 28वां पुण्यतिथि कार्यक्रम प्रतीकात्मक होगा। पावनधाम संस्थान के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रति वर्ष ं हजारों की तादाद में पदयात्री एवं श्रावक-श्राविकाएं जुटते हैं। कार्यक्रम को लेकर सीमित तैयारी की जा रही है। गाइड लाइन का पालन करते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम होगा। पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर पावनधाम में संत साध्वियों का आगमन हो चुका है। पावनधाम में संतों के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी है। संतों के सानिध्य में धर्म ध्यान का भी ठाठ लगा है। पावनधाम में गुरुदेव मेवाड उप प्रवर्तक कोमल मुनि म.सा. आदि ठाणा 3, डॉ.प.पू. सुभाष मुनि म.सा. आदि ठाणा 2, उप प्रवर्तिनी राज विजय आदि ठाणा 4, प.पू. कमला म.सा.आदि ठाणा 2, प.पू. दिव्य प्रभा आदि ठाणा4 विराजमान है। नित्य व्व्या...

Read More
देश प्रदेश

नई गाइडलाइन जारी: विवाह समारोह में केवल 100 व्यक्ति होंगे अनुमत, जयपुर में कक्षा 1 से 8 तक स्कूलाें में नियमित शिक्षण गतिविधियां 9 जनवरी तक रहेंगी बंद

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की रोकथाम एवं बचाव को लेकर धर्मगुरूओं, राजनीतिक दलों, तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया गया। संवाद के बाद संक्रमण की रोकथाम के लिए गृह विभाग ने अतिरिक्त सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके महत्वपूर्ण बिन्दु इस प्रकार हैं ः- वैक्सीनेशन की अनिवार्यताः- 1-विशेषज्ञों की राय के अनुसार जिन्होेंने कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है, उनमें कोरोना के नये वैरिएंट (ओमिक्रॉन) से संक्रमित होने पर हॉस्पिटलाइजेशन (ऑक्सीजन एवं आईसीयू) की आवश्यकता कम देखी जा रही है, इसलिए उनका अनिवार्य परामर्श है कि वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाई जाए एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। 2-भेद्य व्यक्तियों जैसे (65 वर्ष और उसस...

Read More
देश प्रदेश

इन्दिरा रसोई – गरीबों एवं जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन के लिए बढ़ाया प्रति थाली 5 रूपए अनुदान

जयपुर, 1 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना के तहत प्रति थाली अनुदान की राशि 12 रूपए से बढ़ाकर 17 रूपए करने का मानवीय निर्णय किया है। नववर्ष पर श्री गहलोत के इस निर्णय से खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों के दृष्टिगत इन्दिरा रसोई के संचालन में सुगमता होगी और जरूरतमंद लोगों को निरन्तर गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में संचालित 358 इन्दिरा रसोइयों को 5 रूपए प्रति थाली अतिरिक्त अनुदान मिलेगा। राज्य सरकार इस पर प्रतिवर्ष 27.63 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय व्यय भार वहन करेगी। लाभार्थी से पूर्ववत् 8 रूपये प्रति थाली लिये जाते रहेंगे।   उल्लेखनीय है कि इन्दिरा रसोई का संचालन प्रदेश में 300 से अधिक सेवाभावी/एनजीओ द्वारा ‘ना हानि-ना ला...

Read More
देश प्रदेश

कोरोना प्रसार को रोकने के लिए गाइडलाइन का कराया जाएगा सख्ती से पालन- प्रभारी सचिव श्री सुधांश पंत

 सैम्पलिंग, जागरूकता, दवाइयां और अन्य चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देशजयपुर, 1 जनवरी। जन स्वास्थ्य अभियान्ति्रकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जयपुर के जिला प्रभारी सचिव श्री सुधांश पंत ने जयपुर शहर में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, दोनों नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित सभी सम्बन्धित विभागों को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर व्यक्ति द्वारा मास्क लगाए जाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, भीड़-भाड़ नहीं होने देने, सेनेटाइजेशन के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के प्रयास करने को कहा।जिला कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने ...

Read More