फतहनगर । फतहनगर में आज 4 महिला समेत 19 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है । मावली ब्लॉक में आज एतिहासिक 74 जनों के सैंपल पॉजीटिव आए है । मावली के एक विद्यालय में 9 पॉजीटिव आए । पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद कोरोना के केसों में अचानक उछाल आया है । प्रोपर मावली में भी केस सामने आ रहे है जबकि ग्रामीण इलाकों में भी इक्का -दुक्का केस आ रहे हैं ।
Read Moreadmin
जयपुर। भाजपा प्रदेश द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच समिति ने मूकबधिर नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए परिवार से मिलकर हर संभव न्याय सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही राजस्थान सरकार से अलवर के इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर,महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मून्दड़ा, प्रदेश मंत्री पूजा कपिल मिश्रा,जितेन गोठवाल,महन्त बालकनाथ,रामलाल शर्मा,अजयपाल आदि उपस्थित थे।
Read Moreडूंगरपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने डूंगरपुर को अमान परिवर्तन से जोड़ने पर प्रधानमंत्री व रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया है। अमान परिवर्तन होने के बाद डूंगरपुर से अहमदाबाद के बीच डेमू ट्रने का संचालन भी विधिवत शुरू कर दिया गया है। डेमू ट्रेन के संचालन से वागड़ क्षेत्र के लोगों को व्यापार एवं आवागमन में काफी सुविधा रहेगी। ...
Read Moreजयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा और जल संसाधन मंत्री श्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने शनिवार को पंचायत समिति लालसोट की ग्राम पंचायत काकरिया के ग्राम कल्याणपुरा में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले एनीकट का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री मालवीय ने कहा कि गांव, गरीब, मजदूर एवं किसान के विकास के लिये राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जल की उपलब्धता जरूरी है। क्षेत्र में एनीकट निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को, किसानों को, पशु पालकों को आर्थिक सहयोग मिलेगा तथा कृषि उत्पादन भी अधिक होगा। उन्होंने कहा कि मोरेल बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर इस बजट में घोषणा करवाने का कार्य करेंगे। समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं चिकित्सा मंत्री की मांग पर ग्राम बाडा के पास नवीन एनिकट का नि...
Read Moreउदयपुर . द चैंपियंस एकेडमी सी. से. स्कूल कानपुर उदयपुर में स्वामी विवेकानंद जयंति केरीयर डे के रूप में कोरोना गाइड लाइन के अंतर्गत मनाई गई। विद्यालय मे बच्चो के द्वारा इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया एवं विजेताओ को पुरस्कार दिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक श्री मान प्रकाश धाकड़ ने की कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मति प्रेम धाकड़ ने की एवम कार्यक्रम का संचालन निर्मल चौधरी द्वारा किया गया। साथ ही समस्त स्टाफ एवम बच्चो द्वारा सहनशीलता एवम सर्व धर्म समभाव की शपथ ली गई। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलश-2022’ के तहत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती स्वाती जोशी, श्रीमती चन्दनबाला जैन एवं श्रीमती अंजना आमेटा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर से रहे। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. शारदा जोशी सहायक प्रोफेसर भूगोल व सहयोगी श्रीमती रेखा मेहता ने बताया कि प्रथम स्थान सुश्री हर्षिता मेनारिया तृतीय वर्ष कला,द्वितीय स्थान पर सुश्री भावना राव प्रथम वर्ष विज्ञान एवं तीसरे स्थान पर सुश्री मुस्कान बानू द्वितीय वर्ष कला रहे। ...
Read Moreउदयपुर। कोरोना से इस साल की पहली मौत 11 जनवरी को हुई। हालांकि इस मौत की जानकारी प्रशासन द्वारा आज दी गई। 85 वर्षीय एक महिला को एक चिकित्सालय मेंभर्ती करवाया गया था जहां वह 9 जनवरी को पॉजीटिव मिली। वह हाइपर टेंशन व डाइबिटिज की मरीज भी थी। उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन उपचार के दौरान ही उसने 11 जनवरी को दम तोड़ दिया। ...
Read Moreमावली । आज मावली तहसील के विभिन्न गांवों में 14 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई । मावली में 7 ,डबोक में तीन , गादोली में 1, गोलवाड़ा में एक तथा भीमल में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली । इधर पिछले दिनों लोपड़ा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज विद्यालय परिसर को सैनिटाइज किया गया । तहसीलदार रतन लाल कुमावत,नायब तहसीलदार रेखा देवी , कंट्रोल रूम प्रभारी जगदीश चंद्र पालीवाल आदि ने लोपड़ा स्कूल का दौरा किया तथा जानकारी ली एवं दिशा निर्देश प्रदान किए ।
Read Moreफतहनगर । मानव सेवा में तत्पर सनवाड़ के राकेश मानव सेवा संस्थान की एंबुलेंस का आज लोकार्पण किया गया । इस एंबुलेंस को सुसज्जित कर लोकार्पण समाजसेवी बाबुलाल जी विजयवर्गीय तथा प्रभु लाल जी गडोलिया द्वारा किया गया । इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित थे । उक्त एंबुलेंस का संचालन राकेश मानव सेवा संस्थान द्वारा ही किया जाएगा । पालिका क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा भी एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है । राकेश मानव सेवा संस्थान द्वारा एंबुलेंस लोकार्पण करने के बाद लोगों को न्यूनतम दर पर इसकी सेवाएं आसानी से उपलब्ध होगी ।
Read Moreमावली । राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला राजस्थान सरकार जयपुर को ऑनलाइन ज्ञापन प्रेषित किया । प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के अनुसार ज्ञापन में बताया कि राजस्थान के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण से शीत लहर के भारी प्रकोप चलते प्रदेश के समस्त जिलों के जिला कलेक्टर महोदय द्वारा विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियां बंद करके ऑनलाइन शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ किया जाए और शिक्षा विभाग के शिक्षक कर्मचारियों को 50% कार्यालयों में बुलाया जाए रोटेशन पद्धति के अनुसार जिससे कोरोना संक्रमण से सभी विद्यार्थियों शिक्षक कर्मचारियों को राहत मिल सके इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमचंद मीणा प्रदेश संयुक्त मंत्री मेघराज मीणा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मीणा जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल...
Read Moreउदयपुर, 13 जनवरी। मकर संक्रान्ति के अवसर पर उदयपुर शहर में पतंगबाजी से घायल पशु-पक्षियों के उपचार हेतु बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय उदयपुर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इन्द्र सिंह चौहान (9829924392) व राजेन्द्र कुमार (9783846083) पर संपर्क कर घायल पशु पक्षी के इलाज करने हेतु उपलब्ध रहेंगे। ...
Read Moreउदयपुर । आज उदयपुर जिले में कोरोना अपने पूरे चरम पर पहुंच गया है । आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 598 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए । विस्तृत जानकारी इस प्रकार ह Received Report of....3644 Negative....3046 *Positive....598* Urban Total Patient….485 Corona Warriors…54 New Case…304 Close Contact…117 Migrant…10 Rural Total Patient….113 Corona Warrior…23 Close Contact…22 New Case…67 Migrant…01 Total positive till now....59095 Area Details…👇 HOTEL LEELA PALACE UDAIPUR, SHIKH COLONY UDAIPUR, BADLI KOTRA, GOVERDHAN VILAS SECTOR 14, SHIV GANGA RESIDENCY SAVINA KHEDA, MOTHER HOOD PG PRATAPNAGAR, MACHHLA MAGRA SECTOR 11, GALI NO.2 NEW BHOPALPURA, SMRTI COMPLEX HEETA WALA RK CIRCLE, SUB CITY CENTER RETI STAND, JAWAS KHERWARA, KOTA BAWDI BHUWANA, KUMHARO KA BHATTA UDAIPUR, KR...
Read Moreमावली । तरुण, राजेश, गगन बिहारी, युगल बिहारी, वरिष्ठ पत्रकार भूपेश दाधीच एवं सर्कल एप के पत्रकार मनीष दाधीच की माताजी श्रीमती शकुन्तला देवीजी पत्नी स्व. डॉ. उमाशंकरजी शास्त्री दाधीच का आज शाम लम्बी बीमारी के बाद देवलोक गमन हो गया । जिनकी अंतिम यात्रा 12 जनवरी 2022 बुधवार प्रात: 11 बजे मावली स्थित निवास स्थान- 6 स्टेशन रोड से निकलेगी।
Read Moreउदयपुर । उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ रहा है। कल तीन सौ पार थे लेकिन आज चार सौ पार जा पहुंचे। विस्तृत विवरण इस प्रकार है : Received Report of....2627 Negative....2224 *Positive....403* Urban Total Patient….337 Corona Warriors…82 New Case…202 Close Contact…53 Rural Total Patient….66 Corona Warrior…14 Close Contact…10 New Case…41 Migrant…01 Total positive till now....58074 Area Details…👇 SANSKAR APPARTMENT NAVRATAN COMPLEX, NEW ASHOK NAGAR KHARA KUA, NEW KESHAV NAGAR ROOP SAGAR, BASANT VIHAR SUNDERWAS, DURGA NURSURY ROAD, BHOIWADA, PG GIRLS HOSTEL RNT, MAHAWAT WARI HATHIPOLE, PAYDA NEW RTO OFFICE, MAHADEV COMPLEX 100 FT ROAD SHOBHAGPURA, OTC SCHEME AMBAMATA, KOTRA, ANAND APPARTMENT BHUPALPURA, SEC.11, SAI VIHAR DAKAN KOTDA, SHIV HARSH APPARTMENT ...
Read Moreमावली । कोरोना से बचाव के लिये मावली उपखण्ड मुख्यालय के उपखंड कार्यालय से रवाना हुई जागरूकता रैली न्याय मार्ग,मुख्य चौराहा होती हुई सदर बाजार,पुराना बस स्टैंड से गायत्रीनगर, मावली गांव,चमनपुरा, गारियावास से होती हुई नगर के तहसील कार्यालय में पहुँच सम्पन्न हुई। जागरूकता रैली में तहसीलदार, विकास अधिकारी, मावली थाना पुलिस की गाड़ियां मौजूद थी। लाउडस्पीकर के जरिए कोरोना गाइड लाइन की पालना की अपील की गयी । व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दुकान के बाहर आवश्यक रूप से चस्पा करें तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए व्यवसाय करें ।
Read Moreउदयपुर । सोमवार को आज दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 300 पार रहा । आज 324 पाजीटिव पाए गए हैं । अब शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी पॉजिटिव मरीज आने लगे हैं । आज फतहनगर में भी दो जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना में आज नगर के सभी स्कूल बंद रहे । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है: Received Report of....2587 Negative....2263 *Positive....324* Urban Total Patient….266 Corona Warriors…35 New Case…190 Close Contact…30 Migrant…11 Rural Total Patient….58 Corona Warrior…05 Close Contact…16 New Case…34 Migrant…03 Total positive till now....57671 Area Details… NEAR NAVKAR BAKARY RAMPURA, NARAYAN SEVA SANSTHAN BARI, MASTANA BABA MALLATALAI, MOTI MAGRI, MODERN COMPLEX BHUWANA, RISHABHDEV, ADINATH NAGAR FATEHPURA, PANNADHAY MARG HATHIPOLE, RAJKAMAL...
Read Moreउदयपुर | कोरोना संक्रमण के मध्य नजर राज्य सरकार ने आज नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के अनुसार राज्य के सभी नगर निगम एवं नगरपालिका क्षेत्रों में 12वीं कक्षा तक स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा ।
Read Moreफतहनगर। जिला कलक्टर चेतनराम देवड़ा ने आज मावली तहसील के ढूंढिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंच कर बच्चों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का अवलोकन किया। देवड़ा ने कक्षाओं का अवलोकन भी किया तथा बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए जानकारी दी तथा घर के लोगों को भी इससे सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान गोपाललाल मेनारिया ने जिला कलक्टर का सरोपा पहनाकर स्वागत किया। जिला कलक्टर के साथ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी,ईंटाली चिकित्साधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी थे। ...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर पुलिस ने स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। करीब 1 साल से फरार एन आई एक्ट स्थाई वारंटी प्रेमसिंह पिता उदयसिंह निवासी शंभूपुरा तहसील वल्लभनगर जिला उदयपुर को कॉन्स्टेबल जयसिंह चुंडावत व मनोज कुमार बिश्नोई ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा। ...
Read Moreमहावीर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित,विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक से किया सम्मानित
फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विषय था कोरोना महामारी से बचाव तथा वर्तमान में बढती ग्लोबल वार्मिंग। विभाग की सहआचार्या ऋतु राणावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इसमें क्रमशः सुश्री मानसी सुखवाल, सुश्री सीता जाट, सुश्री यशोदा रेगर (द्वितीय वर्ष विज्ञान) प्रथम रहे। सुश्री रूहीन बानो, सुश्री रेणु खटीक, सुश्री रीना कुंवर (तृतीय वर्ष विज्ञान) द्वितीय रहे। सुश्री भावना राव, सुश्री चन्दा सौलंकी एवं कुसुम राव क्रमशः तृतीय रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ...
Read More