फतहनगर। सोमवार को नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती की मूर्ति की पुनः स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। पूर्व में स्थापित मूर्ति के खंडित हो जाने पर समाजसेवी सुनील सेठिया एवं उनके परिवार द्वारा पुनः नवीन मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति पूजन का कार्यक्रम पंडित मुकेश शर्मा के सान्निध्य एवं निर्देशन में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। स्कूली बच्चों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दी। इस अवसर पर सत्यनारायण अग्रवाल (गुलाब), छात्र-अभिभावक परिषद के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा, पार्षद हेमलता देवड़ा, विद्यालय की प्राचार्या सपना भार्गव, पार्षद गजेन्द्र सिंह रावल, पूर्व पार्षद हितेश अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य भोम सिंह चुंडावत, दिनेश देवपुरा, विजय माली, गोपाल वैष्णव सहित अभिभावक परिषद...
Read Moreadmin
फतहनगर। रविवार को विभिन्न गांवों में हिंदू सम्मेलनों के आयोजन किए गए। सभी जगह सनातन प्रेमियों ने बड़ी तादाद में भाग लिया तथा संतों की वाणी का रसपान किया। खेमली में 12 गांवों के 1500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं सारंगपुर भिंडर के नारायण गिरी महाराज की उपस्थिति एवं जिला प्रचारक गजेंद्र द्वारा मुख्य वक्तव्य पांच परिवर्तनों हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता को बताते हुए खेमली मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। यहां कलश यात्रा, शोभा यात्रा एवं गौ-उत्पादन का बिक्री केंद्र भी लगा। नारायण गौ सेवा प्रशिक्षण चित्तौड़ प्रांत ने अपनी सेवा दी। टूस डांगियान मंडल वल्लभनगर खंड जिला भिंडर का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। खेड़ा देव माता मंदिर के प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ हुई और डीजे का उद्घाटन भी आज ही हुआ। जहां रथ में बिठाकर संत श्री चेतनान...
Read Moreफतहनगर। विद्यानिकेतन विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक रविवार को संरक्षक मनोहर लाल कावड़िया की उपस्थिति एवं समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी व सदस्यों का प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र आमेटा ने शब्दों द्वारा स्वागत किया। परीक्षा परिणाम उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया। अगले सत्र में 11वीं में कृषि संकाय व कला संकाय प्रारंभ करने को लेकर सहमति व्यक्त की गई। इसके अलावा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी तथा प्रथम कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम शिक्षण की व्यवस्था शुरू करने पर सहमति व्यक्त की। विद्यालय के भौतिक विकास को लेकर भी योजना बनी तथा क्रियान्विति को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अशोक कटारिया, प्रभुलाल जैन,मनोज कुमार समदानी, शुभम अग्रवाल, जयप्रकाश बंसल, भगवान लाल माली, शंकरलाल चावड़ा, गजेंद्र सिंह राजपूत, प्राथमिक शाला संस्था प्रधान तुलसीर...
Read Moreबडोदिया। वागड़ का पावागढ़ उपनाम से प्रसिद्ध नंदनी माता तीर्थ का पावन प्रांगण उस समय साक्षात् वैकुंठ सा प्रतीत हुआ, जब बुनकर समाज द्वारा आयोजित भव्य रासलीला में भगवान की समस्त दसों कलाओं की विधाओं का अत्यंत भावनात्मक और सजीव मंचन किया गया। मां नंदनी की साक्षी में कलाकारों ने जिस तन्मयता, श्रद्धा और आत्मसमर्पण भाव से रासलीला प्रस्तुत की, उसने उपस्थित हर श्रद्धालु के हृदय को छू लिया।रासलीला के यजमान रमणलाल पिता कालूजी बुनकर ने भावुक स्वर में बताया कि वर्षों की साधना और प्रतीक्षा के बाद नंदनी माता तीर्थ पर भगवान के समक्ष रास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि भगवान के चरणों में समाज की आस्था और समर्पण का भावपूर्ण अर्पण है।मुख्य कलाकार पन्नालाल ने बताया कि रासलीला का शुभारंभ पंच ऋषियों की वाणी से होता है, जिसके माध्यम से समस्त कल...
Read Moreमजदूरों को रोजगार और किसानों को राहत देने वाली ब्रह्मस्त्र साबित होगी वीबी जी राम जी : विधायक शांता देवी मल्लाड़ा में विधायक शांता देवी ने चौपाल लगाकर दी विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी सलूंबर 8 फरवरी : विकसित भारत जी राम जी अधिनियम जनजागरण अभियान के तहत सलूंबर विधानसभा विधायक शांता देवी मीणा ने मल्लाड़ा में चौपाल लगाकर विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे में श्रमिकों ओर किसानों को जानकारी दी ।विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना गांवों ओर गरीबों के विकास का आधार बनेगी । ये योजना किसानों को राहत देने वाली ओर मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने वाली ब्रह्मस्त्र साबित होगी ।विधायक शांता देवी ने कांग्रेस को मजदूर ओर किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस बोल रही मजदूरों का रोजगार छीन गया ,कांग्रेस की गणित गड़बड़ाई हुई है और झूठ के अलावा अब कुछ बचा नह...
Read Moreबीकानेर। शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षा के अलावा स्कूल स्तरीय वार्षिक परीक्षा का परिणाम 25 मार्च को जारी किया जाएगा। पहले यह 16 मई को जारी करने की घोषणा की गई थी। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक अप्रेल से शिक्षा सत्र शुरू करने की वजह से वार्षिक परीक्षा परिणाम 25 मार्च को जारी किया जाएगा। अन्य गतिविधियां शिविरा पंचांग के अनुसार संचालित होंगी। + ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति में शनिवार को खुली नीलामी के दौरान जिंसों के भाव में अधिक उतार चढ़ाव नहीं आया। शनिवार को खुली निलामी के अनुसार भाव इस प्रकार रहे : जिन्स/अनाज। न्यूनतम। उच्चतम। गेहूं 2450 - 2640 मक्का पीला हाईब्रीड 1375 - 1641 सरसों 4800 - 6415 ...
Read Moreफतहनगर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने फतहनगर निवासी एवं फतहनगर-सनवाड नगरपालिका पार्षद गजेंद्र सिंह रावल को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। डॉ रावल ने अपना शोध कार्य दक्षिणी राजस्थान में आदिवासी और गैर-आदिवासी किसानों द्वारा कृषि इनपुट पर किए गए व्यय के तुलनात्मक अध्ययन विषय पर वाणिज्य महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ पीके सिंह के निर्देशन में पूर्ण किया। गौरतलब है कि डॉ रावल सुविवि में केंद्रीय छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रह चुके है और समाजसेवा और युवाओं से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहते है। ...
Read Moreफतहनगर। दोनों शैक्षिक ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। टेलीविजन पर लाईव कार्यक्रम प्रसारित किया गया। विद्यार्थी केन्द्रित गतिविधियों के तहत आयोजन किया गया। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के नवें संस्करण अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित संवाद प्रातःकाल दस बजे से विभिन्न सोशल मिडियापर प्रसारित किया गया। मावली ब्लॉक के भीमल, मोरठ, आमली, गादोली, जावड़, फलीचड़ा, बोयणा, चंगेड़ी, खेमपुर, थामला, महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय सनवाड़ सहित ब्लॉक के निजी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लाईव प्रसारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। घासा ब्लॉक के धूणीमाता, महुड़ा, मांगथला, नऊवा, डबोक, पलाना कला, विजनवास, वारणी, नूरड़ा, माणकावास, सांगवा एवं महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय घासा विद्यालयों सहित ब्लॉक के विद्यालयों में परीक्षा पे ...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को कृषि उपज मण्डी समिति फतहनगर में कृषि जिंसों की खुली निलामी के बाद सरसों के भावों में नरमी का रुख देखा गया। आज विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे: दिनांक 06-02-2026 जिन्स/अनाज। न्यूनतम। उच्चतम। गेहूं 2460 - 2611 मक्का पीला हाईब्रीड . 1380 - 1645 सरसों 4650 - 6581 ...
Read Moreफतहनगर। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेवाणा में शुक्रवार को कक्षा 9 की 20 छात्राओं को राज्य सरकार की नि.शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य गंगा विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच देवकिशन लोहार रहे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट पंकज चौधरी, खरताना विद्यालय के प्रधानाचार्य शेरसिंह चौहान थे। साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। इस दौरान मोहम्मद अशरफ मीर, डॉ. खेमराज कड़ेला, भजनलाल शर्मा, लक्ष्मी लाल जाट, सोनू कुमार, नेहा मीना, कैलाशचंद्र खटीक, कल्पेश चौबीसा, दिलीप त्रिपाठी, परसराम जाट, गिरीश पालीवाल सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। ...
Read Moreफतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षार्थियों का शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने की। उप प्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानो, व्याख्याता श्रीमती संतोष स्वामी मंचासीन थे। खुशनुमा बानो, संतोष स्वामी, हिमांशु वैष्णव आदि ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स बताएं। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अपने अनुभव शेयर किए। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षार्थियों का मुंह मीठा करवाते हुए उनका ऊपरने द्वारा स्वागत किया गया। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्रों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधु मंडोवरा ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक प्रभु लाल रेगर, मधुबाला चाष्टा,श्रीमती आमना खातून, कर्णसिंह राणावत, सं...
Read Moreकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भारत की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक शुभांरभ किया
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक शुभांरभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं श्री मुरलीधर मोहोल और सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए 1,200 से अधिक “सारथियों” (ड्राइवर पार्टनर्स) ने भाग लिया, जो भारत टैक्सी के चालक सशक्तिकरण और सहकारी स्वामित्व आधारित मॉडल के प्रति व्यापक समर्थन को दर्शाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्र...
Read Moreफतहनगर। नगर के व्यवसायी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल (बारदान वाले) परिवार द्वारा अपनी सुपुत्री स्वर्गीय रुचिता की पुण्य स्मृति में गुरूवार को प्राइमरी स्कूल, फतेहनगर में सभी बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित द्वारिकाधीश मंदिर मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने बताया कि स्वेटर वितरण का यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि एक संवेदनशील और प्रेरणादायी उदाहरण भी है कि बेटी की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ा जाए। इसके लिए पालीवाल ने अग्रवाल परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। ...
Read Moreसनवाड़।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में कक्षा 9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया साथ ही कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री नीतिन सेठिया, पी.टी.ए. अध्यक्ष पुष्पेन्द्र बड़ालमिया, पारस तातेड़ ,देवीलाल तेली, राजकुमार बोहरा ,भगवान लाल माली, सुरेश आचार्य, धर्मेश चपलोत, अशोक गर्ग आदि भामाशाह उपस्थित रहे।विद्यालय प्रधानाचार्य वर्षा त्रिपाठी ने सभी आगन्तुक अतिथियों का इस अवसर पर स्वागत किया तथा सभी कक्षा 12 के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने की माँ सरस्वती से कामना की ।कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल गाडरी ने किया। विद्यालय स्टाफ के उप प्राचार्य सुरेश चन्द्र खटीक, प्राध्यापक महेश चन्द्र पालीवाल प्रतिभा माहेश्वरी, व० अ० रक्षा जैन असलम खान तथा संजय कुमार गहलोत, जगदीश दास वैष्णवपूजा कुमारी, अं...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के थामला गांव में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी तादाद में सनातन समाज के लोग जुटे। थामला में राम दरबार, सरस्वती,रानी लक्ष्मीबाई आदि की बग्गियों में झांकियां सजाई गई तथा माधव दास जी एवं अमित दास जी जैसे संत भी बग्गियों में साथ चले। मुख्य वक्ता पृथ्वीसिंह का भी ओजस्वी उद्बोधन हुआ ।थामला में भी कोई साढे चार हजार लोगों ने भोजन किया। पंडाल को बहुत भव्य सजाया गया। चामुंडा माता का प्रांगण आज हिंदुत्व में दिखा। थामला का उत्साह भी बड़ा ही मन को प्रसन्नता देने वाला था। कलश धारी महिलाएं कलश यात्रा में बड़ी तादाद में शामिल हुई। https://youtu.be/jbY1ll2Qu7I?si=hF6l5vIcGIkxDG0T ...
Read Moreफतहनगर। दिनांक : 05-02-2026 जिन्स/अनाज। न्यूनतम। उच्चतम। गेहूं 2480 - 2622 मक्का पीला हाईब्रीड 1300 - 1635 सरसों 5100 - 6800 ...
Read Moreफतहनगर। पिछले कुछ दिनों से नगर के बाहरी क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट देखा जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व पैंथर गिरधारीपुरा के समीप नया बंगला के सामने देखा गया। लोगों को देखकर पैंथर खेतों में भाग गया। बुधवार को भी सनवाड़ खारियावाला के समीप स्थित एक खेत में पैंथर देखा गया। युवक साहिल मोर दो अन्य विद्युत कर्मियों के साथ बिजली के काम से खेत पर गया था जहां फाटक खोलते ही उसका सामना पैंथर से हो गया। यकायक सामने पैंथर आने पर साहिल भी हक्का-बक्का रह गया। हालांकि सामने तीन जनों को देखकर पैंथर खेतों में भाग खड़ा हुआ। इस क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट से लोग खौफजदा हैं। फतहनगर के रेलवे स्टेशन के समीप भी एक माह पूर्व पैंथर का मूवमेंट देखा गया था। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ तथा चंगेड़ी के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वी में अध्यनरत बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। चंगेड़ी में साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के मोहनलाल जाट, भाजपा मावली मंडल के नरेश जोशी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार,उप प्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानो, प्रभु लाल रेगर, कर्ण सिंह राणावत, संजय कुमार यादव,शंकरलाल चावड़ा, बूथ लेवल अधिकारी भंवरलाल तेली सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था। यहां 24 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गई। https://youtu.be/-5jjgQbU3MM?si=kiWHh2nDyuTVIbvx ...
Read More-प्रेरणादायी कहानीः- एक स्त्री बस में चढ़ी और एक पुरुष के बगल में बैठते समय उसके बैग से उसे चोट लग गई… लेकिन वह पुरुष चुप रहा, कुछ नहीं बोला।जब वह व्यक्ति गुमसुम बैठा रहा, तो उस महिला ने पूछा – “मैंने आपको बैग से मारा, फिर आपने शिकायत क्यों नहीं की?” उस पुरुष ने मुस्कुराकर उत्तर दिया-:“इतनी छोटी-सी बात पर नाराज़ होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि हमारी साथ की यात्रा बहुत छोटी है… मैं अगले स्टॉप पर ही उतर रहा हूँ…!” इस उत्तर से महिला बहुत भावुक हुई। उसने उस पुरुष से माफी माँगी और मन ही मन सोचा कि “यात्रा बहुत छोटी है” – ये शब्द सोने से लिखे जाने चाहिए। हमें यह समझना चाहिए कि इस संसार में हमारा समय इतना कम है कि बेकार की बहस, जलन, दूसरों को माफ़ न करना, असंतोष और नकारात्मक भावनाओं में उलझना वास्तव में समय और ऊर्जा की मूर्खतापूर्ण बर्बादी है। 👉 किसी ने आपका दिल तोड़ा है? शां...
Read More