फतहनगर - सनवाड

महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को फतहनगर मंडी में नीलामी कार्य रहेगा बंद

किसान कृषि जिंस विक्रय के लिए मंडी में नहीं लाएं, 1 अक्टूबर को गेहूं 2888 रुपये तक बिका

फतहनगर। कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर द्वारा किसानों को सूचित किया गया है कि 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी समिति ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे 2 अक्टूबर को अपनी कृषि जिंसों को विक्रय के लिए मंडी में लेकर नहीं आएं।

वहीं 1 अक्टूबर 2026 को फतहनगर कृषि उपज मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं का न्यूनतम भाव 2690 रुपये तथा अधिकतम 2888 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मक्का पीला हाईब्रिड का भाव 2032 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चना 6471 रुपये, जौ 2970 रुपये, जबकि सरसों का न्यूनतम भाव 7550 रुपये तथा अधिकतम 7741 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

फतहनगर मंडी भाव (01 अक्टूबर 2026):

कृषि जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं₹2690₹2888
मक्का पीला हाईब्रिड₹2032₹2032
चना₹6471₹6471
जौ₹2970₹2970
सरसों₹7550₹7741

मंडी समिति ने किसानों से आग्रह किया है कि 2 अक्टूबर को नीलामी कार्य बंद रहने के कारण अपनी उपज मंडी में लाने से बचें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *