फतहनगर - सनवाड

27 सितंबर को रखरखाव कार्य के चलते 9 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

फतेहनगर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के कनिष्ठ अभियंता (ओएंडएम), फतेहनगर कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 132/33 केवी जीएसएस सनवाड़ पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते 27 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक फतेहनगर-सनवाड़ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग के अनुसार इस दौरान रीको फतेहनगर एवं रीको सनवाड़, फतेहनगर, कच्ची बस्ती, चुंगी नाका, तालाब रोड, धुणी, इंदिरा कॉलोनी, ओगणाखेड़ा, वासनी-माफी, शिवसिंह खेड़ा, सनवाड़-चौकड़ी, महेश कॉलोनी, विनायक नगर, रेलवे स्टेशन, सत्यम कॉलोनी एवं हीरावास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसके अलावा चांगड़ी कृषि फीडर, चुण्डावत खेड़ी तथा जोमड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें तथा असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *