फतहनगर - सनवाड

पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, सलूंबर व मेवल मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर चुनाव अभियान में जुटने का किया आह्वान

सलूंबर, 1 अक्टूबर। आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने सलूंबर जिले के छप्पन एवं मेवल मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें चुनावी अभियान में सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

छप्पन मंडल में सलूंबर-बांसवाड़ा बायपास स्थित चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि गांवों के विकास के लिए स्थानीय स्तर पर भाजपा के बोर्ड एवं पंचायती राज संस्थाओं में पार्टी के प्रतिनिधियों का निर्वाचित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ गांवों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद करने तथा प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का आह्वान किया। जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के 200 से अधिक निकायों में भाजपा के बोर्ड बनने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी के अनुसार यह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राजस्थान की भजनलाल सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता से संवाद कर पार्टी के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष ने टिकट वितरण को लेकर कहा कि पार्टी में टिकटों का चयन कार्यकर्ताओं एवं जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। पार्टी स्तर पर तैयार पैनल जिला एवं संभाग कोर कमेटी के बाद प्रदेश स्तर पर तय किए जाएंगे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा, जिला मंत्री भूरा भाई पटेल, सहकारी उपभोक्ता भंडार के जिलाध्यक्ष करण सिंह पवार, मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल, विधानसभा प्रवासी प्रतीक नंदवाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी, महामंत्री संजय मेहता, नेता प्रतिपक्ष सोहन लाल चौधरी, उप प्रधान देवेंद्र सिंह, परमानंद मेहता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेवल में भी चुनावी तैयारियों पर मंथन

मेवल मंडल में पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर करावली स्थित रोडदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

जोशी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में मेवल क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें पंचायत राज संस्थाओं में भाजपा की सरकार बनने पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ और मतदाता तक पहुंचकर पार्टी के विकास संकल्प की जानकारी देने तथा चुनावी अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय होकर चुनावी अभियान में जुटना होगा और विपक्ष के प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देना होगा।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी, जिला प्रवक्ता नाथू भाई कोलावत, नेता प्रतिपक्ष सोहन लाल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष केवाराम पटेल, मंडल प्रतिनिधि झमक लाल जैन, महामंत्री केशव चौबीसा, लालूराम पटेल, विधानसभा प्रवासी प्रतीक नंदवाना, किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य जया मीणा, नारा भाई गामड़ा, उदयलाल डांगी, हीरालाल पटेल, कालाराम मीणा, शंकर भील, बहादुर सिंह चूंडावत, रतन जैन, भेरूलाल मीणा, केसर सिंह, नाहर सिंह ढोलकाकर, नाथू सिंह लोदा, रोड सिंह गुडेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *