फतहनगर - सनवाड

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमांशी जाट ने जीते दो स्वर्ण पदक

फतहनगर।विद्या भारती संस्थान राजस्थान क्षेत्र की ओर से बीकानेर के गंगाशहर में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित 37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में विद्या निकेतन विद्यालय, मावली की छात्रा हिमांशी जाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए।

विद्यालय के खेल प्रमुख लक्ष्मण लाल सेन ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमांशी जाट ने लंबी कूद तथा 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। हिमांशी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहां वह विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।

हिमांशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल, विद्यालय परिवार एवं समिति सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे हार्दिक बधाई दी। उन्होंने हिमांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *