फतहनगर। ईंटाली गांव में श्रावण एवं भाद्रपद मास के दौरान पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दो माह तक चली शिव महापुराण कथा का पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत समापन हुआ। कथा का आयोजन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक किया गया। कथा के समापन अवसर पर गांव में सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वकल्याण की कामना को लेकर रुद्राभिषेक एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सर्वशांति की कामना की। इस अवसर पर पंडित वगत राम मेनारिया, बद्री प्रसाद आमेटा, मांगीलाल मेनारिया, भूरालाल मेनारिया, गिरधारी लाल पुष्करणा, तेजराम पुष्करणा, जगदीश चंद्र आमेटा, जमना शंकर आमेटा, लोगर लाल मेनारिया, मधुसूदन पारीक एवं जितेंद्र आमेटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन अवसर पर पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें भी मौजूद रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर गांव एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
ईंटाली में दो माह चली शिव महापुराण कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन

Leave a Reply