फतहनगर - सनवाड

नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव को लेकर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला पुलिस अधीक्षकों, रेंज आईजी और पुलिस आयुक्तों को निर्देश

जयपुर। 21 सितंबर को होने वाले नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) वी. के. सिंह ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, रेंज आईजी तथा पुलिस आयुक्तों को चुनाव के दौरान पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के तहत जिला स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरएसी तथा एसटीएफ की कंपनियां भी उपलब्ध कराई गई हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) वी. के. सिंह ने आमजन एवं सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *