फतहनगर - सनवाड

जिला स्तरीय 70वीं क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-14 छात्र का भव्य उद्घाटन,जिले की 46 टीमों के 736 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर बढ़ाया उत्साह


मावली। जिला स्तरीय 70वीं क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-14 छात्र वर्ग का भव्य उद्घाटन समारोह मावली स्थित इमोशन ए यूनिक सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई 46 टीमों के कुल 736 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव रहे। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, उदयपुर मोहन लाल मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीआरएसएम खंड मावली अध्यक्ष शंकर लाल जाट, मावली ब्लॉक संस्था प्रधान वाकपीठ अध्यक्ष योगेश जैन तथा सीबीईओ मावली आरपी लक्ष्मीलाल जाट उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम मेघवाल सहित निर्णायक मंडल के प्रवीण जैन, अनिल टांक, दीपक घुसर, भागीरथ जाखड़, दिनेश व्यास एवं कुलदीप सोनवाल ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा ब्लॉक मावली वाकपीठ अध्यक्ष अब्दुल गनी, कैलाश जोशी, मंगल सिंह, कार्यालय प्रभारी अभय जैन एवं नरेश आमेटा सहित इमोशन स्कूल का समस्त स्टाफ, जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी एवं दल प्रभारी मौजूद रहे।
खिलाड़ियों से परिचय लेकर बढ़ाया उत्साह.
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।
अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के साथ खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
विद्यालय स्टाफ ने किया अतिथियों का स्वागत:
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप पालीवाल ने सभी अतिथियों का तिलक, सरोपा एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, निर्णायक मंडल, दल प्रभारियों एवं सभी विद्यालयों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन दुष्यंत कोठारी ने किया। प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *